उत्पाद प्रकार

Ayurvedic

संयोजन

डिल तेल + गिलोय + आंवला + पिप्पली + इलायची + कसानी + हरीतकी + गोक्षुरा + पुनर्नवा + यष्टिमधु

डॉक्टर की पर्ची

जरुरी नहीं

निर्माता

Himalaya Drug Company

Himalaya Bonnisan Syrup

Himalaya Bonnisan Syrup Uses in Hindi: फायदे, नुकसान, खुराक, सावधानी


परिचय

हिमालया बोनिसन सिरप क्या है? – What is Himalaya Bonnisan Syrup in Hindi

Himalaya Bonnisan Syrup बच्चों व शिशुओं में डायजेस्टिव सप्लीमेंट के रूप में इस्तेमाल की जाने वाली एक आयुर्वेदिक दवा है।

इसे खरीदने के लिए डॉक्टरी पर्चे की आवश्यकता नहीं होती है क्योंकि पूर्ण परीक्षण के साथ यह दवा शिशु के स्वास्थ्य के लिए पूर्णतया सुरक्षित मानी गयी है क्योंकि यह सिरप किसी भी प्रकार के एल्कोहोल, क्लोरोफॉर्म और अन्य नशीले पदार्थों से मुक्त होती है।

बच्चों में विशेषकर पेट से जुड़ी शिकायतों में इस सिरप की खुराक दी जाती है। जैसे- अपच, दस्त, पेट दर्द, मांसपेशियों की ऐंठन, क्रोनिक इंफेक्शन, गैस, बदहजमी, पेट फूलना, भूख में कमी आदि अन्य कई मामलें।

यह दवा पाचन में सुधार कर शिशुओं या बच्चों की वेदना का अंत करती है और उनके समग्र स्वास्थ्य को हर्षोल्लाहित बनायें रखती है।

यह एक OTC उत्पाद है, जिसे खरीदने के लिए डॉक्टर की पर्ची नहीं चाहिए।

पढ़िये: मेनोल सिरप | Sachi Saheli Syrup in Hindi 

संयोजन

हिमालया बोनिसन सिरप की संरचना – Himalaya Bonnisan Syrup Composition in Hindi

निम्न घटक Himalaya Bonnisan Syrup में मौजूद होते है।

डिल तेल + गिलोय + आंवला + पिप्पली + इलायची + कसानी + हरीतकी + गोक्षुरा + पुनर्नवा + यष्टिमधु

फायदे

हिमालया बोनिसन सिरप के उपयोग व फायदे – Himalaya Bonnisan Syrup Benefits & Uses in Hindi

इस सिरप को निम्नलिखित स्थितियों के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।

पाचन शक्ति की कमजोरी में

छोटे बच्चों या शिशुओं में पाचन शक्ति कमजोर होने से कई पेट से जुड़ी समस्याएं पैदा होने का खतरा रहता है, जिससे बच्चा मायूस एवं विलाप प्रवृति का होने लगता है। यह सिरप आहारनाल में भोजन की गतिविधि में सुधार कर अवशोषण को बढ़ाने में मदद करती है, जिससे शिशु को समय पर भूख भी लगती है और जिससे पाचन तंत्र अच्छे से कार्य करता है।

गैस्ट्रिक समस्याओं के मामलें में

गैस्ट्रिक लक्षणों से होने वाली पीड़ा को सहना एक आम वयस्क के लिए भी मुश्किल साबित होता है। बच्चों में ऐसी शिकायत होने पर उसका शीघ्र इलाज कराना आवश्यक होता है, जिसके लिए आयुर्वेदिक डॉक्टर द्वारा इस दवा का चयन किया जा सकता है।

पढ़िये: पतंजलि कांति लेप | Dabur Ratnaprash in Hindi

दुष्प्रभाव

हिमालया बोनिसन सिरप के दुष्प्रभाव – Himalaya Bonnisan Syrup Side Effects in Hindi

यह हर्बल सिरप बच्चों के स्वास्थ्य के लिए पूर्णतया सुरक्षित है, जिसका बच्चों में कोई दुष्प्रभाव नहीं होता है। हालांकि किसी भी चीज की अति हानिकारक साबित होती है, इसलिए इसे लगातार लंबे समय तक बनायें रखने से बच्चों या शिशुओं में दस्त जैसी समस्या हो सकती है।

यदि इससे दुष्प्रभाव लंबे समय तक रहता है, तो बाल रोग विशेषज्ञ का परामर्श अवश्य लें।

खुराक

हिमालया बोनिसन सिरप की खुराक – Himalaya Bonnisan Syrup Dosage in Hindi

खुराक विशेषज्ञ द्वारा Himalaya Bonnisan Syrup की रोगी की अवस्था अनुसार दी जाती है।

आमतौर पर, Bonnisan Syrup की ज्यादातर मामलों में सुझाव की जाने वाली खुराक कुछ इस प्रकार है-

उत्पाद खुराक
use in hindi
Himalaya Bonnisan Syrup
  • लेने का तरीक़ा: मौखिक खुराक
  • कितना लें: 1 चम्मच
  • कब लें: सुबह और शाम
  • खाने से पहले या बाद: कभी भी
  • लेने का माध्यम: पानी के साथ
  • उपचार अवधि: डॉक्टर की सलाह अनुसार

इस दवा को उम्र के हिसाब से विभाजित खुराकों में दिया जाता है। एक महीने तक के शिशुओं के लिए इसकी 1/4 (एक चौथाई) या 1/2 (आधा) चम्मच खुराक देना सुरक्षित है।

1 से 6 महीनों तक के बच्चों में 1 चम्मच खुराक, 6 महीने से 1 वर्ष तक के बच्चों में 2 चम्मच तथा 2 वर्ष से ऊपर के बच्चों में 2 से 3 चम्मच दैनिक खुराक दी जा सकती है।

एक्सपायरी पैक का इस्तेमाल न करें तथा इसकी अति या दुरुपयोग से बचें।

पढ़िये: डाबर पुदीन हरा | Tiger King Cream in Hindi 

सावधानी

निम्न सावधानियों के बारे में Himalaya Bonnisan Syrup के उपयोग से पहले जानना जरूरी है।

भोजन

भिन्न खाद्य सामग्री के साथ Bonnisan Syrup की प्रतिक्रिया की जानकारी अज्ञात है।

जारी दवाई

अन्य जारी दवाई और घटक के साथ Bonnisan Syrup की प्रतिक्रिया की उपयुक्त जानकारी नहीं है।

लत लगना

नहीं, Bonnisan Syrup की लत नहीं लगती है।

ऐल्कोहॉल

शराब के साथ Bonnisan Syrup के सेवन से परहेज़ रखें।

गर्भावस्था

बिना डॉक्टर की सलाह इस सिरप का गर्भावस्था में इस्तेमाल बिल्कुल न करें क्योंकि इसके घटक भ्रूण को प्रभावित कर सकते है।

स्तनपान

स्तनपान कराने वाली महिलाओं पर, Bonnisan Syrup के प्रभाव की जानकारी अज्ञात है।

ड्राइविंग

Bonnisan Syrup के सेवन से ड्राइविंग क्षमता पर कोई असर नहीं पड़ता है।

कीमत

Himalaya Bonnisan Syrup को आप अमेजन से कुछ प्रतिशत छूट पर ऑनलाइन खरीद सकते है-

पढ़िये: ब्लेमिनॉर क्रीम | Vicco Turmeric Cream in Hindi 

सवाल-जवाब

क्या Himalaya Bonnisan Syrup बच्चों के विकास को प्रभावित कर सकती है?

नहीं, यह दवा बच्चों के विकास को प्रभावित नहीं करती है, अपितु यह तो बच्चों के पाचन में सुधार कर शारीरिक विकास को बढ़ावा देने में सहायक होती है। फिर भी, इसका ज्यादा इस्तेमाल करना ठीक नहीं है।

क्या Himalaya Bonnisan Syrup पोषण की कमी को दूर कर सकती है?

इस सिरप में अतिरिक्त पोषक तत्वों की अनुपस्थिति होती है, इसलिए इसे पोषण पूरक सप्लीमेंट के रूप में इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए।

क्या Himalaya Bonnisan Syrup भारत में लीगल है?

हाँ, यह दवा भारत में पूर्णतया लीगल है।

पढ़िये: हर्बालाइफ एलो प्लस | Himalaya Ayurslim in Hindi