उत्पाद प्रकार

Ayurvedic

संयोजन

अश्वगंधा + गोखरू + केवांच + गिलोय + आंवला

डॉक्टर की पर्ची

जरुरी नहीं

निर्माता

Charak Pharma Pvt Ltd

Charak Addyzoa Capsule

Addyzoa Capsule Uses in Hindi: फायदे, नुकसान, खुराक, सावधानी


परिचय

एडीज़ोय कैप्सूल क्या है? – What is Addyzoa Capsule in Hindi

एडीज़ोय कैप्सूल खासकर पुरुषों के यौन स्वास्थ्य को तंदुरुस्त रखने वाली एक फायदेमंद कैप्सूल है, इसे Charak Pharma Pvt Ltd द्वारा बनाया जाता है।

यह कैप्सूल विशेषकर शुक्राणुओं की कमी और कार्यात्मक बांझपन के उपचार में सहयोग प्रदान करती है।

शुक्राणुओं की कमी या दुर्बलता से पारिवारिक पीढ़ी को आगे बढ़ाने में कई मुश्किलात आ सकती है, जिस स्थिति से हर कोई बचना चाहता है।

शुक्राणुओं तथा बांझपन संबंधी समस्याओं को छुपाने के बजाय इनके इलाज का प्रयास करना ज्यादा आवश्यक है।

ऐसे में, डॉक्टर की समीक्षा से एडीज़ोय कैप्सूल का लाभ उठाया जा सकता है।

एडीज़ोय कैप्सूल एक स्पर्मेटोजेनिक एंटीऑक्सीडेंट (Spermatogenic Antioxidant) है, जो प्रजनन अंगों के कार्यों को बेहतर कर शुक्राणुजनन की प्रक्रिया को बढ़ा सकती है।

इस कैप्सूल को आधुनिक घटकों की बजाय आयुर्वेदिक घटकों से निर्मित किया जाता है, जिसे खरीदने के लिए डॉक्टरी पर्चे की आवश्यकता नहीं होती है।

पढ़िये: कनकासव सिरप | Himalaya Himplasia Tablet in Hindi 

संयोजन

एडीज़ोय कैप्सूल की संरचना – Addyzoa Capsule Composition in Hindi

निम्न घटक एडीज़ोय कैप्सूल में होते है।

अश्वगंधा + गोखरू + केवांच + गिलोय + आंवला

एडीज़ोय कैप्सूल कैसे काम करती है?

  • अश्वगंधा पुरुषत्व को बढ़ाने वाला यौगिक है। यह शिश्न की शिथिलता या कमजोरी को दूर कर नपुंसकता और यौन कामेच्छा में कमी के इलाज में मददगार हो सकता है। अश्वगंधा शरीर को ऊर्जावान बनाकर शारीरिक कमजोरी का निपटारा कर सकता है।
  • गोखरू ऑक्सीडेटिव तनाव को दूर कर रोग प्रतिरोधक क्षमता में सुधार करने कार्य कर सकता है। यह Dehydroepiandrosterone (DHEA) में परिवर्तित होकर टेस्टोस्टेरोन के स्तर में वृद्धि कर सकता है और साथ ही, शुक्राणुओं की संख्या को बढ़ाकर वीर्य के घनत्व को गाढ़ा करने में योगदान दे सकता है।
  • केवांच हार्मोन असंतुलन और मानसिक तनाव को दूर कर पुरुषों में बांझपन की समस्या के इलाज में प्रभावी हो सकता है। यह स्पर्म क्वालिटी और स्पर्म काउंट के साथ स्पर्म फ्लो को बढ़ाने में उपयोगी साबित हो सकता है।
  • आंवला एंटीऑक्सीडेंट का एक अच्छा स्रोत है, जो शुक्राणुओं का नुकसान से बचाव कर सकता है। आंवला उल्टी-सीधी क्रियाओं के कारण शरीर पर होने वाले हानिकारक प्रभावों और सूजन को कम करने में समर्थ है।
  • गिलोय मूत्र से जुड़ी समस्याओं का इलाज कर सकता है, जिससे यौन अंगों के कार्यों को सफलतापूर्वक पूरा किया जा सकता है। गिलोय प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूती प्रदान करने वाला एजेंट है।

पढ़िये: सुडौल जेल Chandanasava in Hindi

फायदे

एडीज़ोय कैप्सूल के उपयोग व फायदे – Addyzoa Capsule Uses & Benefits in Hindi

एडीज़ोय कैप्सूल को निम्न अवस्था व विकार में डॉक्टर द्वारा रोगी को सलाह किया जाता है-

  • शीघ्रपतन
  • शुक्राणुओं की कमी
  • पुरुष बांझपन
  • शुक्राणुओं की गतिशीलता में कमी
  • वीर्य का पतलापन
  • टेस्टोस्टेरॉन में कमी
  • कमजोर प्रतिरक्षा तंत्र

दुष्प्रभाव

एडीज़ोय कैप्सूल के दुष्प्रभाव – Addyzoa Capsule Side Effects in Hindi

इसकी अति या दुरुपयोग से कुछ सामान्य दुष्प्रभाव हो सकते है-

  • उल्टी
  • चक्कर
  • सिर भारी होना
  • आंखों में हल्की जलन
  • बाल झड़ना

पढ़िये: अरविन्दासव के फायदे | Tankan Bhasma in Hindi 

खुराक

एडीज़ोय कैप्सूल की खुराक – Addyzoa Capsule Dosage in Hindi

आमतौर पर, एडीज़ोय कैप्सूल की ज्यादातर मामलों में सुझाव की जाने वाली खुराक कुछ इस प्रकार है-

उत्पाद खुराक
use in hindi
Addyzoa Capsule
  • लेने का तरीक़ा: मौखिक खुराक
  • कितना लें: 1 टैबलेट
  • कब लें: सुबह और शाम
  • खाने से पहले या बाद: खाने के बाद
  • लेने का माध्यम: पानी के साथ
  • उपचार अवधि: 3 महीने

एडीज़ोय कैप्सूल को 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए सलाह नहीं की जाती है। इस विषय में बाल रोग विशेषज्ञ से राय लेने की कोशिश अवश्य करें।

एडीज़ोय कैप्सूल के साथ छेड़खानी करने से बचें। एक खुराक का उपयोग करने के बाद इस कैप्सूल के पैक को सुरक्षित स्थान पर रख दें।

एडीज़ोय कैप्सूल की अति या दुरुपयोग न करें। इस कैप्सूल की खुराक में बदलाव करने के लिए निजी निर्णय न लें।

एक खुराक छूट जाये, तो निर्धारित एडीज़ोय कैप्सूल का सेवन जल्द करें। अगली खुराक एडीज़ोय कैप्सूल की निकट हो, तो छूटी खुराक ना लें।

सावधानी

निम्न सावधानियों के बारे में एडीज़ोय कैप्सूल के उपयोग से पहले जानना जरूरी है।

भोजन

भिन्न खाद्य सामग्री के साथ एडीज़ोय कैप्सूल की प्रतिक्रिया की जानकारी अज्ञात है।

जारी दवाई

अन्य जारी दवाई और घटक के साथ एडीज़ोय कैप्सूल की प्रतिक्रिया की उपयुक्त जानकारी नहीं है।

लत लगना

नहीं, एडीज़ोय कैप्सूल की लत नहीं लगती है।

ऐल्कोहॉल

शराब और एडीज़ोय कैप्सूल की साथ में प्रतिक्रिया की जानकारी अज्ञात है।

गर्भावस्था

गर्भावस्था एक संवेदनशील अवस्था है, इसलिए एडीज़ोय कैप्सूल का सेवन शुरू करने से पहले डॉक्टर की सलाह लें।

स्तनपान

स्तनपान कराने वाली महिलाओं पर, एडीज़ोय कैप्सूल के प्रभाव की जानकारी अज्ञात है।

ड्राइविंग

एडीज़ोय कैप्सूल के सेवन से ड्राइविंग क्षमता पर कोई असर नहीं पड़ता है।

पढ़िये: सेप्टिलीन टैबलेट | Erotican Capsule in Hindi

सवाल-जवाब

क्या एडीज़ोय कैप्सूल के इस्तेमाल से शरीर में गर्मी पैदा हो सकती है?

यह कैप्सूल यौन अंगों में उत्तजेना पैदा करने के लिए शारीरिक गर्माहट का अनुभव करा सकती है। लेकिन इसमें घबराने जैसी कोई बात नहीं है क्योंकि शरीर में आवश्यक गर्मी का होना एक अच्छा लक्षण माना जाता है।

क्या एडीज़ोय कैप्सूल नसों की कमजोरी को दूर करने में सहायक हो सकती है?

यह कैप्सूल यौन शिकायतों को ठीक कर नसों को मजबूती प्रदान कर सकती है।

क्या एडीज़ोय कैप्सूल मासिक धर्म चक्र को प्रभावित कर सकती है?

इस विषय में सभी तरह की जानकारी के लिए मासिक धर्म चक्र से जुड़े चिकित्सक की सलाह लें।

क्या एडीज़ोय कैप्सूल भारत में लीगल है?

हाँ, यह कैप्सूल बाद में पूर्णतया संवैधानिक है।

पढ़िये: मस्तंग कैप्सूल | Bioslim Tablet in Hindi