Tetmosol Soap क्या है?
Tetmosol Soap एक एंटीफंगल साबुन है, जो त्वचा से दाद, खाज, खुजली, जलन, चुभन आदि समस्याओं का निराकरण करता है।
यह प्रभावशाली साबुन हमारी दैनिक दिनचर्या के कार्यों को बाधित होने से बचाता है, जिनमें त्वचा से संबंधित रोगों का हाथ होता है।
अन्य रसायन युक्त बाथ प्रॉडक्ट की तुलना में यह उत्पाद काफी सुरक्षित और असरदार साबित हो सकता है।
Tetmosol Soap को अधिकतर डॉक्टर की सलाह से इस्तेमाल में लिया जाता है क्योंकि इसके अलावा मार्केट में कई और OTC प्रॉडक्ट भी मौजूद है।
त्वचा से बदबू या अत्यधिक पसीने वाले मरीजों के लिए इस साबुन के इस्तेमाल फायदेमंद हो सकता है क्योंकि यह त्वचा की गंदगी को साफ कर स्किन को साफ रखता है।
इस साबुन से नहाते समय हर अंग पर इसका निःसंकोच प्रयोग किया जा सकता है और हर उम्र के लिए इसका इस्तेमाल पूर्णतया अनुशंसित है।
नाम | Tetmosol Soap |
निर्माता (Manufacturer) | Abbott India Ltd |
संरचना (Composition) | Monosulfiram |
कीमत (Price) | 84 रूपये (75 ग्राम) |
पढ़िये: बी टोन क्रीम | Kushta Qalai in Hindi
टेटमोसोल सोप के उपयोग व फायदे – Tetmosol Soap Benefits & Uses in Hindi
इस साबुन से निम्नलिखित फायदें हो सकते है।
खुजली से राहत
माइट्स के कारण त्वचा पर खुजली की समस्या पैदा होती है, इसलिए यह साबुन माइट्स पर अटैक कर उन्हें मार देता है और हमें कुछ घंटों में खुजली से राहत मिलने लगती है।
जूं की समस्या से निजात
इस साबुन को बालों पर लगाने से बालों की समस्या से भी निजात पाया जा सकता है। इसकी प्रकृति हमारे बालों की गंदगी को साफ कर बालों को मुलायम तथा चिकना बना सकती है और जूं का खात्मा कर खोपड़ी की खुजली को शांत कर सकता है।
सूजन, लालिमा और बदबू जैसी परेशानियों का समाधान
त्वचा संबंधी विकार होने पर त्वचा की स्थिति दयनीय हो सकती है अथार्त त्वचा की स्थिति खराब हो जाती है, इस कारण त्वचा रोगों से निदान पाने हेतु प्रभावी दवाओं के साथ इस साबुन का चिकित्सीय इस्तेमाल काफी लाभकारी हो सकता है।
टेटमोसोल सोप के दुष्प्रभाव – Tetmosol Soap Side Effects in Hindi
इस साबुन के प्रयोग से त्वचा के स्वास्थ्य को किसी तरह का दुष्प्रभाव नहीं होता है। यह उत्पाद हमारे लिए पूर्णतया सुरक्षित माना जाता है, लेकिन इसका दुरूपयोग, अति या विषम स्थितियों में इस्तेमाल करने से बचना चाहिए।
पढ़िये: ब्लास्ट 36 लोशन | Dhatupaushtik Churna in Hindi
टेटमोसोल सोप की खुराक – Tetmosol Soap Dosage in Hindi
Tetmosol Soap का उपयोग विशेषज्ञ से सलाह लेने के बाद शुरू करें।
इस साबुन को प्रतिदिन एक या दो बार इस्तेमाल करना सुरक्षित है। इससे नहाने के बाद किसी अच्छे मॉइस्चराइजर का प्रयोग अपनी स्किन पर करने से त्वचा को पूरा पोषण प्राप्त हो सकता है।
नवजात शिशुओं में इसका इस्तेमाल बाल रोग विशेषज्ञ की सलाह पर ही करें।
इस साबुन को लगाने के बाद पूरे शरीर को पानी से अच्छी तरह धोवें। इस साबुन के साथ अन्य हर्बल शैम्पू या फेशवॉश काम में ले सकते है।
सावधानियां – Tetmosol Soap Precautions in Hindi
निम्न सावधानियों के बारे में Tetmosol Soap के उपयोग से पहले जानना जरूरी है।
किसी अवस्था से प्रतिक्रिया
निम्न अवस्था व विकार में Tetmosol Soap से दुष्प्रभाव की संभावना ज्यादा होती है। इसलिए जरूरत पर, विशेषज्ञ को अवस्था बताकर ही Tetmosol Soap की खुराक लें।
- अतिसंवेदनशीलता
- एलर्जी
- सर्जरी (टाँके)
पढ़िये: क्यूट बी क्रीम | Himalaya Hadjod in Hindi
Tetmosol Soap FAQ in Hindi
1) क्या Tetmosol Soap गोरापन ला सकता है?
उत्तर: इस साबुन के उपयोग से त्वचा संबंधी विकारों का इलाज किया जा सकता है और स्किन को साफ रखा जा सकता है। लेकिन इसे एक फेयरनेस किट की भांति इस्तेमाल करना गलत साबित होगा क्योंकि यह स्किन टोन में कोई बदलाव नहीं करता है।
2) Tetmosol Soap की उपचार अवधि कितनी हो सकती है?
उत्तर: इस साबुन से कुछ दिनों के भीतर ही परिणाम स्पष्ट होने लग जाता है। हालांकि इसके असर की समयावधि निश्चित नहीं है, फिर भी इसे 2 से 3 महीनों तक लगातार इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है।
3) क्या Tetmosol Soap के इस्तेमाल से इसकी आदत लग सकती है?
उत्तर: नहीं, इस उत्पाद के इस्तेमाल से इसकी आदत नहीं लगती है क्योंकि यह केवल बाहरी प्रयोग के लिए है।
4) क्या Tetmosol Soap खुले अंगों के लिए सुरक्षित है?
उत्तर: खुले अंगों पर इसका इस्तेमाल करने से जलन या खुजली पैदा हो सकती है, इसलिए इसे खुले अंगों पर इस्तेमाल न करें।
5) क्या Tetmosol Soap जननांगों के लिए सुरक्षित है?
उत्तर: इस विषय दुष्प्रभाव महसूस होने पर अपने चिकित्सक का परामर्श लें।
6) क्या Tetmosol Soap गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए सुरक्षित है?
उत्तर: हाँ, इन विषयों के लिए यह साबुन सुरक्षित हो सकता है, लेकिन फिर भी अपने चिकित्सक की सलाह का अनुसार अवश्य करें।
7) क्या Tetmosol Soap भारत में लीगल है?
उत्तर: हाँ, यह उत्पाद भारत में पूर्णतया लीगल है।
पढ़िये: फ़रबा ऑइल | Masturin Syrup in Hindi