उत्पाद प्रकार

Ayurvedic

डॉक्टर की पर्ची

जरुरी नहीं

shankh bhasma

Shankh Bhasma Uses in Hindi: फायदे, नुकसान, खुराक, सावधानी


परिचय

शंख भस्म क्या है? – What is Shankh Bhasma in Hindi

शंख भस्म आहार और जीवनशैली के बीच असंतुलन से पैदा हुए उदर (पेट) रोगों के लिए बेहद खास औषधी है।

आयुर्वेद के अनुसार उदर रोगों के लिए वात, पित्त और कफ तीनों दोष जिम्मेदार होते है।

शंख भस्म त्रिदोषों को शांत कर अम्लपित्त से जुड़ी गंभीर स्थितियों को समाप्त कर सकता है।

शंख भस्म आयुर्वेद से जुड़ा एक सशक्त उपाय है, जिसे शंख से निर्मित किया जाता है।

शंख भस्म की रासायनिक संरचना की बारें में बात करें, तो इसमें 90-95% कैल्शियम कार्बोनेट (CaCO3) होता है।

शंख भस्म पाचक और दीपन है। यह आम दोष को दूर कर स्रोतों को साफ रखने में सहायक है।

शंख भस्म अम्लीयता, दस्त की जरी लगना, चेहरे पर कील मुंहासे, भूख न लगना, यकृत वृद्धि, प्लीहा वृद्धि (Spleen Inlargement), बदहजमी, उदरशूल, पेट की सूजन, गैस, खट्टी डकारें, अल्सर, पीलिया और GERD (गैस्ट्रोसोफेजिअल रिफ्लक्स डिजीज) जैसे रोगों का एक स्थायी इलाज हो सकता है।

शंख भस्म शीतलक और एंटासिड गुणों से परिपूर्ण होता है।

शंख भस्म निम्न कंपनी व ब्रांड के नाम से प्रचलित है।

  • Dabur Shankh Bhasma
  • Baidyanath Shankh Bhasma
  • Patanjali Divya Shankh Bhasma

पढ़िये: त्रिकटु चूर्ण | Dabur Honitus Syrup in Hindi 

शंख भस्म कैसे काम करती है?

  • शंख भस्म एक क्षारीय संरचना है, जो HCL (हाइड्रोक्लोरिक अम्ल) को निष्क्रिय कर पेट की जलन और एसिडिटी से राहत देता है।
  • पाचन में बाधा उत्पन्न होने के कारण भोजन के कण AMA नामक विषाक्त पदार्थों में बदल जाते है, जिससे अम्लता का PH कम होता है और एसिड की मात्रा बढ़ जाती है। शंख भस्म भोजन को पाचित कर AMA पदार्थों को शरीर से खत्म करने का कार्य करता है, जो अक्सर सीने की जलन और अपच के साथ जुड़े हो सकते है।
  • शंख भस्म पेट की उत्तेजित मांसपेशियों को शिथिल कर पेट की ऐंठन या दर्द का सिरे से इलाज करता है। यह पित्त उत्पत्ति को काबू में कर उदर विस्तार और भोज्य नफरत को दूर करने में कारगर है।
  • शंख भस्म यकृत से स्रावित होने वाले पाचक रसों की आवश्यक मात्रा का ही उत्सर्जन करता है। यकृत और तिल्ली की वृद्धि में यह दवा बेहद गुणकारी साबित होती है।
  • शंख भस्म अपच और दस्त की आमजनी को दूर करने तथा कील मुंहासों से छुटकारा पाने के लिए एक आसान उपचार है। यह दवा आंतरिक गर्मी को सुनिश्चित कर मुँह के छालों के लिए भी प्रयुक्त की जा सकती है।
  • शंख भस्म में कैल्शियम की उपस्थिति एक अच्छी बोन हेल्थ का प्रमाण है।

फायदे

शंख भस्म के उपयोग व फायदे – Shankh Bhasma Uses & Benefits in Hindi

शंख भस्म को निम्न अवस्था व विकार में सलाह किया जाता है-

  • पेप्टिक अलसर
  • खांसी
  • अपच
  • पतली दस्त
  • कील मुंहासे
  • अति अम्लता
  • उदर विस्तार
  • वायु ऊपर चढ़ना
  • पेट फुलाव
  • सूजन
  • भूख में गिरावट
  • यकृत वृद्धि
  • प्लीहा वृद्धि
  • खट्टी डकार
  • पेट दर्द (उदरशूल)
  • पेट में जलन
  • कैल्शियम की कमी
  • कमजोर पाचन प्रणाली

पढ़िये: नीरी टैबलेट Ensure Powder in Hindi 

दुष्प्रभाव

शंख भस्म के दुष्प्रभाव – Shankh Bhasma Side Effects in Hindi

इसकी अति या दुरुपयोग से कुछ सामान्य दुष्प्रभाव हो सकते है-

  • कब्ज
  • जीभ पर घाव
  • त्वचा पर दरारें
  • अनिद्रा

खुराक

शंख भस्म की खुराक – Shankh Bhasma Dosage in Hindi

खुराक डॉक्टर द्वारा शंख भस्म की रोगी की अवस्था अनुसार दी जाती है। इसलिए शंख भस्म का सेवन डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह लेने के बाद शुरू करें।

आमतौर पर, शंख भस्म की ज्यादातर मामलों में सुझाव की जाने वाली खुराक कुछ इस प्रकार है-

उत्पाद खुराक
use in hindi
Shankh Bhasma
  • लेने का तरीक़ा: मौखिक खुराक
  • कितना लें: 10 से 15 mg
  • कब लें: सुबह और शाम
  • खाने से पहले या बाद: कभी भी
  • लेने का माध्यम: गुनगुने पानी के साथ
  • उपचार अवधि: 3 महीने

शंख भस्म की खुराक में बदलाव के लिए निजी निर्णय न लें।

एक खुराक छूट जाये, तो निर्धारित शंख भस्म का सेवन जल्द करें। अगली खुराक शंख भस्म की निकट हो, तो छूटी खुराक ना लें।

पढ़िये: हिमालया आमलकी टैबलेट | Baidyanath Shankhpushpi Syrup in Hindi

सावधानी

निम्न सावधानियों के बारे में शंख भस्म के सेवन से पहले जानना जरूरी है।

भोजन

शंख भस्म की भोजन के साथ प्रतिक्रिया की जानकारी अज्ञात है।

जारी दवाई

अन्य जारी दवाई और घटक के साथ शंख भस्म की प्रतिक्रिया की उपयुक्त जानकारी नहीं है।

लत लगना

नहीं, शंख भस्म की लत नहीं लगती है।

ऐल्कोहॉल

शराब और शंख भस्म की साथ में प्रतिक्रिया की जानकारी अज्ञात है।

गर्भावस्था

गर्भावस्था में गंभीर दुष्प्रभावों से बचने के लिए इस चूर्ण की खुराक डॉक्टर की सलाह से लें।।

स्तनपान

स्तनपान कराने वाली महिलाओं पर, शंख भस्म के प्रभाव की जानकारी अज्ञात है।

ड्राइविंग

शंख भस्म के सेवन से ड्राइविंग क्षमता पर कोई असर नहीं पड़ता है।

कीमत

शंख भस्म को आप अमेजन से कुछ प्रतिशत छूट पर ऑनलाइन खरीद सकते है-

पढ़िये: डाबर च्यवनप्राश | Mahabhringraj Oil in Hindi 

सवाल-जवाब

क्या शंख भस्म रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में सहायक हो सकता है?

शंख भस्म रोगों से छुटकारा तो दिलाता ही है और साथ ही, प्रतिरक्षा प्रणाली में सुधार कर शरीर को रोगों से लड़ने के काबिल भी बनाता है।

क्या शंख भस्म शारीरिक तापमान को सामान्य करने में सहायक है?

शंख भस्म के मात्र कुछ दिन सेवन से पेट की तबीयत में अनोखा सुधार होता है और शरीर अपने सामान्य तापमान स्तर को पकड़ लेता है।

क्या शंख भस्म जॉइंट दर्द के निवारण में सहायक है?

इस विषय में ज्यादा जानकारी हेतु आप अपने चिकित्सक की सलाह अवश्य ले सकते है।

क्या शंख भस्म मासिक धर्म चक्र को प्रभावित कर सकता है?

शंख भस्म की विशेषता है, कि यह प्राकृतिक क्रियाओं में बाधा पैदा नहीं करता है। इस विषय में सफल परिणाम हेतु मासिक धर्म चक्र से जुड़े चिकित्सक की सलाह अवश्य ली जा सकती है।

क्या शंख भस्म नपुंसकता के इलाज में सहायक है?

नहीं, शंख भस्म नपुंसकता के इलाज में मददगार नहीं है। यह यौन दुर्बलताओं को दूर करने में असमर्थ है।

क्या शंख भस्म भारत में लीगल है?

हाँ, यह भस्म भारत में पूर्णतया लीगल है।

पढ़िये: पतंजलि दिव्य मधुकल्प वटी | BT-36 Capsule in Hindi 

1 thought on “Shankh Bhasma Uses in Hindi: फायदे, नुकसान, खुराक, सावधानी”

  1. Bhai 5 saal se upar ke bacho ko 60mg kurakh Deni chaiye jisko apne 60gm likha hai…….kripya karke usko teek kare…….

Comments are closed.