उत्पाद प्रकार

Ayurvedic

संयोजन

अदरक + सनाय + हरीतकी + सौंफ + सेंधा नमक

डॉक्टर की पर्ची

जरुरी नहीं

Panchasakar Churna

पंचसकार चूर्ण के फायदे, नुकसान, खुराक, सावधानी | Panchsakar Churna in Hindi


परिचय

पंचसकार चूर्ण क्या है? – What is Panchsakar Churna in Hindi

पंचसकार चूर्ण पंच यौगिकों से बनी पेट के लिए एक सुखद आयुर्वेदिक औषधि है।

इस चूर्ण को निर्मित करने में प्रयुक्त होने वाले कच्चे पदार्थों की अच्छी गुणवत्ता के साथ-साथ शुद्धता का भी पूरा ख्याल रखा जाता है।

पंचसकार चूर्ण पाचन से जुड़े हर संभव विकारों जैसे अपच, गैस, कब्ज, पेट दर्द, बवासीर, कृमि संक्रमण, मलबद्धता, पेचिश, उल्टी, सिर दर्द, एसिडिटी, गुदा दर्द आदि के लिए प्रयोग किया जाता है।

पंचसकार चूर्ण विषाक्ता को कम करने और यकृत पित्त के स्राव को बढ़ाने में सकुशल योगदान करता है, जो पाचन क्रिया को मजबूत करने के लिए एक प्राथमिक जरूरत है।

पंचसकार चूर्ण का प्राकृतिक मिश्रण, स्वास्थ्य की भौतिक और रासायनिक शक्ति को सुधारने हेतु बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है।

पेट से पैदा होने वाले विकार या दोष, समस्त शरीर की नीरसता का कारण बनते है। ऐसे में, पंचसकार चूर्ण सेहत की विशेषताओं को पुनःस्थापित करने में मददगार हो सकता है।

यह एक OTC उत्पाद है, जिसे खरीदने के लिए डॉक्टर की पर्ची नहीं चाहिए।

पंचसकार चूर्ण निम्न कंपनी व ब्रांड के नाम से प्रचलित है।

  • Baidyanath Panchsakar Churna
  • Dabur Panchsakar Churna
  • Vyas Panchsakar Churna

पढ़िये: सितोपलादि चूर्ण | Yogendra Ras in Hindi 

संयोजन

पंचसकार चूर्ण की संरचना – Panchsakar Churna Composition in Hindi

निम्न घटक पंचसकार चूर्ण में मौजूद होते है।

अदरक + सनाय + हरीतकी + सौंफ + सेंधा नमक

पंचसकार चूर्ण कैसे काम करती है?

  • अदरक विरेचक और कृमिनाशक प्रकृति का होता है, जो अपच, पेट दर्द, बवासीर, संक्रमण, सूजन, रक्ताल्पता, गठिया, सिरदर्द, खाँसी आदि सभी के लिए लाभदायक है। अदरक में क्षुधावर्धक, कामोद्दीपक और वातहर के गुण भी मौजूद होते है, जिससे यह भूख बढ़ाने के साथ ही यौन तंदुरुस्ती को भी प्रेरित करता है।
  • सनाय एक लैक्सेटिव जड़ी-बूटी है, जो मल त्याग को आसान करने के लिए आंतों की गतिशीलता को बढ़ाने का कार्य करता है। यह कब्ज के दौरान एकत्र गंदगी को निष्कासित कर आंतों को साफ रखने में मददगार है।
  • हरीतकी पाचन क्रियाओं को ठीक कर बवासीर होने से बचाता है। यह गर्म पानी के साथ, मल को गीला और मुलायम कर मल त्यागने में मदद करता है। हरीतकी पाचक रसों की आवश्यकता को पूरा कर भोजन के अवशोषण और भूख को बढ़ाने में सहायता करता है।
  • सौंफ पेट शुद्धिकरण का कार्य करता है। यह पेट की गैस के साथ ही दुर्गंध को मिटाने में भी कारगर है। सौंफ में एसिडिटी और बैक्टीरिया को खत्म करने वाले गुणधर्म मौजूद होते है।
  • सेंधा नमक मानसिक तनाव से होने वाले हानिकारक प्रभावों को कम करता है, जिससे पाचन प्रणाली में सकारात्मक सुधार हो सकता है।

पढ़िये: बिल्वादि चूर्ण के फायदे | Lavan Bhaskar Churna in Hindi 

फायदे

पंचसकार चूर्ण के उपयोग व फायदे – Panchsakar Churna Uses & Benefits in Hindi

पंचसकार चूर्ण को निम्न अवस्था व विकार में सलाह किया जाता है-

  • बदहजमी
  • कब्ज
  • पेट दर्द
  • सूजन
  • सिरदर्द
  • बवासीर
  • एसिडिटी
  • मल अवरोध
  • पेचिश

दुष्प्रभाव

पंचसकार चूर्ण के दुष्प्रभाव – Panchsakar Churna Side Effects in Hindi

इसकी अति या दुरुपयोग से कुछ सामान्य दुष्प्रभाव हो सकते है-

  • उल्टी
  • निर्जलीकरण
  • पेट में जलन
  • अतिसंवेदनशील त्वचा

पढ़िये: लोहासव के फायदे | Himalaya Gasex Syrup in Hindi 

खुराक

पंचसकार चूर्ण की खुराक – Panchsakar Churna Dosage in Hindi

पंचसकार चूर्ण की खुराक अवस्था अनुसार हमेशा निजी डॉक्टर या विशेषज्ञ से लेना उचित है।

आमतौर पर, पंचसकार चूर्ण की ज्यादातर मामलों में सुझाव की जाने वाली खुराक कुछ इस प्रकार है-

उत्पाद खुराक
use in hindi
Panchsakar Churna
  • लेने का तरीक़ा: मौखिक खुराक
  • कितना लें: 750 mg से 1 gm
  • कब लें: सुबह और शाम
  • खाने से पहले या बाद: कभी भी
  • लेने का माध्यम: गुनगुने पानी के साथ
  • उपचार अवधि: 2 महीने

पंचसकार चूर्ण की खुराक को बच्चों में कम किया जा सकता है। इस विषय में बाल रोग विशेषज्ञ का हस्तक्षेप आवश्यक है।

पंचसकार चूर्ण की सक्रियता बनाये रखने के लिए डॉक्टर द्वारा निर्धारित समय तक रोजाना सख्त अंतराल में यह चूर्ण लेते रहें।

एक खुराक छूट जाये, तो निर्धारित पंचसकार चूर्ण का सेवन जल्द करें। अगली खुराक पंचसकार चूर्ण की निकट हो, तो छूटी खुराक ना लें।

सावधानी

निम्न सावधानियों के बारे में पंचसकार चूर्ण के सेवन से पहले जानना जरूरी है।

भोजन

पंचसकार चूर्ण की भोजन के साथ प्रतिक्रिया की जानकारी अज्ञात है।

जारी दवाई

अन्य जारी दवाई और घटक के साथ पंचसकार चूर्ण की प्रतिक्रिया की उपयुक्त जानकारी नहीं है।

लत लगना

नहीं, पंचसकार चूर्ण की लत नहीं लगती है।

ऐल्कोहॉल

शराब और पंचसकार चूर्ण की साथ में प्रतिक्रिया की जानकारी अज्ञात है।

गर्भावस्था

गर्भवती महिलाओं के लिए इस चूर्ण के व्यवहार की जानकारी आयुर्वेदिक सलाहकार से ले।

स्तनपान

स्तनपान कराने वाली महिलाओं को इस चूर्ण को लेने से पहले चिकित्सक की सलाह अवश्य लें।।

ड्राइविंग

पंचसकार चूर्ण के सेवन से ड्राइविंग क्षमता पर कोई असर नहीं पड़ता है।

अन्य बीमारी

एलर्जी या अतिसंवेदनशीलता के मामलों में पंचसकार चूर्ण का उपयोग डॉक्टर की सलाह अनुसार करें।

पढ़िये: हिमालया हिमकोलिन जेल | Laxmivilas Ras in Hindi

कीमत

पंचसकार चूर्ण को आप अमेजन से कुछ प्रतिशत छूट पर ऑनलाइन खरीद सकते है-

सवाल-जवाब

क्या पंचसकार चूर्ण पेट के दबाव को कम करने में सहायक हो सकता है?

हाँ, यह चूर्ण पेट के दबाव को कम करने में सहायक हो सकता है। यह चूर्ण मांसपेशियों के दबाव को कम करने के लिए मूल कारणों (कब्ज और गैस) का निपटारा करती है।

क्या पंचसकार चूर्ण मासिक धर्म चक्र को प्रभावित कर सकता है?

यह चूर्ण मासिक धर्म चक्र को प्रभावित करने वाले दुष्प्रभावों का कारण नहीं बनता है। इस विषय में, हर तथ्यों के लिए अपने मासिक धर्म चक्र से जुड़े चिकित्सक की सलाह आवश्यक है।

पंचसकार चूर्ण की दो लगातार खुराकों के बीच कितना समय अंतराल सुरक्षित है?

इस चूर्ण की दो लगातार खुराकों के बीच कम से कम 10-12 घंटों का समय अंतराल बिल्कुल सुरक्षित होता है।

क्या पंचसकार चूर्ण मधुमेह के रोगियों में सुरक्षित है?

इस विषय में सुरक्षित परिणाम हेतु चिकित्सा सहायता की आवश्यकता है। इस चूर्ण का मधुमेह पर संभावित प्रभाव की कोई ठोस जानकरी मौजूद नहीं है।

क्या पंचसकार चूर्ण भारत में लीगल है?

हाँ, यह चूर्ण भारत में पूर्णतया लीगल है।

पढ़िये: ब्रह्म रसायन | Himalaya Tagara Capsule in Hindi 

1 thought on “पंचसकार चूर्ण के फायदे, नुकसान, खुराक, सावधानी | Panchsakar Churna in Hindi”

Comments are closed.