उत्पाद प्रकार

Ayurvedic

संयोजन

काली मिर्च + अदरक + सौंफ + जीरा + त्रिकटु + पुदीना + अजवाइन + धनिया + हल्दी

डॉक्टर की पर्ची

जरुरी नहीं

निर्माता

Himalaya Drug Company

Himalaya Gasex Syrup

Himalaya Gasex Syrup Uses in Hindi: फायदे, नुकसान, खुराक, सावधानी


परिचय

हिमालया गैसेक्स सिरप क्या है? – What is Himalaya Gasex Syrup in Hindi

हिमालया गैसेक्स सिरप के आयुर्वेदिक घटक, पित्त दोष से पैदा विभिन्न विषम स्थितियों के लिए स्वीकृत है।

हिमालया गैसेक्स सिरप को एक पाचन उत्तेजक के रूप में सलाह किया जा सकता है, जिससे यह दवा पेट की भूख बढ़ाकर पोषक तत्वों के बेहतर अवशोषण में हिस्सेदारी दर्शाती है।

हिमालया गैसेक्स सिरप गैस, पेट में ऐंठन, मरोड़, अशांति, भोजन में अरुचि, उदरशूल (पेट दर्द), अपच, खट्टी डकारें, एसिड रिफ्लक्स, पेप्टिक अल्सर, पेट फूलने, कब्ज, छाती में जलन, अति अम्लता और सूजन जैसी अन्य कई पेट से जुड़ी शिकायतों में प्रशंसनीय औषधि है।

हिमालया गैसेक्स सिरप जरूरत से ज्यादा पित्तोत्पत्ति और कीटाणुओं को नियंत्रित करते हुए पेट की गैस, सीने की जलन तथा अपच का सदैव नाश करती है।

हिमालया गैसेक्स सिरप आम सामग्रियों के साथ मानव मूल अंग (पेट) को कष्टरहित कर एक बलशाली पाचन प्रणाली का वरदान देती है।

पढ़िये: हिमालया हिमकोलिन जेल | Laxmivilas Ras in Hindi

संयोजन

हिमालया गैसेक्स सिरप की संरचना – Himalaya Gasex Syrup Composition in Hindi

निम्न घटक हिमालया गैसेक्स सिरप में होते है।

काली मिर्च + अदरक + सौंफ + जीरा + त्रिकटु + पुदीना + अजवाइन + धनिया + हल्दी

हिमालया गैसेक्स सिरप कैसे काम करती है?

  • काली मिर्च के संबंध में जानकारी हासिल होने से ये ही अनुमान लगता है, कि यह पाचन को ठीक के लिए पहली पसंद हो सकती है।
  • इसमें पाया जाने वाला पाइपरिन पाचक रसायनों को उत्तेजित कर पाचन क्रिया को सुधारने का कार्य करता है। यह पेट की मांसपेशियों के दर्द और ऐंठन को दूर करने में मददगार है।
  • अदरक पेट के अच्छे स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद विकल्पों में से एक है। इसका कब्ज, मरोड़, पेट दर्द, ऐंठन, दस्त और गैस जैसी समस्याओं में बखूबी प्रयोग किया जा सकता है।
  • सौंफ के घरेलू इस्तेमाल के बारें में हर कोई जानता है। इसे आयुर्वेद में एक औषधि के नजरिये से देखा जाता है। इसमें एंटीस्पास्मोडिक (पेट और आंत की ऐंठन को दूर करने वाले तत्व) और कार्मिनेटिव (पेट फुलाव और गैस का उपचार करने वाले तत्व) गुण संग्रहित है। सौंफ गैस्ट्रिक रस के उत्पादन को बढ़ाने और पेट के अम्लीय पीएच (pH) स्तर को उदासीन करने का कार्य करती है।
  • जीरा व्यंजनों में प्रयोग होने वाले मसालों में से एक हैं। जीरे से होने वाले फायदों में पाचन सुधार को भी गिना जाता है, क्योंकि यह भोजन के अवशोषण में मदद कर कब्ज, अपच और गैस से छुटकारा दिला सकता है।
  • त्रिकटु भूख की कमी और इर्रिटेबल बोवेल सिंड्रोम (जो पाचन में असंतुलन की वजह से होता है) में काम आ सकता है। यह चयापचय क्रियाओं में तेजी कर मोटापे की कम करने में सहायक हो सकता है।
  • पुदीना एक शीतलक है, जो एसिडिटी से हो रही जलन को शांत करने में मददगार है। इसे फ्लेवर (स्वाद) के रूप में दस्त को रोकने और पेट की गड़बड़ी को दूर करने हेतु इस्तेमाल किया जाता है।
  • अजवाइन पाचन को पचाने में मदद करता है। यह कब्ज के लिए जिम्मेदार पेट में जमे अपशिष्ट पदार्थों को उत्सर्जित कर मल त्याग को आसान बनाता है। यह पेट दर्द से जुड़े हर कारणों के उपचार में पूर्णतया कारगर है।

पढ़िये: ब्रह्म रसायन | Himalaya Tagara Capsule in Hindi 

फायदे

हिमालया गैसेक्स सिरप के उपयोग व फायदे – Himalaya Gasex Syrup Uses & Benefits in Hindi

हिमालया गैसेक्स सिरप को निम्न अवस्था व विकार में सलाह किया जाता है-

  • पेट की गैस
  • बदहजमी
  • अपच
  • पाचन खराबी
  • एसिडिटी
  • पेट में ऐंठन
  • एसिड रिफ्लक्स
  • खट्टी डकार
  • पेट फुलाव
  • पेट दर्द
  • भूख न लगना
  • कब्ज
  • छाती में जलन
  • पेट में सूजन
  • इर्रिटेबल बोवेल सिंड्रोम
  • भोजन में अरुचि

दुष्प्रभाव

हिमालया गैसेक्स सिरप के दुष्प्रभाव – Himalaya Gasex Syrup Side Effects in Hindi

इसकी अति या दुरुपयोग से कुछ दुष्प्रभाव हो सकते है, जैसे-

  • त्वचा में जलन एवं लालिमापन
  • भयंकर दस्त
  • उल्टी
  • एलर्जी की संभावना

पढ़िये: पुष्पधन्वा रस Himalaya Cystone Tablet in Hindi 

खुराक

हिमालया गैसेक्स सिरप की खुराक – Himalaya Gasex Syrup Dosage in Hindi

हिमालया गैसेक्स सिरप की खुराक रोगी की अवस्था अनुसार दी जाती है।

आमतौर पर, हिमालया गैसेक्स सिरप की ज्यादातर मामलों में सुझाव की जाने वाली खुराक कुछ इस प्रकार है-

उत्पाद खुराक
use in hindi
Himalaya Gasex Syrup
  • लेने का तरीक़ा: मौखिक खुराक
  • कितना लें: 1 छोटी चम्मच
  • कब लें: सुबह और शाम
  • खाने से पहले या बाद: खाने के बाद
  • उपचार अवधि: डॉक्टर की सलाह अनुसार

कम उम्र के बच्चों में, इस दवा की खुराक के लिए चिकित्सकीय मदद ली जानी चाहिए।

हिमालया गैसेक्स सिरप के पैक पर एक्सपायरी डेट चेक करने के बाद ही इसकी खुराक शुरू करें।

एक खुराक छूट जाये, तो निर्धारित हिमालया गैसेक्स सिरप का सेवन जल्द करें। अगली खुराक हिमालया गैसेक्स सिरप की निकट हो, तो छूटी खुराक ना लें।

सावधानी

निम्न सावधानियों के बारे में हिमालया गैसेक्स सिरप के सेवन से पहले जानना जरूरी है।

भोजन

गैसेक्स सिरप की भोजन के साथ प्रतिक्रिया की जानकारी अज्ञात है।

जारी दवाई

अन्य जारी दवाई और घटक के साथ गैसेक्स सिरप की प्रतिक्रिया की उपयुक्त जानकारी नहीं है।

लत लगना

नहीं, गैसेक्स सिरप की लत नहीं लगती है।

ऐल्कोहॉल

शराब और गैसेक्स सिरप की साथ में प्रतिक्रिया की जानकारी अज्ञात है।

गर्भावस्था

गर्भावस्था एक संवेदनशील अवस्था है, इसलिए गैसेक्स सिरप का सेवन शुरू करने से पहले डॉक्टर की सलाह लें।

स्तनपान

स्तनपान कराने वाली महिलाएं इस सिरप को अपने डॉक्टर की सलाह से लें।

ड्राइविंग

गैसेक्स सिरप के सेवन से ड्राइविंग क्षमता पर कोई असर नहीं पड़ता है।

पढ़िये: दशमूलारिष्ट के फायदे | Supari Pak in Hindi 

सवाल-जवाब

क्या हिमालया गैसेक्स सिरप शारीरिक दक्षता में सुधार कर सकती है?

पेट की गड़बड़ी को दूर कर शिथिल पड़े शारीरिक कार्यों में तेजी के साथ यह दवा शारीरिक दक्षता में सुधार कर सकती है।

क्या हिमालया गैसेक्स सिरप नाभि से जुड़ी बीमारियों को ठीक करने में सहायक है?

नाभि से जुड़ी परेशानियों के लिए, इस दवा के व्यवहार की जानकारी हेतु चिकित्सक की राय अवश्य ले सकते है।

क्या हिमालया गैसेक्स सिरप मासिक धर्म चक्र को प्रभावित कर सकती है?

इस विषय में खास जानकारी के लिए मासिक धर्म चक्र से जुड़े चिकित्सक से व्यक्तिगत सम्पर्क करने की आवश्यकता है।

क्या हिमालया गैसेक्स सिरप भारत में लीगल दवा है?

हाँ, यह हर्बल दवा भारत में पूर्णतया लीगल है। इसे किसी मेडिकल स्टोर या ऑनलाइन भी खरीद सकते है।

पढ़िये: हिमालया पाइलेक्स टैबलेट | Paurush Jiwan Capsule in Hindi