इस लेख में हम 5 जबर्दस्त आयुर्वेदिक ऊर्जावर्धक की जानकारी देंगे। जिसमें अश्वगंधा, लौह भस्म, शिलाजीत, दालचीनी और त्रिफला चूर्ण जैसे शक्तिशाली आयुर्वेदिक घटक मौजूद है।
आज के समय में थकान, स्ट्रैस और खराब आहार के कारण इंसान अपने जीवन में जोश की कमी जरूर महसूस करता है। यह जोश की कमी बिस्तर से लेकर काम करते समय भी महसूस होती है। ऐसे में व्यक्ति स्वयं को कमजोर मानता है और इस समस्या का समाधान ढूँढने लगता है।
सिर्फ पुरुषों में ही नहीं बल्कि महिलाओं में भी बढ़ती उम्र के साथ यह समस्या होती है।
5 जबर्दस्त आयुर्वेदिक जोशवर्धक
हमने कोशिश की है, कि आपके लिए बेहतरीन 5 आयुर्वेदिक उत्पाद की जानकारी इकत्रित करें।
निम्न आयुर्वेदिक उत्पाद OTC वर्ग की श्रेणी में आते है, इसलिए इनका उपयोग और खरीद डॉक्टर की पर्ची के बिना भी कर सकते है। लेकिन अतिसंवेदनशीलता, गर्भावस्था, डायबिटीज़ व अन्य बीमारी के मरीज के लिए उपयोग से पहले डॉक्टर से निजी परामर्श लेना उचित है।
1. Rasayan Vati (रसायन वटी)
No products found.
रसायन वटी एक जोशीला उत्पाद है, जो ख़ासकर शरीर की कमजोरी या थकावट को दूर करने हेतु इस्तेमाल में लिया जाता है। यह उत्पाद ऊर्जा का सम्रद्ध स्त्रोत है, इसका महिला तथा पुरुष दोनो वर्गों पर बराबर असर और परिणाम मिलता है।
संयोजन – Composition
त्रिफला चूर्ण + लौह भस्म + शुद्ध शिलाजीत + मूसली + दालचीनी + अभ्रक भस्म + जायफल + यशद भस्म + जावित्री + स्वर्ण मक्षिक भस्म + बंग भस्म + केसर + सोंठ + असगंद + गोखरू
फ़ायदे – Benefits
- रसायन वटी शरीर में ऊर्जा का संचय बढ़ाकर शरीर को मानसिक, शारीरिक और यौन स्वास्थ्य से मज़बूत बनाने में फ़ायदेमंद होसकती है।
- इससे भूख में बढ़ोतरी होती है, मांसपेसियों में जान आती है, पेट के लक्षणो से राहत मिलती है तथा शरीर में रक्त का प्रवाह सुधरताहै।
- रसायन वटी हार्मोन उत्पादन को तेज कर प्रतिरोधक शक्ति को कुशाग्र बनाने में उपयोगी हो सकती है।
- यह तनाव से मुक्त करने और पोषक तत्वों की कमी को दूर कर जोश और उत्साह बढ़ाने में पूर्णतया सहायक हो सकती है।
2. Baidyanath Moosali pak (बैद्यनाथ मूसली पाक)
No products found.
बैधनाथ द्वारा बनाया गया यह उत्पाद सहनशक्ति को बढ़ाने में सफल उपाय हो सकता है। यह ऊर्जा बूस्टर जड़ी-बूटियों का संयोजन है, जो ताकत और ऊर्जा बनाएं रखने में मदद करता है।
संयोजन – Composition
अश्वगंधा + जायफल + सफेद मूसली + अभ्रक भस्म + इलायची + दालचीनी + चित्रक
फायदे – Benefits
- स्वास्थ्य का कायाकल्प
- सहनशक्ति को बढ़ाना
- पोषक तत्वों की कमी को पूरा कर मांसपेशियों की थकान दूर करना
- प्रजनन क्षमता को बढ़ाने में सहायक
- वजन बढ़ाने वाले लोगों के लिए एक अच्छा विकल्प
3. Dabur Ashwagandharishta (डाबर अश्वगंधारिष्ट)
No products found.
यह उत्पाद जीवन शक्ति को बढ़ाने में काफी मदद करता है। डाबर अश्वगंधारिष्ट एक आयुर्वेदिक दवा है, जो शारीरिक मानसिक और यौन विकारों का इलाज कर शरीर के संतुलन को बनाएं रख सकती है। इसे लेने से दैनिक कार्यों में रुचि बढ़ती है और थकान कम होती है। इसकी खुराक के बारें में जानकारी प्राप्त करते हेतु आप अच्छे आयुर्वेदिक चिकित्सक का परामर्श लें सकते है।
संयोजन – Composition
मंजिष्ठा + हरीतकी + चंदन + अनंत मूल + दारुहरिद्रा + मूसली + हरिद्रा + यष्टिमधु + विदारी कंद + मारीच + धातकी पुष्प + तेजपत्र + पिप्पली + इलायची + नागकेसर + त्रिवृत्त
फायदे – Benefits
- याददाश्त को बढ़ाने में सहायक
- मानसिक विकारों से छुटकारा
- नसों की उत्तेजना को शांत करने में सहयोगी
- कमजोरी और थकावट का निवारण
- एक अच्छी नींद प्रदान करने में सहायक
4. Patanjali Youvan Churna (पंतजलि यौवन चूर्ण)
No products found.
पतंजलि यौवन चूर्ण शारीरिक शक्ति और मानसिक बल प्रदान करने वाली एक आयुर्वेदिक औषधि है। यह चूर्ण प्रतिरक्षा क्षमता को बढ़ाने और छोटी-मोटी बीमारियों को दूर करने में काफी मददगार साबित होता है। यह शरीर की कमजोरी को दूर कर बार-बार बीमार होने की समस्या से निजात दिला सकता है। अपने नाम के मुताबिक यह दवा नए यौवन की शुभारंभ में सहयोगी बन सकती है।
संयोजन – Composition
सलाम पंजा + सलाम मिश्री + मिश्री + अश्वगंधा + पलाश + जहरमोहरा भस्म + बबूल + बूरा + लोहबान + सफेद मूसली
फायदे – Benefits
- यह वजन बढ़ाने के लिए अच्छा उत्पाद हो सकता है
- यह चूर्ण Muscular बॉडी बनाने हेतु मसल विकास में मदद कर सकता है
- शारीरिक कमजोरी से निजात दिलाने में मददगार हो सकता है
- यौन स्वास्थ्य को प्रबल कर सकता है
- महिलाओं के मासिक धर्म को सुनिश्चित करने और मासिक धर्म से होने वाली कमजोरी या थकावट को दूर करने में यह चूर्ण फायदेमंद हो सकता है
5. INLIFE Vitality & Vigour Plus (इनलाइफ विटालिटी एंड विगोर प्लस सप्लीमेंट)
शक्तिशाली जड़ी बूटियों से बना यह सप्लीमेंट पुरुष और महिला दोनों के लिए हेल्थ टॉनिक/ऊर्जा बूस्टर का कार्य करता है। यह पूर्णतया शाकाहारी तथा हर्बल उत्पाद है, जिसमें किसी कृत्रिम सामग्री को संयोजित नहीं किया जाता है। इसे रोजाना भोजन से पहले एक टाइम एक कैप्सूल लें सकते है।
संयोजन – Composition
शिलाजीत + सफेद मूसली + अश्वगंधा + मुकुना प्रुरियन
फायदें – Benefits
- ऊर्जा की कमी को पूरा करने में सहायक
- जीवनशक्ति में सुधार
- शारीरिक ताकत की भरपाई
