Vestige Shatavari Max Capsules क्या है?
शतावरी युक्त वेस्टीज का यह उत्पाद विशेषकर महिलाओं के लिए बनाया गया एक हेल्थ केयर आयुर्वेदिक प्रॉडक्ट है।
शतावरी सेहत के लिए अमृत-तुल्य होती है, पर इसके कड़वे के स्वाद के कारण इसका सेवन करना थोड़ा मुश्किल होता है। अब इस जड़ी-बूटी का जादुई फायदा उठाने के लिए वेस्टीज ने इसे हमारे लिए अनुकूल रूप प्रदान किया है।
महिलाओं का सम्पूर्ण जीवन कई शारीरिक बदलावों से गुजरता है, जिसमें हर पढ़ाव पर महिलाओं को खरा उतरना होता है। यह उत्पाद पीरियड्स, गर्भावस्था, स्तनपान और मेनोपॉज के समय होने वाले भावनात्मक बदलावों की समस्या को ठीक कर सकता है।
शारीरिक तौर पर होने वाली बीमारियों जैसे एनीमिया, थायरॉइड, PCOD, UTI, स्तन कैंसर और हार्मोनल असंतुलन में वेस्टीज का यह शतावरी युक्त प्रॉडक्ट काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।
इसके 90 कैप्सूल के एक पूरे पैक की कीमत 545 रुपये होती है।
पढ़िये: वेस्टीज जीटा टी | Nutricharge Veg Omega
संयोजन – Vestige Shatavari Max Capsules Composition in Hindi
शतावरी + अशोका + मुलेठी
- शतावरी हार्मोनल बैलेंस को बढ़ावा देती है, जिससे महिलाओं की मुड़ स्विंग की समस्या ठीक होती है। यह पूरी प्रजनन प्रणाली को सुचारू बनायें रखती है तथा मूत्र वर्धक में रूप में कार्य करती है।
- शतावरी में मौजूद कैल्शियम और फोलेट, हड्डियों की कमजोरी और गर्भावस्था में बेहद फायदेमंद होते है।
- शतावरी में घुलनशील और अघुलनशील फाइबर मौजूद होते है, जो अतिरिक्त चर्बी को गलाकर वजन कम करने का कार्य बखूबी पूरा करते है।
- अशोका महिलाओं में मासिक धर्म चक्र से जुड़ी दिक्कतों को दूर करता है, गर्भावस्था के दर्द को कम करता है तथा शरीर की अतिरिक्त गर्मी को भी कम करता है।
- मुलेठी विटामिन बी और विटामिन ई का एक बेहद शानदार स्रोत है। यह स्त्री रोगों को काबू में कर प्रतिरक्षा प्रणाली में मजबूती लाने का भी कार्य करती है।
पढ़िये: मोदीकेयर वेल इंटेलेक्ट | Vestige Veslim Shake in Hindi
फायदे – Vestige Shatavari Max Capsules Benefits in Hindi
इस उत्पाद महिलाओं की सेहत से जुड़ी निम्नलिखित स्थितियों में असरदार हो सकता है।
- हार्मोन असंतुलन
- मासिक धर्म की अनियमितता
- स्तनपान कराने वाली महिलाओं में दूध की कमी
- मूत्र संबंधी विकार
- गर्भावस्था से जुड़ी समस्याएं
- थायरॉइड
- एनीमिया
- आयरन की कमी
- PCOD
- शारीरिक कमजोरी
- ल्यूकोरिया
- शुक्राणुओं की अल्पता
- अल्सर
- आंतों का दर्द
- मेनोपॉज की समस्या
- पाचन कमजोरी
- पथरी
- अस्थमा
- खाँसी
नुकसान – Vestige Shatavari Max Capsules Side Effects in Hindi
महिलाओं के लिए बनाया गया यह उत्पाद महिलाओं की पूरी स्वास्थ्य का ख्याल रखता है। यह महिलाओं को किसी दुष्प्रभाव से ग्रसित नहीं करता है और फायदे ही फायदे पहुंचाता है। अपनी बीमारी की गंभीरता, प्रकार और उम्र के आधार पर इसे शुरू करने से पहले आप किसी अच्छे चिकित्सक का परामर्श ले सकते है।
पढ़िये: ग्रिलिंक्टस बीएम सिरप | Herbalife Aloe Plus in Hindi
खुराक – Vestige Shatavari Max Capsules Dosage in Hindi
इस उत्पाद की खुराक दिन में 2 से 3 बार एक कैप्सूल लें। इसे लगातार अंतराल पर नियमित रूप से सेवन करने से लाभ प्राप्त करने का मकसद पूरा होता है।
यह उत्पाद निःसंदेह पूर्णतया सुरक्षित है, लेकिन 18 वर्ष से कम उम्र की लड़कियों में इस्तेमाल करने से पहले चिकित्सीय राय अवश्य लेनी चाहिए।
इसे भोजन के बाद पानी के साथ लेना होता है, इसके साथ दूध का सेवन भी किया जा सकता है।
सावधानी – Vestige Shatavari Max Capsules Precautions in Hindi
यदि आपको प्याज या लहसुन से एलर्जी है, तो शतावरी से युक्त इस प्रॉडक्ट का इस्तेमाल करने से बचें।
BP की दवाइयां शुरू होने पर इसके सेवन में सावधानी बरतें।
जिनमें कफ की समस्या ज्यादा होती है, वे इस उत्पाद को चिकित्सक की सलाह से ही इस्तेमाल करें।
पढ़िये: सोर्बिलाइन सिरप | Melatonin Tablet in Hindi