उत्पाद प्रकार

Antipsychotic

डॉक्टर की पर्ची

जरुरी है

Levosulpiride Tablet Uses Side effects dosage price

Levosulpiride Uses in Hindi: उपयोग, नुकसान, खुराक, सावधानी


परिचय

लेवोसलप्राइड क्या है? – What is Levosulpiride in Hindi

Levosulpiride एक Antipsychotic वर्ग से जुड़ी दवा है, जिसका उपयोग मुख्य रूप से Depression (तनाव), अपच, GERD, मानसिक विकार, चिंता विकार, चक्कर आदि सभी लक्षणों में प्रभावी रूप से किया जाता है।

Levosulpiride मस्तिष्क में मौजूद लक्षणों के लिए जिम्मेदार रासायनिक संकेतों के स्तर को घटा कर इलाज करने में सहायक है। यह दवा कुछ Dopamine Receptors को बाधित करती है।

जिससे सीधा प्रभाव पेट और आंत व उनकी मांसपेशियों पर पड़ता है और विकार से निजात मिलता है।

Levosulpiride का इस्तेमाल शीघ्रपतन के उपचार में भी किया जाता है।

हृदय दुर्बलता और अस्थमा के मामलों में इसके सेवन से पूरी तरह बचा जाना चाहिए।

Levosulpiride को खरीदने और सेवन करने से पहले डॉक्टर की पर्ची जरूरी है, क्योकि यह शैड्यूल-एच दवाओं की सूची में आती है।

पढ़िये: मोनोसेफ इंजेक्शनEnterogermina Suspension in Hindi

उपयोग

लेवोसलप्राइड के उपयोग व फायदे – Levosulpiride Uses & Benefits in Hindi

Levosulpiride को निम्न अवस्था व विकार में डॉक्टर द्वारा रोगी को सलाह किया जाता है। Levosulpiride का सेवन डॉक्टर से व्यक्तिगत सलाह बिना लिए ना करें।

  • गैस्ट्रो-ओसोफेगल रिफ्लक्स रोग (GERD)
  • संवेदनशील आंत की बीमारी
  • डिप्रेशन
  • अपच
  • मानसिक विकार

दुष्प्रभाव

लेवोसलप्राइड के दुष्प्रभाव – Levosulpiride Side Effects in Hindi

इसकी अति या दुरुपयोग से कुछ सामान्य दुष्प्रभाव हो सकते है-

  • बुखार
  • बहुत ज़्यादा पसीना आना
  • हृदय गति में परिवर्तन
  • पुरुषों में असामान्य रूप से स्तन बढ़ना (Gynacomastia)
  • मासिक धर्म की अनुपस्थिति
  • असामान्य हृदय गति
  • कब्ज़
  • पेट दर्द और ऐंठन
  • तंद्रा
  • अनियमित मासिक धर्म
  • यौन इच्छा में बदलाव
  • असामान्य थकान और कमजोरी
  • लार में वृद्धि
  • वजन बढ़ना
  • नींद में बदलाव
  • असामान्य दूध का स्राव

पढ़िये: डिक्लोफेनाक सोडियम | Clop G Cream in Hindi

खुराक

लेवोसलप्राइड की खुराक – Levosulpiride Dosage in Hindi

इस दवा की खुराक का चयन डॉक्टर द्वारा मरीज की स्वास्थ्य स्थिति को ध्यान में रखकर किया जाता हैं। इसलिए बिना किसी व्यक्तिगत खुराक के इसका बिल्कुल सेवन ना करें।

आमतौर पर, Levosulpiride की ज्यादातर मामलों में सुझाव की जाने वाली खुराक कुछ इस प्रकार है-

उत्पाद खुराक
use in hindi
Levosulpiride
  • लेने का तरीक़ा: मौखिक खुराक
  • कितना लें: 5-10 mg
  • कब लें: सुबह और शाम
  • खाने से पहले या बाद: खाने से पहले
  • लेने का माध्यम: पानी के साथ
  • उपचार अवधि: डॉक्टर की सलाह अनुसार

अगर Levosulpiride की टैबलेट का उपयोग कर रहे हो, तो टैबलेट को बिना तोड़े, चबाएं या कुचले एक बार में पानी के साथ पूरी लेनी चाहिए।

खुराक में फेरबदल या बंद करने की स्थिति में डॉक्टरी सलाह को प्राथमिकता देनी आवश्यक है।

यदि इस दवा की एक खुराक बीच में छूट जाती है, तो समय रहते लेना सुरक्षित है। अन्यथा अगली खुराक का समय निकट होने पर छूटी खुराक को छोड़ देना ही उचित है।

ओवरडोज़ की आशंका होने पर खुराक को जल्दी से रोककर तुरंत चिकित्सा सहायता लेनी चाहिए।

सावधानी

निम्न सावधानियों के बारे में Levosulpiride के सेवन से पहले जानना जरूरी है।

भोजन

भिन्न खाद्य सामग्री के साथ Levosulpiride की प्रतिक्रिया की जानकारी अज्ञात है।

जारी दवाई

निम्न दवाई/घटक के साथ Levosulpiride का सेवन डॉक्टर की सलाह से करें, जैसे- Ipratropium, Diltiazem, Pregabalin, Tramadol आदि।

लत लगना

नहीं, Levosulpiride की लत नहीं लगती है।

ऐल्कोहॉल

शराब और Levosulpiride की साथ में प्रतिक्रिया की जानकारी अज्ञात है।

गर्भावस्था

गर्भवती महिलाओं में इस दवा का सेवन डॉक्टर की देखरेख में किया जाना चाहिए।

स्तनपान

इस विषय में निजी डॉक्टर की सलाह के बाद ही इसका सेवन करें।

ड्राइविंग

Levosulpiride के सेवन से ड्राइविंग क्षमता पर कोई असर नहीं पड़ता है।

अन्य बीमारी

अन्य कोई बड़ी बीमारी होने पर Levosulpiride का उपयोग डॉक्टर की सलाह अनुसार करें, जैसे- दिल की बीमारी, जठरांत्र रक्तस्राव, स्तन कैंसर, प्रोलैक्टिन असंतुलन इत्यादि।

पढ़िये: क्लोनाज़ेपम टैबलेट | Aceclofenac in Hindi

सवाल-जवाब

क्या Levosulpiride की कुछ खुराक के बाद बेहतर महसूस करने पर इसकी खुराक बंद कर देनी सुरक्षित है?

जब तक डॉक्टर द्वारा इसका सेवन बंद करने को नहीं कहा जाता तब तक इसकी खुराक जारी रखनी चाहिए।

क्या Levosulpiride बांझपन के इलाज में सहायकहैं?

यह दवा शीघ्रपतन जैसी गुप्त रोग समस्या के इलाज में सहायक है, लेकिन बांझपन जैसी गंभीर समस्या को दूर करने में नाकाम है। शीघ्रपतन की अवस्था में भी डॉक्टर से निजी खुराक लेकर ही इस दवा का सेवन करें।

Levosulpiride की खुराक में फेरबदल करने के लिए डॉक्टरी सलाह की क्या भूमिका होती है?

यह दवा शेड्यूल-H के अंतर्गत उपलब्ध होती है, जो बिना डॉक्टरी पर्चे के खरीदी नहीं हो सकती है।

Levosulpiride का असर कितने समय के बाद दिखना शुरू हो जाता है?

इस दवा की मौखिक खुराक लेने के बाद 1-2 घंटो के भीतर प्रभावी असर दिखना शुरू हो जाता है।

Levosulpiride की खुराक दिन में कितनी बार लेनी चाहिए?

इस दवा की खुराक दिन में एक या दो बार लेनी सुरक्षित है। यह पूरी तरह मरीज की शारीरिक और मानसिक हालात पर निर्भर करती है।

क्या Levosulpiride शरीर के तापमान में परिवर्तन करती है?

Levosulpiride से कभी-कभी दुष्प्रभाव के कारण बुखार हो सकता है।

क्या Levosulpiride रक्त के प्रवाह पर असर डालती है?

यह दवा मानसिक विकारों से उत्पन्न असामान्य ब्लड प्रैशर का इलाज कर रक्त के प्रवाह को सामान्य करने में सहायक है।

क्या Levosulpiride भारत में लीगल है?

यह दवा भारत में पूर्णतया लीगल हैं और बहुत से ब्रांड नाम में उपलब्ध है।

क्या Levosulpiride मासिक धर्म चक्र को प्रभावित करती है?

चूँकि यह दवा मासिक धर्म से जुड़ी हर तरह की क्रियाओं में कोई बाधा नहीं डालती है, इसलिए यह दवा मासिक धर्म चक्र को बिल्कुल प्रभावित नहीं करती है।

पढ़िये: कुश्ता फौलाद | Ramipril in Hindi