उत्पाद प्रकार

NSAIDs

डॉक्टर की पर्ची

जरुरी है

Diclofenac Sodium in hindi

Diclofenac Sodium Uses in Hindi: उपयोग, नुकसान, खुराक, सावधानी


परिचय

डिक्लोफेनाक सोडियम क्या है? – What is Diclofenac Sodium in Hindi

Diclofenac Sodium (डिक्लोफेनाक सोडियम) एक रासायनिक संयोजन है, जिसका विशेष प्रयोग दर्दनिवारक एलोपैथिक दवाओं में देखने को मिलता है।

यह ड्रग हर तरह के दर्द के संकेतों को मिटाने में मददगार होता है। इसका आण्विक सूत्र C14H10Cl2NNaO2 होता है।

डिक्लोफेनाक सोडियम डाइक्लोफेनाक का सोडियम नमक रूप है, जो प्रकृति में एक बेंजीन एसिटिक एसिड व्युत्पन्न माना जाता है।

साथ ही, यह NSAIDs (Nonsteroidal Anti-inflammatory Drugs) वर्ग से तालुकात रखने वाला घटक है, जिसमें Analgesic, Antipyretic और Anti-inflammatory गुण भी शामिल रहते है।

इसका उपयोग दर्द और सूजन, बुखार, सिरदर्द, मांसपेशियों का दर्द, गठिया, दांत दर्द, बदन दर्द, वृषण दर्द, आँख दर्द आदि आम शिकायतों में किया जाता है।

इसके अलावा, इसे मासिक धर्म के दौरान दर्द, ऑस्टियोआर्थराइटिस, रुमेटोयड आर्थराइटिस या संधिशोथ, आंक्यलोसिंग स्पॉन्डिलाइटिस, रूमेटिक दर्द, हड्डियों में दर्द और साइटिका जैसी कुछ बड़ी स्थितियों में भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

पढ़िये: क्लोप-जी क्रीम | Clonazepam Tablet in Hindi

डिक्लोफेनाक सोडियम कैसे कार्य करता है?

Diclofenac Sodium एक NSAIDs से संबंधित घटक है, जो खासकर प्रोस्टाग्लैंडीन के संश्लेषण को रोकने का कार्य करता है। प्रोस्टाग्लैंडीन की वजह से ही दर्द, सूजन और बुखार के लक्षणों का प्रभाव बढ़ता है।

यह रासायनिक तत्व साइक्लोऑक्सीजिनेज एंजाइम (COX) के निर्माण को अवरुद्ध करने का भी काम करती है।

क्योंकि यह एंजाइम प्रोस्टाग्लैंडीन के संश्लेषण को बढ़ाने में सबसे ज्यादा योगदान देता है। इस तरह यह मस्तिष्क को शांत कर दर्द और सूजन के लक्षणों से राहत दिलाता है।

उपयोग

डिक्लोफेनाक सोडियम के उपयोग व फायदे – Diclofenac Sodium Uses & Benefits in Hindi

निम्न अवस्था या विकार में Diclofenac Sodium को विशेषज्ञ द्वारा रोगी को सलाह किया जाता है।

  • पुराने ऑस्टियोआर्थराइटिस
  • माइग्रेन
  • आंक्यलोसिंग स्पॉन्डिलाइटिस
  • कष्टार्तव
  • संधिशोथ
  • Tendinitis
  • मासिक धर्म का दर्द
  • हड्डियों का दर्द
  • साइटिका
  • मांसपेशियों का दर्द
  • गठिया दर्द
  • दांत दर्द
  • वृषण दर्द
  • सामान्य बुखार
  • आँख दर्द
  • कंधों का दर्द
  • पीठ दर्द

पढ़िये: एसिक्लोफिनेक Kushta Faulad in Hindi

दुष्प्रभाव

डिक्लोफेनाक सोडियम के दुष्प्रभाव – Diclofenac Sodium Side Effects in Hindi

इसकी अति या दुरुपयोग से कुछ सामान्य दुष्प्रभाव हो सकते है-

  • चक्कर आना
  • दस्त
  • पेट खराब
  • उल्टी
  • सीने में जलन
  • मतली
  • कब्ज
  • गैस
  • अचानक वजन बढ़ना
  • सुस्ती
  • ब्लीडिंग
  • अल्सर

खुराक

डिक्लोफेनाक सोडियम की खुराक – Diclofenac Sodium Dosage in Hindi

Diclofenac Sodium आयु और लक्षण के प्रकार अनुसार हर किसी के लिए अलग-अलग हो सकती है। इसकी खुराक का स्वेच्छा से निर्वहन करने से पहले इससे होने वाले लाभ और नुकसानों के बारें में जानकारी चिकित्सक द्वारा अवश्य प्राप्त करें।

आमतौर पर, Diclofenac Sodium की ज्यादातर मामलों में सुझाव की जाने वाली खुराक कुछ इस प्रकार है-

उत्पाद खुराक
use in hindi
Diclofenac Sodium
  • लेने का तरीक़ा: मौखिक खुराक
  • कितना लें: 18-35 mg
  • कब लें: सुबह-दोपहर-शाम
  • खाने से पहले या बाद: खाने के बाद
  • लेने का माध्यम: पानी के साथ
  • उपचार अवधि: डॉक्टर की सलाह अनुसार

एक खुराक छूट जाये, तो निर्धारित Diclofenac Sodium का उपयोग जल्द करें। अगली खुराक Diclofenac Sodium की निकट हो, तो छूटी खुराक ना लें।

इनके अलावा भी अन्य साइड इफेक्ट्स Diclofenac Sodium से हो सकते है।

पढ़िये: रेमीप्रिल | Ibuprofen in Hindi

सावधानी

निम्न सावधानियों के बारे में Diclofenac Sodium के उपयोग से पहले जानना जरूरी है।

भोजन

भिन्न खाद्य सामग्री के साथ Diclofenac Sodium की प्रतिक्रिया की जानकारी अज्ञात है।

जारी दवाई

निम्न दवाई/घटक के साथ Diclofenac Sodium का सेवन डॉक्टर की सलाह से करें, जैसे- ब्लड थिनर, एंटी-डिप्रेसेंट, एंटीडायबिटिक आदि।

लत लगना

नहीं, Diclofenac Sodium की लत नहीं लगती है।

ऐल्कोहॉल

शराब और Diclofenac Sodium की साथ में प्रतिक्रिया की जानकारी अज्ञात है।

गर्भावस्था

गर्भवती महिलाओं को अपनी वर्तमान मेडिकल स्थिति के आधार पर डॉक्टर की जांच पर इसे प्रयोग किया जाना चाहिए।

स्तनपान

स्तनपान कराने वाली महिलाओं पर इस दवा से होने वाले जोखिमों की रिसर्च अधूरी होने के कारण इसे अपने चिकित्सक की सलाह से ही इस्तेमाल करें।

ड्राइविंग

Diclofenac Sodium के सेवन से ड्राइविंग क्षमता पर कोई असर नहीं पड़ता है।

अन्य बीमारी

अन्य कोई बड़ी बीमारी होने पर Diclofenac Sodium का उपयोग डॉक्टर की सलाह अनुसार करें, जैसे- उच्च रक्तचाप, अस्थमा, लीवर संबंधी रोग इत्यादि।

सवाल-जवाब

क्या Diclofenac Sodium धूप के साथ हमारी संवेदनशीलता को बढ़ा सकता है?

हाँ, इस दवा से लोगों में धूप के प्रति संवेदनशीलता बढ़ सकती है। लेकिन ऐसा हर मरीज में नहीं होता है। इन मामलों में अपने चिकित्सक की सलाह अवश्य लें।

क्या Diclofenac Sodium को दूध के साथ ले सकते है?

हाँ, इन दवाओं को दूध के साथ लिया जा सकता है। जब किसी को इससे जुड़े उत्पाद का सेवन करने पर पेट खराब होने जैसा महसूस होने लगता है, तब इसे दूध या एंटासिड के साथ लें सकते है।

क्या Diclofenac Sodium मासिक धर्म चक्र को प्रभावित कर सकती है?

इस दवा से मासिक धर्म चक्र के दर्द को कम किया जा सकता है। मासिक धर्म की अन्य गतिविधियों को यह दवा प्रभावित कर सकती है या नहीं, इसकी जानकारी के लिए मासिक धर्म चक्र से जुड़े विशेषज्ञ की मदद लें।

Diclofenac Sodium को कैसे स्टोर रखें?

इससे जुड़ी दवाओं को सीधी धूप या नमी से दूर रखें। इन्हें कमरे के तापमान पर संग्रहित करें। इन उत्पादों को बच्चों तथा पालतू जानवरों से अलग रखें।

क्या Diclofenac Sodium से जुड़े उत्पादों को फ्रिज में रखा जा सकता है?

नहीं, इस घटक से जुड़े उत्पादों को फ्रिज में न रखें। यह रसायन ज्यादा नमी के संपर्क में आने से जल्दी खराब हो सकता है।

क्या Diclofenac Sodium भारत में लीगल है?

हाँ, यह रासायनिक घटक और इससे जुड़े उत्पाद भारत में पूर्णतया लीगल है।

पढ़िये: सायनोस्पैस टैबलेट | Aspirin in Hindi