heart facts in hindi

50 दिल (हृदय) से जुड़े रोचक तथ्य | Heart Facts in Hindi


Scientific Heart Facts in Hindi: इस लेख में हम हमारे शरीर के सबसे जरूरी अंग हृदय के रोचक तथ्य जानेंगे। हृदय को हम दिल भी कहते है, जो हमारे शरीर में रक्त का संचार करता है।

हृदय के रोचक तथ्य इस लेख के माध्यम से आपको इसके वजन, आकार, धड़कने और जानवरों के दिल के बारे में जरूर कुछ नया जानने को मिलेंगा।

50 दिल (हृदय) से जुड़े रोचक तथ्य | Heart Facts in Hindi

1. एक सामान्य व्यक्ति का दिल 1 मिनट में 72 बार, 1 दिन में 1 लाख बार और 1 साल में तीन करोड़ 60 लाख बार धड़कता है।

2. एक आदमी का दिल औसतन, लगभग 280 से 340 ग्राम और एक महिला का दिल लगभग 230 से 280 ग्राम होता है।

3. जन्मे हुए बच्चे का दिल सबसे तेज धड़कता है, यह लगभग 70 से 160 बार प्रति मिनट हो सकता है।

4. मनुष्य का दिल दाएं या बाएं नहीं होता है, बल्कि सीने के बीच में स्थित होता है। लेकिन जो हिस्सा धड़कता है, वह थोड़ा सा दाई ओर होता है।

5. मनुष्य का दिल एक दिन में 7570 लीटर रक्त पंप करता है।

6. दिल प्यार का प्रतीक है, ऐसा क्यों है यह कोई नहीं जानता।

7. पुरुष और महिला में अलग-अलग दिल के दौरे के लक्षण पाए जाते हैं। पुरुषों में छाती में दर्द होता है, वहीं महिलाओं में पेट और कंधों में दर्द होता है।

8. हंसना आपके हृदय के लिए अच्छा होता है।

9. छींक करते समय भी आपका हृदय अपना काम करता रहता है।

10. उदास होने पर दिल के दौरे जैसा महसूस हो सकता है।

11. घोड़ा उन्हें छूने वाले व्यक्ति के हृदय गति की नकल कर सकता है।

12. औसत दिल का आकार एक आदमी के मुट्ठी जितना होता है।

13. यदि हमारे दिल को शरीर से अलग किया जाए और उसे पर्याप्त ऑक्सीजन दी जाए, तो वह धड़कता रहेगा।

14. पहली ओपन-हार्ट सर्जरी 1893 में डैनियल हेल विलियम्स द्वारा की गई थी।

15. 3,500 साल पुराने मिस्र (Egypt) के ममी के अवशेषों में हृदय रोग के सबसे पहले मामले देखे गए।

animal heart facts in hindi

16. जानवर में सबसे बड़ा दिल ब्लू व्हेल में पाया जाता है, जिसका वजन 181.437 किलोग्राम होता है।

17. महिला का दिल पुरुष की तुलना में थोड़ा तेज धड़कता है, यह 1 मिनट में 76 बार तक धड़कता है।

18. दिल के धड़कने की आवाज दिल के खुलने वह बंद होने के छेद (Volves) के कारण होता है। जिसे लब-डब (Lub Dub) कहते है।

19. आपके दिल की धड़कन उस संगीत के आधार पर बदलती है, जो आप सुन रहे होते हो। यानि संगीत आपके दिल को छूता है। 🙂

20. आपका बायाँ फेफड़ा दाहिने फेफड़े की तुलना में कसा हुआ होता है, जिससे आपके दिल के लिए जगह बने।

21. एक अध्ययन में यह पाया गया है, कि शाकाहारियों मे हृदय रोग से मरने की संभावना 32% कम होती है।

22. डार्क चॉकलेट का सेवन करने से दिल के बीमारी का खतरा कम रहता है।

23. आपके पास जितनी अधिक शिक्षा होगी हृदय रोग का खतरा उतना ही कम रहेगा।

24. रेने लेएननेक (René Laennec: 1781–1826) एक फ्रांसीसी चिकित्सक थे, जिन्होंने 1816 में स्टेथोस्कोप का आविष्कार किया था। जिससे दिल की धड़कन माफी जाती है।

25. जब स्टेथोस्कोप नहीं था, तब डॉक्टर मरीज के छाती पर कान रखकर दिल के धड़कन की बीमारी का अनुमान लगाते थे।

26. कॉर्निया को छोड़कर शरीर की बाकी सभी कोशिकाओं को हृदय से रक्त मिलता है।

27. 80 वर्ष की आयु तक, 60 प्रतिशत संभावना होती है, कि आपको उच्च-रक्तचाप (High Blood Pressure) हो सकता है।

28. बैठे रहना दिल के बीमारी का खतरा बढ़ाता है।

29. सोते समय आपके हृदय की गति धीमी पड़ जाती है।

30. आपका दिल एक छोटा सा पंप है।

31. बड़े आकार का दिल एक समस्या का कारण बन सकता है।

32. मनुष्य में अभी तक सबसे कम धड़कन की गति 27 प्रति मिनट है और सबसे अधिक 480 प्रति मिनट है।

33. महिला की तुलना में पुरुष को अधिक हार्ट अटैक आते हैं।

34. पहली सफल हार्ट सर्जरी 1893 में की गई, ओर 1967 में पहली बार किसी इंसान का दिल दूसरे इंसान में डाला गया था।

35. ऑक्टोपस के 3 दिल होते हैं।

science facts

36. हमारा दिल तब काम करना शुरू करता है, जब हम अपनी मां के पेट में 4 हफ्ते के होते हैं।

37. दिल का दाया भाग फेफड़ों को खून पहुंचाता है, वही बाया भाग पूरे शरीर को।

38. मनुष्य की सबसे कम धड़कन गति बुढ़ापे में होती है, यह लगभग 30 से 40 प्रति मिनट तक हो सकती है।

39. विटामिन की गोलियां खाने वाले व्यक्ति में दिल की बीमारियों की समस्या बढ़ जाती है।

40. कुकिंग, ड्रग्स लेने वाले व्यक्ति का दिल शरीर से अलग करने पर भी 22 मिनट तक धड़क सकता है।

41. हर दिन आपका दिल इतनी उर्जा पैदा करता है, कि किसी ट्रक को आप 32 किलोमीटर चला पाएंगे।

42. जमीन पर रहने वाले जानवर की बात करें, तो शरीर के आकार अनुपात अनुसार कुत्ते में सबसे बड़ा दिल पाया जाता है।

43. पुरुषों का दिल महिला के दिल के तुलना में थोड़ा अधिक भारी होता है।

44. एक व्यस्त व्यक्ति के शरीर में करीब 5 लीटर खून होता है, वही एक नवजात शिशु में केवल एक कप जितना खून होता है।

45. जो लोग दिन में 11 घंटे या उससे अधिक काम करते हैं, उनमें 8 घंटे काम करने वाले लोगों की तुलना मे दिल के दौरे की संभावना 67% तक बढ़ जाती है।

46. हफ्ते में तीन बार संभोग करने से दिल के बीमारी का खतरा कम रहता है।

47. हार्ट अटैक आने की संभावना सोमवार को सबसे ज्यादा होती है, इसका कारण यह है कि रविवार को हम आराम करते हैं और सोमवार की सुबह काम का तनाव रहता है।

48. पिग्मी श्रेव (Pygmy Shrew: एक चूहे जैसा जनावर) का दिल सबसे तेज धड़कता है, इसकी धड़कन 1200 बार प्रति मिनट तक जा सकती है।

49. स्टारफिश के हृदय नहीं होता है। इसलिए इसके शरीर पर मौजूद बाल जैसे सिलिया और शरीर में मौजूद पाइप व बेग मिलकर हृदय का काम करते है।

50. ब्लू ह्वेल जब खाने के लिए डुबकी लगाती है, तब उसका दिल प्रति मिनट सिर्फ 2 बार धड़कता है।