नाम (Name) | Ramipril |
आण्विक सूत्र (Molecular Formula) | C23H32N2O5 |
दवा-प्रकार (Type of Drug) | Angiotensin Converting Enzyme (ACE) |
उपयोग (Uses) | हृदय संबंधी विकार, उच्च रक्तचाप आदि |
दुष्प्रभाव (Side Effects) | लो ब्लड प्रेशर, धुंधली दृष्टि, खांसी, दस्त, पसीना आना आदि |
ख़ुराक (Dosage) | डॉक्टरी सलाह अनुसार |
किसी अवस्था पर प्रभाव | एंजियोएडेमा, अतिसंवेदनशीलता, एलर्जी, गर्भावस्था आदि |
खाद्य पदार्थ से प्रतिक्रिया | अज्ञात |
अन्य दवाई से प्रतिक्रिया | NSAID, Potassium Supplements, Dexamethasone, Insulin आदि |
Ramipril क्या है? – What is Ramipril in Hindi
Ramipril से निर्मित एलोपैथिक दवाएं ब्रांड तथा जेनेरिक दोनों रूपों में उपलब्ध होती है। Ramipril का उपयोग मुख्य रुप से उच्च रक्तचाप (High Blood Pressure) के इलाज हेतु किया जाता है।
उच्च रक्तचाप से होने वाली परेशानियों जैसे दिल का दौरा, स्ट्रोक, हार्ट फेल आदि में भी Ramipril बेहद कारगर है। Ramipril दिल की धड़कन को सामान्य करके मृत्यु के जोखिमों को कम करने में सहायक है।
उच्च रक्तचाप को कम कर यह दवा किड़नी, मस्तिष्क, अन्य अंग, रक्त वाहिकाओं, दृष्टि आदि की समस्याओं के लिए भी इस्तेमाल की जा सकती है। हृदय की विफलता के दौरान, यह दवा एक सामान्य हृदय की तरह उसके कामकाज को कुछ समय के लिए बनाये रखती है।
अतिसंवेदनशीलता, एलर्जी और गर्भावस्था के मामलों में Ramipril के सेवन से परहेज किया जाना चाहिए। Ramipril अन्य दवाइयों के साथ बेहद जल्दी प्रतिक्रिया करती है, इसलिए डॉक्टर से निजी सलाह इसके सेवन से पहले बेहद जरूरी है।
Ramipril कैसे काम करती है?
Ramipril यौगिक Angiotensin Converting Enzyme (ACE) Inhibitors नामक दवाओं की श्रेणी से संबंध रखता है।
Ramipril रक्त वाहिकाओं में कसाव पैदा करने वाले रसायनों को कम करता है, जिससे रक्त वाहिकाओं को आराम मिलता है और पूरे शरीर में रक्त का संचरण आसान हो जाता है।
Ramipril उच्च रक्तचाप को नियंत्रित कर हृदय के तनाव को कम करने का कार्य करता है। ऐसा होने पर, स्वतः ही दिल से बोझ कम होने लगता है और स्ट्रोक, दौरे आदि की संभावना कम हो जाती है।
Ramipril हृदय की विफलता में, हृदय की गतिशीलता को पुनः स्थापित करने का कार्य करता है। इस दौरान, यह हृदय से रक्त को पंप करता है।
पढ़िये: Contraceptive Pills in Hindi | Ibuprofen in Hindi
Ramipril के उपयोग व फायदे – Ramipril Uses & Benefits in Hindi
Ramipril को निम्न अवस्था व विकार में डॉक्टर द्वारा रोगी को सलाह किया जाता है। Ramipril का सेवन डॉक्टर से व्यक्तिगत सलाह लिए बिना ना करें।
- हृदय संबंधी विकार (Cardiovascular Disease like Stroke)
- उच्च रक्तचाप (High Blood Pressure)
- किडनी दुर्बलता (Renal Disease)
Ramipril के दुष्प्रभाव – Ramipril Side Effects in Hindi
निम्न साइड एफ़ेक्ट्स Ramipril के कारण हो सकते है। आमतौर पर साइड एफ़ेक्ट्स Ramipril से शरीर की अलग प्रतिक्रिया व गलत खुराक से होते है और सबको एक जैसे साइड एफ़ेक्ट्स नहीं होते है। अत्यंत Ramipril से दुष्प्रभाव में डॉक्टर की सहायता लें। इनके अलावा भी अन्य साइड एफ़ेक्ट्स Ramipril से हो सकते है।
- लो ब्लड प्रेशर के कारण चक्कर आना या बेहोशी
- धुंधली दृष्टि
- खांसी
- दस्त
- पसीना आना
- सिर चकराना
- पीठ दर्द
- छाती में दर्द
- जी मिचलाना
- दिल की धड़कन बढ़ना
- उल्टी
- कमजोरी
Ramipril की खुराक – Ramipril Dosage in Hindi
- खुराक डॉक्टर द्वारा Ramipril की रोगी की अवस्था अनुसार दी जाती है। इसलिए Ramipril का सेवन डॉक्टर से सलाह लेने के बाद शुरू करें।
- Ramipril की खुराक डॉक्टर द्वारा तय की जाने पर कुछ बातों को ध्यान में रखा जाता है, जैसे: मौजूदा स्वास्थ्य हालात, लक्षण गंभीरता, उम्र, दवा का रूप, अन्य चिकित्सा परीक्षण, जारी दवाई आदि।
- Ramipril की खुराक कम मात्रा से शुरू की जाती है। लेकिन धीरे-धीरे आवश्यकतानुसार खुराक को बढ़ाया जा सकता है। डॉक्टर द्वारा इस दवा की सटीक खुराक निर्धारित की जाती है।
- Ramipril की टैबलेट को तोड़ने, चबाने या कुचलने से बचें। टैबलेट को एक बार में पानी के साथ पूरी निगलें।
- Ramipril की दो खुराकों के बीच तय किये गए समय अंतराल का सख्ती से पालन करें। Ramipril का ओवरडोज़ ज्यादा घातक हो सकता है।
- Ramipril की एक खुराक छूट जाने पर अगली खुराक का इंतजार करें। छूटी हुई खुराक को समय रहते ले सकते है।
- Ramipril से बनी दवाओं का ओवरडोज़ होने पर खुराक बंदकर शीघ्र नजदीकी चिकित्सा सुविधा तलाशें।
लक्षण | वयस्क खुराक (18 वर्ष से 64 वर्ष तक) | बाल खुराक (18 वर्ष से कम) | वरिष्ठ खुराक (उम्र 65 वर्ष और उससे अधिक) |
उच्च रक्तचाप | 2.5-20mg प्रतिदिन 2 भागों में | – | चिकित्सक के अनुसार |
हार्ट अटैक, स्ट्रोक | 2.5-10mg प्रतिदिन 2 भागों में | – | चिकित्सक के अनुसार |
हृदय विफलता | 2.5-5mg प्रतिदिन | – | चिकित्सक के अनुसार |
पढ़िये: Antacids in Hindi | Laxatives in Hindi
सावधानियां – Ramipril Precautions in Hindi
निम्न सावधानियों के बारे में Ramipril के सेवन से पहले जानना जरूरी है।
किसी अवस्था से प्रतिक्रिया
निम्न अवस्था व विकार में Ramipril से दुष्प्रभाव की संभावना ज्यादा होती है। इसलिए जरूरत पर, डॉक्टर को अवस्था बताकर ही Ramipril की खुराक लें।
- एंजियोएडेमा (Angioedema)
- अतिसंवेदनशीलता
- एलर्जी
- गर्भावस्था व स्तनपान कराने वाली महिलाएं
भोजन के साथ प्रतिक्रिया
भोजन के साथ Ramipril की प्रतिक्रिया की जानकारी अज्ञात है।
अन्य दवाई के साथ प्रतिक्रिया
निम्न दवाओं व घटको का सेवन Ramipril के साथ ना करें । क्योंकि ये और Ramipril साथ में प्रतिक्रिया जल्दी करते है।
- NSAID Drugs
- Potassium Supplements
- Dexamethasone
- Insulin
- Angiotensin Receptor Blockers (ARB)
- Aliskiren
पढ़िये: Aspirin in Hindi | Antiseptic in Hindi
Ramipril FAQ in Hindi
1) क्या Ramipril का सेवन भूखे पेट करना उचित है?
उत्तर: Ramipril से बने उत्पादों की खुराक भोजन से पहले या बाद में, जरूरत के हिसाब से कभी भी ली जा सकती है।
2) क्या Ramipril स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए सुरक्षित है?
उत्तर: स्तनपान कराने वाली महिलाओं को इस दवा के इस्तेमाल के लिए डॉक्टर की सलाह आवश्यक है।
3) क्या Ramipril गर्भवती महिलाओं में सुरक्षित है?
उत्तर: नहीं, गर्भवती महिलाओं के लिए यह दवा सुरक्षित नहीं है। यह दवा गर्भाशय में सूजन का कारण बन सकती है, इसलिए बिना डॉक्टर की सलाह ऐसी महिलाएं इस दवा से परहेज करें।
4) क्या Ramipril दवाएं मासिक धर्म चक्र को प्रभावित करती है?
उत्तर: इस विषय में अपने निजी मासिक धर्म चक्र से जुड़े चिकित्सक से परामर्श करें। हर व्यक्ति के लिए दवा की कार्रवाई अलग-अलग हो सकती है।
5) क्या Ramipril की खुराक के बाद गाड़ी या भारी उपकरण चलाना सुरक्षित है?
उत्तर: नहीं, इस दवा की खुराक के बाद गाड़ी या भारी उपकरण का संचालन न करें। Ramipril की जरूरत उच्च रक्तचाप के समय होती है और ऐसी अवस्था में गाड़ी चलाना कतई सुरक्षित नहीं है।
6) क्या Ramipril एल्कोहोल के साथ सुरक्षित है?
उत्तर: एल्कोहोल के साथ इस दवा का असर घातक हो सकता है। इसलिए Ramipril की खुराक लेने के बाद या पहले एल्कोहोल को नजरअंदाज करें।
7) क्या Ramipril के साथ किसी विशेष प्रकार के भोजन के सेवन से बचने की आवश्यकता है?
उत्तर: नहीं, इस दवा के साथ हर तरह का भोजन सुरक्षित है।
8) क्या Ramipril के सेवन से इसकी आदत लग सकती है?
उत्तर: नहीं, इस दवा के सेवन से इसकी आदत नहीं लगती है। Ramipril यौगिक, मस्तिष्क को खुद के लिए बाध्य नहीं करता है और इसमें नारकोटिक्स गुण नहीं होते है। लंबे समय के लिए Ramipril का उपयोग डॉक्टर की देखरेख में करें।
9) क्या Ramipril रक्त को पतला करने में सहायक है?
उत्तर: हार्ट अटैक से बचाने के लिए, Ramipril ब्लड-वेसल को आराम देती है और चौड़ा करती है, जिससे ब्लड प्रैशर कम होता है।
10) क्या Ramipril भारत में लीगल है?
उत्तर: हाँ, Ramipril घटक से बनी दवाइयाँ भारत में लीगल है।
पढ़िये:
References
Ramipril https://www.webmd.com/drugs/2/drug-8843/ramipril-oral/details Accessed On 04/02/2021
Ramipril https://go.drugbank.com/drugs/DB00178 Accessed On 04/02/2021
Ramipril https://pubchem.ncbi.nlm.nih.gov/compound/Ramipril Accessed On 04/02/2021
Ramipril https://medlineplus.gov/druginfo/meds/a692027.html Accessed On 04/02/2021