उत्पाद प्रकार

Antibiotic

डॉक्टर की पर्ची

जरुरी है

Cefuroxime Axetil in hindi

Cefuroxime Axetil Uses in Hindi: उपयोग, नुकसान, खुराक, सावधानी


परिचय

सेफ्युरोक्सिम एक्सिलिल क्या है? – What is Cefuroxime Axetil in Hindi

Cefuroxime Axetil एक मौखिक रूप से इस्तेमाल की जाने वाली प्रभावी एलोपैथिक दवा है।

जैसा कि हर एंटीबायोटिक का कार्य होता है, कि वे हानिकारक बैक्टीरिया की ग्रोथ को कम कर बैक्टीरियल संक्रमणों का निपटारा करने में मदद करती है, उसी तरह Cefuroxime Axetil भी एंटीबायोटिक गुणों से परिपूर्ण यौगिक है।

यह सिर्फ ओर सिर्फ बैक्टीरियल संक्रमणों के इलाज में सहायक है।

Cefuroxime Axetil दवा Cephalosporin Antibiotic में आती है।

Cefuroxime Axetil टैबलेट और निलंबन (Suspension) दोनों माध्यमों में उपस्थित होता है।

Cefuroxime Axetil बैक्टीरिया से जुड़े संक्रमणों के इलाज में सहायक घटक है।

यह बैक्टीरिया की कोशिकाओं की दीवार (Cell Wall) को तोड़ता है और उन्हें आगे विकसित होने से रोकता है।

यह एक शैड्यूल-H वर्ग की दवा है। जिसे उपयोग करने और खरीदने के लिए डॉक्टर की सलाह जरूरी है।

पढ़िये: एल्प्रैक्स टैबलेट | Betadine Ointment in Hindi

उपयोग

सेफ्युरोक्सिम एक्सिलिल के उपयोग व फायदे – Cefuroxime Axetil Uses & Benefits in Hindi

Cefuroxime Axetil को निम्न अवस्था व विकार में डॉक्टर द्वारा रोगी को सलाह किया जाता है। Cefuroxime Axetil का सेवन डॉक्टर से व्यक्तिगत सलाह बिना लिए ना करें।

  • बैक्टीरिया संक्रमण

दुष्प्रभाव

सेफ्युरोक्सिम एक्सिलिल के दुष्प्रभाव – Cefuroxime Axetil Side Effects in Hindi

इसकी अति या दुरुपयोग से कुछ सामान्य दुष्प्रभाव हो सकते है-

  • दस्त
  • जी मिचलाना
  • उल्टी
  • आँखों व त्वचा का पीला पड़ना
  • गहरा मूत्र
  • गुर्दे की समस्या
  • नए संक्रमण के संकेत
  • स्वाद में बदलाव
  • पेट में गंभीर दर्द
  • रक्तस्राव
  • छाती में दर्द
  • थकान

पढ़िये: बिसाफोर्ट टैबलेट | Ciprofloxacin Tablet in Hindi

खुराक

सेफ्युरोक्सिम एक्सिलिल की खुराक – Cefuroxime Axetil Dosage in Hindi

Cefuroxime Axetil यौगिक से जुड़ी हर तरह की दवाओं की खुराक को डॉक्टर द्वारा निर्देशित किया जाता है। खुराक के लिए कुछ मूल बातों पर विशेष ध्यान दिया जाता हैं, जैसे मरीज की स्वास्थ्य स्थिति, लक्षण गंभीरता, अनुकूलता, घुलनशीलता, एलर्जी का इतिहास, वजन, आयु आदि।

Cefuroxime Axetil को टैबलेट और Suspension के रूप में इस्तेमाल किया जाता है, जिनकी खुराक Mg और Ml पर आधारित होती है।

उत्पाद खुराक
use in hindi
Cefuroxime Axetil
  • लेने का तरीक़ा: मौखिक खुराक
  • कितना लें: 1 टैबलेट
  • कब लें: सुबह या शाम
  • खाने से पहले या बाद: कभी भी
  • लेने का माध्यम: पानी के साथ
  • उपचार अवधि: डॉक्टर की सलाह अनुसार

13 साल से कम उम्र के बच्चों में यह दवा अनुशंसित नहीं की जाती है। इस विषय में हर तरह की उम्मीद बाल रोग विशेषज्ञ आधारित होनी चाहिए।

खुद की सुविधानुसार खुराक में बदलाव करने से बचा जाना चाहिए, बल्कि डॉक्टर से उचित खुराक लें।

छूटी ख़ुराक को समय रहते लेना आवश्यक हो जाता है, क्योंकि दवा की मात्रा हर समय शरीर में बनी रहनी चाहिए। यदि अगली खुराक का समय निकट है तो मिस्ड खुराक को छोड़ देना चाहिए।

खुराक की वजह से समय-समय पर हर तरह के शारीरिक बदलावों का साझा डॉक्टर से करते रहना चाहिए।

इस दवा की टैबलेट को बिना तोड़े, चबाये या कुचलें पानी के साथ ग्रहण करना चाहिए और Suspension को इस्तेमाल करने से पहले बोतल को अच्छी तरह हिला लेना चाहिए।

ओवरडोज़ से जुड़ी तरह की तकलीफ का पता चलते ही खुराक पर रोक लगाकर जल्द से जल्द चिकित्सा सुविधा लेने पर जोर देना चाहिए।

सावधानी

निम्न सावधानियों के बारे में Cefuroxime Axetil के सेवन से पहले जानना जरूरी है।

भोजन

भिन्न खाद्य सामग्री के साथ Cefuroxime Axetil की प्रतिक्रिया की जानकारी अज्ञात है।

जारी दवाई

निम्न दवाई/घटक के साथ Cefuroxime Axetil का सेवन डॉक्टर की सलाह से करें, जैसे- Blood Thinner, Antacids, Aminoglycoside Antibiotics इत्यादि।

लत लगना

नहीं, Cefuroxime Axetil की लत नहीं लगती है।

ऐल्कोहॉल

शराब और Cefuroxime Axetil की साथ में प्रतिक्रिया की जानकारी अज्ञात है।

गर्भावस्था

गर्भावस्था एक संवेदनशील अवस्था है, इसलिए Cefuroxime Axetil का सेवन शुरू करने से पहले डॉक्टर की सलाह लें।

स्तनपान

इस विषय में ज्यादा जानकारी के लिए डॉक्टर से व्यक्तिगत संपर्क करें।

ड्राइविंग

Cefuroxime Axetil के सेवन से ड्राइविंग क्षमता पर कोई असर नहीं पड़ता है।

अन्य बीमारी

अन्य कोई बड़ी बीमारी होने पर Cefuroxime Axetil का उपयोग डॉक्टर की सलाह अनुसार करें, जैसे- किडनी दुर्बलता, डायबिटीज, डायरिया आदि।

पढ़िये: लेवोसलप्राइड Monocef Injection in Hindi

सवाल-जवाब

क्या Cefuroxime Axetil मासिक धर्म चक्र को प्रभावित करता है?

नहीं, यह यौगिक मासिक धर्म चक्र को प्रभावित नहीं करता है। इससे जुड़ी हर तरह की जानकारी हेतु अपने निजी मासिक धर्म चक्र से जुड़े डॉक्टर से व्यक्तिगत सम्पर्क करने की आवश्यकता है।

Cefuroxime Axetil की दो लगातार खुराकों के बीच कितना समय अंतराल होना उचित है?

Cefuroxime Axetil की एक खुराक लेने के बाद लगभग 4-6 घंटो बाद दूसरी खुराक लेने के बारे में सोचना चाहिए।

Cefuroxime Axetil का असर कितने समय अंतराल में दिखना शुरू हो जाता है?

खुराक लेने के बाद इसका असर 1 से 2 घंटो के भीतर दिखना शुरू हो जाता है।

Cefuroxime Axetil का असर कितने समय के लिए रहता है?

इस दवा का असर 24 से 32 घंटो तक शरीर में बना रहता है।

क्या Cefuroxime Axetil भारत में लीगल है?

हाँ, यह भारत में पूर्णतया लीगल है।

पढ़िये: एंटेरोजर्मीना सस्पेंसन | Diclofenac Sodium in Hindi