Unwanted 72 Tablet क्या है? – What is Unwanted 72 Tablet in Hindi
Unwanted 72 Tablet एक Contraceptive (गर्भ निरोधक) वर्ग से जुड़ी दवा है, जिसका इस्तेमाल कर जन्म नियंत्रण को काबू में किया जा सकता है। यह एक आपातकालीन गर्भ निरोधक एलोपैथिक दवा है, जिसे मौखिक रूप से उपभोग किया जाता है। असुरक्षित यौन संबंध से अनचाहे गर्भ की शिकायत रहती है, जिसके निपटारे हेतु यह एक बेहतरीन दवा है।
इसे संभोग के 72 घंटो के भीतर इस्तेमाल करने से अनचाहे गर्भ से छुटकारा पाया जा सकता है। इस दवा को Mankind Pharma Ltd कंपनी द्वारा निर्मित किया जाता है जिसकी आम जिंदगी में लोकप्रियता ज्यादा है।
अक्सर, बिना सेफ्टी (कंडोम) या जल्दबाजी में किये गए असुरक्षित संभोग से गर्भ ठहरने की संभावना ज्यादा रहती है। ऐसी स्थितियों से बचने में यह दवा एक प्रभावकारी साधन है। ब्रैस्ट कैंसर, योनि से असामान्य रक्तस्राव के मामलों में इस दवा के सेवन से पूरी तरह बचा जाना चाहिए।
नाम | Unwanted 72 Tablet |
संरचना (Composition) | Levonorgestrel |
निर्माता (Manufacturer) | MANKIND PHARMA LTD |
दवा-प्रकार (Type of Drug) | Contraceptives |
कीमत (Price) | 99.00 Rs (1 Tablet) |
वेरिएंट (Variant) | Unwanted 21 Tablet |
विकल्प (Substitute) | I-Pill Tablet, Postpone 72 Tablet, Tpill-72, Suvida Tablet आदि |
पढ़िये: केटोरोल DT टैबलेट की जानकारी | Dexorange Syrup in Hindi
अनवांटेड 72 टैबलेट के उपयोग व फायदे – Unwanted 72 Tablet Uses & Benefits in Hindi
Unwanted 72 Tablet को निम्न अवस्था व विकार में डॉक्टर द्वारा रोगी को सलाह किया जाता है। Unwanted 72 Tablet का सेवन डॉक्टर से व्यक्तिगत सलाह बिना लिए ना करें।
- आपातकालीन गर्भनिरोधक
अनवांटेड 72 टैबलेट की खुराक – Unwanted 72 Tablet Dosage in Hindi
- Unwanted 72 Tablet की खुराक की खुराक बहुत कम तय की जाती है। इससे जुड़ी खुराक के बारे में हर तरह की जानकारी डॉक्टर से ली जानी चाहिए और डॉक्टर द्वारा ही इसकी खुराक निर्देशित की जानी चाहिए।
- इसके लिए महिलाओं की आयु, वजन, स्वास्थ्य स्थिति, एलर्जी का इतिहास आदि सभी मूल बातों पर ध्यान दिया जाना चाहिए।
- एक सामान्य आयु की महिला में इसकी खुराक 6 महीने में एक बार सिंगल टैबलेट सुरक्षित है।
- बच्चों में इसका सेवन पूरी तरह निषेध है।
- इसकी खुराक को लगातार लंबे समय तक उपयोग करने से बचा जाना चाहिए, क्योंकि इससे बांझपन का खतरा पैदा हो सकता है।
- डॉक्टर की आज्ञा के बाद ही इसकी खुराक में परिवर्तन किया जाना चाहिए। खुद की सुविधानुसार इसकी खुराक में छेड़खानी नहीं करनी चाहिए।
- टैबलेट को बिना तोड़े, कुचलें या चबायें पूरी एक बार में पानी के साथ निगल लेनी चाहिए।
- असुरक्षित संभोग के 72 घंटों के भीतर अनचाहे गर्भ से बचने हेतु इस दवा की एक टैबलट लेना अनिवार्य है।
- दो गोलियों को एक साथ लेने से बचना चाहिए। ओवरडोज़ के लक्षण दिखते ही चिकित्सा सहायता की तलाश की जानी चाहिए।
पढ़िये: सेफ्युरोक्सिम एक्सिलिल की जानकारी | Mucolite Tablet in Hindi
अनवांटेड 72 टैबलेट के दुष्प्रभाव – Unwanted 72 Tablet Side Effects in Hindi
निम्न साइड इफ़ेक्ट्स Unwanted 72 Tablet के कारण हो सकते है। आमतौर पर साइड इफ़ेक्ट्स Unwanted 72 Tablet से शरीर की अलग प्रतिक्रिया व गलत खुराक से होते है और सबको एक जैसे साइड इफ़ेक्ट्स नहीं होते है। अत्यंत Unwanted 72 Tablet से दुष्प्रभाव में डॉक्टर की सहायता लें। इनके अलावा भी अन्य साइड इफ़ेक्ट्स Unwanted 72 Tablet से हो सकते है।
- थकान
- सरदर्द
- मासिक धर्म में बदलाव
- सिर चकराना
- उल्टी और मतली
- अनियमित रक्तस्राव
- सांस लेने में कठिनाई
- चेहरे, होंठ, पलकें, जीभ, हाथ और पैरों में सूजन
- गंभीर पेट दर्द
- शरीर दर्द
- फ्लू जैसे लक्षण
- पेट फूलना या ऐंठन
- सिर चकराना
- स्तन दर्द और कोमलता
- कामेच्छा में बदलाव
सावधानियां – Unwanted 72 Tablet Precautions in Hindi
निम्न सावधानियों के बारे में Unwanted 72 Tablet के सेवन से पहले जानना जरूरी है।
किसी अवस्था से प्रतिक्रिया
निम्न अवस्था व विकार में Unwanted 72 Tablet से दुष्प्रभाव की संभावना ज्यादा होती है। इसलिए जरूरत पर, डॉक्टर को अवस्था बताकर ही Unwanted 72 Tablet की खुराक लें।
- गर्भावस्था
- लिवर व किडनी दुर्बलता
- स्तन कैंसर
- गंभीर धमनी रोग
- द्रव प्रतिधारण और एडिमा
- Adenoma
- Retinal Thrombosis
- Porphyria
भोजन के साथ प्रतिक्रिया
Unwanted 72 Tablet की भोजन के साथ प्रतिक्रिया की जानकारी अज्ञात है।
अन्य दवाई के साथ प्रतिक्रिया
निम्न दवाओं व घटको का सेवन Unwanted 72 Tablet के साथ ना करें । क्योंकि ये और Unwanted 72 Tablet साथ में प्रतिक्रिया जल्दी करते है।
- Carbamazepine
- Felbamate
- Griseofulvin
- Barbiturates
- Tranexamic Acid
- Topiramate
- Bosentan
- Rifampin
- Amprenavir
- Phenytoin
पढ़िये: एलेक्स सिरप की जानकारी | Acitrom Tablet in Hindi
Unwanted 72 Tablet कैसे काम करती है?
Levonorgestrel घटक इस दवा में 1.5mg की छोटी सी मात्रा में उपस्थित होता है, जो गर्भ को पलने से रोकने हेतु काफी है। यह इस दवा में मुख्य सक्रिय घटक के रूप में होता है। यह गर्भ-अंडे के निषेचन हेतु जिम्मेदार महिला हार्मोन को स्त्रवित होने से रोकता है। साथ ही, यह अंडाशय और अंडे दोनों को परिपक्व होने से भी रोकता है।
गर्भधारण की प्रक्रिया अंडे के निषेचन से शुरू होती है इसलिए यह दवा सीधी शुरुआती प्रक्रिया को ही बाधित करती है, जिससे आगे की प्रक्रिया अपने आप समाप्त हो जाये। यदि अंडे का निषेचन पहले ही हो चुका होता है। तो यह दवा गर्भावस्था को रोकने में असक्षम है।
कीमत व वेरिएंट – Unwanted 72 Tablet Price & Variant in Hindi
निम्न वेरिएंट में Unwanted 72 Tablet मार्केट में उपलब्ध है, जिनकी कीमत निम्नलिखित है। अगर डॉक्टर Unwanted 72 Tablet सलाह करते है, तो इसी वेरिएंट का इस्तेमाल करें, अन्य वेरिएंट पर ना जाए।
वेरिएंट | मात्रा | कीमत |
Unwanted 72 Tablet | 1 Tablet | 99.00 Rs |
Unwanted 21 Tablet | 1 Tablet | 60.00 Rs |
पढ़िये: बिलुमा क्रीम की जानकारी | Flexura D Tablet in Hindi
विकल्प – Unwanted 72 Tablet Substitute in Hindi
निम्न Unwanted 72 Tablet के विकल्प है, जिनकी संरचना Unwanted 72 Tablet के समान ही है।
- i-Pill Tablet
- Postpone 72 Tablet
- Tpill-72
- Suvida Tablet
- No-will pill
- Instafree 72 Tablet
- Clr-72 Tablet
- Nextime Pill
Unwanted 72 Tablet FAQ in Hindi
1) क्या Unwanted 72 Tablet गर्भपात की गोली (Abortion Pill) है?
उत्तर: गर्भपात टैबलेट और गर्भनिरोधक टैबलेट दोनों ही अलग-अलग जिम्मेदारियों के साथ अपना कार्य करती है। Unwanted 72 Tablet एक गर्भनिरोधक गोलियां है, जो अंडे को निषेचन से बचने में मदद करती है ताकि गर्भ धारण न हो सकें। Abortion Pill का कार्य गर्भपात करने का है, जो पहले से गर्भ धारण की हुई महिलाओं के लिए होती है।
2) क्या Unwanted 72 Tablet यौन संबंधी रोगों (HIV/ AIDS) से रक्षा कर सकती है?
उत्तर: Unwanted 72 Tablet सेक्स संबंधी रोगों जैसे HIV और AIDS से रक्षा नहीं कर सकती है। यह दवा सिर्फ गर्भनिरोधक का कार्य करती है। अगर किसी को ये रोग पहले से हैं, तो कंडोम का इस्तेमाल किया जाना चाहिए।
3) क्या Unwanted 72 Tablet गर्भवती महिलाओं के लिए सुरक्षित है?
उत्तर: गर्भवती महिलाओं के भ्रूण में पल रहे शिशु के लिए यह दवा एक श्राप है। क्योंकि इसके सेवन से शिशु पर बेहद बुरा प्रभाव सकता है और भ्रूण के विकास पर रोक लग सकती है। हालांकि यह दवा पहले से गर्भ धारण की हुई महिलाओं में गर्भपात नहीं करा सकती है। इस विषय में ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने निजी स्त्री रोग विशेषज्ञ से संपर्क में रहने की आवश्यकता है।
4) क्या Unwanted 72 Tablet स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए सुरक्षित है?
उत्तर: डिलीवरी के कुछ समय बाद यदि वापस अनचाहा गर्भधारण होने की संभावना हो, तो ऐसी स्थिति में इस दवा के सेवन की जानकारी डॉक्टर से ली जानी चाहिए। क्योंकि इस दवा के घटक दूध में घुलकर शिशु के लिए हानिकारक हो सकते है और महिलाओं के स्तनों में दर्द का कारण बन सकते है। ऐसी अवस्था में डॉक्टर की सलाह को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।
मासिक धर्म चक्र को प्रभावित कर सकती है?">5) क्या Unwanted 72 Tablet मासिक धर्म चक्र को प्रभावित कर सकती है?
उत्तर: हाँ, यह दवा मासिक धर्म चक्र को प्रभावित कर सकती है, क्योंकि इसके असर से ब्लीडिंग और पीरियड्स अनियमित रूप से जल्दी शुरू हो जाते है। इस विषय में हमेशा अपने निजी मासिक धर्म चक्र से जुड़े चिकित्सक के संपर्क में रहें।
6) Unwanted 72 Tablet की दो लगातार खुराकों के बीच कितना समय अंतराल होना चाहिए?
उत्तर: इसकी दो लगातार खुराकों के बीच कम से कम 6 माह का समय अंतराल होना चाहिए। क्योंकि इसके एक बार सेवन से ही भारी शारीरिक कमजोरी होने लगती है और इससे उभरने के लिए थोड़ा समय लग सकता है।
7) क्या Unwanted 72 Tablet को खाली पेट लिया जा सकता है?
उत्तर: नहीं, इस दवा को खाली पेट कभी नहीं लिया जाना चाहिए। क्योंकि इससे पेट में जलन और सूजन हो सकती है। बेहतर अवशोषण के लिए इसे हमेशा भोजन के बाद लिया जाना चाहिए।
8) क्या Unwanted 72 Tablet का सेवन संभोग से पहले किया जा सकता है?
उत्तर: संभोग से पहले इस दवा का सेवन करने से कोई खास परिणाम सामने नहीं आएगा। क्योंकि संभोग के बाद 72 घंटो के भीतर इसका सेवन करने से गर्भ ठहरने का खतरा समाप्त हो जाता हैं और उत्तम परिणाम देखने को मिलता है।
9) क्या Unwanted 72 Tablet की खुराक के बाद गाड़ी चलाना सुरक्षित है?
उत्तर: यह दवा ड्राइविंग क्षमता को प्रभावित नहीं करती है। लेकिन इसके सेवन के कुछ समय बाद कभी भी ब्लीडिंग शुरू हो सकती है और ऐसी स्थिति में अनियंत्रित दर्द का सामना करना पड़ सकता है। यदि ऐसे समय में ड्राइविंग की जा रही हो, तो दुर्घटना की संभावना बढ़ सकती है। इसलिए पूरी तरह आराम करना चाहिए।
10) क्या Unwanted 72 Tablet भारत में लीगल है?
उत्तर: हाँ, यह दवा भारत में पूर्णतया लीगल है।
11) क्या Unwanted 72 Tablet का पुरुषों में इस्तेमाल किया जा सकता है?
उत्तर: नहीं, यह दवा सिर्फ महिलाओं के लिए है। पुरुषों में इस दवा का कोई काम नहीं है।
एल्कोहोल सुरक्षित है?">12) क्या Unwanted 72 Tablet के साथ एल्कोहोल सुरक्षित है?
उत्तर: इस टैबलेट का इस्तेमाल एल्कोहोल के साथ नहीं किया जाना चाहिए। इससे महिलाओं में अज्ञात बीमारियों का जन्म होने का खतरा रहता है और शारीरिक स्वास्थ्य बेहद नाजुक स्थिति पर पहुँच सकता है।
13) Unwanted 72 Tablet को कैसे संग्रहित किया जाना चाहिए?
उत्तर: इस दवा को नमी से बचाते हुए कमरे के तापमान पर स्टोर किया जाना चाहिए और सीधी धूप से भी बचाना चाहिए। पालतू जानवरों और बच्चों की पहुँच से दूर इसका संग्रहण किया जाना चाहिए।
पढ़िये: फोलिहेयर टैबलेट की जानकारी | Banocide Forte in Hindi
Maine postpone 72 tablet 8 hours bad hi le li thi par period nahi aaye..tablet liye 7 din ho gaye hai. Or 19 feb meri menstrual cycle ki date hai