परिचय
माजून अरद ख़ुरमा क्या है? – What is Majun Arad Khurma in Hindi
Majun Arad Khurma यूनानी चिकित्सा पर आधारित एक जड़ी बूटियों से युक्त औषधि है।
यह खासकर पुरुषों के जीवन के लिए महत्व रखती है, जिसके माध्यम से शुक्राणुओं की कमी का इलाज मुमकिन हो सकता है।
यह दवा यौन इच्छा में प्रतिकर्षण को आकर्षण में बदलकर कामुकता में सुधार करने में मददगार हो सकती है।
पुरुषों में एक अच्छे यौन प्रभुत्व की दृष्टि से यह एक संपन्न दवा हो सकती है। यह वीर्य को गाढ़ा कर जल्दी स्खलन होने वाले मामलों में देरी लाती है, जिससे शीघ्रपतन की समस्या से निजात पाना आसान हो सकता है।
ऐसे पुरुष जिनमें वीर्य कम बनता है तथा पेशाब के साथ सफेद पानी के समान वीर्य की हानि होती है, तो यह दवा इनसे जुड़ी तमाम बीमारियों के लिए एक बेहतरीन परिणाम निकाल सकती है।
पढ़िये: जवारिश मस्तगी | Paracetamol Tablet in Hindi
संरचना
माजून अरद ख़ुरमा की संरचना – Majun Arad Khurma Composition in Hindi
निम्न घटक Majun Arad Khurma में होते है।
जायफल + शतावर + माघेज़ बादाम + माघेज़ पम्बदना + माघेज़ चिलघोजा + करनफाल + मघेज़ फ़नडुक + सिंघारा ख़ुश्क + चीनी + बिस्बासा + अरद खुरमा
उपयोग
माजून अरद ख़ुरमा के उपयोग व फायदे – Majun Arad Khurma Uses & Benefits in Hindi
माजून अरद ख़ुरमा के उपयोग व फायदे निम्नलिखित है।
स्तंभन दोष से छुटकारा दिलाने में सहायक
यह दवा पुरुष अंग में रक्त के प्रवाह को बढ़ाती है, जो लम्बी समयावधि तक इरेक्शन बनाएं रखने की अनुमति देता है। इससे पुरुषों के प्रदर्शन को बढ़ाने में काफी मदद मिल सकती है।
वीर्य रोगों के इलाज में फायदेमंद
यह शुक्राणुओं की संख्या और गुणवत्ता में सुधार कर वीर्य का पतलापन, कम वीर्य प्रतिरोध, नपुंसकता आदि मुख्य स्थितियों का इलाज कर सकती है। शुक्राणुओं की गतिशीलता अच्छी होने पर ये गर्भाशय में लंबी दूरी तय करने में सक्षम होते है, जिससे गर्भाधान के लिए अंड निषेचन की प्रक्रिया सफल हो सकती है। यह पुरुषों के अच्छे यौन स्वास्थ्य का प्रमाण देता है। यह दवा हाइड्रोस्पर्मिया के लिए प्रभावशाली हो सकती है।
शीघ्रपतन की समस्या का निवारण
इससे शीघ्रपतन की समस्या को समय रहते ठीक किया जाता है। इसके लिए डॉक्टर द्वारा सुझाई बातों का पालन करते रहना चाहिए। संभोग के समय मानसिक उत्तेजना अधिक हो जाने पर कभी-कभी योनि में लिंग प्रवेश करते ही पुरुष डिस्चार्ज हो जाते है, जो शीघ्रपतन का एक कारण हो सकता है। इसे नियंत्रित करने के लिए यह दवा मानसिक कार्यों पर प्रभावी हो सकती है। यह नसों को आराम प्रदान कर वीर्य प्रतिरोध को बढ़ाने का काम कर सकती है, जिससे यौन प्रदर्शन में सुधार होता देखा जा सकता है।
शारीरिक कमजोरी को दूर करने में इस दवा का प्रभावी योगदान
यह दवा टेस्टोस्टेरॉन हार्मोन के स्तर में सुधार कर पुरुष प्रदर्शन का विस्तार करने में प्रभावी हो सकती है। किशोरावस्था में ज्यादा हस्थमैथुन की वजह से आई शारीरिक कमजोरी को इस दवा द्वारा मिटाया जा सकता है। यह अंगों को पोषण प्रदान कर समग्र शारीरिक शक्ति में सुधार कर सकती है।
पाचन तंत्र को मजबूत करने के लिए उपयोगी दवा
यह दवा पाचन संबंधी शिकायतों को दूर कर पेट में गंदगी को जमा होने से रोकने का कार्य करती है। इससे हमारा पेट स्वस्थ रहता है और कब्ज, अपच, गैस जैसी स्थितियां कम से कम पैदा होती है।
पढ़िये: डुओलिन रेस्पुल्स | Cephalandra Indica Mother Tincture Q in Hindi
दुष्प्रभाव
माजून अरद ख़ुरमा के दुष्प्रभाव – Majun Arad Khurma Side Effects in Hindi
इसकी अति या दुरुपयोग से कुछ सामान्य दुष्प्रभाव हो सकते है-
- गैस्ट्रिक समस्या
- सिर भारी होना
खुराक
माजून अरद ख़ुरमा की खुराक – Majun Arad Khurma Dosage in Hindi
आमतौर पर, Majun Arad Khurma की ज्यादातर मामलों में सुझाव की जाने वाली खुराक कुछ इस प्रकार है-
उत्पाद | खुराक |
Majun Arad Khurma |
|
Majun Arad Khurma को बच्चों से दूर रखें। इस विषय में बाल रोग विशेषज्ञ की सलाह को महत्व दें।
माजून अरद ख़ुरमा से चलने वाली उपचार अवधि का कोई निश्चित अनुमान नहीं है। डॉक्टर द्वारा निर्देशित खुराक और समयावधि का पालन करना ज्यादा उचित है।
इसकी स्व खुराक न लें तथा खुराक में अपनी इच्छानुसार बदलाव भी न करें।
एक खुराक छूट जाये, तो निर्धारित माजून अरद ख़ुरमा का उपयोग जल्द करें। अगली खुराक माजून अरद ख़ुरमा की निकट हो, तो छूटी खुराक ना लें।
पढ़िये: इजोल हेल्थ टॉनिक | Sinarest New Tablet in Hindi
सावधानी
निम्न सावधानियों के बारे में Majun Arad Khurma के उपयोग से पहले जानना जरूरी है।
भोजन भिन्न खाद्य सामग्री के साथ Majun Arad Khurma की प्रतिक्रिया की जानकारी अज्ञात है। | |
जारी दवाई अन्य जारी दवाई और घटक के साथ Majun Arad Khurma की प्रतिक्रिया की उपयुक्त जानकारी नहीं है। | |
लत लगना नहीं, Majun Arad Khurma की लत नहीं लगती है। | |
ऐल्कोहॉल शराब और Majun Arad Khurma की साथ में प्रतिक्रिया की जानकारी अज्ञात है। | |
गर्भावस्था नहीं, यह दवा गर्भवती महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं है। | |
स्तनपान स्तनपान कराने वाली महिलाएं इस दवा को नजरअंदाज करें। | |
ड्राइविंग Majun Arad Khurma के सेवन से ड्राइविंग क्षमता पर कोई असर नहीं पड़ता है। | |
अन्य बीमारी अन्य कोई बड़ी बीमारी होने पर Majun Arad Khurma का उपयोग डॉक्टर की सलाह अनुसार करें, जैसे- हृदय दुर्बलता, मधुमेह रोगी, अतिसंवेदनशीलता आदि। |
सवाल-जवाब
क्या Majun Arad Khurma को भूखे पेट ले सकते है?
इस दवा के फायदे भोजन के बाद ज्यादा देखने को मिलते है। इस दवा से पूरी तरह अवगत होने के लिए अपने चिकित्सक का परामर्श ले सकते है।
Majun Arad Khurma को कितने अंतराल में लेते रहने की आवश्यकता होती है?
इस दवा को 4 से 6 घंटों के समय अंतराल में डॉक्टर द्वारा दिये गए समय काल तक लेते रहना चाहिए। इस खुराक मिस्ड हों जाने पर दो खुराक एक साथ लेने की भूल न करें।
क्या Majun Arad Khurma लिंग को बढ़ा करने में सहायक है?
इस दवा द्वारा शिश्न के आकार को बढ़ा करने या मोटा करने की पुष्टि नहीं हो पाई है। लेकिन यह जरूर है कि इससे पुरुष अंग के पूर्ण निर्माण में मदद मिलती है, जो शिश्न का प्राकृतिक आकार होता है उसे प्राप्त करने में यह दवा मददगार हो सकती है।
क्या Majun Arad Khurma मधुमेह के मामलों में सुरक्षित है?
इसमें चीनी होने के कारण मधुमेह से पीड़ित लोग इसे डॉक्टर की सलाह से ही लें।
पढ़िये: नुफर लुटिया मदर टिंचर | Ginkgo Biloba Mother Tincture Q in Hindi
References
Granules Formation of Majoon Aarad Khurma Prepared with Stevia Rebaudiana as Sweetening Agent and its Standardization https://globaljournals.org/GJMR_Volume13/3-Granules-Formation-of-Majoon.pdf Accessed On 28/06/2021
PHYTO-PHARMACOLOGICAL POTENTIAL OF JAIPHAL (MYRISTICA FRAGRANS HOUTT): A SPICE OF MEDICINAL IMPORTANCE AND ITS UTILIZATION IN UNANI MEDICINE https://greenpharmacy.info/index.php/ijgp/article/view/1598 Accessed On 28/06/2021
Pharmacognostical and Physico-Chemical Standardization of Shatavari Churna: An Official Ayurvedic Formulation https://rjptonline.org/HTMLPaper.aspx?Journal=Research%20Journal%20of%20Pharmacy%20and%20Technology;PID=2015-8-11-18 Accessed On 28/06/2021