संयोजन

Ginkgo Biloba

डॉक्टर की पर्ची

जरुरी नहीं

निर्माता

SBL Pvt Ltd

Ginkgo Biloba

Ginkgo Biloba Mother Tincture Q Uses in Hindi: उपयोग, नुकसान, खुराक, सावधानी


परिचय

जिन्कगो बिलोबा मदर टिंचर क्या है? – What is Ginkgo Biloba Mother Tincture Q in Hindi

Ginkgo Biloba Mother Tincture Q का मुख्य घटक जिन्कगो बिलोबा है।

जिन्कगो बिलोबा के इतिहास की बात करे, तो यह एक चीनी मूल का पेड़ है, जो पूरी दुनिया में पाया जाता है।

यह प्राचीन पेड़-पौधों का एकमात्र जीवित सदस्य है, जिसे जीवित जीवाश्म भी कहा जाता है। यह दुनिया भर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किये जाने वाले हर्बल सप्लीमेंट्स में से है।

ginkgo-biloba

जिन्कगो बिलोबा को मैडेनहेयर के नाम से भी जाना जाता है, जिसके पत्ते और बीज चीनी चिकित्सा दवाओं के रूप में इस्तेमाल किये जाते है।

जिन्कगो बिलोबा का उपयोग खास कर मस्तिष्क, संचार और श्वसन संबंधी समस्याओं में किया जाता है। इसकी टैबलेट, कैप्सूल, अर्क और चाय को ज्यादातर मानसिक स्वास्थ्य के समर्थन हेतु बेचा या खरीदा जाता है, लेकिन एक अध्ययन में पाया गया कि यह पुराने वयस्को में अल्जाइमर रोग और स्मृति हानि को रोकने में मदद नहीं करता है।

Ginkgo Biloba Mother Tinchur Q में मुख्य सक्रिय घटक के रूप में जिन्कगो बिलोबा होता है।

यह एक होम्योपैथिक दवा है, जो OTC रूप में उपलब्ध है अथार्त इसे खरीदने के लिए डॉक्टर की पर्ची आवश्यक नहीं है।

यदि आप अन्य कोई होम्योपैथिक मेडिसिन लें रहे है, तो इन दोनों दवाओं की खुराक के बीच आधे घंटे का समय अंतराल रखें।

पढ़िये: सीपिया 200 | Lasix Tablet in Hindi

संरचना

जिन्कगो बिलोबा मदर टिंचर की संरचना – Ginkgo Biloba Mother Tincture Q Composition in Hindi

इसमें निम्न घटक शामिल है-

Ginkgo Biloba

जिन्कगो बिलोबा मदर टिंचर कैसे कार्य करता है?

जिन्कगो बिलोबा एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है, जो मुक्त कणों के हानिकारक प्रभाव से मुकाबला कर ऑक्सीडेटिव तनाव से छुटकारा दिलाता है।

इस घटक में एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण पाया जाता है, जो सूजन को कम करने में मदद करता है। यह घटक फेफड़ों की कार्य क्षमता में वृद्धि कर, श्वसन दर बढ़ाता है।

यह घटक अत्यधिक तनाव को कम कर माइग्रेन में उपयोगी हो सकता है।

पढ़िये: ऑक्सीलाइफ ब्लीच | Vasmol Kesh Kala in Hindi

उपयोग

जिन्कगो बिलोबा मदर टिंचर के उपयोग व फायदे – Ginkgo Biloba Mother Tincture Q Uses & Benefits in Hindi

निम्न अवस्था या विकार में जिन्कगो बिलोबा से फायदा हो सकता है।

  • मेमोरी लॉस, डिमेंशिया (मनोभ्रंश) और सामान्य मानसिक कमजोरी में फायदेमंद
  • अस्थमा और COPD के लक्षणों में सुधार
  • ऑटोइम्यून बीमारियों के कई लक्षण और एकाग्रता की कमी में सुधार
  • पोषण की कमी दूर कर क्रोनिक थकान से छुटकारा
  • कान बजना या वर्टिगो की समस्या में लाभकारी
  • मांसपेशियों की कमजोरी और त्वचा की खराब स्थितियों में सुधार
  • टिनिटस और ग्लूकोमा के उपचार में मददगार
  • रक्त परिसंचरण और हृदय स्वास्थ्य में सुधार

दुष्प्रभाव

जिन्कगो बिलोबा मदर टिंचर के दुष्प्रभाव – Ginkgo Biloba Mother Tincture Q Side Effects in Hindi

इसकी अति या दुरुपयोग से कुछ सामान्य दुष्प्रभाव हो सकते है-

  • चक्कर आना
  • सिरदर्द
  • कब्ज
  • मतली
  • घबराहट
  • पेट खराब

पढ़िये: ग्लेम अप पाउडर क्रीम | Green Mask Stick in Hindi

खुराक

जिन्कगो बिलोबा मदर टिंचर की खुराक – Ginkgo Biloba Mother Tincture Q Dosage in Hindi

जिन्कगो बिलोबा की खुराक आप अपने डॉक्टर की सलाह से लेना शुरू करें।

उत्पाद खुराक
use in hindi
Ginkgo Biloba Mother Tincture Q
  • लेने का तरीक़ा: मौखिक खुराक
  • कितना लें: 3 से 5 बूंदें
  • कब लें: सुबह और शाम
  • खाने से पहले या बाद: कभी भी
  • लेने का माध्यम: पानी के साथ
  • उपचार अवधि: डॉक्टर की सलाह अनुसार

अगर आप जिन्कगो बिलोबा का टैबलेट रूप लें रहें है, तो आपको इसकी 1-2 टैबलेट पूरे दिन में 3 बार लेनी चाहिए।

10 वर्ष से छोटे बच्चों को इसकी खुराक बाल रोग विशेषज्ञ की सलाह पर दें। इस दवा की खुराक भोजन के बाद लें।

सावधानी

निम्न सावधानियों के बारे में जिन्कगो बिलोबा के उपयोग से पहले जानना जरूरी है।

भोजन

भिन्न खाद्य सामग्री के साथ Ginkgo Biloba की प्रतिक्रिया की जानकारी अज्ञात है।

जारी दवाई

निम्न दवाई/घटक के साथ Ginkgo Biloba का सेवन डॉक्टर की सलाह से करें, जैसे- Aspirin, Ofloxacin, Promethazine आदि।

लत लगना

नहीं, Ginkgo Biloba की लत नहीं लगती है।

ऐल्कोहॉल

शराब और Ginkgo Biloba की साथ में प्रतिक्रिया की जानकारी अज्ञात है।

गर्भावस्था

गर्भावस्था एक संवेदनशील अवस्था है, इसलिए Ginkgo Biloba का सेवन शुरू करने से पहले डॉक्टर की सलाह लें।

स्तनपान

स्तनपान कराने वाली महिलाओं पर, Ginkgo Biloba के प्रभाव की जानकारी अज्ञात है।

ड्राइविंग

Ginkgo Biloba के सेवन से ड्राइविंग क्षमता पर कोई असर नहीं पड़ता है।

अन्य बीमारी

अन्य कोई बड़ी बीमारी होने पर Ginkgo Biloba का उपयोग डॉक्टर की सलाह अनुसार करें, जैसे- रक्तस्राव की स्थिति, मधुमेह, दौरे या मिर्गी इत्यादि।

पढ़िये: हेल्थ ओके टैबलेट | Supradyn Tablet in Hindi