food facts in hindi

35 भोजन से जुड़े अजीब तथ्य | Food Facts in Hindi


Foods Facts in Hindi: भोजन यानि खाद्य पदार्थ मानव जीवन का मुख्य आधार होता हैं। भोजन के बिना संजीव वस्तुओं का प्रकृति में कोई अस्तित्व नहीं हैं। हम जो खाते हैं और जिससे हमारे शरीर को ऊर्जा मिलती हैं, उसके बारें में हमें पूरी जानकारी रखनी चाहिए, चाहे वो भोजन स्वस्थ हो या न हों।

आज हम भोजन से जुड़े रोचक तथ्य की बात करेंगे, जो शायद बहुत कम लोगों को पता हैं। ये खाद्य सामाग्री रोचक तथ्य दिलचस्प (Interesting) और वैज्ञानिक (Scientific) है। इस पेज से जुड़े इच्छुक पाठकों को इन सभी तथ्यों के बारें में पूरी तरह अवगत कराना हमारा मुख्य उद्देश्य हैं।

पढ़िये: Medicine Facts in Hindi | Heart Facts in Hindi

भोजन से जुड़े रोचक तथ्य

  1. शरीर को अपने सारे महत्वपूर्ण कार्य पूरे करने के लिए कैलोरी की आवश्यकता होती हैं। एक सामान्य व्यक्ति को अपना वजन स्थिर बनायें रखने के लिए रोजाना औसतन 2000 कैलोरी की जरूरत होती हैं। कैलोरी की यह मात्रा भोजन में उपस्थित पोषक तत्वों पर निर्भर करती हैं।
  2. मनुष्य द्वारा भूखे रहने की क्षमता को अगर उजागर किया जाये, तो ऐसा प्रतीत होता है, कि मनुष्य 30-40 दिनों तक बिना भोजन के जीवित रह सकता हैं। इससे ज्यादा समय बीत जाने पर 35-45 दिनों के आसपास भुखमरी के लक्षण दिखना शुरू हो जाते हैं और 60 दिन आते-आते मृत्यु निश्चित हो जाती हैं।
  3. न्यूट्रिशन जनरल अनुसार, भुखमरी (Starvation) में महिलाए पुरुषों की तुलना में थोड़े ज्यादा समय भोजन के बिना रह सकती है।
  4. आलू में दो इलेक्ट्रोड लगाने से इसमें इलेक्ट्रिसिटी (विधुत धारा) प्रवाहित हो सकती हैं। मल्टीमीटर द्वारा मापने पर इसका वोल्टेज 1-2 वोल्ट के बीच होता हैं।
  5. एक व्यक्ति जन्म से लेकर 35 साल तक आते-आते इस दौरान औसतन 35 टन खाना खाता हैं।
  6. दुनियाभर में पुले नामक पनीर की प्रजाति को सबसे महंगे दामों पर बेचा गया हैं, जिसे सर्बिया देश के एक स्थान पर गधे के दूध से बनाया जाता था। एक पाउंड पुले पनीर को $576 प्रति पाउंड में बेचा गया था, लेकिन इसकी सामान्य लागत $1,000 प्रति पाउंड से अधिक हैं।
  7. ताजी सुबह के साथ ही चाय की चुस्की हर किसी को लुभाती हैं। पूरी दुनिया में चीन देश द्वारा सबसे ज्यादा चाय का उत्पादन किया जाता हैं, लेकिन हैरानी की बात यह हैं, कि सबसे ज्यादा उत्पादन के बावजूद सबसे ज्यादा प्रति व्यक्ति तुर्की में हर साल लगभग 7 पाउंड चाय की खपत करता हैं।
  8. विश्व में सबसे ज्यादा कॉफी उत्पादक देश ब्राजील हैं। एक आश्चर्यजनक आंकड़े से पता चला हैं, कि कॉफी की सबसे ज्यादा खपत नीदरलैंड के लोगों द्वारा 2.5 कप प्रति व्यक्ति प्रति दिन हैं। इसके बाद में फ़िनलैंड और स्वीडन औसतन क्रमशः 1.8 और 1.3 कप प्रति व्यक्ति प्रति दिन हैं।
  9. ऑस्ट्रेलिया द्वारा हर साल सबसे ज्यादा मीट का उपभोग किया जाता हैं। यहां औसतन प्रति व्यक्ति 200 पाउंड मीट प्रति वर्ष की दर से आ रहा हैं। बकरे का मीट सबसे ज्यादा प्रसिद्ध हैं।
  10. सफेद चॉकलेट एक वास्तविक चॉकलेट नहीं हैं, क्योंकि इसमें चॉकलेट के कोई गुण या घटक शामिल नहीं होते हैं। इसे चीनी, दूध, वेनिला, Lecithin और Cocoa Butter को मिलाकर कृत्रिम रूप से बनाया जाता हैं।
  11. ऊंचाई बढ़ने के साथ जमीन की तुलना में कुछ खाद्य पदार्थों का स्वाद अलग लगने लगता हैं। इसका कारण यह हैं, कि ऊंचाई शरीर के रसायन विज्ञान को बदल देती हैं, जिसके कारण ज्ञानेन्द्रियां प्रभावित हो जाती हैं।
  12. पिज्जा का नाम सुनते ही हमारे मुंह में पानी आने लगता हैं और यह दुनियाभर में एक पसंदीदा फास्ट फूड हैं। दुनिया का सबसे महंगा पिज्जा $12000 डॉलर की कीमत का हैं। इसे 3 इटालियन शेफ मिलकर 72 घंटों में तैयार करते हैं।
  13. एक डॉक्टर के दावे के अनुसार टमाटर की चटनी (Tomato Ketchup) के इस्तेमाल से अपच और दस्त का इलाज किया जा सकता हैं, क्योंकि टमाटर में औषधीय गुण होते हैं।
  14. शराब और संगीत का रिश्ता गहरा होता हैं। शराब पीते समय किस तरह का संगीत चल रहा हैं, इसके आधार पर दिमाग द्वारा पीने की गति सुनिश्चित होती हैं। शोधकर्ताओं के अनुसार यदि लाउड म्यूजिक चल रहा हैं, तो शराब पीने की गति दुगुनी हो जाती हैं।
  15. यह सुनना थोड़ा अजीब लगता हैं, कि चॉकलेट का उपयोग मुद्रा के रूप में किया गया हो। यह बात बिल्कुल सच साबित होती हैं, क्योंकि मेक्सिको और दक्षिण अमेरिका की प्राचीन सभ्यताओं में इसे मुद्रा के रूप में इस्तेमाल किया जाता था।
  16. डायनामाइट बनाने में नाइट्रोग्लिसरीन का इस्तेमाल होता हैं। मूंगफली में एक प्रकार की चिकनाहट होती हैं और इसके दानों में तेल होता हैं, जो ग्लिसरॉल बनाने में सहायक हैं। यह तेल नाइट्रोग्लिसरीन का मुख्य घटक हैं। अगर सीधी भाषा में बोला जाएं तो डायनामाइट में मूंगफली मौजूद होती हैं।
  17. प्राकृतिक शहद को मधुमक्खियों द्वारा फूलों के रस को चूसकर बनाया जाता हैं। इसका उपयोग बहुत-से खाद्य पदार्थों के निर्माण में सहजता से किया जाता हैं। शहद एक प्रकार से “मधुमक्खियों की उल्टी” हैं।
  18. 16वी शताब्दी के पहले गाजर वास्तव में बैंगनी रंग की होती थी। लेकिन कुछ आनुवंशिक परिवर्तन के कारण आज गाजर की पहचान नारंगी रंग से होती हैं। गाजरों की पुरानी किस्म को आज भी ब्रिटेन के राष्ट्रीय गाजर संग्रहालय में सहेज के रखा गया हैं।
  19. अजैविक खादों का इस्तेमाल ज्यादा होने के कारण आज फल और शाकाहारी उत्पाद पहले की तुलना में कम पौष्टिक होते हैं। पहले की तुलना में आज विटामिन ए की समान मात्रा प्राप्त करने के लिए 8 गुना अधिक संतरे खाने की आवश्यकता होगी।
  20. यह एक आश्चर्यजनक बात है, कि एक पेड़ पर 6 प्रकार के फल एक साथ उग सकते हैं। दुनिया के सामने सर्वप्रथम इसकी पेशकश ऑस्ट्रेलिया देश ने रखी, जिसमें मल्टी-ग्राफ्टेड पेड़ों को फलों के सलाद हेतु विकसित किया गया।
  21. Pineapple जिसको हिंदी में अनानास बोलते हैं, इसको उगने में दो-तीन साल का एक लंबा समय अंतराल लगता हैं।
  22. स्ट्रॉबेरी शीत जगहों पर पाया जाने वाला फल हैं। लेकिन यह एक बेरी नहीं हैं क्योंकि बेरी के अंदर बीज होते हैं और स्ट्रॉबेरी इस नियम को पूरी तरह नकारती हैं।
  23. यदि आप पूर्णतया शुद्ध शाकाहारी हैं और आप सभी शराब का सेवन करते हैं, तो इससे आपका धर्मभ्रष्ट होने की पूरी संभावना हैं, क्योंकि सभी शराब शाकाहारी नहीं होती हैं। कुछ शराब में अंडे का सफेद भाग, जिलेटिन और मछली मूत्राशय प्रोटीन का इस्तेमाल होता हैं।
  24. भोजन में मसालों के रूप में उपयोग होने वाली काली मिर्च दरअसल मुंह को जलाती नहीं हैं, बल्कि इसमें उपस्थित कैप्साइसिन रसायन आपको जलन महसूस करवाता हैं।
  25. आलू से बनी फ्रेंच फ्राइज की उत्पत्ति बेल्जियम में हुई, न कि फ्रांस में।
  26. अंडे को ज्यादा समय तक रखने पर ये जल्दी खराब हो जाते हैं। खराब अंडे की पहचान करने के लिए इन्हें एक गिलास ठंडे पानी में डालें। अंडा जितना ताजा होगा, वो उतनी तेजी से नीचे गिरेगा और खराब अंडे हमेशा पानी पर तैरते हैं।
  27. यह सुनने में थोड़ा अजीब लगता हैं, कि पानी में भी चमक होती हैं, इस बात का प्रमाण टॉनिक का पानी देता हैं, जो अंधेरे में भी चमकता हैं। क्विनिन, टॉनिक पानी का एक घटक हैं, जो इसके चमकने का कारण बनता हैं।
  28. दुनिया में मांस की सबसे कम खपत भारत द्वारा की जाती हैं। यहां प्रति वर्ष प्रति व्यक्ति केवल 7 पाउंड मांस का ही उपभोग किया जाता हैं।
  29. पौष्टिक भोजन की तुलना में जंक फूड ज्यादा अधिक सस्ता होता हैं। अगर प्रति औंस भोजन की बात की जायें तो, पौष्टिक भोजन में जंक फूड की तुलना में 10 गुना अधिक खर्च आता हैं।
  30. मनुष्य का पहला भोजन स्तन का दूध होता हैं, जो एकमात्र ऐसा भोजन हैं, जिसमें सभी पोषक तत्वों की प्रधानता होती हैं।
  31. ब्रेड के साथ इस्तेमाल होने वाला जैम और जेली के बीच बहुत छोटा-सा फर्क होता हैं। ज्यादातर लोग इन दोनों को एक ही समझते हैं। जैम फल से बनाया जाता हैं और जेली फलों के रस के साथ बनाई जाती हैं।
  32. अकेले लंदन में मुंबई या दिल्ली की तुलना में अधिक भारतीय रेस्टोरेंट हैं। UK में 15000 भारतीय खाने के ठिकाने हैं ,जिसमें से ज्यादातर लंदन में हैं।
  33. McDonald’s की शाखाएं भारत में भी लगभग हर शहर में मौजूद हैं। McDonald’s हर साल सबसे ज्यादा 2.5 बिलियन हैम्बर्गर बेचता हैं।
  34. Whey Protein को कई लोग गलत मानते है, जबकि शाकाहारी लोगो के लिए यह सबसे अच्छे और सस्ते प्रोटीन स्रोत में से एक है। यह प्रोटीन दूध से ही बनता है।
  35. भारत को मसालो की धरती (Land of Spices) कहा जाता है, क्योंकि पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा अलग-अलग तरह के मसाले भारत में ही मिलते है।

पढ़िये