Protein ke Srot

15 प्रोटीन के सस्ते व टेस्टी स्रोत


प्रोटीन (Protein) हमारे शरीर के लिए कितने मायने रखता है, यह बात अधिकतर लोग जानते है। लेकिन फिर भी हम अक्सर प्रोटीन के लगातार सेवन पर ध्यान नही देते है।

प्रोटीन की कमी को Kalamukor कहते है, और फैटी लिवर, जल्दी इन्फेक्शन होना, फ्रैक्चर इत्यादि प्रोटीन की कमी के लक्षण है।

इस लेख में हम कुछ बेहतरीन प्रोटीन स्रोतों (Protein Source) की बात करेंगे। इस Protein Source List में बहुत से स्रोत सस्ते और स्वादिष्ट भी है।

तो चलिए जानते है, 15 प्रोटीन के सस्ते व टेस्टी स्रोत

प्रोटीन के स्रोत (Protein Source)

प्रोटीन स्रोत अनुसार दो तरह का होता है, एक प्लान प्रोटीन और दूसरा एनिमल प्रोटीन है। 

प्लांट प्रोटीन सिर्फ शाकाहारी (Veg) प्रोटीन स्रोत है, इसमें दूध तक शामिल नहीं है. एनिमल प्रोटीन अन्य जानवरों द्वारा पाया जाता है.

हम इस Protein Source list में दोनों तरह के प्रोटीन स्रोत देखेंगे।

प्लांट प्रोटीन

1. कद्दू के बीज (Pumpkin Seeds)

30 ग्राम कद्दू बीज में 7 ग्राम तक प्रोटीन होता है। प्रोटीन के साथ-साथ इसमे एन्टी-ऑक्सीडेंट्स, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम सही बहुत से न्यूट्रिशन भी होते है।

आज के समय में बाजार में Roasted Pumpkin Seeds का बहुत चलन है।

2. बादाम

बरसो से बादाम को हम दिमाग बढ़ाने के लिए अच्छा मानते है। लेकिन इसके साथ बादाम में प्रोटीन की मात्रा भरपूर होती है।

3.  सोया

सोया सस्ता और बेहतरीन शाकाहारी प्रोटीन सोर्स है। सोया कम-फैट वाला प्रोटीन माना जाता है। 

4. बीन्स

Beans यानी फलिया या राज़मा जबरदस्त प्रोटीन सोर्स है।

बीन्स में प्रोटीन के साथ फाइबर की मात्रा भी ज्यादा होती है। इसलिए इनके सेवन से हमे घंटो तक भूक नही लगती।

5. दाले

भारतीय दाल का सेवन बड़े छांव से करते है। और दाल भी एक बेहतरीन प्रोटीन का स्रोत है। पर ध्यान रखे, पॉलिश दाल का इस्तेमाल ना करे।

6. फल

बहुत से फल प्रोटीन के अच्छे स्रोत है। केले, रास-बेरी, ब्लैक-बेरी, संतरे और खरबूजों में ज्यादा प्रोटीन की मात्रा होती है।

7. स्पिरुलिना

स्पिरुलिना खारे पानी और सामान्य पानी में बैक्टीरिया को उगाकर बनाया जाता है। स्पिरुलिना को सुपर-फ़ूड भी कहते है। इसमे भरपूर प्रोटीन होता है। इसे आप बाज़ार खरीद सकते है।

8. प्रोटीन पाउडर

प्रोटीन पाउडर का चलन पिछले कुछ सालो से बहुत बडा है। प्रोटीन पाउडर जरूरत के अनुसार अलग-अलग तरह के मार्किट में मौजद है। 

9. आलू

शुरू से लोग आलू को मोटापे का कारण बताते है। लेकिन ऐसा नही है, आलू भी प्रोटीन का जबरदस्त स्रोत है।

10. ओट्स (Oats)

ओट्स को जरूरी तत्वों की पूर्ति के लिए अक्सर खाया जाता है। लौ-ट्रांस फैट के चलते ओट्स वजन कम करने में उपयोगी है।

होल-ग्रेन से बने ओट्स में अच्छा प्रोटीन मौजूद होता है।

एनिमल प्रोटीन

11. सी-फ़ूड ( समुद्री भोजन)

समुद्री भोजन और खाशकर मछली में बहुत ज्यादा प्रोटीन होता है। मछली की हज़ारो प्रजातियों में से Tuna, Yellowtail जैसी मछलियों में प्रोटीन और भी ज्यादा होता है।

12. अंडे

अंडे हर जगह उपलब्ध होते है, और इस प्रोटीन स्रोत का सेवन अधिकतर लोग करते है। 

अंडे सस्ते भी होते है और बहुत-सी स्वादिष्ट डिश भी इससे बना सकते है।

13. डेरी प्रोडक्ट्स

दूध, चीज़, पनीर का प्रतिदिन सेवन प्रोटीन की कमी को दूर करता है। 

ग्रीक योगर्ट और कॉटेज चीज़ में भरपूर प्रोटीन होता है।

14. चिकन

चिकन प्रोटीन के लिए प्रसिद्ध स्रोत है। चिकन ब्रैस्ट में सबसे ज्यादा प्रोटीन मौजद होता है।

15. टर्की 

टर्की को चिकन से बेहतर प्रोटीन स्रोत माना जाता है। 100 ग्राम टर्की में 28 ग्राम तक का प्रोटीन होता है। जिसमे कार्बोहाइड्रेट ना बराबर होता है।

निष्कर्ष

प्रोटीन हमे बहुत से खाद्य प्रदार्थ में मौजूद होता है, चाहे वो Veg हो या Non-veg. प्रोटीन का सेवन हमेशा जरुरत अनुसार करना चाहिए. और ऐसा भी नहीं है, कि प्रोटीन सिर्फ Non-Veg खानों में ज्यादा होता है.

बल्कि कई रिसर्च में पता चला है, कि प्लांट प्रोटीन, एनिमल प्रोटीन से बेहतर होता है.

हमारी Protein Source List आपके लिए मददगार होगी. अगर आपका कोई सवाल या सुझाव प्रोटीन स्रोत से जुड़ा है, तो निचे कमेंट में जरुर बताये.