,नाम (Name) | Hifenac-D Tablet |
संरचना (Composition) | Aceclofenac (100mg) + Paracetamol (325mg) + Serratiopeptidase (15mg) |
निर्माता (Manufacturer) | Intas Pharmaceuticals Ltd |
डॉक्टर की पर्ची (Prescription) | जरूरी है |
दवा-प्रकार (Type of Drug) | Analgesic |
उपयोग (Uses) | सामान्य बुखार, सर्दी और फ्लू, ऑस्टियोआर्थराइटिस, मांसपेशियों में दर्द और सूजन, सिरदर्द आदि |
दुष्प्रभाव (Side Effects) | पेट दर्द, चक्कर, दस्त, दम घुटना, खट्टी डकार, जी मिचलाना, कब्ज आदि |
ख़ुराक (Dosage) | डॉक्टरी सलाह अनुसार |
किसी अवस्था पर प्रभाव | किडनी व लिवर दुर्बलता, अस्थमा, गर्भावस्था आदि |
खाद्य पदार्थ से प्रतिक्रिया | अज्ञात |
अन्य दवाई से प्रतिक्रिया | Carbamazepine, Phenytoin, Lithium, Corticosteroids आदि |
कीमत (Price) | 97 Rs (10 टैबलेट) |
वेरिएंट (Variant) | Hifenac Tablet, Hifenac-P Tablet, Hifenac-MR Tablet, Hifenac SR Tablet आदि |
विकल्प (Substitute) | Signoflam Tablet, Flozen-AA Tablet, Zerodol SP Tablet, Acenac SP Tablet, Aceclo Sera Tablet |
Hifenac-D Tablet क्या है? – What is Hifenac-D Tablet in Hindi
Hifenac-D Tablet एक दर्द और सूजनरोधी दवा के रूप में कार्य करती हैं और NSAIDs ( Non Steroidal Anti-inflammatory Drugs) वर्ग से तालुकात रखती हैं।
इसका उपयोग Rheumatoid Arthritis, Ankylosing Spondylitis और Osteoarthritis जैसी भारी स्थितियों के लिए भी किया जा सकता हैं। कुछ सामान्य लक्षणों के इलाज में इसका इस्तेमाल विशेषकर किया जाता है, जैसे मांसपेशियों में दर्द या सूजन, बुखार, सर्दी, जॉइंट दर्द, सिरदर्द, दांत दर्द आदि।
यह दवा अतिशीघ्र प्रभाव दिखाने में सक्षम है, इसलिए इस पर नियंत्रण आवश्यक हैं। अस्थमा, लीवर और किड़नी से जुड़ी समस्याएं होने पर इस दवा के सेवन से पूरी तरह बचा जाना चाहिए और इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
Hifenac-D Tablet की संरचना – Hifenac-D Tablet Composition in Hindi
Hifenac-D Tablet को मुख्य तीन सक्रिय रासायनिक यौगिकों को मिलाकर बनाया जाता हैं, जो कि निम्नलिखित हैं-
Aceclofenac (100mg) + Paracetamol (325mg) + Serratiopeptidase (15mg)
Hifenac-D Tablet कैसे काम करती है?
- Aceclofenac दर्द और सूजन से लड़ने में मददगार हैं। NSAIDs गुणों के कारण, Aceclofenac शरीर में Cyclo-oxegenase (COX) के संश्लेषण को रोकता हैं और प्रोस्टाग्लैंडिंस नामक रसायन की रिहाई को अवरुद्ध करता हैं, जो दर्द, सूजन और लालिमा के लिए जिम्मेदार होता हैं।
- Serratiopeptidase इस दवा का दूसरा मुख्य घटक हैं। यह दर्द और सूजन से प्रभावित क्षेत्र पर जमा हुए असामान्य प्रोटीन को तोड़कर एक एंजाइम के रूप में कार्य करता हैं और धीरे-धीरे सूजन का उपचार कर आराम प्रदान करता हैं।
- Paracetamol एक एंटीपायरेटिक यौगिक है, जो शरीर के तापमान को बढ़ाने या बुखार पैदा करने से मस्तिष्क को रोकता हैं और आंतरिक थकावट को दूर करने का काम करता हैं।
पढ़िये: Crocin Advance in Hindi | Taxim O 200 Tablet in Hindi
Hifenac-D Tablet के उपयोग व फायदे – Hifenac-D Tablet Uses & Benefits in Hindi
Hifenac-D Tablet को निम्न अवस्था व विकार में डॉक्टर द्वारा रोगी को सलाह किया जाता है। Hifenac-D Tablet का सेवन डॉक्टर से व्यक्तिगत सलाह बिना लिए ना करें।
- सामान्य बुखार
- सर्दी और फ्लू
- पुराना ऑस्टियोआर्थराइटिस
- मांसपेशियों में दर्द और सूजन
- सिरदर्द
- हल्का माइग्रेन
- पीरियड्स दर्द
- दांत दर्द
- कान दर्द
- गले में खराश
- खून जमाव
- हड्डियों और जोड़ों में दर्द
- पीठ दर्द
- गठिया
- लालिमा
- मोच
- कंधे का दर्द
Hifenac-D Tablet के दुष्प्रभाव – Hifenac-D Tablet Side Effects in Hindi
निम्न साइड एफ़ेक्ट्स Hifenac-D Tablet के कारण हो सकते है। आमतौर पर साइड एफ़ेक्ट्स Hifenac-D Tablet से शरीर की अलग प्रतिक्रिया व गलत खुराक से होते है और सबको एक जैसे साइड एफ़ेक्ट्स नहीं होते है। अत्यंत Hifenac-D Tablet से दुष्प्रभाव में डॉक्टर की सहायता लें। इनके अलावा भी अन्य साइड एफ़ेक्ट्स Hifenac-D Tablet से हो सकते है।
- पेट दर्द
- चक्कर
- दस्त
- दम घुटना
- आँखों में धुंधलापन
- खुजली या जलन
- भूख में कमी
- खट्टी डकार
- जी मिचलाना
- कब्ज
- पीलिया
- संवेदनशीलता बढ़ना
- उल्टी
- नाराजगी
- एनीमिया (लाल रक्त कोशिकाओं की कमी)
Hifenac-D Tablet की खुराक – Hifenac-D Tablet Dosage in Hindi
- Hifenac-D Tablet की खुराक लेने में अनुशासन का पूरा ख्याल रखने की आवश्यकता होती हैं। इसकी पूरी खुराक डॉक्टर पर आधारित हैं और खुराक निर्देशित करने से पहले मरीज की स्थितियों जैसे वजन, लिंग, उम्र, एलर्जी, दवा के इतिहास आदि का महत्व होता हैं।
- सामान्य व्यक्ति के लिए इस दवा की पूरे दिन में एक गोली या दो गोली लागू करने की सलाह दी जाती हैं। इस आदर्श खुराक को कम या ज्यादा करने के लिए डॉक्टरी परामर्श आवश्यक हैं।
- इस टैबलेट को पानी के साथ पूरी निगल लें। इसे तोड़ने, चबाने या कुचलने से बचें।
- जरूरतमंद बच्चों में इसकी खुराक बाल रोग विशेषज्ञ की देखरेख में दी जानी चाहिए।
- इसे रोजाना एक निश्चित समय और निश्चित अंतराल का पालन करते हुए इसका निर्वहन करें, जिससे दवा बेहतरीन ढंग से कार्य कर सकें।
- एक खुराक छूट जाये, तो निर्धारित Hifenac-D Tablet का सेवन जल्द करें। अगली खुराक Hifenac-D Tablet की निकट हो, तो छूटी खुराक ना लें।
- ओवरडोज़ से Hifenac-D Tablet से दुष्प्रभाव ज्यादा हो सकते है। भारी साइड एफ़ेक्ट्स Hifenac-D Tablet से हो, तो डॉक्टर से मदद लें।
पढ़िये: Zifi 200 Tablet in Hindi | Deriphyllin Tablet in Hindi
सावधानिया – Hifenac-D Tablet Precautions in Hindi
निम्न सावधानियों के बारे में Hifenac-D Tablet के सेवन से पहले जानना जरूरी है।
किसी अवस्था से प्रतिक्रिया
निम्न अवस्था व विकार में Hifenac-D Tablet से दुष्प्रभाव की संभावना ज्यादा होती है। इसलिए जरूरत पर, डॉक्टर को अवस्था बताकर ही Hifenac-D Tablet की खुराक लें।
- अस्थमा
- गर्भावस्था
- लिवर व किडनी दुर्बलता
- शराबीपन
- जठरांत्र विषाक्तता
भोजन के साथ प्रतिक्रिया
Hifenac-D Tablet की भोजन के साथ प्रतिक्रिया की जानकारी अज्ञात है।
अन्य दवाई के साथ प्रतिक्रिया
निम्न दवाओं व घटको का सेवन Hifenac-D Tablet के साथ ना करें। क्योंकि ये और Hifenac-D Tablet साथ में प्रतिक्रिया जल्दी करते है।
- Carbamazepine
- Phenytoin
- Lithium
- Corticosteroids
- Digoxin
- Antihypertensive
- Sodium Nitrite
- Anticoagulants
- Leflunomide
कीमत व वेरिएंट – Hifenac-D Tablet Price & Variant
निम्न वेरिएंट में Hifenac-D Tablet मार्केट में उपलब्ध है, जिनकी कीमत निम्नलिखित है। अगर डॉक्टर Hifenac-D Tablet सलाह करते है, तो इसी वेरिएंट का इस्तेमाल करें, अन्य वेरिएंट पर ना जाए।
वेरिएंट | मात्रा | कीमत |
Hifenac-D Tablet | 10 Tablet | 97.0 Rs |
Hifenac-P Tablet | 15 Tablet | 76.0 Rs |
Hifenac-MR Tablet | 10 Tablet | 77.5 Rs |
Hifenac SR Tablet | 10 Tablet | 75.0 Rs |
Hifenac TH Tablet | 10 Tablet | 200.0 Rs |
Hifenac Spas Tablet | 10 Tablet | 132.0 Rs |
Hifenac Gel | 30 gm | 88.0 Rs |
विकल्प – Hifenac-D Tablet Substitute
निम्न Hifenac-D Tablet के विकल्प है, जिनकी संरचना Hifenac-D Tablet के समान ही है।
- Signoflam Tablet by Lupin Ltd
- Flozen-AA Tablet by Mankind Pharma Ltd
- Zerodol SP Tablet by Ipca Labs Ltd
- Acenac SP Tablet by Medley Pharma
- Aceclo Sera Tablet by Aristo Pharma Pvt Ltd
- Acecloren Tablet by Indoco Remedies Ltd
- Ibugesic ASP Tablet by Cipla Ltd
- Dolowin Forte Tablet by Micro Labs Ltd
- Trioflam Tablet by Cadila Pharma Ltd
- Anaflam Xps Tablet by Albert David Ltd
पढ़िये: Cheston Cold Tablet in Hindi | Okacet Tablet in Hindi
Hifenac-D Tablet FAQ in Hindi
1) क्या Hifenac-D Tablet को खाली पेट ले सकते हैं?
उत्तर: लक्षणों की प्रबलता अधिक होने पर इसकी खुराक को खाली पेट लिया जा सकता हैं। लेकिन बेहतर और सुरक्षित परिणाम पाने के लिए हमेशा इस दवा को भोजन के बाद लिया जाना उचित होता हैं।
2) क्या Hifenac-D Tablet द्वारा Tonsils का इलाज किया जा सकता हैं?
उत्तर: यह एक NSAIDs दवा हैं, जो गले के संक्रमणों को ठीक कर दर्द और सूजन से राहत दिलाने में सहायक हैं। अंततः यह सुनिश्चित किया जा सकता है, कि ये दवा Tonsils का इलाज करने में सक्षम हैं, लेकिन इसके लिए पूरी तरह डॉक्टर पर आधारित रहने की जरूरत हैं।
3) क्या Hifenac-D Tablet गर्भवती महिलाओं के लिए सुरक्षित हैं?
उत्तर: एंटीइंफ्लेमेटरी दवाएं गर्भावस्था में विषम परिस्थितियों का कारण बन सकती हैं। ज्यादातर मामलों में, यह दवा गर्भवती महिलाओं में अनुशंसित नहीं की जाती हैं। इस विषय में अधिक जानकारी के लिए डॉक्टर से परामर्श करने की आवश्यकता हैं।
4) Hifenac-D Tablet कब तक प्रभाव दिखाती है?
उत्तर: इस दवा की खुराक शुरू करने के लगभग 1 सप्ताह में लक्षणों से राहत मिलने लग जाती हैं। एक समय की मौखिक खुराक लेने के कुछ घंटों के बाद में यह प्रभावी हो जाती हैं।
5) क्या Hifenac-D Tablet हाई ब्लड प्रेशर वाले मरीजों में सुरक्षित हैं?
उत्तर: उच्च रक्तचाप वाले मरीजों को इस दवा के लिए सावधानी बरतनी आवश्यक हैं। इस विषय में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बिना डॉक्टर की सलाह इस दवा का उपयोग न करें।
6) क्या Hifenac-D Tablet एक एंटीबायोटिक दवा हैं?
उत्तर: नहीं, ये दवा एंटीबायोटिक नहीं है। यह सिर्फ दर्द और सूजन निवारक का कार्य करती हैं और इसके घटकों में एंटीबायोटिक का कोई गुण नहीं होता हैं।
7) क्या Hifenac-D Tablet स्तनपान कराने वाली महिलाओं में सुरक्षित हैं?
उत्तर: नहीं, स्तनपान कराने वाली महिलाओं में ये दवा लागू करने की सलाह नहीं दी जाती हैं। इसका कारण है, कि इस दवा के घटक दूध में विलेय होकर स्तनों में दर्द पैदा कर सकते हैं।
8) क्या Hifenac-D Tablet से आदत लग सकती हैं?
उत्तर: NSAIDs वर्ग की दवाओं की आदत नहीं लगती हैं और यह दवा भी इसी वर्ग के अंतर्गत आती हैं। इसके लंबे समय तक उपयोग करने वालों को डॉक्टरी हस्तक्षेप की आवश्यकता होती हैं।
9) Hifenac-D Tablet की दो लगातार खुराकों के बीच कितना समय अंतराल होना उचित हैं?
उत्तर: इसकी दो लगातार खुराकों के बीच कम से कम 8 से 12 घंटों का समय अंतराल होना सुरक्षित हैं। इससे कम समय अंतराल का पालन करने पर ओवरडोज़ का खतरा सदैव बना रह सकता हैं।
10) क्या Hifenac-D Tablet की खुराक के बाद गाड़ी चलाना या भारी उपकरण का संचालन करना सुरक्षित हैं?
उत्तर: यदि मरीज को दवा की खुराक लेने के बाद अत्यंत थकावट, दर्द और सूजन का अनुभव हो रहा है, तो ड्राइविंग या भारी उपकरणों के संचालन से बचना चाहिए। हालांकि ये दवा मानसिक स्थिरता को नहीं बिगाड़ती हैं।
11) क्या Hifenac-D Tablet एल्कोहोल के साथ सुरक्षित हैं?
उत्तर: इस दवा के साथ एल्कोहोल के सेवन से पूरी तरह बचना चाहिए। एल्कोहोल इस दवा के साथ क्रिया करके लक्षणों को सुधारने के बजाय ओर बिगड़ सकता हैं। इस विषय में स्वास्थ्य को लेकर डॉक्टर से बात करें।
12) क्या Hifenac-D Tablet मासिक धर्म चक्र को प्रभावित कर सकती हैं?
उत्तर: इस बारें में अपने निजी मासिक धर्म चक्र से जुड़े चिकित्सक की सलाह को प्राथमिकता देवें।
13) क्या Hifenac-D Tablet भारत में लीगल हैं?
उत्तर: हाँ, यह दवा भारत में पूर्णतया लीगल हैं।
पढ़िये: Antihistamine in Hindi | Femilon Tablet in Hindi
References
Serratiopeptidase: A systematic review of the existing evidence http://e-lactancia.org/media/papers/SerratiopeptidasaEficcia-IntJouSurg2013.pdf Accessed On 31/12/2020
7 SELECT ACETAMINOPHEN- acetaminophen tablet https://dailymed.nlm.nih.gov/dailymed/drugInfo.cfm?setid=168da31e-de62-4280-9c66-2b41d2d93c31 Accessed On 31/12/2020
Aceclofenac https://pubchem.ncbi.nlm.nih.gov/compound/Aceclofenac Accessed On 31/12/2020
Acetaminophen https://pubchem.ncbi.nlm.nih.gov/compound/1983 Accessed On 31/12/2020