Aceclofenac क्या है? – What is Aceclofenac in Hindi
Aceclofenac एक दर्द निवारक रासायनिक यौगिक हैं, जिसका प्रयोग एलोपैथिक चिकित्सा क्षेत्र में बड़े पैमाने पर किया जाता हैं। भारत में मौजूद कई फार्मास्यूटिकल कंपनियां इस यौगिक का शोधन कर बेहतर गुणवत्ता के साथ ब्रांड प्रोडक्ट्स के रूप में ढालती हैं। Aceclofenac का संबंध NSAIDs, Antipyretic और Pain Killer जैसी शाखाओं से हैं। इसका इस्तेमाल मुख्य रूप से शरीर का दर्द और सूजन मिटाने हेतु किया जाता हैं।
इसका उपयोग कुछ दर्दनाक स्थितियों जैसे Ankylosing Spondylitis और Rheumatoid Arthritis के इलाज में किया जा सकता हैं।
कुछ घटकों के साथ शामिल होकर यह सामान्य लक्षणों जैसे जॉइंट दर्द, बुखार, पीठ दर्द, सिरदर्द, मांसपेशियों के दर्द, दांत दर्द, मासिक धर्म से जुड़ा दर्द, मासिक ऐंठन, लालिमा, गठिया में भी उपयोगी हैं।
लिवर, किडनी या हृदय से जुड़ी सारी बीमारियों की उपस्थिति में इस यौगिक से बने उत्पादों के सेवन से पूरी तरह बचना चाहिए।
इस घटक युक्त अधिकतर दवाइया शैड्यूल-एच वर्ग में आती है, जिनके उपयोग से पहले डॉक्टर की सलाह जरूरी है।
नाम | Aceclofenac |
दवा-प्रकार (Type of Drug) | NSAID (Painkiller) |
विकल्प (Substitute) | Aceclo Tablet, Zerodol P Tablet, Algesia Tablet, Hifenac P Tablet आदि |
पढ़िये: हेल्थ ओके टैबलेट की जानकारी | Supradyn Tablet in Hindi
एसिक्लोफिनेक के उपयोग व फायदे – Aceclofenac Uses & Benefits in Hindi
Aceclofenac को निम्न अवस्था व विकार में डॉक्टर द्वारा रोगी को सलाह किया जाता है। Aceclofenac का सेवन डॉक्टर से व्यक्तिगत सलाह बिना लिए ना करें।
- जॉइंट दर्द
- एंकिलॉजिंग स्पॉन्डिलाइटिस से जुड़े दर्द
- पीठ दर्द
- मांसपेशियों में दर्द
- दांत दर्द
- हड्डियों के दर्द
- गर्दन दर्द
- बुखार
- सिर दर्द
- मासिक दर्द और ऐंठन
- अंदुरुनी चोंट से लालिमा
- मोच
- कंधे का दर्द
एसिक्लोफिनेक की खुराक – Aceclofenac Dosage in Hindi
- Aceclofenac से जुड़े उत्पादों की खुराक मात्रा के हिसाब से चिकित्सक द्वारा निर्धारित होनी चाहिए। इसकी खुराक के लिए मरीज की मेडिकल अवस्था का पूरा अध्ययन किया जाता हैं। कुछ विशेष बातों जैसे मरीज की स्वास्थ्य स्थिति, मानसिक हालात, आयु, वजन, लिंग, अनुकूलता, एलर्जी का इतिहास और दवाओं का महत्व आदि का पूरा ध्यान रखा जाता हैं।
- एक सामान्य दर्द से पीड़ित मरीज में इसकी दिन में दो बार खुराक निर्धारित की जाती हैं। एक खुराक को लेने का समय सुबह नाश्ते के बाद और दूसरी खुराक रात में भोजन के बाद उचित हैं।
- 16 साल से कम उम्र के बच्चों में इसकी खुराक बाल रोग विशेषज्ञ द्वारा तय की जानी चाहिए। हालांकि अधिकतर मामलों में यह दवा बच्चों में अनुसूचित नहीं की जाती हैं।
- बुजुर्ग व्यक्तियों में इस दवा की खुराक सामान्य व्यक्ति की खुराक की तुलना में कम दी जानी चाहिए और इसकी समयावधि भी कम होनी चाहिए।
- इस दवा के साथ छेड़छाड़ न करते हुए इसे पानी के साथ पूरा निकल लेना लेना चाहिए।
- अगर भूलवश इसकी खुराक छूट जाती हैं, तो समय रहते इसकी खुराक का इस्तेमाल किया जाना सुरक्षित हैं।
- इस दवा के गलत खुराक या ज्यादा खुराक से ओवरडोज का अंदेशा होने पर खुराक रोक कर तुरंत नजदीकी चिकित्सा सहायता प्राप्त करें।
पढ़िये: अरिस्टोजीम सिरप की जानकारी | Disprin Tablet in Hindi
एसिक्लोफिनेक के दुष्प्रभाव – Aceclofenac Side Effects in Hindi
निम्न साइड इफ़ेक्ट्स Aceclofenac के कारण हो सकते है। आमतौर पर साइड इफ़ेक्ट्स Aceclofenac से शरीर की अलग प्रतिक्रिया व गलत खुराक से होते है और सबको एक जैसे साइड इफ़ेक्ट्स नहीं होते है। अत्यंत Aceclofenac से दुष्प्रभाव में डॉक्टर की सहायता लें। इनके अलावा भी अन्य साइड इफ़ेक्ट्स Aceclofenac से हो सकते है।
- दस्त
- अरुचि
- पेट दर्द
- उल्टी
- त्वचा पर दाग
- कब्ज
- अपच
- चक्कर
- उनींदापन
- पेट में रक्तस्राव
- नाखूनों में अत्यधिक खुजली
सावधानियां – Aceclofenac Precautions in Hindi
निम्न सावधानियों के बारे में Aceclofenac के सेवन से पहले जानना जरूरी है।
किसी अवस्था से प्रतिक्रिया
निम्न अवस्था व विकार में Aceclofenac से दुष्प्रभाव की संभावना ज्यादा होती है। इसलिए जरूरत पर, डॉक्टर को अवस्था बताकर ही Aceclofenac की खुराक लें।
- गर्भावस्था
- अतिसंवेदनशीलता
- लीवर व किडनी दुर्बलता
- हृदय विकार
- पेप्टिक अल्सर
- हाई ब्लड-प्रेशर
भोजन के साथ प्रतिक्रिया
Aceclofenac के साथ भोजन की प्रतिक्रिया की जानकारी अज्ञात है।
अन्य दवाई के साथ प्रतिक्रिया
निम्न दवाओं व घटको का सेवन Aceclofenac के साथ ना करें । क्योंकि ये और Aceclofenac साथ में प्रतिक्रिया जल्दी करते है।
- Antibiotics (Quinoline)
- Antihypertensive
- Other NSAID (Aspirin, Ibuprofen)
- Warfarin
- Digoxin
- Steroids
- Diuretics
- Methotrexate
- Ciclosporin
पढ़िये: आई-पिल क्या है? उपयोग, ख़ुराक, नुकसान | डेफ्लॉन टैबलेट की जानकारी
Aceclofenac कैसे काम करती है?
- Aceclofenac से जुड़े उत्पाद पानी के साथ बेहतर परिणामदायक हैं। यह शरीर में अच्छे से विलित होने के बाद लक्षणिक क्रिया के विरुद्ध प्रतिक्रिया करता हैं और आवश्यक एंजाइमों का स्त्राव करता हैं।
- NSAIDs गुणों के कारण यह शरीर में Cyclo-Oxegenase (COX) के संश्लेषण को रोकता हैं और प्रोस्टाग्लैंडिंस नामक रसायन के स्तर को नियंत्रित करता हैं जो दर्द, सूजन और लालिमा का कारण होता हैं।
- Antipyretic गुणों की उपस्थिति में इस दवा से बने उत्पाद शरीर की दर्द सहने की क्षमता को बढ़ाते हैं और त्वचा में रक्त के प्रवाह में भी सुधार करते हैं। इसके कारण मौजूद बुखार में लगने वाली अत्यधिक गर्मी पसीना बनकर शरीर द्वारा उत्सर्जित हो जाती हैं।
विकल्प – Aceclofenac Substitute
निम्न Aceclofenac के विकल्प है, जिनकी संरचना Aceclofenac के समान ही है।
- Aceclo Tablet
- Zerodol P Tablet
- Algesia Tablet
- Hifenac P Tablet
- Affen Tablet
Aceclofenac FAQ in Hindi
1) क्या Aceclofenac एक तेज सक्रिय घटक है?
उत्तर: हाँ, क्योंकि Aceclofenac शरीर में जाने के बाद यह बहुत तीव्र गति से कार्य करता है। इसके लिए यह शरीर में घुलकर प्रभावित क्षेत्र में हो रहे दर्द और सूजन की समस्या का निपटारा करता है।
2) क्या Aceclofenac गर्भवती महिलाओं के लिए सुरक्षित है?
उत्तर: गर्भवती महिलाओं के प्रारंभिक दिनों और अंतिम सप्ताहों में यह घटक कुछ मामलों में बुरा साबित हो सकता है, क्योंकि NSAIDs गुणों वाली दवाएं अक्सर गर्भावस्था में समस्या पैदा करती है। हालांकि डॉक्टर की सही सही सही निगरानी और अच्छी देखरेख के चलते इस दवा का इस्तेमाल किया जा सकता है।
3) Aceclofenac का असर कितने समय के लिए रहता है?
उत्तर: इस दवा की मौखिक खुराक लेने के बाद इसका असर शरीर शरीर में 12 से 16 घंटों तक प्रभावी ढंग से बना रहता हैं।
4) Aceclofenac अपना असर कितने समय में दिखाता हैं?
उत्तर: यह दवा सूचीबद्ध लक्षणों के प्रति तेज कार्य करती हैं। इसका असर 1 से 3 घंटे के भीतर दिखना शुरू हो जाता है।
5) क्या Aceclofenac लंबे समय के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला ड्रग है?
उत्तर: यह रासायनिक यौगिक प्रभावी होने के कारण इसका इस्तेमाल कम समय के लिए किया जाता है और यह कम समय में ही अपना पूरा असर दिखाकर शरीर को रोग से मुक्त करता है।
6) क्या Aceclofenac स्तनपान कराने वाली नर्सिंग महिलाओं में सुरक्षित है?
उत्तर: स्तनपान कराने वाली महिलाओं में भी कुछ खामियां हो सकती हो सकती है, जो इस दवा दवा के साथ विषम परिस्थितियां पैदा कर सकती है। इसीलिए डॉक्टर की आज्ञा के बाद भी आज्ञा के बाद भी के बाद भी स्तनपान कराने वाली महिलाओं में इसका उपयोग किया जावें।
7) क्या Aceclofenac सीधे नसों द्वारा दिया जा सकता है?
उत्तर: हाँ, इसे अन्य रासायनिक यौगिकों के साथ मिलाकर सीधा नसों में इंजेक्शन रूप में दिया जा सकता है। यह इसके सभी रूपों में सबसे तेज प्रक्रिया है।
8) क्या Aceclofenac की खुराक के बाद गाड़ी चलाना सुरक्षित है?
उत्तर: यदि लक्षणों की जटिलता गंभीर है और मरीज को उनींदापन, चक्कर, उल्टी आदि का अनुमान हो रहा है, तो इसकी खुराक के बाद गाड़ी या भारी उपकरण संचालन नहीं करना चाहिए। ये संभावित लक्षण इस दवा के दुष्प्रभाव है।
9) क्या Aceclofenac से आदत लग सकती है?
उत्तर: नहीं, इसके मेडिसिनल इस्तेमाल से इसकी आदत नहीं लगती है। यह मस्तिष्क पर बोझ नहीं बनता हैं, जिसके कारण यह एक अच्छी वैकल्पिक दवाईं है।
10) क्या Aceclofenac मासिक धर्म चक्र को प्रभावित करती है?
उत्तर: मासिक धर्म चक्र के दौरान इस दवा के इस्तेमाल हेतु अपने निजी मासिक धर्म चक्र से जुड़े चिकित्सक की नसीहत लें।
11) क्या Aceclofenac को भूखे पेट लिया जा सकता हैं?
उत्तर: Aceclofenac को भूखे पेट लेने से बहुत कम बार देखा गया हैं, कि इससे गैस्ट्रिक समस्याएं पैदा हो सकती है। इसीलिए दवा को भोजन के बाद इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है।
12) क्या Aceclofenac भारत में लीगल है?
उत्तर: हाँ, यह दवा और इससे जुड़े उत्पाद भारत में पूर्णतया लीगल है।
पढ़िये: बेकाडेक्सामाइन कैप्सूल की जानकारी | Azee 500 Mg Tablet in Hindi