नाम (Name) | Deriphyllin Tablet |
संरचना (Composition) | Etofylline (77mg) + Theophylline (23mg) |
निर्माता (Manufacturer) | Zydus Cadila |
दवा की पर्ची (Prescription) | जरूरी है |
दवा-प्रकार (Type of Drug) | Bronchodilator |
उपयोग (Uses) | पुराना अस्थमा, COPD, दम घुटन, सांस लेने में कठिनाई, जकड़न आदि |
दुष्प्रभाव (Side Effects) | जी मचलाना, उल्टी, पेट खराब, बेचैनी, अनियमित हृदय की गति आदि |
ख़ुराक (Dosage) | डॉक्टरी सलाह अनुसार |
किसी अवस्था पर प्रभाव | किडनी व लिवर दुर्बलता, डिप्रेशन, पेट में अलसर, आंख का रोग आदि |
खाद्य पदार्थ से प्रतिक्रिया | अज्ञात |
अन्य दवाई से प्रतिक्रिया | Alcohol, Rifampicin, Phenobarbitone, Erythromycin |
कीमत (Price) | 17.58 Rs (30 Tablets) |
वेरिएंट (Variant) | Deriphylline Retard, Deriphylline Ax, Deriphyllin M, Deriphyllin Syrup, Deriphyllin Injection आदि |
विकल्प (Substitute) | Euroder Tablet, Agrophyllin Tablet, , Deripen Tablet आदि |
डेरिफाइलिन टैबलेट क्या है? – What is Deriphyllin Tablet in Hindi
Deriphyllin Tablet सभी आयु वर्ग के मरीजों में पूर्णतया वैध हैं, मतलब यह दवा बच्चों से लेकर बुजुर्गों के लिए उपयोगी हैं। इस दवा का वर्ग Bronchodilator हैं। इस वर्ग की दवा होने के कारण, यह सांस तथा फेफड़ों से जुड़ी समस्याओं के इलाज हेतु इस्तेमाल की जाती हैं।
यह दवा फेफड़ों में हवा की आपूर्ति बढ़ाने में मदद करती हैं, जिससे अस्थमा से पीड़ित लोगों को आपातकाल स्थिति में बहुत सहायता मिलती हैं। हालांकि अचानक सांस की समस्याओं को ठीक करने में इसका उपयोग नहीं किया जाना चाहिए, क्योंकि यह तुरंत काम नहीं करती हैं।
इस दवा का उपयोग मुख्य रूप से अस्थमा, घबराहट, ब्रोन्कोस्पास्म, सांस लेने में तकलीफ, क्रोनिक अस्थमा, सीने पर दबाव या जकड़न, बलगम खांसी, सांस फूलना और अन्य सभी COPD से जुड़े लक्षणों की रोकथाम में किया जाता हैं। यकृत, गुर्दे या हृदय रोगों से पीड़ित मरीजों में इस दवा से पुरी तरह दूरी बनाई जानी चाहिए।
यह दवा शैड्यूल-एच वर्ग की है, जिसके उपयोग से पहले डॉक्टर की सलाह जरूरी है।
डेरिफाइलिन टैबलेट की संरचना – Deriphyllin Tablet Composition in Hindi
निम्न घटक Deriphyllin Tablet में बताई मात्रा में होते है।
Etofylline (77mg) + Theophylline (23mg)
Deriphyllin Tablet कैसे काम करती है?
Deriphyllin Tablet में Etophylline और Ttheophylline जैसे कुशल यौगिक मौजूद होते हैं। ये दवा को ज्यादा प्रभावशाली बनाने में सहायक हैं।
यह दवा फेफड़ों में हवा की गतिशीलता और अस्तित्व को बनाये रखती हैं। सांस लेने में कठिनाई होने पर वायु मार्ग की नली सिकुड़ जाती हैं, जिससे फेफड़ों में हवा का प्रवाह रुक जाता हैं और छाती में दबाव महसूस होने लगता हैं। इससे निपटने के लिए यह टैबलेट ब्रोन्कियल गुहाओं को पतला करने में मदद करती हैं और श्वसन दर को सुधारती हैं।
इस दवा के कामकाज के ओर भी तरीके हैं। यह दवा मांसपेशियों पर पड़ रहे दबाव को कम कर वायुमार्ग को चौड़ा कर के भी कार्य करती हैं। Deriphyllin Tablet की रसायनिक रचना चाय या कॉफ़ी में मौजूद कैफीन (Caffine) के समान होती हैं।
पढ़िये: Cheston Cold Tablet in Hindi | Okacet Tablet in Hindi
डेरिफाइलिन टैबलेट के उपयोग व फायदे – Deriphyllin Tablet Uses & Benefits in Hindi
Deriphyllin Tablet को निम्न अवस्था व विकार में डॉक्टर द्वारा रोगी को सलाह किया जाता है। Deriphyllin Tablet का सेवन डॉक्टर से व्यक्तिगत सलाह बिना लिए ना करें।
कुछ निम्नलिखित लक्षणों के दौरान यह दवा महत्वपूर्ण फायदे प्रदान कराती हैं।
- पुराना अस्थमा
- क्रोनिक प्रतिरोधी फुफ्फुसीय रोग (COPD)
- दम घुटना
- सांस लेने में कठिनाई
- छाती में असहनीय दबाव
- जकड़न
- बलगम खांसी
- घरघराहट
- सांसों का भारी होना
- शिशुओं में सांस लेने में रुकावट
- कफ
डेरिफाइलिन टैबलेट के दुष्प्रभाव – Deriphyllin Tablet Side Effects in Hindi
निम्न साइड एफ़ेक्ट्स Deriphyllin Tablet के कारण हो सकते है। आमतौर पर साइड एफ़ेक्ट्स Deriphyllin Tablet से शरीर की अलग प्रतिक्रिया व गलत खुराक से होते है और सबको एक जैसे साइड एफ़ेक्ट्स नहीं होते है। अत्यंत Deriphyllin Tablet से दुष्प्रभाव में डॉक्टर की सहायता लें। इनके अलावा भी अन्य साइड एफ़ेक्ट्स Deriphyllin Tablet से हो सकते है।
- जी मचलाना
- उल्टी
- पेट खराब
- बेचैनी
- अनियमित हृदय की गति
- त्वचा पर एलर्जी
- पेटदर्द
- दस्त
- हल्का सिर भारी होना (सिरदर्द)
- टखनों या पैरों पर सूजन
- त्वचा और आंखों का पीला पड़ना
- ज्यादा पेशाब आना
- मांसपेशियों की असामान्य गति
- अनिद्रा
- एसिडिटी
- मतली
- ब्लड प्रेशर में गिरावट
डेरिफाइलिन टैबलेट की खुराक – Deriphyllin Tablet Dosage in Hindi
- Deriphyllin Tablet की खुराक रोगी की मौजूदा हालात पर निर्भर करती हैं। डॉक्टर रोगी की स्वास्थ्य स्थिति, उम्र, लिंग, हार्टबीट, एलर्जी के इतिहास और जारी दवाईयों के अनुसार इसकी खुराक निर्देशित करते हैं।
- एक सामान्य आयु के व्यक्ति के लिए इसकी खुराक दिन में दो टैबलेट सुरक्षित हैं। यह आंकड़ा उम्र के अनुसार कम या ज्यादा हो सकता हैं।
- बच्चों में Deriphyllin Tablet की खुराक को आधा किया जा सकता है, लेकिन ये परिवर्तन पूरी तरह बाल रोग विशेषज्ञ के अनुसार होना चाहिए।
- इस टैबलेट को तोड़ने, चबाने को तोड़ने, चबाने या कुचलने से बचना चाहिए। अधिकतर मामलों में इसको पानी के साथ पूरा निगलने की सलाह दी जाती हैं।
- खुराकों को रोजाना एक निश्चित समय पर लें ताकि दवा की मौजूदगी लगातार शरीर में बनी रहें।
- एक खुराक छूट जाये, तो निर्धारित Deriphyllin Tablet का सेवन जल्द करें। अगली खुराक Deriphyllin Tablet की निकट हो, तो छूटी खुराक ना लें।
- ओवरडोज़ से Deriphyllin Tablet से दुष्प्रभाव ज्यादा हो सकते है। भारी साइड एफ़ेक्ट्स Deriphyllin Tablet से हो, तो डॉक्टर से मदद लें।
पढ़िये: Antihistamine Uses in Hindi | Femilon Tablet Uses in Hindi
सावधानिया – Deriphyllin Tablet Precautions in Hindi
निम्न सावधानियों के बारे में Deriphyllin Tablet के सेवन से पहले जानना जरूरी है।
किसी अवस्था से प्रतिक्रिया
निम्न अवस्था व विकार में Deriphyllin Tablet से दुष्प्रभाव की संभावना ज्यादा होती है। इसलिए जरूरत पर, डॉक्टर को अवस्था बताकर ही Deriphyllin Tablet की खुराक लें।
- किडनी व लिवर दुर्बलता
- डिप्रेशन
- पेट में अलसर
- आंख का रोग
- हृदय से जुड़ी बिमारी
- गर्भावस्था
भोजन के साथ प्रतिक्रिया
Deriphyllin Tablet के साथ भोजन की प्रतिक्रिया जानकारी अज्ञात है।
अन्य दवाई के साथ प्रतिक्रिया
निम्न घटकों के साथ Deriphyllin Tablet द्वारा प्रतिक्रिया दिखाने के पूरे आसार हैं। इसलिए सावधानीपूर्वक डॉक्टर की देखरेख में ही इसका इस्तेमाल किया जाना चाहिए।
- Alcohol
- Rifampicin
- Phenobarbitone
- Erythromycin
- Ciprofloxacin
- Digitalis
- Lithium
- Cimetidine
- Azithromycin
कीमत व वेरिएंट – Deriphyllin Tablet Price & Variant
निम्न वेरिएंट में Deriphyllin Tablet मार्केट में उपलब्ध है, जिनकी कीमत निम्नलिखित है। डॉक्टर जिस Deriphyllin Tablet के वेरिएंट की सलाह करते है, उसी वेरिएंट का इस्तेमाल करें, अन्य वेरिएंट पर ना जाए।
वेरिएंट | मात्रा | कीमत |
Deriphyllin Tablet | 30 Tablets | 17.58 Rs |
Deriphyllin Retard 35 mg/115 mg Tablet | 30 Tablets | 27.78 Rs |
Deriphyllin Retard 69 mg/231 mg Tablet | 30 Tablets | 42.75 Rs |
Deriphyllin M 69 mg/231 mg Tablet | 10 Tablets | 158.50 Rs |
Deriphyllin Od 69 mg/231 mg Tablet | 15 Tablets | 97.89 Rs |
Deriphyllin Od 450 mg Tablet | 15 Tablets | 143.00 Rs |
Deriphyllin Injection | 2 ml | 7.45 Rs |
Deriphyllin Syrup | 200 ml | 54.30 Rs |
विकल्प – Deriphyllin Tablet Substitute
निम्न Deriphyllin Tablet के विकल्प है, जिनकी संरचना Deriphyllin Tablet के समान ही है।
- Euroder 77 mg/23 mg Tablet by Euro Biogenics
- Agrophyllin 77 mg/23 mg Tablet by Agron Remedies Pvt Ltd
- Deripen 77 mg/23 mg Tablet by Morepen Laboratories Ltd
- Graphyllin Tablet by Gracure Pharmaceuticals Ltd
- Dericip 77 mg/23 mg Tablet by Cipla Ltd
पढ़िये: Pantoprazole in Hindi | Ciplox TZ Tablet in Hindi
Deriphyllin Tablet FAQ in Hindi
1) Deriphyllin Tablet कितने समय तक प्रभाव दिखाती हैं?
उत्तर: इसकी एक मौखिक खुराक के बाद लगभग 7 से 12 घंटों तक यह शरीर में मौजूद रहती है और अपना प्रभावी असर बनायें रखती हैं।
2) क्या Deriphyllin Tablet का सेवन खाली पेट किया जा सकते हैं?
उत्तर: वैसे तो, इसकी खुराक खाली पेट ली जा सकती है, लेकिन ज्यादातर विषयों में इसे भोजन के बाद लेना अधिक फायदेमंद होता है।
3) क्या Deriphyllin Tablet मासिक धर्म को रोक सकती हैं?
उत्तर: नहीं, यह दवा मासिक धर्म को नहीं रोकती है। हालांकि मासिक धर्म होने के समय की अनिश्चितता महिलाओं में बनी रहती है। कभी महिलाओं का सप्ताह जल्दी आता है, तो कभी थोड़ा देर से। लेकिन इसका मतलब ये नहीं निकाला जा सकता है, कि यह सब इस दवा के कारण हो रहा है। यह दवा किसी भी तरह से मासिक धर्म चक्र को प्रभावित नहीं करती हैं। ज्यादा जानकारी के लिए अपने निजी चिकित्सक से मिलें।
4) क्या Deriphyllin Tablet गर्भावस्था में सुरक्षित हैं?
उत्तर: नहीं, यह दवा गर्भवती महिलाओं में अनुशंसित नहीं की जाती हैं। इस दवा द्वारा शिशु की सेहत पर असर पड़ने के आसार होते हैं। इसलिए इसकी खुराक लेने से पहले अपने चिकित्सक को जरूर पूंछें।
5) क्या Deriphyllin Tablet स्तनपान कराने वाली महिलाओं में सुरक्षित हैं?
उत्तर: ऐसी महिलाओं में इस दवा की खुराक शुरू करने से पहले इससे होने वाले सभी संभावित लाभों और नुकसानों के बारें में पूरी जानकारी लेने की आवश्यकता हैं। स्तनपान कराने वाली महिलाओं में यह दवा बहुत कम स्थितियों में ही अनुशंसित की जा सकती है, इसके लिए डॉक्टर का परामर्श आवश्यक हैं।
6) क्या Deriphyllin Tablet एक स्टेरॉयड दवा हैं?
उत्तर: नहीं, यह दवा स्टेरॉयड नहीं हैं, क्योंकि इस दवा में स्टेरॉयड के कोई गुण विद्यमान नहीं हैं। यह सिर्फ एक Bronchodilator गुणों वाली दवा हैं।
7) क्या Deriphyllin Tablet एलर्जी के लक्षणों को ठीक कर सकती हैं?
उत्तर: नहीं, यह दवा एलर्जी के लक्षणों को ठीक नहीं कर सकती हैं क्योंकि इसमें Anti-Inflammatory या Antihistamine का गुण नहीं होता हैं।
8) Deriphyllin Tablet को अपना असर दिखाने में कितना समय लगता हैं?
उत्तर: इस दवा की एक खुराक लेने के बाद 12 से 14 घंटों के भीतर इसका असर दिखना शुरू हो जाता हैं।
9) Deriphyllin Tablet की दो क्रमागत खुराकों के बीच कितना समय अंतराल होना उचित हैं?
उत्तर: इस दवा की दो लगातार खुराकों के बीच कम से कम 8 से 10 घंटों का समय अंतराल होना आवश्यक हैं। यह सख्त समय अंतराल दवा की खूबियों को बढ़ने में मदद करता हैं।
10) क्या Deriphyllin Tablet शराब के साथ सुरक्षित हैं?
उत्तर: शराब में मौजूद एल्कोहल के साथ यह दवा बिल्कुल सुरक्षित नहीं हैं। एल्कोहल के साथ इसकी खुराक लेने पर शारीरिक आपदा का खतरा हमेशा बना रहता है, इसीलिए इस दवा के साथ एल्कोहल के सेवन को पूरी तरह नजरअंदाज करें।
11) क्या Deriphyllin Tablet सांस से पीड़ित लकवाग्रस्त मरीजों में सुरक्षित हैं?
उत्तर: इस विषय में पूरी तरह डॉक्टर का परामर्श लेने की आवश्यकता हैं।
12) क्या Deriphyllin Tablet की खुराक के बाद ड्राइविंग करना सुरक्षित हैं?
उत्तर: सूचीबद्ध लक्षणों की अधिकता होने पर मरीज को इसकी खुराक के बाद पूरी तरह आराम करना चाहिए। यदि इसके दुष्प्रभाव दिखते है, तो ड्राइविंग करना सुरक्षित नहीं हैं।
13) क्या Deriphyllin Tablet के सेवन से से इसकी आदत लग सकती हैं?
उत्तर: चूंकि इस दवा में ऐसा कोई घटक उपस्थित नहीं है, जिससे शरीर को इसकी आदत लग सकें इसीलिए यह दवा पूरी तरह नशामुक्त हैं।
14) क्या Deriphyllin Tablet भारत में लीगल हैं?
उत्तर: हां, यह दवा भारत में पूर्णतया लीगल हैं।
पढ़िये: Bandy Plus in Hindi | Calcirol in Hindi
References
Etofylline https://pubchem.ncbi.nlm.nih.gov/compound/etofylline Accessed On 27/12/2020
Etofylline https://www.drugs.com/international/etofylline.html Accessed On 27/12/2020
Theophylline https://www.drugbank.ca/drugs/DB00277 Accessed On 27/12/2020