Scientific Brain Facts in Hindi: अंतिम लेख में हमने हृदय के रोचक तथ्य जाने थे। इस लेख में आपको मज़ेदार दिमाग के रोचक तथ्य (Amazing Brain Facts in Hindi) के बारे में हिन्दी में पता चलेगा। मस्तिष्क हमारे शरीर का वो हिस्सा है, जो मानवों को अन्य सभी जानवरों से अलग बनाता है। सबसे विकसित दिमाग होने के कारण ही इंसान इस धरती पर राज कर रहे है।
तो आइये जानते है, हमारे शरीर के इस अद्भुत अंग से जुड़ें रोचक फ़ेक्ट्स। दिमाग से जुड़े रोचक तथ्य के माध्यम से आपको इसकी कार्यशैली, क्षमता, विशेषता, मस्तिष्क के भागों और जानवरों के दिमाग के बारे में कुछ नया जानने को मिलेंगा।
43 दिमाग (मस्तिष्क) से जुड़े रोचक तथ्य | Brain Facts in Hindi
1. पुरुष के दिमाग का औसतन वजन 1370 ग्राम होता है, वही महिला का 1200 ग्राम होता है।
2. मनुष्य का दिमाग उसके शरीर के वजन का 2% होता है।
3. सेरेब्रम (Cerebrum) दिमाग का सबसे बड़ा भाग होता है, दिमाग का 85% वजन सेरेब्रम के द्वारा होता है।
4. सेरेब्रम हमारे शरीर की गतिविधियों को नियंत्रित करता है, जैसे छूना, देखना, सुनना इन सभी गतिविधि को सेरेब्रम नियंत्रित करता है।
5. हमारे दिमाग में 75% पानी होता है।
6. जानवर में सबसे बड़ा दिमाग शुक्राणु व्हेल (Sperm Whale) में पाया जाता है, जिसका वजन करीबन 9 किलोग्राम होता है।
7. मानव अपने क्षमता से केवल 10% ही अपने दिमाग का इस्तेमाल करता है।
8. हमारा दिमाग दर्द महसूस नहीं कर सकता है, क्योंकि हमारे दिमाग में दर्द की कोई नस नहीं होती है। यह केवल भेजे गए दर्द के संकेतों की व्याख्या करता है।
9. जैसे जैसे हमारी आयु बढ़ती है, हमारा दिमाग छोटा होता जाता है, यह आमतौर पर मध्यम आयु के बीच से शुरू होता है।
10. आपका दिमाग आपके शरीर का 20% ऑक्सीजन व रक्त का इस्तेमाल करता है।
मानव मस्तिष्क के रोचक तथ्य – Human Brain Facts in Hindi
11. कही बार हम बहुत खुश होने पर रो पड़ते हैं, क्योंकि हमारे दिमाग में मौजूद हाइपोथैलेमस बहुत खुशी या बहुत दुख के बीच अंतर नहीं कर पाता है।
12. दुनिया का सबसे तेज सुपर कंप्यूटर को चलाने के लिए 24000000 वॉट बिजली की आवश्यकता होती है, लेकिन हमारे दिमाग को चलाने के लिए केवल 20 वॉट की आवश्यकता होती है। यह लगभग 100000 गुना तेज गति से चलता है।
13. शिशुओं का दिमाग काफी तेजी से बढ़ता है। 2 साल के बच्चों में 80% विकसित दिमाग होता है।
14. यदि आप अपनी याददाश्त को बढ़ाना चाहते हैं, तो आपको समुद्री भोजन का सेवन करना चाहिए। इनमें मौजूद फैटी एसिड आपकी याददाश्त को मजबूत करते हैं।
15. हर एक सेकंड में आपके दिमाग में लाखों रासायनिक प्रतिक्रिया (Chemical Reactions) हो रही होती है।
16. अध्ययन में यह पाया गया है, कि जब माताएं अपने बच्चों से बात करती है, तब 2 साल की आयु तक बच्चा कम से कम 300 शब्द सीख लेता है।
17. सोते समय आपका शरीर हार्मोन का उत्पादन करता है, जो आपको उठने से रोकता है, और आपके सपने को पूरा करता है। एक सपने के 5 मिनट बाद आपका दिमाग उसे आधा भूल जाता है, और 10 मिनट बाद आपकी याददाश्त से वह 90% चला जाता है।
18. मनुष्य के दिमाग में हर दिन 70000 विचार आते हैं। और इनमें से 70% विचार नकारात्मक (Negative) होते हैं।
19. हर बार जब आपका दिल धड़कता है, तो आप की धमनियां आपके रक्त का 20 से 25% हिस्सा आपके दिमाग तक ले जाती है।
20. दिमाग का आकार कोई मायने नहीं रखता है। ऐसा कोई भी सबूत नहीं है, कि एक बड़ा दिमाग वाला इंसान छोटे दिमाग वाले इंसान की तुलना में ज्यादा समझदार हों।
वैज्ञानिक दिमाग के रोचक तथ्य- Scientific Brain Facts in Hindi
21. आप जितना गंभीर रूप से सोचते हैं, आपका दिमाग ऑक्सीजन और रक्त का 50% तक ज्यादा उपयोग करता है।
22. सपने देखते समय आपके दिमाग की तरंगे (Waves) और भी अधिक सक्रिय (Active) होती है। `
23. एक बच्चे की आधी उर्जा उसके दिमाग को शक्ति प्रदान करने में ही चली जाती है।
24. दिमाग की कोशिकाएं केवल ऑक्सीजन और ग्लूकोस पर ही जीवित रह सकती है।
25. जन्म के समय बच्चे का दिमाग स्थाई रूप से व्यवस्थित नहीं होता है, यह समय के साथ अपने सही क्रम में आता है, यही कारण है, कि छोटे बच्चे को भाषा समझने में समय लगता है।
26. आपका दिमाग जितना कठिन कार्य करता है, आपके दिमाग की तरंगें उतनी ही छोटी होती है।
27. आपके दिमाग की भंडारण (Storage) क्षमता लगभग असीमित होती है।
28. थोड़े समय तक रहने वाली यादें आमतौर पर 20 से 30 सेकंड तक की होती है।
29. पूरी नींद न लेना हमारे दिमाग पर बुरा असर डालता है।
30. जमीनी जानवर में सबसे बड़ा दिमाग हाथी में पाया जाता है, यह लगभग 5 किलो के आस-पास होता है।
अद्भुत दिमाग के रोचक तथ्य – Amazing Brain Facts in Hindi
31. ऑक्टोपस में 9 दिमाग पाए जाते हैं।
32. लीचेस में 32 दिमाग पाए जाते हैं। लीचेस शिकारी कीड़े होते हैं, जो ज़मीन पर महासागरों या नम मिट्टी में पाए जाते है।
33. मानव दिमाग 60% फैट से बना होता है। इसलिए यह हमारे शरीर मे सबसे अधिक चर्बी वाला अंग होता है।
34. शराब आपकी यादों पर कोई प्रभाव नहीं डालता है। केवल जब आप नशे में होते हो, तब आपका दिमाग यादें बनाने की क्षमता खो देता है।
35. ब्रह्मांड में जितने तारे नहीं है, उसे अधिक तो हमारे दिमाग में न्यूरॉन मौजूद होते हैं।
36. यदि मनुष्य के दिमाग में 5 से 10 मिनट के लिए ऑक्सीजन की मात्रा बंद हो जाए तो, यह हमेशा के लिए खराब हो सकता है।
37. सर्जरी से हमारा आधा दिमाग हटाया जा सकता है, और इसका हमारे यादों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।
38. जब हम हर बार कुछ नया सीखते हैं, तो हमारे दिमाग में झुरिया पैदा होती है। यही वास्तविक में हमारे बुद्धि की निशानी है।
39. एक ही बात को काफी देर तक तनाव लेकर सोचने पर कुछ देर के लिए हमारा दिमाग सोचने समझने व निर्णय लेने की क्षमता खो देता है।
40. यदि मनुष्य के दिमाग से अमिग्डला (Amygdala) नाम का हिस्सा निकाल दिया जाए तो, इंसान का किसी भी चीज से हमेशा के लिए डर खत्म हो जाएगा।
41. दिमाग तेज करने के लिए जमकर पानी पिए, अच्छे से पानी पीने पर हमारा दिमाग 14% ज्यादा तेजी से काम करता है।
42. स्तनधारियों (Mammals) में इट्रस्केन श्रुव (Etruscan Shrew) के पास सबसे छोटे आकार का दिमाग होता है और इनका दिल सबसे तेज धड़कता है।
43. दिमाग आपके शरीर में सबसे ज्यादा ऊर्जा खाने वाला अंग है।