उत्पाद प्रकार

Abortion Kit

संयोजन

Misoprostol + Mifepristone

डॉक्टर की पर्ची

जरुरी है

निर्माता

Cipla Ltd

MTP Kit

MTP Kit Uses in Hindi: उपयोग, नुकसान, प्रयोग विधि, सावधानी


परिचय

एमटीपी किट क्या है? – What is MTP Kit in Hindi

MTP Kit अनचाहे गर्भ से छुटकारा दिलाने में मदद करने वाला एक एलोपैथिक उत्पाद है।

साफ शब्दों में कहें तो यह एक एबॉर्शन किट है, जो अप्रत्यक्ष रूप से कृत्रिम मासिक धर्म को लाता है क्योंकि इसकी खुराक लेने के बाद योनि से कुछ घंटों में ब्लीडिंग शुरू होती है।

MTP Kit का उपयोग डॉक्टर से निजी सलाह लेने के बाद ही करें।

यदि कोई महिला अपने गर्भावस्था चक्र के 63 दिनों के भीतर है, तो उनके लिए यह किट असरदार हो सकता है, लेकिन अगर 10 सप्ताहों से ज्यादा का समय बीत चुका है, तो इस किट से लाभ नहीं होता है।

ऐसी स्थिति में, गर्भपात हेतु केवल शल्य चिकित्सा का विकल्प शेष रहता है।

यह स्टेरॉयड युक्त दवा महिलाओं के प्राकृतिक हार्मोन प्रोजेस्टेरोन को ब्लॉक करने का कार्य करती है क्योंकि यह हार्मोन गर्भावस्था को बनायें रखने में मदद करता है।

इसके अलावा, यह गर्भाशय को सिकोड़ती है, जिससे गर्भपात कराने में आसानी होती है।

पढ़िये: जीवेर्डो किट टैबलेट | V Total Tablet in Hindi

संरचना

एमटीपी किट की संरचना – MTP Kit Composition in Hindi

निम्न घटक MTP Kit में मौजूद होते है।

Misoprostol (20 mcg) + Mifepristone (200 mg)

इस किट में Misoprostol की 4 गोलियां तथा Mifepristone की एक गोली होती है। इन दोनों का उपयुक्त संयोजन गर्भधारण को असफल बनाता है।

  • Misoprostol एक प्रोस्टाग्लैंडीन E1 एनालॉग की तरह कार्य करता है। यह यौगिक पेट में उत्पादित एसिड की मात्रा को कम कर पेट की दीवारों की रक्षा करता है। यह अत्यधिक ब्लीडिंग के जोखिम को कम करने में सहायक होता है।
  • Mifepristone महिला हार्मोन प्रोजेस्टेरोन की मात्रा को कम करने का प्रयास करता है, क्योंकि इस हार्मोन की वजह से गर्भ का विकास होता है। इससे संकुचन बढ़ता है और गर्भाशय का आंतरिक अस्तर टूटने लगता है, जिसके फलस्वरूप ब्लीडिंग के जरिये एबॉर्शन पूरा होता है।

पढ़िये: फेर्टायल टैबलेट | Looz Syrup in Hindi

उपयोग

एमटीपी किट के उपयोग व फायदे – MTP Kit Benefits & Uses in Hindi

निम्न अवस्था या विकार में MTP Kit को विशेषज्ञ द्वारा रोगी को सलाह किया जाता है। MTP Kit का उपयोग विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह बिना लिए ना करें।

  • गर्भपात

दुष्प्रभाव

एमटीपी किट के दुष्प्रभाव – MTP Kit Side Effects in Hindi

इस किट से दुष्प्रभावों की संभावना अधिक रहती है, इसलिए इसे विशेषकर अपने चिकित्सक की सलाह पर ही इस्तेमाल करें। इससे होने वाले संभावित दुष्प्रभाव निम्नलिखित है-

  • उल्टी
  • सिरदर्द
  • अत्यधिक ब्लीडिंग
  • भूख न लगना
  • अत्यधिक थकान और कमजोरी
  • अपच
  • मतली
  • अनिद्रा
  • गंभीर पेट दर्द
  • कपकपाहट
  • सांस लेने में दिक्कत

पढ़िये: मेक्सिरिच कैप्सूल | Zalim Lotion in Hindi

प्रयोग विधि

एमटीपी किट की प्रयोग विधि – How to Use MTP Kit in Hindi

इस किट को चिकित्सक की सलाह पर लेना ज्यादा बेहतर साबित होता है क्योंकि चिकित्सक द्वारा गर्भवती महिला की मानसिक स्थिति, अल्ट्रासाउंड द्वारा भ्रूण की उम्र की जांच आदि का परीक्षण किया जाता है।

उत्पाद प्रयोग विधि
use in hindi
MTP Kit
  • लेने का तरीक़ा: मौखिक खुराक
  • कितना लें: डॉक्टर द्वारा निर्धारित मात्रा
  • कब लें: सुबह
  • खाने से पहले या बाद: कभी भी
  • लेने का माध्यम: पानी के साथ
  • उपचार अवधि: डॉक्टर की सलाह अनुसार

इस किट में 5 गोलियां होती है।

Mifepristone की एक गोली सुबह चाय या नाश्ते के बाद लें।

फिर 48 घंटों के बाद Misoprostol की दो गोलियां एक साथ लें। फिर 2 से 4 घंटों के बाद Misoprostol की अन्य दो गोलियों का डोज लें।

इसकी एक साथ ज्यादा खुराक लेने से बचें। बच्चों को इस दवा से दूर रखें।

सावधानी

निम्न सावधानियों के बारे में MTP Kit के उपयोग से पहले जानना जरूरी है।

भोजन

भिन्न खाद्य सामग्री के साथ MTP Kit की प्रतिक्रिया की जानकारी अज्ञात है।

जारी दवाई

अन्य जारी दवाई और घटक के साथ MTP Kit की प्रतिक्रिया की उपयुक्त जानकारी नहीं है।

लत लगना

नहीं, MTP Kit के इस्तेमाल से आदत नहीं लगती है।

ऐल्कोहॉल

शराब और MTP Kit की साथ में प्रतिक्रिया की जानकारी अज्ञात है।

गर्भावस्था

नहीं, यह उत्पाद गर्भवती महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं है।

स्तनपान

इस विषय में निजी डॉक्टर की सलाह के बाद ही इसका उपयोग करें।

ड्राइविंग

MTP Kit के इस्तेमाल उपरांत ड्राइविंग ना करें।

अन्य बीमारी

अन्य कोई बड़ी बीमारी होने पर MTP Kit का उपयोग डॉक्टर की सलाह अनुसार करें, जैसे- दमा, सर्जरी आदि।

पढ़िये: मेगालिस 20 टैबलेट | Dizone Tablet in Hindi

सवाल-जवाब

MTP Kit से कितने समय में असर दिखना शुरू हो जाता है?

आमतौर पर, इसकी एक खुराक लेने के 2 से 3 घंटों बाद आपको इसका असर दिखना शुरू हो सकता है। यदि इसका असर नहीं होता है, तो आप अपने चिकित्सक का परामर्श अवश्य लें।

MTP Kit का असर कितने समय के लिए रहता है?

अमूमन इस उत्पाद का असर 7 से 10 दिनों तक रह सकता है। इससे ज्यादा अवधि तक असर रहने के मामलों में शीघ्र चिकित्सीय मदद लें।

क्या MTP Kit को भूखे पेट लिया जा सकता है?

इसे भोजन के पहले या बाद में कभी भी लिया जा सकता है।

क्या MTP Kit मासिक धर्म चक्र को प्रभावित कर सकता है?

इस विषय में अपने निजी मासिक धर्म चक्र से जुड़े चिकित्सक की राय लें।

क्या MTP Kit भारत में लीगल है?

हाँ, यह उत्पाद भारत में पूर्णतया लीगल है।

पढ़िये: सोर्बिलाइन सिरप | Grilinctus BM Syrup in Hindi