Zalim Lotion क्या है?
जालिम लोशन एक प्रभावी केमिकल है, जो त्वचा पर होने वाले फंगल या स्किन इंफेक्शन पर असरदार सिद्ध होता है।
यह एंटीसेप्टिक लोशन केवल बाहरी इस्तेमाल के लिए है और इसे Oriental Chemical Works द्वारा निर्मित किया जाता है।
यह विशेषकर दाद और खुजली की दवा है, जो एक से दो दिन पुरानी शिकायतों को 24 घंटों के भीतर ठीक कर सकता है।
ज्यादा पुरानी फंगल बीमारी होने पर इसे डॉक्टर की सलाह के बिना इस्तेमाल न करें।
यह लोशन सही मायने में एक जहर की तरह काम करता है, जो फंगल प्रभावित क्षेत्र की त्वचा को जलाकर दाद का इलाज करता है।
इस लोशन का उपयोग सोरायसिस और एक्जिमा के लिए भी किया जा सकता है, लेकिन इससे होने वाले नुकसानों की सूची इसके फायदों से ज्यादा है, इस बात का भी ध्यान रखा जाना चाहिए।
जालिम लोशन को नियमित इस्तेमाल करने की आवश्यकता नहीं होती है तथा इसे खरीदने के लिए डॉक्टरी पर्ची आवश्यक नहीं है।
नाम | Zalim Lotion |
निर्माता (Manufacturer) | Oriental Chemical Works |
संरचना (Composition) | Salicylic Acid + Tincture Iodine + Cassia Tora + Phenol + Crystal Violet |
दवा-प्रकार (Type of Drug) | Antiseptic |
कीमत (Price) | 30 रूपये (10ml) |
पढ़िये: पतंजलि कांति लेप की जानकारी | Betnovat N Cream in Hindi
जालिम लोशन की संरचना – Zalim Lotion Composition in Hindi
निम्न घटक Zalim Lotion में बताई मात्रा में होते है।
Salicylic Acid + Tincture Iodine + Cassia Tora + Phenol + Crystal Violet
Salicylic Acid इस संयोजन का मुख्य सक्रिय घटक है, जो स्किन से जुड़ी कई समस्याओं का शत्रु है। यह एसिड त्वचा से दाद, खुजली, कील, मुहांसों आदि का अंत कर त्वचा को बेदाग बनाने में सहायक है।
Tincture Iodine एक प्रकार का एंटीसेप्टिक घटक है, जिसकी मदद से इंफेक्शन को ज्यादा फैलने से रोका जा सकता है। यह घाव को तेजी से भरने में मदद करता है।
Cassia Tora के पौधे की कई चीजों को औषधीय रूप से इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके बीजों और पत्तियों से खाज-खुजली व दाद का इलाज संभव हो सकता है।
Phenol को मुख्य रूप से साफ-सफाई के लिए इस्तेमाल में लिया जाता है। फिनॉल में शामिल गुण इंफेक्शन को रोकने तथा दाद के निशानों को दूर करने में काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।
Crystal Violet भी एक प्रकार का एंटीसेप्टिक एजेंट है।
जालिम लोशन के उपयोग व फायदे – Zalim Lotion Uses & Benefits in Hindi
निम्न अवस्था या विकार में Zalim Lotion को विशेषज्ञ द्वारा रोगी को सलाह किया जाता है। Zalim Lotion का उपयोग विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह बिना लिए ना करें।
- दाद
- खाज-खुजली
- फंगल इंफेक्शन
- सोरायसिस
- एक्जिमा
पढ़िये: हिमालया आयूरस्लिम की जानकारी | Medisalic Ointment in Hindi
जालिम लोशन के दुष्प्रभाव – Zalim Lotion Side Effects in Hindi
निम्न साइड इफेक्ट्स Zalim Lotion के कारण हो सकते है। आमतौर पर साइड इफेक्ट्स Zalim Lotion से शरीर की अलग प्रतिक्रिया व गलत खुराक से होते है और सबको एक जैसे साइड इफेक्ट्स नहीं होते है। अत्यंत Zalim Lotion से दुष्प्रभाव में विशेषज्ञ की सहायता लें।
- त्वचा का पतला होना
- जलन
- त्वचा में रूखापन
- त्वचा काली होना
- सिर दर्द
इनके अलावा भी अन्य साइड इफेक्ट्स Zalim Lotion से हो सकते है।
जालिम लोशन की खुराक – Zalim Lotion Dosage in Hindi
जालिम लोशन का उपयोग अपनी लक्षण गंभीरता और प्रकार के आधार पर किसी अच्छे सलाहकार के द्वारा करना ज्यादा उचित होता है।
इस लोशन को दिन में एक बार इस्तेमाल करना असरदार है। इसकी खुराक को बढ़ाने के लिए स्वयं फैसला न लें।
बच्चों को इस लोशन से दूर रखा जाना चाहिए। यह बच्चों में कतई अनुशंसित नहीं है।
इस लोशन का इस्तेमाल एक तय अंतराल पर करना होता है, इसे नियमित इस्तेमाल न करें।
एक खुराक छूट जाये, तो निर्धारित Zalim Lotion का उपयोग जल्द करें। अगली खुराक Zalim Lotion की निकट हो, तो छूटी खुराक ना लें।
ओवरडोज़ से Zalim Lotion से दुष्प्रभाव ज्यादा हो सकते है। भारी साइड इफेक्ट Zalim Lotion से हो, तो विशेषज्ञ से मदद लें।
पढ़िये: ब्लेमिनॉर क्रीम की जानकारी | Clinsol Gel in Hindi
सावधानियां – Zalim Lotion Precautions in Hindi
निम्न सावधानियों के बारे में Zalim Lotion के उपयोग से पहले जानना जरूरी है।
किसी अवस्था से प्रतिक्रिया
निम्न अवस्था व विकार में Zalim Lotion से दुष्प्रभाव की संभावना ज्यादा होती है। इसलिए जरूरत पर, विशेषज्ञ को अवस्था बताकर ही Zalim Lotion की खुराक लें।
- संवेदनशील त्वचा
- एलर्जी
Zalim Lotion FAQ in Hindi
1) क्या जालिम लोशन एक से दो महीनों पुरानी दाद की समस्या को ठीक कर सकता है?
उत्तर: ताजे दाद या खुजली की समस्या पर यह लोशन काफी असरदार साबित होता है, लेकिन 2 महीनों से पुरानी दाद की समस्या में इस लोशन का उपयोग न करें क्योंकि इससे त्वचा को नुकसान हो सकता है।
2) जालिम लोशन से कितने समय में परिणाम प्राप्त हो सकता है?
उत्तर: आम लक्षणों में इस लोशन से 48 घंटों में परिणाम प्राप्त हो सकता है। कुछ जटिल स्थितियों में इसके परिणाम की कोई गारंटी नहीं होती है।
3) क्या जालिम लोशन त्वचा को गोरा बना सकता है?
उत्तर: नहीं, इस लोशन से निखार या गोरापन पाना मुमकिन नहीं है। यह केवल खुजली और दाद की दवा है।
गर्भावस्था में सुरक्षित है?">4) क्या जालिम लोशन गर्भावस्था में सुरक्षित है?
उत्तर: इस विषय में अपने चिकित्सक की सलाह पर इसे इस्तेमाल करें।
5) क्या जालिम लोशन भूखे पेट सुरक्षित है?
उत्तर: हाँ, इस लोशन को भूखे पेट या भोजन के बाद कभी भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
एल्कोहोल के साथ सुरक्षित है?">6) क्या जालिम लोशन एल्कोहोल के साथ सुरक्षित है?
उत्तर: इस बारें में इन दोनों की प्रतिक्रिया की जानकारी न होने की वजह से आप किसी सलाहकार की मदद लें सकते है।
7) क्या जालिम लोशन के इस्तेमाल से इसकी आदत लग सकती है?
उत्तर: नहीं, इस मलहम के इस्तेमाल से इसकी आदत नहीं लगती है। यह बेहद कम समय के लिए इस्तेमाल होने वाली एक प्रभावी दवा है, जो नशे के गुणों से मुक्त है।
8) क्या जालिम लोशन को हाथ से लगाना सुरक्षित है?
उत्तर: नहीं, इस लोशन को प्रभावित क्षेत्र पर हाथ से नहीं लगाना चाहिए। इसे कॉटन के टुकड़े से केवल दाद या खुजली वाली जगह पर आवेदन करना चाहिए और बाद में हाथों को धो लेना चाहिए।
9) क्या जालिम लोशन मानसिक एकाग्रता को प्रभावित कर सकता है?
उत्तर: नहीं, इस लोशन में मस्तिष्क की क्रियाओं में बाधा डालने की क्षमता नहीं होती है। यह बिना मानसिक एकाग्रता को प्रभावित किए अपना कार्य सफल बनाती है।
10) क्या जालिम लोशन ड्राइविंग क्षमता को प्रभावित कर सकता है?
उत्तर: नहीं, यह लोशन ड्राइविंग क्षमता को प्रभावित नहीं करता है। इसे लगाने के बाद ड्राइविंग करना आपका निजी निर्णय हो सकता है।
11) क्या जालिम लोशन एक आयुर्वेदिक उत्पाद है?
उत्तर: नहीं, यह आयुर्वेदिक उत्पाद नहीं है। इसे बनाने में प्राकृतिक घटकों की बजाय रसायनों का इस्तेमाल किया जाता है।
12) क्या जालिम लोशन भारत में लीगल है?
उत्तर: हाँ, यह लोशन भारत में पूर्णतया लीगल है। इसे ऑफलाइन या विश्वनीय ऑनलाइन वेबसाइटों से सरलतापूर्वक खरीदा जा सकता है।
पढ़िये: मैफेयर क्रीम की जानकारी | Aziderm Cream in Hindi
Bachcho me apply kar sakte h pair me 3 month purani fungal h?
Mat karna bhot Jada jalan hogi and bache usko nhi sahan kar payenge
Sar(head) mein 2 sal purana fungal h..jalim loson use kr skte h kya
अगर मेरे हाथ के अप्रभावित हिस्से पर ज़ालिम लोशन गिर जाए तो क्या होगा?
Hi sir meri abhi abhi delivery hui h our mujhe vegaina areas me 8 month purana fungal infection h nd internal bhi h to kya zalim lotion lagana sahi h ….?