नाम (Name) | Flexon Tablet |
संरचना (Composition) | Ibuprofen (400mg) + Paracetamol (325mg) |
डॉक्टर की पर्ची (Prescription) | जरूरी है |
निर्माता (Manufacturer) | Aristo Pharamceuticals Pvt Ltd |
दवा-प्रकार (Type of Drug) | NSAID |
उपयोग (Uses) | बुखार, सर्दी, शरीर के अंगों में दर्द आदि |
दुष्प्रभाव (Side Effects) | उलटी व मितली, गैस्ट्रिक या मुंह में अल्सर, भूख की कमी आदि |
ख़ुराक (Dosage) | डॉक्टरी सलाह अनुसार |
किसी अवस्था पर प्रभाव | एडिमा, त्वचा पर लाल चकत्ते, गर्भावस्था आदि |
खाद्य पदार्थ से प्रतिक्रिया | अज्ञात |
अन्य दवाई से प्रतिक्रिया | Aspirin, Carbamazepine, Anticoagulants, Methotrexate, Antihypertensive, Phenytoin आदि |
कीमत (Price) | 24.05 Rs (15 टैबलेट) |
वेरिएंट (Variant) | Flexon MR Tablet, Flexon Suspension, Mega Flexon Tablet आदि |
विकल्प (Substitute) | Combiflam Tablet, Fenmol Tablet, Inflagesic Plus Tablet, Rubigesic P Tablet आदि |
Flexon Tablet क्या है? – What is Flexon Tablet in Hindi
Flexon Tablet सरलता से किसी भी मेडिकल स्टोर द्वारा दर्द निवारक के रूप में दी जाने वाली प्रचलित दवाओं में से एक हैं। यह दवा सामान्य दर्द, बुखार और सूजन दर्द, बुखार और सूजन सामान्य दर्द में इस्तेमाल की जाती हैं।
यह दर्द निवारक के साथ ही एक अच्छी NSAIDs गुणों युक्त वाली दवा हैं, जिसका उपयोग कुछ बड़ी समस्याओं जैसे मांसपेशियों में दर्द, पीरियड्स के दौरान दर्द, कमर दर्द, कंधे में दर्द, पीठ दर्द, दांत दर्द, जोड़ों में दर्द, गठिया, ऐंठन आदि सभी की रोकथाम में भी किया जाता हैं। इसको बनाने वाली कंपनी Aristo Pharamceuticals Pvt Ltd हैं।
एलर्जी, किडनी की दुर्बलता और हार्ट से संबंधित समस्याओं के मामलों में इस दवा के सेवन से बचना चाहिए।
Flexon शैड्यूल-H वर्ग की दवा है, जिसे उपयोग करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूरी है।
Flexon Tablet की संरचना – Flexon Tablet Composition in Hindi
Flexon Tablet मे निम्न घटक बताई मात्रा मे होते है, जो इसे प्रभावशाली बनाते है।
Ibuprofen (400mg) + Paracetamol/Acetaminophen (325mg)
Flexon Tablet कैसे काम करती है?
Flexon में मौजूद 2 घटक मिलकर साथ में काम करते है।
- Ibuprofen शरीर में दर्द और सूजन का कारण बने हार्मोन्स को कम करने का कार्य करता हैं। जिससे शरीर को सूचीबद्ध लक्षणों से आराम मिलता हैं।
- Paracetamol शरीर के तापमान को कम करके आंतरिक थकावट को दूर करने का काम करता हैं।
पढ़िये: Ibugesic ASP Tablet in Hindi | Hifenac-D Tablet in Hindi
Flexon Tablet के उपयोग व फायदे – Flexon Tablet Uses & Benefits in Hindi
Flexon Tablet का उपयोग निम्न अवस्थाओ, बीमारी या लक्षण के रोकथाम, नियंत्रण, सुधार व इलाज के लिए किया जाता है। लेकिन ध्यान रहे, Flexon Tablet का उपयोग डॉक्टर की सलाह के बिना ना करे।
- बुखार
- सर्दी
- दांतो में दर्द
- पीरियड में दर्द
- शरीर के अन्य भागो में दर्द (कान, कमर, जॉइंट)
- मांशपेशियों में दर्द
- माइग्रेन
- गाउट
Flexon Tablet के दुष्प्रभाव – Flexon Tablet Side Effects in Hindi
निम्न Flexon Tablet से हो सकने वाले दुष्प्रभाव है, जो कि शरीर की अलग प्रतिक्रिया, एलर्जी या गलत खुराक लेने से हो सकते है। Flexon Tablet से सबको एक जैसे दुष्प्रभाव नहीं होते है।
- उलटी व मितली
- खून की उल्टी
- गैस्ट्रिक या मुंह में अल्सर
- भूख की कमी
- आँखें या त्वचा का पीला पड़ना
- असामान्य रक्त-काउंट
- पेट दर्द
- थकान
- कब्ज़
- तंद्रा
Flexon Tablet से अत्यंत भारी दुष्प्रभाव होने पर तुरंत खुराक बंद करे और डॉक्टर की सहायता ले।
Flexon Tablet की खुराक – Flexon Tablet Dosage in Hindi
- Flexon Tablet की खुराक व्यक्ति की शारीरिक व मानसिक अवस्था, उम्र, जारी दवाई, व मेडिकल रिपोर्ट आदि पर निर्भर करती है। इसलिए Flexon Tablet का सेवन शुरू करने से पहले, डॉक्टर की सलाह ले।
- सामान्य वयस्कों की तुलना में बच्चों में इस दवा की खुराक का आधा भाग ही इस्तेमाल किया जाना चाहिए। इस दौरान बाल रोग विशेषज्ञ के निर्देशों की पालना करें।
- लगातार इसकी खुराक लेने से बचें और खुराक में सुविधानुसार बदलाव भी न करें।
- ज्यादातर इसकी खुराक को भोजन के बाद पानी के साथ लेने की सलाह दी जाती हैं।
- अगर भूलवश दैनिक दिनचर्या के हिसाब से इसकी खुराक छूट जाएं तो इसकी भरपाई हेतु अगली खुराक में एक साथ दो टैबलेट लेने से बचें।
- टैबलेट को बिना तोड़े, कुचलें या चबायें एक बार में पूरी निगल लेना चाहिए।
- ओवरडोज़ की स्थिति का अनुभव होते ही खुराक पर रोक लगाकर तुरुन्त नजदीकी चिकित्सा सुविधा तलाश करें।
- Flexon Tablet की खुराक का समय छूट जाये, तो जल्द से जल्द निर्धारित खुराक ले। अगर Flexon Tablet की अगली खुराक का समय निकट हो, तो छूटी खुराक ना ले।
पढ़िये: Signoflam Tablet in Hindi | Zerodol SP Tablet in Hindi
Flexon Tablet से सावधानिया – Flexon Tablet Precautions in Hindi
Flexon Tablet का सेवन करने से पहले निम्न सावधानियों के बारे मे जानना बेहद जरूरी है।
Flexon Tablet कब ना ले
अगर कोई निम्न विकारो व अवस्था मे हो, तो Flexon Tablet के उपयोग से बचना चाहिए। क्योकि ऐसे मे दुष्प्रभाव का खतरा बढ़ता है। जरूरत होने पर डॉक्टर को अपनी अवस्था बताकर ही Flexon Tablet की खुराक ले।
- एडिमा
- त्वचा पर लाल चकत्ते
- गर्भावस्था
- लिवर व किडनी दुर्बलता
खाने के साथ प्रतिक्रिया
भोजन के साथ Flexon Tablet की प्रतिक्रिया की जानकारी अज्ञात है।
अन्य दवाई के साथ प्रतिक्रिया
Flexon Tablet के साथ निम्न दवाओ और तत्वो का उपयोग नहीं करना चाहिए। इससे साइड एफ़ेक्ट्स होने का खतरा बढ़ता है या दवा अपना प्रभाव नहीं दिखा पाती।
- Aspirin
- Carbamazepine
- Anticoagulants
- Methotrexate
- Antihypertensives
- Phenytoin
- Sodium Nitrite
- Prilocaine
Flexon Tablet के कीमत व वेरिएंट – Flexon Tablet Price & Variant
Flexon Tablet मार्केट मे अन्य वेरिएंट में भी मौजूद है। लेकिन ध्यान अन्य वेरिएंट का प्रयोग करने से पहले डॉक्टर की सलाह ले।
Flexon Tablet के वेरिएंट व उनकी कीमत निम्नलिखित है।
वेरिएंट | मात्रा | कीमत |
Flexon Tablet | 15 Tablet | 24.05 Rs |
Flexon MR Tablet | 10 Tablet | 21.95 Rs |
Flexon Suspension | 60ml | 29.50 Rs |
Mega Flexon Tablet | 10 Tablet | 79.80 Rs |
Flexon Tablet के विकल्प – Flexon Tablet Substitute in Hindi
निम्न Flexon Tablet के विकल्प है। जिसका इस्तेमाल Flexon Tablet की जगह किया जा सकता है।
- Fenmol Tablet by Rekvina Laboratories Ltd
- Inflagesic Plus Tablet by Themis Medicare Ltd
- Combiflam Tablet by Sanofi India Limited
- Cincofen Tablet by Kaptab Pharmaceuticals
- Lupiflam M Tablet by Lupin Ltd
- Rubigesic P Tablet by Bevit Pharma Ltd
पढ़िये: Crocin Advance in Hindi | Taxim O 200 Tablet in Hindi
Flexon Tablet FAQ in Hindi
उत्तर: विषम परिस्थितियों से बचने हेतु गर्भवती महिलाओं को सदैव इसकी खुराक को डॉक्टर की मंजूरी के बाद ही उपयोग किया जाना चाहिए।
उत्तर: हाँ, Flexon का उपयोग लगातार बिना डॉक्टर की परामर्श और गलत तरीके से कियें जाने से किडनी पर इसका गलत प्रभाव देखा जा सकता हैं।
उत्तर: ऐसी दवाइयां जो NSAIDs से जुड़ी हो उन्हें हमेशा भोजन के बाद लेने की सलाह दी जाती हैं क्योंकि ये दवाइयां भोजन के बाद ज्यादा सक्रिय और कुशल होती हैं। इसलिए Flexon Tablet को भोजन के बाद लिया जाना चाहिए अन्यथा इससे अमाशय में जलन हो सकती हैं।
उत्तर: दुष्पप्रभाव को देखते हुए स्तनपान कराने वाली महिलाओं में इस दवा का इस्तेमाल करने की सलाह कम दी जाती हैं। इस दवा में उपस्थित भारी घटक ऐसी महिलाओं में दर्द का कारण बन सकते हैं। इस विषय से जुड़ी सारी जानकारी हेतु डॉक्टर का परामर्श किया जाना आवश्यक हैं।
उत्तर: Flexon Tablet की मौखिक खुराक लेने के बाद इस दवा का असर 30 मिनट के भीतर दिखना शुरू हो जाता हैं।
उत्तर: आमतौर पर, इस दवा की खुराक को दिन में दो बार लेने की सलाह दी जाती है, क्योंकि इस दवा का असर पहली खुराक के बाद लगभग 6 घंटों तक बना रहता हैं।
उत्तर: नहीं, यह दवा न तो नशेदार है और न ही इससे शरीर को आदत लगती हैं।
उत्तर: इस दवा को सूर्य प्रकाश और गर्मी से दूर 25℃ पर एकत्रित किया जाना चाहिए।
उत्तर: नहीं, इस दवा के साथ किसी भी प्रकार के भोजन से बचने की आवश्यकता नहीं हैं।
उत्तर: हां, यह दवा भारत में पूर्णतया लीगल हैं।
पढ़िये: Zifi 200 Tablet in Hindi | Deriphyllin Tablet in Hindi
References
MAXIFEN Tablets https://medipharlabs.com/attachments/article/110/MAXIFEN.pdf Accessed On 01/01/2021
Ibuprofen https://www.drugs.com/ibuprofen.html Accessed On 01/01/2021
Paracetamol https://www.sciencedirect.com/topics/neuroscience/paracetamol Accessed On 01/01/2021
Ibuprofen https://medlineplus.gov/druginfo/meds/a682159.html Accessed On 01/01/2021
Paracetamol for children https://www.nhs.uk/medicines/paracetamol-for-children/ Accessed On 01/01/2021