शरबत बजूरी मोतादिल क्या है? – What is Sharbat Bazoori Motadil in Hindi
Sharbat Bazoori Motadil एक यूनानी रस है, जो किड़नी, लीवर और पेट से जुड़ी सभी समस्याओं के लिए एक अच्छा इलाज हो सकता है।
यह दवा मूत्र संस्थान की समस्याओं जैसे संक्रमण, जलन, सूजन, कम पेशाब आना आदि के लिए फायदेमंद हो सकती है।
शरबत बजूरी मोतादिल को चिकित्सक की सलाह से इस्तेमाल करने से इसके यकीनन अच्छे परिणाम देखने को मिलते है।
यह दवा लीवर को नुकसान होने से बचाती है तथा लीवर के कार्यों में सुधार करती है। यह दवा तासीर में ठंडी होती है, जिसके कारण यह शरीर की अत्यधिक गर्मी और बुखार को ठीक करने में सक्षम है।
ठंडे लक्षणों जैसे सर्दी-जुखाम में इसे नहीं लेना चाहिए, ऐसे में इससे मुसीबत बढ़ सकती है।
यह दवा हेपेटाइटिस ऐ, बी, सी, लीवर सिरोसिस और फैटी लीवर में काफी उपयोगी साबित हो सकती है।
यह अद्भुत दवा उच्च रक्तचाप को नियंत्रित कर सकती है क्योंकि अत्यधिक शारीरिक गर्मी से रक्तचाप बढ़ सकता है।
शरबत बजूरी मोतादिल की संरचना – Sharbat Bazoori Motadil Composition in Hindi
निम्न घटक Sharbat Bazoori Motadil में होते है।
खीरा के बीज + ककड़ी के बीज + कासनी के बीज और जड़ + खरबूजा के बीज + सौंफ की जड़ + चीनी
पढ़िये: फेयर-वे क्रीम की जानकारी | Speed Height Capsule in Hindi
शरबत बजूरी मोतादिल के उपयोग व फायदे – Sharbat Bazoori Motadil Uses & Benefits in Hindi
Sharbat Bazoori Motadil फायदों की दृष्टि से एक बेहद सफल दवा है, इससे निम्नलिखित फायदें हो सकते है-
लीवर के कार्यों में करें सुधार
लीवर से निकलने वाले एंजाइम पाचन क्रिया को बेहतर बनाने का कार्य करते है। किसी का लीवर दुर्बल होता है, तो उसे गैस, सीने में जलन और कब्ज जैसी समस्याएं लंबे समय तक रह सकती है। यह दवा लीवर को संकमण से बचाने और उसे बेहतर तरीके से कार्य करने के प्रोत्साहित के सकती है। इससे चयापचयों को Detoxify करने, प्रोटीन को संश्लेषित करने, और पाचन के लिए आवश्यक जैव रासायनिक पदार्थों को संग्रहित करने मदद मिल सकती है।
संक्रमणों से बचाव करने में सहायक
बैक्टीरिया की ज्यादा ग्रोथ से संक्रमणों का खतरा ज्यादा हो सकता है। पेट, किड़नी या लीवर से जुड़े विभिन्न संक्रमण प्रतिरक्षा प्रणाली को प्रभावित कर सकते है। यह दवा मूत्र पथ के संक्रमणों को दूर कर सूजन और दर्द से छुटकारा दिला सकती है।
मूत्र संस्थान को सामान्य बनायें रखने में मददगार-
रुक-रुक के पेशाब आना, पेशाब में जलन, दर्द, सूजन, बार-बार पेशाब आना आदि सभी परेशानियों के लिए इस दवा का विकल्प अच्छा हो सकता है। यह मूत्र उत्सर्जन को प्रेरित कर यूरिन के प्रवाह को तेज कर सकती है, जिससे किड़नी और लीवर की सूजन दूर हो सकती है।
पथरी की समस्या का करें इलाज
इस दवा के घटक पथरी को गलाने या तोड़ने में मददगार हो सकते है। यह पेशाब को प्रेशर के साथ बाहर निकालती है, जिससे पथरी मूत्र मार्ग से होते हुए बाहर निकल सकती है।
बुखार से छुटकारा दिलाने में कारगर दवा
बुखार में शारीरिक गर्मी बढ़ जाती है, जिससे शीतलन दवाओं द्वारा सामान्य करने में मदद मिल सकती है। यह दवा तासीर में ठंडी होती है। यदि बैक्टीरियल संक्रमण द्वारा बुखार है, तो ऐसे में भी यह दवा सफल उपचार कर सकती है।
शरबत बजूरी मोतादिल के दुष्प्रभाव – Sharbat Bazoori Motadil Side Effects in Hindi
इस यूनानी दवा से किसी दुष्प्रभाव की कोई सूचना नहीं मिली है। इससे शरीर में गलत बदलाव महसूस होने पर आप किसी अच्छे हकीम से सलाह-मशविरा कर सकते हैं।
पढ़िये: मिस मी टैबलेट की जानकारी | Eliteglo Cream in Hindi
शरबत बजूरी मोतादिल की खुराक – Sharbat Bazoori Motadil Dosage in Hindi
- एक सामान्य वयस्क के लिए इस दवा की खुराक दिन में दो बार लेने की सलाह दी जाती है। इसे आधे गिलास ठंडे पानी में 25 से 50 मिलीलीटर मिलाकर इसका सेवन करें।
- बच्चों के लिए इसकी सुरक्षित और सटीक खुराक के लिए किसी अच्छे चिकित्सक की सहायता लें।
- इसकी खुराक में सुविधानुसार बदलाव करने से बचें।
- एक खुराक छूट जाये, तो निर्धारित Sharbat Bazoori Motadil का उपयोग जल्द करें। अगली खुराक Sharbat Bazoori Motadil की निकट हो, तो छूटी खुराक ना लें।
सावधानियां – Sharbat Bazoori Motadil Precautions in Hindi
निम्न सावधानियों के बारे में शरबत बजूरी मोतादिल के उपयोग से पहले जानना जरूरी है।
किसी अवस्था से प्रतिक्रिया
निम्न अवस्था व विकार में शरबत बजूरी मोतादिल से दुष्प्रभाव की संभावना ज्यादा होती है। इसलिए जरूरत पर, विशेषज्ञ को अवस्था बताकर ही शरबत बजूरी मोतादिल की खुराक लें।
- सर्दी-जुखाम
- मधुमेह
- अतिसंवेदनशीलता
भोजन के साथ प्रतिक्रिया
शरबत बजूरी मोतादिल की भोजन के साथ प्रतिक्रिया की जानकारी अज्ञात है।
पढ़िये: 2 मच गोल्ड कैप्सुल | Zandu Lalima Syrup in Hindi
Sharbat Bazoori Motadil FAQ in Hindi
1) क्या Sharbat Bazoori Motadil मधुमेह से पीड़ित लोगों के लिए सुरक्षित है?
उत्तर: इस शरबत में चीनी का संयोजन होता है, जो मधुमेह से पीड़ित रोगों के लिए अनुचित मानी जाती है। इस विषय में किसी अच्छे चिकित्सक का तर्क अवश्य लें।
2) क्या Sharbat Bazoori Motadil के साथ एल्कोहोल सुरक्षित है?
उत्तर: ज्यादा एल्कोहोल लीवर के लिए घातक साबित हो सकता है। एल्कोहोल का सेवन करने से इस दवा का असर कम हो सकता है। इसे एल्कोहोल के साथ पूरी तरह नजरअंदाज किया जाना चाहिए।
3) क्या Sharbat Bazoori Motadil गर्भवती महिलाएं ले सकती है?
उत्तर: इस संबंध में वैज्ञानिक शोध की आवश्यकता है। पूरी जानकारी नहीं होने के कारण आप अपने चिकित्सक की सलाह से ही इस दवा को लें।
4) क्या Sharbat Bazoori Motadil भूखे पेट सुरक्षित है?
उत्तर: इसे भूखे पेट लेना है या भोजन के बाद लेना है, इसकी जानकारी के लिए चिकित्सक से परामर्श कर सकते है।
5) क्या Sharbat Bazoori Motadil मासिक धर्म चक्र को प्रभावित कर सकता है?
उत्तर: ठंडे स्वभाव की यह दवा मासिक धर्म चक्र को प्रभावित नहीं करती है। इस विषय में ज्यादा जानकारी के लिए अपने चिकित्सक से बातचीत करें।
6) क्या Sharbat Bazoori Motadil के सेवन से इसकी आदत लग सकती है?
उत्तर: नहीं, इस दवा के सेवन से इसकी आदत नहीं लगती है। इसमें शामिल सभी घटक पूर्णतया हर्बल होते है, जो शरीर पर बोझ नहीं बनते है।
7) क्या Sharbat Bazoori Motadil की खुराक के बाद ड्राइविंग करना सुरक्षित है?
उत्तर: इस विषय में अपनी मौजूदा स्थिति का जायजा लें। खुद को बेहतर महसूस करने पर आप इस दवा की खुराक के बाद ड्राइविंग कर सकते है। इस विषय में ड्राइविंग निजी निर्णय हो सकता है क्योंकि यह दवा अपनी और से ड्राइविंग क्षमता को प्रभावित नहीं करती है।
8) क्या Sharbat Bazoori Motadil स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए सुरक्षित है?
उत्तर: इस बारें में पूरी रिसर्च अभी बाकी है। जरूरी जानकारी का अभाव होने से चिकित्सीय तर्क को महत्व दें।
9) क्या Sharbat Bazoori Motadil को दूध के साथ लिया जा सकता है?
उत्तर: इस शरबत को ठंडे पानी के साथ लेना उचित माना जाता है। इसे दूध के साथ लेने के लिए किसी अच्छे सलाहकार की सलाह लें।
10) क्या Sharbat Bazoori Motadil भारत में लीगल है?
उत्तर: हाँ, यह दवा भारत में पूर्णतया लीगल है। इसे खरीदने के लिए डॉक्टरी पर्चे की आवश्यकता नहीं होती है।
पढ़िये: ब्रेक्सेलेंट क्रीम | Eazol Health Tonic Uses in Hindi
References
ROLE OF SHARBAT-E-BAZOORI IN UTI (URINARY TRACT INFECTION) – A REVIEW https://www.jetir.org/papers/JETIR1808875.pdf Accessed On 08/07/2021
EVALUATING THE POTENTIAL BENEFITS OF CUCUMBERS FOR IMPROVED HEALTH AND SKIN CARE https://www.jarlife.net/3050-evaluating-the-potential-benefits-of-cucumbers-for-improved-health-and-skin-care.html Accessed On 08/07/2021
Fennel and fennel seed https://www.researchgate.net/publication/305496106_Fennel_and_fennel_seed Accessed On 08/07/2021