परिचय
पतंजलि दिव्य अणु तेल क्या है?-Patanjali Divya Anu Taila in Hindi
पतंजलि दिव्य अणु तेल एक हर्बल आयुर्वेदिक तेल है, जिसे केवल शरीर के बाहरी क्षेत्र पर लागू किया जाता है।
पतंजलि दिव्य अणु तेल कोरोनिल किट का भी हिस्सा होता है।
यह एक OTC उत्पाद है, जिसे खरीदने के लिए डॉक्टर की पर्ची आवश्यक नहीं होती है।
पढ़िये: त्रिफला चूर्ण के फायदे | Patanjali Swasari Vati in Hindi
संयोजन
पतंजलि दिव्य अणु तेल की संरचना-Patanjali Divya Anu Taila Composition in Hindi
इसमें निम्नलिखित मुख्य सक्रिय घटक शामिल है-
जीवंती + नागरमोथा + मुलेठी + कंटकारी + शालपर्णी
दिव्य अणु तेल कैसे कार्य करता है?
- इसमें मौजूद जीवंती त्वचा संबंधी विकारों, सूजन, जोड़ो के दर्द आदि में काम आने वाला एक औषधीय यौगिक है। यह घावों को भरने में भी बेहद फायदेमंद है।
- नागरमोथा मानसिक तनाव को दूर कर के राहत देता है। इसके अलावा, यह जहरीले डंक के प्रभाव को भी कम कर सकता है।
- मुलेठी के मिलने वाले अच्छे फायदों के कारण इसे भी इस दवा में जगह दी गई है। यह सिरदर्द, बालों के विकास, कान के रोग, सांसों से जुड़ी समस्याओं आदि के लिए उपयोगी साबित होता है।
- कंटकारी गंजेपन, ढीले स्तनों की समस्या, खुजली आदि परेशानियों को दूर करने का कार्य करता है।
- शालपर्णी के उपयोग से स्त्रियों में सुखपूर्वक प्रसव होता है। यह नेत्र से जुड़े विकारों के इलाज में भी बेहद मददगार है।
- यह दवा नसों को आराम प्रदान कर दर्द के लक्षणों से छुटकारा दिलाने का कार्य करती है और संवेदी अंगों के कार्य में सुधार करती है।
पढ़िये: हेमपुष्पा के फायदे | Baidyanath Kesari Kalp Chwanprash in Hindi
फायदे
पतंजलि दिव्य अणु तेल के फायदे व उपयोग-Patanjali Divya Anu Taila Uses & Benefits in Hindi
पतंजलि दिव्य अणु तेल के नियमित सही उपयोग के निम्न फायदे है।
- तनाव को दूर करने में लाभदायक
- सिर, गर्दन, कंधे, आंख, नाक आदि से जुड़े रोगों का इलाज
- त्वचा से अवांछित गंदगी को साफ करना
- नसों को आराम प्रदान करना
- सभी संवेदी अंगों का उचित कामकाज
- मस्तिष्क को पूरा विश्राम
- बालों की उम्र बढ़ाने में सहायक
- जोड़ों का दर्द दूर करने में मददगार
- शारीरिक थकावट मिटाना
दुष्प्रभाव
पतंजलि दिव्य अणु तेल के दुष्प्रभाव-Patanjali Divya Anu Taila Side Effects in Hindi
इस आयुर्वेदिक दवा को डॉक्टर की देखरेख में लेने से इसके कोई दुष्प्रभाव देखने को नहीं मिलते है।
पतंजलि दिव्य अणु तेल के साथ उचित परिणाम न मिलने पर आप इस विषय में एक अच्छे आयुर्वेदिक चिकित्सक से परामर्श करें।
अतिसंवेदनशील त्वचा होने पर इसके हल्के अस्थायी दुष्प्रभाव हो सकते है।
पढ़िये: हलवा फौलादी F | Khamira Marwareed Khas in Hindi
प्रयोग विधि
पतंजलि दिव्य अणु तेल की प्रयोग विधि-Patanjali Divya Anu Taila How to Use in Hindi
उत्पाद | प्रयोग विधि |
![]() दिव्य अणु तेल |
|
दिव्य अणु तेल को इस्तेमाल करने का सही तरीका जानने के लिए चिकित्सक की सलाह लें, क्योंकि व्यक्ति की वर्तमान अवस्था अनुसार खुराक बदलती है।
दिव्य अणु तेल को सोने से पहले बाहरी अंग पर लागू करना उचित है।
पतंजलि दिव्य अणु तेल की खुराक का इस्तेमाल करने से पहले इस दवा पर अंकित जानकारी को पूरा पढ़ लें। एक्सपायरी दवा के उपयोग से बचें।
लक्षणों की अधिकता और प्रकार के आधार पर, इस दवा की मात्रा को कम या ज्यादा किया जा सकता है। दवा की मात्रा में किसी भी तरह का फेरबदल स्वेच्छा से न करें।
पतंजलि दिव्य अणु तेल का इस्तेमाल रोजाना करने से बेहद अच्छा परिणाम प्राप्त हो सकता है।
सावधानी
![]() |
भोजन हर प्रकार के खाद्य सामग्री के साथ दिव्य अणु तेल सुरक्षित है। |
![]() |
जारी दवाई अन्य जारी दवाई और घटक के साथ दिव्य अणु तेल की प्रतिक्रिया की उपयुक्त जानकारी नहीं है। |
![]() |
लत लगना नहीं, दिव्य अणु तेल की लत नहीं लगती है। |
![]() |
ऐल्कोहॉल शराब के साथ दिव्य अणु तेल के सेवन से परहेज़ रखें। |
![]() |
गर्भावस्था गर्भावस्था एक संवेदनशील अवस्था है, इसलिए दिव्य अणु तेल का सेवन शुरू करने से पहले डॉक्टर की सलाह लें। |
![]() |
स्तनपान स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए दिव्य अणु तेल सुरक्षित है। |
![]() |
ड्राइविंग दिव्य अणु तेल के सेवन से ड्राइविंग क्षमता पर कोई असर नहीं पड़ता है। |
![]() |
अन्य बीमारी अन्य कोई बड़ी बीमारी होने पर दिव्य अणु तेल का उपयोग डॉक्टर की सलाह अनुसार करें। |
पढ़िये: जापानी F कैप्सूल | Patanjali Divya Dhara in Hindi
कीमत
पतंजलि दिव्य अणु तेल को आप अमेजन से कुछ प्रतिशत छूट पर ऑनलाइन खरीद सकते है-
सवाल-जवाब
क्या पतंजलि दिव्य अणु तेल एक अच्छी नींद लाने में सहायक है?
हाँ, यह आयुर्वेदिक तेल मानसिक तनाव को दूर अच्छी नींद लाने में सहायक है।
क्या पतंजलि दिव्य अणु तेल स्तनों के आकार में वृद्धि कर सकता है?
नहीं, यह तेल स्तनों के आकार में वृद्धि नहीं कर सकता है और यह इसका उपयोग नहीं है।
क्या पतंजलि दिव्य अणु तेल मासिक धर्म चक्र को प्रभावित करता है?
नहीं, यह तेल मासिक धर्म चक्र को प्रभावित नहीं करता है।
क्या पतंजलि दिव्य अणु तेल जनन अंगों पर इस्तेमाल किया जा सकता है?
जनन अंगों की त्वचा बेहद नाजुक और संवेदनशील होती है। इसलिए जनन अंगों के दर्द या अन्य समस्याओं को दूर करने के लिए, इस तेल का इस्तेमाल आयुर्वेदिक चिकित्सक की सलाह अनुसार ही करें।
क्या पतंजलि दिव्य अणु तेल का इस्तेमाल खुले घावों पर किया जा सकता है?
नहीं, खुले घावों पर इस तेल का इस्तेमाल न ही करें, तो बेहतर है क्योंकि इससे जलन और चुभन हो सकती है।
पढ़िये: सपट लोशन के फायदे | Nutmeg in Hindi