उत्पाद प्रकार

Bronchodilator

संयोजन

Levosalbutamol

डॉक्टर की पर्ची

जरुरी है

निर्माता

Cipla Ltd

वेरिएंट

Levolin Plus Syrup, Levolin Respules, Levolin Tablet, Levolin Inhaler

levolin syrup

Levolin Syrup Uses in Hindi: उपयोग, नुकसान, खुराक, सावधानी


परिचय

लेवोलिन सिरप क्या है? – What is Levolin Syrup in Hindi

Levolin Syrup एक Bronchodilator समूह से जुड़ी एक एलोपैथिक दवा है, जिसका उपयोग मुख्य रूप से अस्थमा और Chronic Obstructive Pulmonary Disease (COPD) जैसे लक्षणों के इलाज में किया जाता है।

यह दवा फेफड़ो से जुड़ी समस्याओं जैसे घबराहट, छाती में जकड़न, खाँसी, सांस लेने में तकलीफ आदि सभी से छुटकारा दिलाने में सहायक है।

यह दवा वायुमार्ग और फेफड़ो में हवा के प्रवाह की मात्रा में सुधार कर मांसपेशियों को आराम दिलाने में मदद करती है।

उच्च रक्तचाप और हृदय रोगों के मामलों में इसके सेवन से पूरी तरह बचा जाना चाहिए।

पढ़िये: डाइटोर टैबलेट | Drotin Tablet in Hindi

संरचना

लेवोलिन सिरप की संरचना – Levolin Syrup Composition in Hindi

इसमें निम्न घटक शामिल है-

Levosalbutamol

लेवोलिन सिरप कैसे काम करती है?

Levolin Syrup एक Bronchodilator दवा है, जिसमें Levosalbutamol मुख्य सक्रिय घटक के रूप में होता है।

यह दवा फेफड़ो में हवा की मात्रा बढ़ाने के लिए वायुमार्ग को चौड़ा करती है, जिससे हवा के प्रवाह की दर बढ़ जाती है।

इससे सांस लेने में आसानी होती है और मांसपेशियों को आराम मिलता है।

पढ़िये: एमसेट सिरप | Avil Tablet in Hindi

उपयोग

लेवोलिन सिरप के उपयोग व फायदे – Levolin Syrup Uses & Benefits in Hindi

Levolin Syrup को निम्न अवस्था व विकार में डॉक्टर द्वारा को सलाह किया जाता है। Levolin Syrup का सेवन डॉक्टर से व्यक्तिगत सलाह बिना ना करें।

  • अस्थमा
  • जीर्ण प्रतिरोधी फुफ्फुसीय रोग (COPD)
  • फेफडो में सूजन

दुष्प्रभाव

लेवोलिन सिरप के दुष्प्रभाव – Levolin Syrup Side Effects in Hindi

इसकी अति या दुरुपयोग से कुछ सामान्य दुष्प्रभाव हो सकते है-

  • सरदर्द
  • नाक बहना
  • सीने में दर्द और तकलीफ
  • दिल की धड़कन बढ़ना
  • निगलने और बोलने में कठिनाई
  • चक्कर आना और बेहोशी
  • सीने में जकड़न
  • सिर चकराना
  • दस्त
  • थकान
  • उल्टी
  • हाथ और पैर का काँपना
  • त्वचा के लाल चकत्ते
  • चिंता और घबराहट
  • मांसपेशियों में दर्द और ऐंठन
  • चिंता और घबराहट
  • पलकों, चेहरे, होंठ, जीभ की सूजन
  • जी मिचलाना
  • अनिद्रा
  • बेचैनी
  • विषाणु संक्रमण
  • गले में खराश
  • स्वर बैठना
  • श्वास में वृद्धि
  • भूख में कमी

पढ़िये: एलेग्रा 120 MG टैबलेट | Livogen Tablet in Hindi

खुराक

लेवोलिन सिरप की खुराक – Levolin Syrup Dosage in Hindi

Levolin Syrup की खुराक प्रत्येक वर्ग, आयु व अवस्था अनुसार डॉक्टर द्वारा तय की जाती हैं।

आमतौर पर, Levolin Syrup की ज्यादातर मामलों में सुझाव की जाने वाली खुराक कुछ इस प्रकार है-

उत्पाद खुराक
use in hindi
Levolin Syrup
  • लेने का तरीक़ा: मौखिक खुराक
  • कितना लें: डॉक्टर द्वारा निर्धारित मात्रा
  • खाने से पहले या बाद: कभी भी
  • उपचार अवधि: डॉक्टर की सलाह अनुसार

इस दवा को सेवन करने से पहले एक्सपायरी चेक कर अच्छी तरह हिला लेनी चाहिए।

खुराक में बदलाव या रुकावट के लिए डॉक्टरी सलाह को प्राथमिकता देनी चाहिए।

ओवरडोज़ की स्थिति में खुराक को जल्दी से रोककर चिकित्सा सहायता की ओर ध्यान देना चाहिए।

एक खुराक छूट जाये, तो निर्धारित Levolin Syrup का सेवन जल्द करें। अगली खुराक Levolin Syrup की निकट हो, तो छूटी खुराक ना लें।

सावधानी

निम्न सावधानियों के बारे में Levolin Syrup के सेवन से पहले जानना जरूरी है।

भोजन

भिन्न खाद्य सामग्री के साथ Levolin Syrup की प्रतिक्रिया की जानकारी अज्ञात है।

जारी दवाई

निम्न दवाई/घटक के साथ Levolin Syrup का सेवन डॉक्टर की सलाह से करें, जैसे- Ketoconazole, Furosemide, Propranolol इत्यादि।

लत लगना

नहीं, Levolin Syrup की लत नहीं लगती है।

ऐल्कोहॉल

शराब और Levolin Syrup की साथ में प्रतिक्रिया की जानकारी अज्ञात है।

गर्भावस्था

गर्भावस्था एक संवेदनशील अवस्था है, इसलिए Levolin Syrup का सेवन शुरू करने से पहले डॉक्टर की सलाह लें।

स्तनपान

इस विषय में निजी डॉक्टर की सलाह के बाद ही इसका सेवन करें।

ड्राइविंग

Levolin Syrup के सेवन से ड्राइविंग क्षमता पर कोई असर नहीं पड़ता है।

अन्य बीमारी

अन्य कोई बड़ी बीमारी होने पर Levolin Syrup का उपयोग डॉक्टर की सलाह अनुसार करें, जैसे- डायबिटीज़, हृदय रोग, Hypokalemia, किडनी विकार आदि।

पढ़िये: अस्थालिन सिरप | Enzoflam Tablet in Hindi

सवाल-जवाब

क्या Levolin Syrup से वायुमार्ग की मांसपेशियों का दबाव कम हो सकता है?

यह दवा वायुमार्ग में हवा की मात्रा में सुधार करती हैं और आवश्यकता से अधिक दवाब को कम कर मांसपेशियों को आराम प्रदान करने में सहायक है।

क्या Levolin Syrup पाचन तंत्र को प्रभावित करती है?

यह दवा सांस से जुड़ी समस्याओं के लिए इस्तेमाल की जाती हैं जिसका पाचन तंत्र पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। इस दवा का असर पाचन तंत्र के आधार पर नहीं होता है।

क्या Levolin Syrup एक तरह का Steroid है?

Levolin एक Beta-Agonists दवाओं की सूची में आता हैं। जिसमें ऐसा कोई पदार्थ उपस्थित नहीं है, जो एक Steroid हो। इसलिए यह दवा Steroid युक्त न होकर Bronchodilator समूह से संबंधित है।

Levolin Syrup का इस्तेमाल एकदम बंद करना सुरक्षित है?

इस दवा का सेवन एकदम बंद न कर के धीरे-धीरे बंद करना चाहिए क्योंकि एकदम सेवन बंद करने से समस्या कम होने की जगह बढ़ सकती है। इस विषय में डॉक्टरी सलाह आवश्यक है।

Levolin Syrup को अपना असर दिखाने में कितना समय लगता है?

इस दवा का असर 30 मिनट के अंतराल में दिखना शुरू हो जाता है। यह दवा कम समय में ज्यादा असर दिखाती है।

Levolin Syrup का असर कितने समय के लिए रहता है?

इस दवा का असर 4-6 घंटो तक प्रभावी रहता हैं। अगली खुराक के बाद यह समय बढ़ जाता है।

क्या Levolin Syrup भारत में लीगल है?

यह दवा उच्चतम जांच के आधार पर भारत में पूर्णतया लीगल है।

पढ़िये: वाइसोलोन टैबलेट | Nexito Plus Tablet in Hindi