परिचय
अस्थालिन सिरप क्या है? – What is Asthalin Syrup in Hindi
Asthalin Syrup एक Bronchodilator एलोपैथिक दवा है, जिसका उपयोग अस्थमा और COPD (Chronic Obstructive Pulmonary Disease) लक्षणों में Bronchospasm (श्वशन मार्ग की मांसपेसियों में दबाव) के इलाज में किया जाता है।
इस दवा का मुख्य सक्रिय घटक Salbutamol होता है, जो श्वसन के लिए जिम्मेदार वायुमार्ग की मांसपेशियों के दबाव को कम कर आराम देता है और फेफड़ों में वायुमार्ग को चौड़ा करता है, जिससे श्वशन दर बढ़ जाती है और सांस लेने में आसानी होती है।
Asthalin Syrup स्वास्थ्य को ध्यान में रख कर श्वशन विकारों से छुटकारा पाने के लिए निर्मित की गई है।
यह दवा शेड्यूल-H के अंतर्गत आती है, जिसका उपयोग कम समय के लिए डॉक्टरी सलाह अनुसार किया जाता है।
यह दवा फुफ्फुसीय विकार, कफ, श्वशन विकार आदि सभी से निजात दिलाने में सहायक है।
पढ़िये: एंज़ोफ्लाम टैबलेट | Wysolone Tablet in Hindi
संरचना
अस्थालिन सिरप की संरचना – Asthalin Syrup Composition in Hindi
इसमें निम्न घटक शामिल है-
Salbutamol
उपयोग
अस्थालिन सिरप के उपयोग व फायदे – Asthalin Syrup Uses & Benefits in Hindi
निम्न अवस्था व विकार मे डॉक्टर द्वारा Asthalin Syrup को सलाह किया जाता है। पर व्यक्तिगत सलाह बिना Asthalin Syrup का सेवन ना करे।
- तीव्र अस्थमा
- अस्थमा के रखरखाव मे
- Chronic obstructive pulmonary disease (COPD)
- ब्रोंकाइटिस और इससे श्वसन नलिका मे सूजन
- श्वसन संबंधी अन्य विकार
- गंभीर एलर्जी
पढ़िये: नेक्सिटो प्लस टैबलेट | Evion LC Tablet in Hindi
दुष्प्रभाव
अस्थालिन सिरप के दुष्प्रभाव – Asthalin Syrup Side Effects in Hindi
इसकी अति या दुरुपयोग से कुछ सामान्य दुष्प्रभाव हो सकते है-
- छाती में जकड़न
- सिरदर्द
- हाथ-पैर का हिलना
- खांसी
- शुष्क मुँह
- मूत्र करने में कठिनाई
- चेहरे, हाथ, पैर, होंठ, और जीभ पर सूजन
- बेचैनी और चिंता
- रक्तचाप में वृद्धि
- नींद में बदलाव
- रक्त शुगर के स्तर में वृद्धि
- मांसपेशियों में कमजोरी और ऐंठन
- त्वचा पर चकत्ते, धब्बे और निशान
- सांस लेने में कठिनाई
- मांसपेशियों में दर्द और ऐंठन
खुराक
अस्थालिन सिरप की खुराक – Asthalin Syrup Dosage in Hindi
खुराक डॉक्टर द्वारा Asthalin Syrup की रोगी की अवस्था अनुसार दी जाती है। इसलिए Asthalin Syrup का सेवन डॉक्टर से सलाह लेने के बाद शुरू करे।
आमतौर पर, Asthalin Syrup की ज्यादातर मामलों में सुझाव की जाने वाली खुराक कुछ इस प्रकार है-
उत्पाद | खुराक |
Asthalin Syrup |
|
12 वर्ष से कम उम्र के बच्चों में इसकी खुराक बाल विशेषज्ञ द्वारा तय की जानी सुरक्षित है।
इस दवा का सेवन एक समान अवधि में किया जाना चाहिए।
खुराक में लेने से पहले इस दवा की बोतल को अच्छे से हिला लेना चाहिए और चम्मच का इस्तेमाल करना चाहिए।
ओवरडोज़ के मामलों में खुराक पर रोक लगा कर जल्दी से चिकित्सा सहायता लेनी चाहिए।
खुराक छूट जाये, तो निर्धारित Asthalin Syrup का सेवन जल्द से जल्द करे। अगली खुराक Asthalin Syrup की निकट हो, तो छूटी खुराक ना ले।
पढ़िये: एल्डोपर कैप्सूल | Nise Tablet in Hindi
सावधानी
निम्न सावधानियों के बारे मे Asthalin Syrup के सेवन से पहले जानना जरूरी है।
भोजन भिन्न खाद्य सामग्री के साथ Asthalin Syrup की प्रतिक्रिया की जानकारी अज्ञात है। | |
जारी दवाई निम्न दवाई/घटक के साथ Asthalin Syrup का सेवन डॉक्टर की सलाह से करें, जैसे- Ketoconazole, Atenolol, Furosemide आदि। | |
लत लगना नहीं, Asthalin Syrup की लत नहीं लगती है। | |
ऐल्कोहॉल शराब और Asthalin Syrup की साथ में प्रतिक्रिया की जानकारी अज्ञात है। | |
गर्भावस्था गर्भावस्था एक संवेदनशील अवस्था है, इसलिए Asthalin Syrup का सेवन शुरू करने से पहले डॉक्टर की सलाह लें। | |
स्तनपान इस विषय में निजी डॉक्टर की सलाह के बाद ही इसका सेवन करें। | |
ड्राइविंग Asthalin Syrup के सेवन से ड्राइविंग क्षमता पर कोई असर नहीं पड़ता है। | |
अन्य बीमारी अन्य कोई बड़ी बीमारी होने पर Asthalin Syrup का उपयोग डॉक्टर की सलाह अनुसार करें, जैसे- डायबिटीज़, दिमागी दौरे, किडनी या लिवर रोग आदि। |
सवाल-जवाब
क्या Asthalin Syrup की खुराक में परिवर्तन के लिए डॉक्टरी सलाह आवश्यक है?
चूँकि खुराक की कम मात्रा या अधिक मात्रा लेने से विपरीत प्रभाव ज्यादा देखने को मिल सकते है। इसलिए स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर हमेशा खुराक में परिवर्तन के लिए डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
क्या Asthalin Syrup वायुमार्ग की मांसपेशियों की चोटों को ठीक करने में सक्षम है?
Asthalin Syrup वायुमार्ग की मांसपेशियों की चोटों को ठीक नहीं करती है, क्योंकि यह दवा औपचारिक रूप से केवल वायु मार्ग की मांसपेशियों में उत्पन्न हुए दबाव को कम कर आराम प्रदान करती है।
Asthalin Syrup की निरंतर दो खुराकों के बीच कितना समय अंतराल आदर्श माना गया है?
इस दवा की लगातार दो खुराकों के बीच समय अंतराल 4 से 6 घन्टे उचित है।
क्या Asthalin Syrup मासिक धर्म चक्र को प्रभावित करती है?
यह दवा शारीरिक चक्रों पर कोई विपरीत प्रभाव नहीं डालती है, जिससे उनकी कार्यप्रणाली में कोई बदलाव नहीं होता है।
क्या Asthalin Syrup भारत में लीगल है?
यह दवा भारत में पूर्णतया लीगल है।
Asthalin Syrup का सेवन करने के बाद इसका परिणाम कितने समय बाद दिखता है?
इस दवा का सेवन करने के बाद इसका प्रभावी असर 5 से 10 मिनट में दिखना प्रारंभ हो जाता है।
क्या होगा यदि एक्सपाइरी Asthalin Syrup का सेवन गलती से कर लिया हो?
इस दवा की एक्सपायरी खुराक खतरनाक साबित हो सकती है। ऐसी स्थिति में दुष्परिणाम दिखने पर तुरंत अपने घरेलू चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए।
पढ़िये: क्लैवम 625 टैबलेट | Normaxin Tablet in Hindi