Acebrophylline in Hindi

Acebrophylline in Hindi: उपयोग, नुकसान, खुराक, सावधानी, कीमत, घटक, फायदे, साइड इफेक्ट्स, Uses | एसब्रोफाइलीन की जानकारी


Acebrophylline क्या है? – What is Acebrophylline in Hindi

Acebrophylline एलोपैथिक चिकित्सा क्षेत्र में एक Bronchodilator नामक समूह से जुड़ा यौगिक है, जिसके अंतर्गत इसकी कार्यशैली उल्लेखित की जाती है। आमतौर पर, इस समूह से संबंधित होने के कारण इसका उपयोग मुख्य रूप से अस्थमा और Chronic Obstructive Pulmonary Disease (COPD) जैसे नाजुक लक्षणों के इलाज में किया जाता है। यह शैड्यूल-H वर्ग की दवा में आती है, जिसे खरीदने और सेवन से पहले डॉक्टर की सलाह जरूरी है।

इस दवा से जुड़े घटक फेफड़ो की समस्याओं जैसे वायुमार्ग में रुकावट या जलन, सूजन, घबराहट, छाती में जकड़न, खाँसी, सांस लेने में तकलीफ, ज्यादा बलगम उत्पादन आदि सभी स्थितियों से लड़ने में सहायता प्रदान करते है।

Acebrophylline मरीजों में वायुमार्ग की चिकनी मांसपेशियों को आराम देकर एक बेहतर श्वसन तंत्र का निर्माण करता है। अतिसंवेदनशीलता और किडनी दुर्बलता के मामलों में इस दवा के सेवन से बचा जाना चाहिए।

Acebrophylline एक घटक है, जो बहुत सी दवाइयों में प्रमुख घटक के रूप में इस्तेमाल होता है।

एसब्रोफाइलीन के उपयोग व फायदे – Acebrophylline Uses & Benefits in Hindi

Acebrophylline को निम्न अवस्था व विकार में डॉक्टर द्वारा रोगी को सलाह किया जाता है। Acebrophylline का सेवन डॉक्टर से व्यक्तिगत सलाह बिना लिए ना करें।

  • क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (COPD)
  • सामान्य जुकाम
  • ब्रोंकाइटिस
  • छाती में सुन्नता का इलाज
  • अस्थमा
  • फेफड़े में विकार

पढ़िये: बिटाडीन मलहम की जानकारी | Ascoril LS Syrup in Hindi

एसब्रोफाइलीन की खुराक – Acebrophylline Dosage in Hindi

  • Acebrophylline की खुराक इसके माध्यमों (कैप्सूल, टैबलेट, सिरप) के आधार पर डॉक्टर द्वारा तय की जाती है। इन संबंध में मरीज की स्वास्थ्य स्थिति, खुराक की मात्रा, लक्षण की गंभीरता, लिंग, आयु, दवा का इतिहास आदि परिस्थितियों का जायजा लिया जाता है।
  • सिरप/टैबलेट रूप में, एक सामान्य आयु के अस्थमा रोगी के लिए इस दवा की खुराक प्रतिदिन दो बार 100ml/mg से 200ml/mg सुरक्षित हैं। अन्य रूपों की जानकारी हेतु डॉक्टर से व्यक्तिगत संपर्क की आवश्यकता हैं।
  • बच्चों में इसकी खुराक संभावित सुरक्षा को ध्यान में रखकर बाल रोग विशेषज्ञ अनुसार तय की जानी चाहिए।
  • इसकी खुराक भोजन के बाद प्रतिदिन एक निश्चित समय अवधि पर लेनी चाहिए।
  • खुराक में बदलाव के संबंध में हर तरह की जानकारी डॉक्टरी आधारित होनी आवश्यक है।
  • छूटी खुराक को समय रहते लेना लाभकारी है, लेकिन अगली खुराक का समय निकट होने पर मिस्ड खुराक को छोड़ देना चाहिए।
  • ओवरडोज़ जैसी स्थिति के संबंध में जल्द चिकित्सा सहायता लेना प्राथमिकता है।

एसब्रोफाइलीन के दुष्प्रभाव – Acebrophylline Side Effects in Hindi

निम्न साइड इफ़ेक्ट्स Acebrophylline के कारण हो सकते है। आमतौर पर साइड इफ़ेक्ट्स Acebrophylline से शरीर की अलग प्रतिक्रिया व गलत खुराक से होते है और सबको एक जैसे साइड इफ़ेक्ट्स नहीं होते है। अत्यंत Acebrophylline से दुष्प्रभाव में डॉक्टर की सहायता लें। इनके अलावा भी अन्य साइड इफ़ेक्ट्स Acebrophylline से हो सकते है।

  • जुकाम व बुखार
  • दिल की धड़कन बढ़ना
  • दस्त
  • रक्तचाप में परिवर्तन
  • पेट फूलना
  • पेट में जलन
  • दुर्बलता
  • जठरांत्र रक्तस्राव
  • सांस लेने में कठिनाई
  • त्वचा पर लाल चकत्ते
  • सफेद रक्त कोशिका में वृद्धि
  • तंद्रा
  • उन्निद्रता
  • आंख, कान और नाक के अंदर सूजन
  • सरदर्द
  • हाथों का सुन्न होना

पढ़िये: फोलिनेक्स्ट डी कैप्सूल की जानकारी | Bevon Syrup in Hindi

सावधानियां – Acebrophylline Precautions in Hindi

निम्न सावधानियों के बारे में Acebrophylline के सेवन से पहले जानना जरूरी है।

किसी अवस्था से प्रतिक्रिया

निम्न अवस्था व विकार में Acebrophylline से दुष्प्रभाव की संभावना ज्यादा होती है। इसलिए जरूरत पर, डॉक्टर को अवस्था बताकर ही Acebrophylline की खुराक लें।

  • गर्भवती व स्तनपान कराने वाली महिलाएं
  • एलर्जी
  • तीव्र रोधगलन (MI)
  • धूम्रपान करने वाले
  • बुज़ुर्ग लोग
  • लिवर दुर्बलता

भोजन के साथ प्रतिक्रिया

Acebrophylline की भोजन के साथ प्रतिक्रिया की जानकारी अज्ञात है।

अन्य दवाई के साथ प्रतिक्रिया

निम्न दवाओं व घटको का सेवन Acebrophylline के साथ ना करें । क्योंकि ये और Acebrophylline साथ में प्रतिक्रिया जल्दी करते है।

  • Cephalexin
  • Propranolol
  • Cimetidine
  • Phenytoin
  • Azithromycin
  • Cimetidine
  • Phenytoin
  • Carbamazepine
  • Propranolol
  • Allopurinol
  • Erythromycin
  • Oxytetracycline
  • Clindamycin

पढ़िये: लैक्सीटस सिरप की जानकारी | Nuhenz Tablet in Hindi

Acebrophylline कैसे काम करती है?

Acebrophylline एक Mucolytic और Bronchodilator एजेंट है, जो अतिरिक्त बलगम को कम कर वायुमार्ग की चिकनी मांसपेशियों को आराम देता है। यह Leukotriene जैसे रसायन की उत्पत्ति बाधित कर फेफड़ो में सूजन को कम करता है और हवा के प्रवाह की दर को सामान्य बनाता है। सामान्य भाषा में कहा जाएं, तो यह सांस लेने की प्रक्रिया को आसान बनाने में उपयोगी है।

वेरिएंट – Acebrophylline Variant

Acebrophylline युक्त प्रचलित ब्रांड और उनके निर्माता का नाम निम्नलिखित है।

  • Mucobus by Globus Remedies
  • Bigbro by Intas Pharmaceuticals
  • Oncet 3D by Medley Pharmaceuticals
  • AB Phylline by Sun Pharmaceuticals
  • Xanilax by Torrent Pharmaceuticals
  • Ascovent by Glenmark Pharmaceuticals
  • Acebrobid by Dr. Reddy’s Laboratories
  • AB-Flo by Lupin Ltd
  • Axeldox by Staunch Health Care Ltd.

Acebrophylline FAQ in Hindi

1) क्या Acebrophylline गर्भवती महिलाओं के लिए सुरक्षित है?

उत्तर: बिना डॉक्टर की सलाह प्रेग्नेंट महिलाओं में इस दवा के सेवन की अनुमति नहीं है क्योंकि यह शरीर में कई प्राकृतिक गतिविधियों को प्रभावित कर सकता है और भ्रूण विकास पर रोक लगा सकता है।

2) क्या Acebrophylline धूम्रपान करने वालों के लिए सुरक्षित है?

उत्तर: धूम्रपान करने वाले मरीजों में Acebrophylline का सेवन न करने की सलाह दी जाती है। इसलिए ऐसे रोगियों को धूम्रपान से दूर रहने की हिदायत दी जाती है क्योंकि इससे अनचाहे दुष्प्रभावों की संभावना बढ़ सकती है।

मासिक धर्म चक्र को प्रभावित कर सकता है?">3) क्या Acebrophylline मासिक धर्म चक्र को प्रभावित कर सकता है?

उत्तर: मासिक धर्म चक्र में बिना कोई खलल डालें यह यौगिक अपना सुचारू कार्य करता है। गलत या ज्यादा खुराक से कुछ दुष्प्रभावों से सामना करना पड़ सकता है। इस विषय में ज्यादा जानकारी के लिए अपने निजी मासिक धर्म चक्र से जुड़े चिकित्सक की सलाह का पालन करना आवश्यक है।

4) Acebrophylline जैसे रासायनिक घटक को संग्रहित करने के लिए किन स्थितियों पर जोर देना आवश्यक है?

उत्तर: Acebrophylline को 15-30 डिग्री तापमान के बीच ठंडी और सूखी जगह पर संग्रहित करने पर जोर देना चाहिए। इसे सीधी गर्मी या धूप से बचाना चाहिए। दवा को पालतू जानवरों और बच्चों की पहुंच से दूर रखा स्टोर किया जाना चाहिए।

5) क्या Acebrophylline स्तनपान कराने वाली महिलाओं में सुरक्षित है?

उत्तर: इस दवा के यौगिक Ambroxol और Theophylline दुग्ध में घुलनशील होने का गुण रखते है जो दूध में विषाक्ता तथा स्तनों के दर्द को बढ़ावा दे सकते है। ऐसे हालात में महिलाओं को स्तनपान कराने में कठिनाइयां आ सकती है। इस विषय में अपने फार्मासिस्ट या चिकित्सक से व्यक्तिगत सम्पर्क आवश्यक है।

एंटीबायोटिक या स्टेरॉयड का कार्य कर सकता है?">6) क्या Acebrophylline एक एंटीबायोटिक या स्टेरॉयड का कार्य कर सकता है?

उत्तर: यह दवा न तो एंटीबायोटिक की तरह कार्य कर सकता है और न स्टेरॉयड की भांति। यह सिर्फ Mucolytic और Bronchodilator का संयोजन हैं जो COPD विरुद्ध कार्य करता है।

7) क्या Acebrophylline सर्दी से राहत प्रदान करने में सक्षम है?

उत्तर: नहीं, यह यौगिक सर्दी से राहत प्रदान करने में असक्षम हैं क्योंकि यह इसके गुणों में शामिल नहीं है। हालांकि छींकों तथा छोटी-मोटे लक्षणों में राहत प्रदान करने में सक्षम है।

8) क्या Acebrophylline की खुराक के बाद गाड़ी या भारी उपकरण संचालित करना सुरक्षित है?

उत्तर: इसकी असुरक्षित खुराक से उनींदापन, निम्न रक्तचाप, चक्कर आदि सभी लक्षण पैदा हो सकते है जो दुर्घटना के संकेत है। इसलिए इसकी खुराक के बाद गाड़ी या भारी उपकरण चलाने से बचना चाहिए।

9) क्या Acebrophylline के सेवन से इसकी आदत लग सकती है?

उत्तर: नहीं, Acebrophylline के सेवन से इसकी आदत नहीं लगती है क्योंकि अधिकांश डॉक्टर द्वारा निर्देशित दवाएं स्वास्थ्य सहयोगी होती हैं और शरीर पर बोझ नहीं बनती है।

10) क्या Acebrophylline भारत में लीगल है?

उत्तर: हाँ, यह रासायनिक दवा भारत में पूर्णतया लीगल है।

भोजन के आधार पर कब ग्रहण किया जाता है?">11) Acebrophylline को ज्यादातर भोजन के आधार पर कब ग्रहण किया जाता है?

उत्तर: गैस्ट्रिक परेशानियों से बचने के लिए इस दवा को भोजन के साथ मौखिक रूप से लिया जाना सुरक्षित और उचित है।

एल्कोहोल के साथ सुरक्षित है?">12) क्या Acebrophylline एल्कोहोल के साथ सुरक्षित है?

उत्तर: यह यौगिक एल्कोहोल के साथ ज्यादा तीव्र गति से विपरीत प्रभाव पैदा कर सकता है क्योंकि इनके बीच की क्रिया कम समय में ज्यादा हानिकारक हो सकती है। सुरक्षा को देखते हुए इन दोनों का साथ में सेवन करने से बचना चाहिए।

पढ़िये: काइमोरल फोर्टे टैबलेट की जानकारी | Pan D Capsule in Hindi