makhana-fox-nut-in-hindi

मखाना के फायदे, नुक्सान, उपयोग | Fox Nut in Hindi


मखाने खाने के फायदे इतने है, जिनके बारे मे शायद आपको नहीं पता होगा। मखाना को अँग्रेजी मे Fox Nut कहते है। जिसके बारे मे पूरी जानकारी आपको इस लेख मे मिलेगी।

इस लेख मे हम मखाने खाने के फायदे, नुक्सान, उपयोग, पोषक तथ्य व खुराक के बारे मे जानेंगे। Fox nuts benefits, side effects, uses, nutrition facts, & dosage in hindi.

मखाना क्या है? (What is Fox Nut in Hindi)

मखाना एक सफेद और गोलनुमा आकृति में पाएं जाने वाला खाद्य पदार्थ हैं, जो कमल का बीज होता हैं।

मखाना को अंग्रेजी में Fox Nut कहते हैं। यह एक जलीय फल हैं, जिसके पौधे पर काँटे लगे होते हैं। इसमें प्रचुर मात्रा में प्रोटीन, कार्बन, कैल्शियम, फॉस्फोरस, खनिज, कार्बोहाइड्रेट और एंटीजन पाया जाता हैं। जो कि शरीर को सेहतमंद और निरोगी बनाएं रखता हैं।

आयुर्वेदिक चिकित्सा में भी मखाना का अहम योगदान हैं, क्योंकि यह शरीर से जुड़ी बहुत सी बीमारियों को दूर करता हैं, वो भी बिना किसी नुकसान के।

मखाना को पुराणिक काल में देवी देवताओं का भोजन माना जाता था, इसलिए इसका उपयोग धार्मिक कामों में किया हैं और व्रत में इसका उपयोग लाभदायक हैं। इसका उपयोग ड्राई फ़्रूट ( Dry Fruit) के रूप में अच्छी खुराक के लिए भी किया जाता हैं। 

Fox Nut Nutrition Facts in Hindi – मखाना पोषक तथ्य

100 ग्राम मखाना मे निम्न तत्व बताई गयी मात्रा मे होते है।

(kcal= किलो कैलोरी, gm= ग्राम, mg= मिली ग्राम )

तत्व/मिनरल मात्रा
एनर्जी350 kcal
फैट 0.1 gm
प्रोटीन 9.7 gm
कार्बोहाइड्रेट77 gm
फाइबर 7.6 gm
सोडियम 210 mg
कैल्सियम 60 mg
पोटैशियम500 mg

पढ़िये:

Fox Nut Benefits in Hindi – मखाना के फायदे

मखाना के लगातार सेवन के निम्न फायदे है।

  • मखानों में प्रोटीन प्रचुर मात्रा में होने के कारण यह शरीर की मांसपेशियों को फूलाती हैं, जिससे दुबलेपन से छुटकारा मिलता हैं।
  • मखाना समय से पहले बालों को सफेद होने और टूटने से भी रोकता है।
  • डिलीवरी के बाद महिलाओं में होने वाली कमजोरी को दूर करने के लिए मखाना का सेवन उत्तम हैं।
  • एंटीजन का स्रोत होने के कारण यह रक्त को लाल और आनुवंशिक गुणों को एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में सफलता से स्थानान्तरित करने में सहायक हैं।
  • मखानों में कैल्सियम भरपूर मात्रा में पाया जाता हैं, जो दांतों और हड्डियों को मजबूत कर व्यक्ति की उम्र सीमा को बढ़ाता हैं।
  • रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता हैं।
  • इन्सुलिन (Insulin) का स्त्राव कर मधुमेह (Diabetes) के उपचार में सहायक है।
  • रक्त के प्रवाह को नियंत्रित कर घबराहट, चक्कर, अनिद्रा  से बचाने में कारगर हैं।
  • कॉलेस्ट्रॉल ना होने की वजह से हार्ट और किडनी की समस्याओं से दूर रखता है।
  • मखाना नपुंसकता से बचाव में सहायक है।
  • प्रजनन क्षमता और प्रजनन स्वास्थ्य को ठीक करने में उपयोगी है।
  • मखाना चहरे की चमक बनाएं रखने में लाभकारी है।
  • शरीर में फाइबर की मात्रा को संतुलित कर हॉर्मोन उत्तेजना को बढ़ाता हैं।
  • गर्भाशय संबंधित हर समस्याओं को दूर करने में सहायक है।
  • मस्तिष्क में तंत्रिकाओं के बीच संदेशो की संचार गति को बढ़ा कर मेमोरी को तेज करता हैं।
  • मखाना दस्त और कब्ज से राहत प्रदान करने में सहायक है।

Fox Nut Side Effects in Hindi – मखाना के दुष्प्रभाव

मखाने में आयुर्वेदिक औषधीय गुण असीमित मात्रा में होते हैं, जिसके रेगुलर उपयोग से शरीर को बहुत फायदा होता हैं। इसलिए इसके साइड इफ़ेक्ट के अभी तक ज्यादा मामलें सामने नहीं आये हैं। क्योंकि यह पूर्ण तरह से शरीर सहयोगी हैं।

कभी-कभी कब्ज के मामलें में इसका ज्यादा सेवन करने से पेट में अंगों को भारी नुकसान हो सकता हैं।

इसीलिए दुष्प्रभाव का अंदाजा होने पर जल्दी से खुराक रोककर डॉक्टरी सलाह लेनी चाहिए।

पढ़िये:

Flox Nut Uses in Hindi – मखाना के उपयोग

Makhana का उपयोग निम्न बीमारियों के लक्षणों की रोकथाम, इलाज और सुधार में किया जाता हैं।

  • ज्यादा क्रोध आना
  • हाइ ब्लड प्रैशर
  • यौन रोगों में
  • स्टेमिना की कमी में
  • याददाश्त कमजोरी में
  • मोटापा कम करने में
  • शरीर में गर्मी कम करने में
  • पानी की कमी में
  • Insulin की कमी में
  • Cardio Disease में
  • नसों के संपीड़न
  • मानसिक थकान में
  • फाइबर की कमी में
  • भ्रूण विकास में
  • भौतिक आकार के सुधार में
  • हड्डियों के मरम्मत में
  • मसूड़ो की समस्या में
  • सेक्स से जुड़ी समस्याओं में
  • जोड़ो के दर्द में

Fox Nut Dosage in Hindi – मखाना की खुराक

मखानों के सेवन की कोई निर्धारित खुराक (Dosage) नहीं हैं। लेकिन लाभकारी फ़ायदे उठाने के लिए सुबह खाली पेट भून के 4-5 मखाने की खुराक पूरे सप्ताह खाने से शरीर स्वस्थ और निरोगी रहता हैं।

Makhana FAQ in Hindi

1) क्या मखाने शरीर में आसानी से पच जाते हैं?

उत्तर: बच्चों से लेकर बुजर्गों में मखाने का सेवन लाभकारी हैं, जो आसानी से शरीर में पाचित होकर पोषक गुणों को प्रदान करता हैं।

2) क्या मखाना का सेवन गर्भवती महिलाओं के लिए सुरक्षित हैं?

उत्तर: गर्भवती महिलाओं को पोषाक तत्वों की ज्यादा जरूरत होती हैं। जिनकी भरपाई करने के लिए एलोपैथिक दवाओं के बजाय प्राकृतिक दवाओं का सेवन उत्तम हैं। मखाना एक प्राकृतिक दवा की तरह हैं, जो गर्भवती महिलाओं के लिए सुरक्षित हैं।

3) क्या मखाने का सेवन करने से तनाव, अनिद्रा आदि से राहत मिलती हैं?

उत्तर: मखाना में मौजूद तत्त्व मानसिक हालात में सुधार कर तनाव और अनिद्रा जैसे लक्षणों के प्रति मस्तिष्क को मजबूत बनाता हैं और मानसिक विकारों को दूर करता हैं।

4) क्या मखाना का सेवन खाली पेट करना चाहिए?

उत्तर: मखाने का सेवन हमेशा खाली पेट ही करना चाहिए। क्योंकि यह एक Anti-oxidant हैं जो खाली पेट ज्यादा असरदार होता हैं।

5) क्या मखाना पाचन तंत्र को ठीक करने में सहायक हैं?

उत्तर: किसी कारणवश पेट में कब्ज, गैस, कम एंजाइम निकलना आदि के कारण पाचन तंत्र कमजोर हो जाता हैं। मखाना इन सब लक्षणों को दूर कर पाचन तंत्र को दृढ़ और मजबूत बनाता हैं।

6) क्या मखाना भारत में Legal (संवैधानिक) हैं?

उत्तर: हाँ, मखाना भारत में पूर्ण रुप से Legal हैं।

7) क्या मखाना का उपयोग मोटापा कम करने के लिए किया जा सकता हैं?

उत्तर: मखाना में वसा की मात्रा बहुत कम होती हैं, जो कि मोटापा बढ़ाने का कारण हैं। इसलिए इसको सुबह की डाइट में लेने से मोटापा कम हो सकता हैं और पेट भरा-भरा रहता हैं।

पढ़िये:

निष्कर्ष

हमे उम्मीद है, कि यह लेख “मखाना के फायदे, नुक्सान, उपयोग | Fox Nut in Hindi” आपके लिए उपयोगी होगा।

इसके साथ आपको Fox Nut in Hindi मखाना के फ़ायदे, उपयोग, प्रयोग, नुक्सान, Side Effects, ख़ुराक, कब ले, कैसे ले, कितना ले की पूरी जानकारी मिल गयी होगी। अगर आपका कोई सुझाव या सवाल है, तो कमेंट कर सकते है।