REMOVE PIMPLES IN HINDI

पिंपल हटाने का सबसे आसान उपाय | 5 सरल स्टेप


Pimples in Hindi: इस लेख मे आपको पिंपल घर पर कैसे हटाए? इस विषय पर जानकारी देंगे। पिंपल होने के बहुत से कारण होते है, जैसे अत्याधिक प्रोटीन या विटामिन की कमी। यहाँ आपको हम सिर्फ पिंपल के घरेलू नुस्खे नहीं देंगे, बल्कि पूरी गाइड देंगे। जिसके उपयोग से आपको हमेशा के लिए पिंपल से छुटकरा मिल जाएगा।

पिंपल क्या है? – What is Pimples/Acne in Hindi

पिंपल जिन्हें मुंहासे भी कहा जाता हैं, ये शरीर की त्वचा पर कहीं भी सकते हैं। लेकिन ज्यादातर लोगो मे ये चेहरे पर होते हैं, जो अक्सर शारीरिक सौन्दर्य और चेहरे की खूबसूरती को कम करते है।

यह दिखने में छोटे छालों की तरह होते हैं और पूरी तरह लाल रंग के होते हैं। कुछ मामलों में यह आनुवंशिक होते हैं, जिन्हें पूरी तरह नष्ट करने के लिए कोई निश्चित उपचार या तरीका नहीं हैं।

शरीर के कुछ स्किन बैक्टेरिया Pimples की ग्रोथ को बढ़ावा देने के लिए जिम्मेदार होते हैं।

पिंपल क्यों होते हैं? – Why Pimple Come in Hindi

शरीर की त्वचा में छोटे-छोटे छिद्र होते हैं, जो मृत कोशिकाओं और धूल के कणों से पूरी तरह ढक जाते हैं। जिससे उनकी जगह पर कही बार पिंपल होते हैं।

लेकिन कुछ युवाओ मे इसके होने का कारण अलग है। किशोरावस्था में शरीर में हॉर्मोन (Androgen) परिवर्तन होता हैं। जिसकी वजह से वसामय ग्रंथियाँ (Sebaceous Gland) ज्यादा सक्रिय हो जाती हैं, जो त्वचा पर ज्यादा तेल (या Sebum) स्त्रावित कर त्वचा छिद्र (Skin Pores) बंद कर देती है। जिससे उन बंद छिद्र पर पिंपल निकलते है।

इसके अलावा शरीर मे अत्यंत गर्मी होने के कारण भी त्वचा पर पिंपल निकलते है। या फिर जरूरी पोषक तत्वो की कमी से भी पिंपल हो सकते है।

Pimples को घर पर हटाने के 5 आसान स्टेप

आपने इंटरनेट पर बहुत से आर्टिक्ल व विडियो देखी होगी, जिसमे कुछ दिनो मे घरेलू सामग्री लगकर पिंपल हटाने के नुस्खे दिये जाते है। लेकिन ना बराबर लोगो पर यह नुस्खे काम करते है।

पिंपल मिटाने के लिए इसकी जड़ो तक जाना जरूरी है, अन्यथा थोड़े समय बाद ये वापस जरूर आते है। यहाँ आपको हम 5 आसान स्टेप बता रहे है, जिन्हे आप फॉलो करे और जल्द ही आपको हमेशा के लिए पिंपल से छुटकारा मिल जाएगा।

1) खान-पान बदले

पिंपल की समस्या से राहत के लिए खान-पान और रोजाना की लाइफस्टाइल अहम भूमिका निभाती हैं। महंगे ट्रीटमेंट और महंगी दवाईयों से भी पिंपल पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सकता, जब तक खान-पान सेहतमंद न हो।

पिंपल हटाने के लिए आपको अपनी डाइट मे बदलाव लाना होगा और हेल्थी लाइफस्टाइल की तरफ बढ़ना होगा। खान-पान के बदलाव मे निम्न बिन्दु ध्यान मे रखे।

  • Antioxidant युक्त खाद्य पदार्थ का सेवन ज्यादा करे, जैसे सेब, टमाटर, स्ट्रॉबेरी और सभी प्रकार की पत्तेदार सब्जियां।
  • Vitamin A युक्त खाद्य पदार्थ खाये जैसे गाजर, शकरगंद, मछली, पपीता आदि।
  • Omega-3 Fatty Acid युक्त भोजन ले, जैसे अखरोट, मछली, हरी पत्तियां आदि।
  • ज़िंक का सेवन बढ़ाए, इसके लिए काजू, मूंगफली, मटर, दाल आदि खाये।
  • मैदा व शुगर युक्त खाद्य पदार्थ, जंक फूड, चोकलेट और डेयरी प्रॉडक्ट का सेवन कम करे।

2) जीवनशैली व आदते बदले

दैनिक जीवन मे जो हम करते है, उसका प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से उसका प्रभाव आपकी त्वचा पर पड़ता है। इसलिए अपनी दैनिक ज़िंदगी मे कुछ आदतो को बदलना होगा।

  • ज्यादा तनाव की स्थितियों से बचना चाहिए, इसके लिए मेडीटेशन शुरू करे।
  • नशा और धूम्रपान से दूर रहना चाहिए।
  • समय पर खाना और समय पर नींद लेनी चाहिए।
  • सीधी धूप से बचाव करना चाहिए।
  • पिंपल को दबाने से परहेज करना चाहिए। क्योकि पिंपल को बाहर से फोड़ने पर, वह अंदर से भी फुट जाते हैं। जिसकी वजह से यह दूसरे हिस्से में भी फैलने लग जाता हैं और पिंपल का धब्बा रह जाता है।
  • रात में सोने से पहले चेहरा धोकर सोना चाहिए।
  • चेहरा और बदन पोछने के लिए अलग-अलग रुमाल का इस्तेमाल करना चाहिए।
  • अलग-अलग प्रॉडक्ट का त्वचा पर ज्यादा परीक्षण ना करे।
  • 7 से 8 घंटे की अच्छी नींद ले, इससे आपकी त्वचा की कोशकाओ की जल्दी मरम्मत होती है।

3) ये घरेलू नुस्खे अपनाये

पिंपल मिटाने के बहुत से नुस्खे इंटरनेट पर मौजूद है। घरेलू नुस्खे कारगर होते है, लेकिन इन्हे परिणाम दिखाने मे ज्यादा समय लगता है। यहाँ हमने सबसे प्रभावी घरेलू नुस्खे बताए है, जिन्हे आपको लंबे समय तक इस्तेमाल करना है, 2 से 3 बार मे आपको पिंपल मे इतना फर्क नही दिखेगा।

ध्यान रहे आप एक समय पर एक ही नुस्खा अपनाए।

  • नींबू की 3 बूंदों में 1/2 चम्मच शहद अच्छे से मिक्स कर के पिंपल वाली जगह पर हल्के हाथों से लगाये। फिर 20 मिनट तक रखने के बाद रुई से साफ कर लेना चाहिए।
  • 1/2 चम्मच आलू के रस में हल्की सी दालचीनी मिलाये। अब उस पेस्ट को पिम्पल पर लगा कर 20 मिनट के बाद रुई से साफ करे।
  • कच्चे पपीते का रस निकालकर उंगलियों के जरिये पिंपल वाली जगह पर लगाये। इसे 20 मिनट बाद रुई से साफ कर लेना चाहिए। इससे स्किन कोमल, सुंदर तथा मुंहासे मुक्त होती हैं।

4) बाहरी वातावरण

आपका बाहरी वातावरण कैसा है, इसपर सीधे तौर पर आपकी त्वचा निर्भर करती है।

  • धूल या प्रदूषण वाली जगह पर जाने से पहले मास्क पहनना चाहिए। जिससे किसी भी तरह के हानिकारक प्रदूषण तत्त्व चेहरे की रौनक न बिगड़ पाएं।
  • सुबह-सुबह कुछ मिनट धूप मे बेठे, जिससे विटामिन D मिलता है। जो हेल्थी त्वचा के लिए जरूरी है।
  • तीखी धूप में निकलने से पहले मुँह को अच्छे से ढक लेना चाहिए।
  • गंदे हाथों से मुँह को नहीं छूना चाहिए।
  • अधिक से अधिक पानी पिये, ख़ासकर गर्मी के मौसम मे।

5) अच्छे प्रॉडक्ट का चयन करे

आज के समय मे हर कोई कॉस्मेटिक प्रॉडक्ट का इस्तेमाल करता है। लेकिन ध्यान रखिए, ये प्रॉडक्ट कुछ समय तक ठीक है, लेकिन लंबे समय तक उपयोग से भारी हानी पहुचाते है। इसलिए कम से कम इन रसायनिक प्रॉडक्ट का इस्तेमाल करे।

  • बालों में लगाने वाला तेल प्राकर्तिक होना चाहिए। केमिकल युक्त तेल त्वचा पर जम जाता हैं और अपत्यक्ष रूप से इसका प्रभाव आपके चेहरे की त्वचा पर भी पड़ता है।
  • बालों में किए शैम्पू को इस प्रकार धोये, कि व आपके चेहरे पर ना आए।
  • चेहरे के लिए एक फ़ेस-वॉश चुने, जो आपकी त्वचा को सूट होता हो। हमेशा उसी फ़ेस-वॉश से मुह धोये और साबुन भी चेहरे पर ना लगाए।
  • नैचुरल प्रॉडक्ट या घरेलू नुस्खो से सुखी त्वचा होने पर रोज़ाना मोइस्टराइज़ करे और सप्ताह मे एक बार चेहरे एक्सफोलिएट (मृत त्वचा को हटाना) करे। इससे आधी से ज्यादा त्वचा समस्या खत्म हो जाएगी।

1 thought on “पिंपल हटाने का सबसे आसान उपाय | 5 सरल स्टेप”

Comments are closed.