नाम (Name) | Ibuprofen |
दवा-प्रकार (Type of Drug) | NSAID |
उपयोग (Uses) | सरदर्द, तनाव, दांत का दर्द, मासिक धर्म ऐंठन आदि |
दुष्प्रभाव (Side Effects) | त्वचा पर चकत्ते, ब्लीडिंग, सिर चकराना, सुनने में बदलाव आदि |
ख़ुराक (Dosage) | डॉक्टरी सलाह अनुसार |
किसी अवस्था पर प्रभाव | गर्भावस्था व स्तनपान, किडनी व लिवर विकार, अस्थमा, हृदय दुर्बलता आदि |
खाद्य पदार्थ से प्रतिक्रिया | अज्ञात |
अन्य दवाई से प्रतिक्रिया | Aspirin, Antihypertensive, Lithium, Anti-inflammatory Painkillers आदि |
ब्रांड नाम (Brand Name) | Brufen Tablet, Ibugesic Tablet, Emflam Tablet, Sugafen Tablet आदि |
Ibuprofen क्या है? – What is Ibuprofen in Hindi
Ibuprofen को WHO द्वारा न्यूनतम चिकित्सा जरूरतों की सूची में शामिल किया गया है। यह घटक एक बेहद प्रभावी यौगिक है और इसका इस्तेमाल कई रूपों में बदलकर किया जाता है।
Ibuprofen की प्रकृति NSAIDs (Non-Steroidal Anti Inflammatory Drugs) होती है। साथ ही, इस यौगिक में Painkiller/Analgesic (दर्दनिवारक), Fever Reducing (बुखारनाशक) और Anti-inflammatory Effects (सुजनरोधी) गुण भी शामिल होते है।
चिकित्सा क्षेत्र में, इस घटक का उपयोग बुखार, गठिया, सूजन, मासिक धर्म तथा अन्य किसी भी प्रकार के दर्द को ठीक हेतु मुख्य रूप से किया जाता है।
OTC वर्ग से जुड़ी Ibuprofen दवाओं का इस्तेमाल ज्यादा किया जाता है और बहुत सी शैड्यूल-एच दवा में भी यह घटक होता है।
यह टैबलेट, कैप्सूल और सिरप के रूप में मौखिक ग्रहण किया जाता है। इसके जेल और स्प्रे रूप भी मौजूद है, जिन्हें त्वचा पर इस्तेमाल किया जाता है।
एलर्जी, गर्भावस्था, उच्च रक्तचाप और अतिसंवेदनशीलता के मामलों में इस घटक की दवाओं के सेवन से बचना चाहिए।
Ibuprofen कैसे काम करती है?
- Ibuprofen एक NSAIDs वर्ग से जुड़ा घटक है। यह शरीर में Cyclo-oxegenase (COX) के संश्लेषण को रोकता हैं और प्रोस्टाग्लैंडिंस नामक रसायन की रिहाई को अवरुद्ध करता है, क्योंकि प्रोस्टाग्लैंडिंस दर्द, सूजन और लालिमा के लिए जिम्मेदार होता हैं।
- यह शरीर के तापमान को नियंत्रित कर बुखार के लक्षणों से राहत प्रदान करने का भी कार्य करता है।
- यह मासिक धर्म की ऐंठन और दर्द को दूर करने के लिए जिम्मेदार हार्मोन्स को कम करके कार्य करता है।
- इस यौगिक में एंटीप्लेटलेट का भी प्रभाव है, जिसका मतलब है, कि यह रक्त के थक्कों से बचाने में भी कार्यरत है।
Ibuprofen के उपयोग व फायदे – Ibuprofen Uses & Benefits in Hindi
Ibuprofen को निम्न अवस्था व विकार में डॉक्टर द्वारा रोगी को सलाह किया जाता है। Ibuprofen का सेवन डॉक्टर से व्यक्तिगत सलाह लिए बिना ना करें।
- सरदर्द
- तनाव
- दांत का दर्द
- मासिक धर्म ऐंठन
- घाव
- मांसपेशियों के दर्द
- सामान्य जुकाम
- जोड़ों का दर्द
- मोच
Ibuprofen के दुष्प्रभाव – Ibuprofen Side Effects in Hindi
निम्न साइड एफ़ेक्ट्स Ibuprofen के कारण हो सकते है। आमतौर पर साइड एफ़ेक्ट्स Ibuprofen से शरीर की अलग प्रतिक्रिया व गलत खुराक से होते है और सबको एक जैसे साइड एफ़ेक्ट्स नहीं होते है। अत्यंत Ibuprofen से दुष्प्रभाव में डॉक्टर की सहायता लें। इनके अलावा भी अन्य साइड एफ़ेक्ट्स Ibuprofen से हो सकते है।
- त्वचा पर चकत्ते
- ब्लीडिंग
- सिर चकराना
- सुनने में बदलाव (कानों में बजना)
- उनींदापन
- जी मिचलाना
- पेट में जलन
- मानसिक बदलाव
- पेट दर्द
- दस्त या कब्ज
Ibuprofen की खुराक – Ibuprofen Dosage in Hindi
- Ibuprofen दवाओं की खुराक OTC या डॉक्टरी सलाह दोनों तरीके से ली जाती है। इससे जुड़ी कुछ दवाओं को, उत्पाद पर अंकित जानकारी के आधार पर लिया जाता है तथा कुछ दवाओं के लिए डॉक्टरी परामर्श आवश्यक होता है। पर Ibuprofen दवाओं का उपयोग अपने डॉक्टर की सलाह के अनुरूप करना उचित है।
- एक सामान्य वयस्क के लिए, इस दवा की खुराक दिन में 3 बार एक-एक टैबलेट उचित है। लेकिन कुछ मामलों में डॉक्टर की जरूरत पड़ने पर इसकी खुराक दिन में कम-ज्यादा हो सकती है।
- यदि किसी मरीज के लिए Ibuprofen की खुराक टैबलेट या कैप्सूल के जरिये लेना मुश्किल हो रहा है, तब सिरप का भी विकल्प उपलब्ध है।
- टैबलेट को चबाने, तोड़ने, कुचलने या चूसने से बचें क्योंकि इससे आपके मुंह या गले में जलन पैदा हो सकती है।
- इन दवाओं की खुराक शुरू करने के उपरांत एक नियमित समय अंतराल का पूर्णतया पालन करें।
- जरूरतमंद बच्चों में इसकी खुराक बाल रोग विशेषज्ञ की देखरेख में दी जानी चाहिए।
- एक खुराक छूट जाये, तो निर्धारित Ibuprofen का सेवन जल्द करें। अगली खुराक Ibuprofen की निकट हो, तो छूटी खुराक ना लें।
सावधानिया – Ibuprofen Precautions in Hindi
निम्न सावधानियों के बारे में Ibuprofen के सेवन से पहले जानना जरूरी है।
किसी अवस्था से प्रतिक्रिया
निम्न अवस्था व विकार में Ibuprofen से दुष्प्रभाव की संभावना ज्यादा होती है। इसलिए जरूरत पर, डॉक्टर को अवस्था बताकर ही Ibuprofen की खुराक लें।
- गर्भावस्था व स्तनपान कराने वाली महिलाए
- किडनी व लिवर विकार
- अस्थमा
- हृदय दुर्बलता
- उच्च रक्तचाप
- अल्सर
भोजन के साथ प्रतिक्रिया
भोजन के साथ Ibuprofen की प्रक्रिया की जन्नकारी अज्ञात है।
अन्य दवाई के साथ प्रतिक्रिया
निम्न दवाओं व घटको का सेवन Ibuprofen के साथ ना करें । क्योंकि ये और Ibuprofen साथ में प्रतिक्रिया जल्दी करते है।
- Aspirin
- Antihypertensive
- Lithium
- Anti-inflammatory Painkillers
- Warfarin
- Tacrolimus
- Antiplatelet
- Methotrexate
Ibuprofen की दवाई – Ibuprofen Medicines
निम्न दवाओं में Ibupofen मुख्य घटक के रूप में उपलब्ध है। लेकिन नीचे बताए, किसी भी वेरिएंट के उपयोग से पहले डॉक्टर से निजी सलाह बेहद जरूरी है।
- Brufen Tablet
- Ibugesic Tablet
- Emflam Tablet
- Sugafen Tablet
- Ibrumac Tablet
- Adol Tablet
- Fenlong Tablet
Ibuprofen FAQ in Hindi
उत्तर: हाँ, Ibuprofen सामान्य सर्दी या फ्लू के लक्षणों को ठीक करने में सफल है। लेकिन गंभीर लक्षण होने पर आपको डॉक्टर से बातचीत अवश्य करनी चाहिए।
उत्तर: इन दवाओं का मौखिक रूप से इस्तेमाल किये जाने पर इनका असर दिखने में 20 से 30 मिनट का समय लगता हैं। यदि इनका उपयोग त्वचा पर किया जायें, तो इन्हें काम करने में 1 से 2 दिन का समय लग सकता हैं।
उत्तर: Ibuprofen से बनी दवाओं का इस्तेमाल दो सप्ताहों तक सुरक्षित माना जाता है। इससे अधिक उपयोग के लिए डॉक्टर की सलाह अत्यंत आवश्यक है।
उत्तर: Ibuprofen घटक गर्भवती महिलाओं में बिल्कुल सुरक्षित नहीं है, खासकर जब 30 सप्ताह से अधिक का गर्भधारण हो। लेकिन गर्भावस्था जैसी संवेदनशील अवस्था में जब तक डॉक्टर द्वारा न कहा जाए, Ibuprofen का सेवन न करें।
उत्तर: स्तनपान के दौरान इस यौगिक से बनी दवाओं का मौखिक या त्वचा द्वारा उपयोग करना सुरक्षित है।
उत्तर: नहीं, भूखे पेट Ibuprofen दवाओं का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इन्हें भोजन के बाद या दूध के साथ लेना ज्यादा लाभकारी होता है।
उत्तर: Ibuprofen से जुड़ी दवाइयां स्टेरॉयड युक्त नहीं है, बल्कि ये एक गैर-स्टेरॉयडल दवा है। स्टेरॉयड के लंबे समय के उपयोग से प्रतिकूल प्रभाव पैदा हो सकता है।
उत्तर: जब Ibuprofen की दिन में 3 बार खुराक ली जाती है, तब 6-8 घंटों का समय अंतराल होना आवश्यक है। जब Ibuprofen की दिन में 4 बार खुराक ली जाती है, तब 4-6 घंटों का समय अंतराल रखना सुरक्षित है। दवा की खुराक और मरीज की अवस्था के आधार पर समय अंतराल को निश्चित किया जाता है।
उत्तर: अधिकांश मामलों में एल्कोहोल के साथ Ibuprofen के सेवन से बचने की नसीहत दी जाती है। दोनों का साथ में सेवन करने से विषम परिस्थितियां नजर आ सकती है। इसलिए हमेशा एल्कोहोल के साथ इसे नजरअंदाज करें।
उत्तर: Ibuprofen की प्रकृति गैर-मादक (Non-Narcotic) होती है। इस दवा के लंबे समय तक उपयोग से इसकी आदत नहीं लगती है। इसलिए यह एक नशामुक्त यौगिक है।
उत्तर: हाँ, Ibuprofen की खुराक के बाद ड्राइविंग करना सुरक्षित है। यदि मरीज को उनींदापन, चक्कर या उल्टी की समस्या पहले से है, तो इसमें खुद का जोखिम है।
उत्तर: हाँ, Ibuprofen और इससे बने उत्पाद भारत में पूर्णतया लीगल है।
References
Ibuprofen https://medlineplus.gov/druginfo/meds/a682159.html Accessed On 29/01/2021
Motrin® Ibuprofen Tablets, USP https://www.accessdata.fda.gov/drugsatfda_docs/label/2007/017463s105lbl.pdf Accessed On 29/01/2021
What to know about ibuprofen? https://www.medicalnewstoday.com/articles/161071 Accessed On 29/01/2021
Ibuprofen for adults (including Nurofen) https://www.nhs.uk/medicines/ibuprofen-for-adults/ Accessed On 29/01/2021