probiotics in hindi

प्रोबायोटिक क्या है? प्रकार, फायदे, नुकसान, स्त्रोत | Probiotics in Hindi


प्रोबायोटिक (Probiotics in Hindi) पर यह लेख है। जिसमे हम Probiotics के प्राकर, फ़ायदे, उपयोग, स्रोत व Prebiotic के बारे मे भी जानकारी मिलेगी।

प्रोबायोटिक क्या है? (Probiotic in Hindi)

Probiotics जीवित जीवाणू होते है, जो हमारे स्वास्थ के लिए अच्छे होते है। हमारा शरीर अनगिणत जीवित जीवाणुओं का घर है, जो हमे भिन्न प्रकार से फायदा पहुचाते है।

कुछ ज़रूरी Probiotics जो हमारे लिए उपयोगी है, कमी होने पर हमे भोजन, दवाई या सप्लीमेंट के माध्यम से लेने पड़ते है।

Probiotic के प्रकार

कई प्रकार के बैक्टीरिया को Probiotic के रूप में वर्गीकृत किया जाता है। इन सभी के अलग-अलग लाभ हैं, लेकिन अधिकांश दो समूहों से आते हैं। जो निम्नलिखित प्रकार के है।

Lactobacillus

यह सबसे आम Probiotics है। यह आपको दही और अन्य Fermented (खमीरयुक्त) खाद्य पदार्थों में मिलेगे। Lactobacillus डायरिया से ग्रषित और उन लोगों की मदद कर सकते हैं, जो दूध में शक्कर, लैक्टोज को पचा नहीं सकते हैं।

Bifidobacterium

आप Bifidobacterium को कुछ डेयरी उत्पादों में पा सकते हैं। यह Irritable Bowel Syndrome (IBS: एक तरह का पेटदर्द) और कुछ अन्य स्थितियों के लक्षणों को कम करने में मदद कर सकता है।

Probiotics काम कैसे करते है?

Probiotics के काम करने के तरीकों पर काफ़ी खोज हो चुकी है। लेकिन अभी भी यह साफ नहीं हुआ है, कि Probiotics कैसे काम करते है?

लेकिन एक रिसर्च कहती है, कि जब शरीर मे “अच्छे” जीवाणू की कमी होती हैं। तब Probiotics उन जीवाणुओ को शरीर में बनाने में मदद करते हैं। अच्छे जीवाणु की कमी एंटीबायोटिक (Antibiotic) लेने के बाद हो सकती है।

विषेज्ञयो का यह भी कहना है, कि Probiotics शरीर मे “अच्छे” और “बुरे” जीवाणुओं को संतुलित करने में मदद करते हैं, ताकि आपके शरीर अच्छे से काम कर सके।

Probiotics के फ़ायदे

Probiotics के स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से कई लाभ है। Probiotics के लाभ उसके काम करने के तरीके पर निर्भर करता है। Probiotics के कुछ फायदे निम्नलिखित है।

  • Probiotics आपके पाचन तंत्र में दोस्ताना बैक्टीरिया को संतुलित करने में मदद करते हैं।
  • Probiotics दस्त को रोकने और इलाज में मदद कर सकते हैं।
  • Probiotics की खुराक मानसिक स्थितियों में भी सुधार करते है।
  • Probiotics कुछ एलर्जी और एक्जिमा को कम कर सकते हैं।
  • Probiotics पाचन विकार के लक्षणों को कम करने में मदद करते हैं।
  • Probiotics प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करते है।
  • Probiotics आपके शरीर को सही आकार (Shrewed look) देने में मदद करते है।

Probiotics के उपयोग

Probiotics की दवाई या सप्लीमेंट शुरू करने से पहले विषेज्ञय या डॉक्टर से सलाह ज़रूर ले। सामान्य तौर पर, Probiotic खाद्य पदार्थ और सप्लीमेंट ज्यादातर लोगों के लिए सुरक्षित माने जाते हैं।

हालांकि जिनकी प्रतिरोधक क्षमता (Immune System) कम है या कोई स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से गुजर रहे है। उन्हें थोडी समस्या Probiotics से हो सकती है।

कुछ मामलों में, हल्के दुष्प्रभाव जैसे पेट में जलन, डायरिया, गैस और सूजन देखने को मिल सकती है। समस्या होने पर उन्हें लेना बंद करें और अपने डॉक्टर से बात करें।

FDA ( Food and Drug Administration), प्रोबायोटिक्स को भोजन मे गिनता है, किसी ड्रग्स मे नहीं गिनता है।इसलिए Probiotics की निर्माता के लिए अन्य दवाइयो जीतने कड़े नियम नहीं है।

Probiotic के स्रोत

Probiotics Food

Probiotics के आपको बहुत सारे स्रोतों से मिल जाएगे। Probiotics के डेयरी प्रोडक्ट व नॉन डेयरी प्रोडक्ट स्रोत होते है।

Dairy Products:

probiotic-foods-in-hindi

दही, छाछ, पनीर, योगर्ट, दूध, केफिर, मोजेरोला इत्यादि Probiotics के प्रमुख स्त्रोत है।

Non-Dairy Products:

गैर-डेयरी योगर्ट, ताजाखट्टा अचार, किमची, Kombucha (fermented tea), Natto, Fermented सोयाबीन से बना भोजन ,खट्टी गोभी, Tempeh इत्यादि Probiotics के स्त्रोत है।

Probiotics Capsules/Tablet

बाजार मे बहुत सी Probiotic Capsules/Tablet मौजूद है। आप इन कैप्सूल्स को ऑनलाइन या सीधे मेडिकल स्टोर से ले सकते है। अगर आप Probiotics Capsules शुरू करना चाहते है, तो डॉक्टर से ज़रूर सलाह ले।

निम्न कुछ प्रचलित Probiotics दवाई है।

  • Bifilac Capsule
  • Becelac PB Capsule
  • Vibact Sachet
  • Vibact Capsule
  • Profic Capsule

Probiotics Supplements

Probiotics के बहुत से पैक सप्लिमेंट उपलब्ध है, वो भी कई प्रकार की वेराइटी मे। आपको अपनी जरूरत के अनुसार Probiotics Suppliments चुनने चाहिए।

भारत मे निम्न प्रमुख Probiotics Suppliments है।

  • Carbamide Forte Probiotics Supplement
  • Pronutrition Advanced Probiotics
  • WOW Life Science Probiotics
  • Boldfit Probiotics Supplement

Probiotic और Prebiotic

Prebiotics फाइबर का एक विशेष रूप है, जो आंत में अच्छे जीवाणुओं के लिए उर्वरक का काम करती है। Prebiotics कच्चे प्याज़ व लहसुन मे होते है।

Probiotics जीवित बैक्टीरिया हैं, जो दही और अन्य Fermented खाद्य पदार्थों में पाए जाते हैं।

FAQ

निम्नलिखित कुछ प्रश्न और उनके जवाब है, जो आमतौर पर Probiotics के बारे में पूछे जाते है।

1)क्या Probiotic को Antibiotic के साथ लिया जा सकता है?

उत्तर- हाँ, लेकिन अलग-अलग समय पर।

2) क्या Probiotics को दूसरे दवाइयों के साथ लिया जा सकता है?

उत्तर-हाँ, लेकिन पहले डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।

3) क्या Probiotics दस्त जैसी समस्या पैदा करता है?

उत्तर-नही, लेकिन शुरुआत में थोड़ी समस्या हो सकती है। क्योकि शुरू मे शरीर Probiotic की ख़ुराक को अनुकूल बना रहा होता है।

4) Probiotic capsules को कब व कैसे लेना चहिये?

उत्तर- इसे खाली पेट ही लेना चाहिए और ख़ुराक विषेज्ञय से अवस्था अनुसार सलाह लेकर लेनी चाहिए।

5) क्या Probiotics को कहा रखना चाहिए?

उत्तर- Probiotics को पैक, सुखी व सामान्य ठंडी जगह पर रखना चाहिए। इसे सीधे धूप से बचाना चाहिए।

निष्कर्ष

हमे उम्मीद है, कि यह लेख “प्रोबायोटिक क्या है? प्रकार, फ़ायदे, नुक्सान, स्त्रोत” आपके लिए मददगार होगा। इसके साथ आपको Probiotics व Prebiotics के बारे मे जानने को मिला होगा। अगर कोई सवाल या सुझाव है, तो कमेंट मे जरूर बताए।

1 thought on “प्रोबायोटिक क्या है? प्रकार, फायदे, नुकसान, स्त्रोत | Probiotics in Hindi”

  1. ममता जोशी

    क्या प्रोबायोटिक कैप्सूल रोज ले सकते हैं, लम्बे समय तक, उससे आराम महसूस होणा है

Comments are closed.