Mesothelioma in Hindi

Mesothelioma Cancer क्या है? कारण, प्रकार, लक्षण, उपचार


Mesothelioma Disease in Hindi: इस लेख में Mesothelioma रोग के बारे में विस्तार से जानकारी मिलेंगी, जिसमें Mesothelioma क्या है? कारण (Cause), प्रकार (Types), लक्षण (Symptoms), व उपचार (Treatment) समझेंगे।

Mesothelioma (मेसोथेलियोमा) क्या है?

Mesothelioma (मेसोथेलियोमा) कैंसर का एक आक्रामक प्रकार है। आमतौर पर, इसे फेफड़ों की एक पैथोलॉजिकल अवस्था भी बोला जा सकता है, जो लंबे समय से Asbestos (एक तरह का फाइबर) के संपर्क में रहने से पैदा हो सकता है।

इस कैंसर से प्रभावित मरीजों में के आंतरिक अंग में पतली परत होती है, जो मेसोथेलियम के अधिकांश हिस्से को कवर करती है और एक घातक ट्यूमर का विकास करती है। ये ट्यूमर फेफड़ों, पेट, हृदय और अन्य भीतरी अंगों पर हो सकता है।

Mesothelioma, Cancer के सबसे खतरनाक रूपों में से एक है, जो आमतौर पर स्वास्थ्य को गंभीर रूप से प्रभावित करता है।

भारत और अन्य देशों के उद्योगों में Asbestos का उपयोग कम होने से Mesothelioma Cancer के मामलों में गिरावट जरूर आई है।

पढ़िये:

कैसे होता है? – Mesothelioma Cause

Asbestos के संपर्क में आना (Asbestos Exposure), मेसोथेलियोमा का सबसे मुख्य और प्राथमिक कारक है। Asbestos एक खनिज है, जो प्राकृतिक रूप से पर्यावरण में पाया जाता है। Asbestos फाइबर मजबूत और ऊष्मा के प्रतिरोधी होते हैं, जिसके कारण इन्हें विभिन्न प्रकार के अनुप्रयोगों में इस्तेमाल किया जाता हैं। जैसे- कपड़े, इन्सुलेशन, पेपर, प्लास्टिक, सीमेंट और कई अन्य उत्पादों में।

जब Asbestos टूटता या घिसता है, तो इससे धूल पैदा हो सकती है, जो टॉक्सिक यानि जहरीली होती है। यदि कोई Asbestos के लगातर संपर्क में रहते हुए, इसकी धूल को निगलता है, तो कुछ समय बाद इसके कण फेफड़ों या पेट में जमा हो जाएंगे, जो जलन और अन्य लक्षण पैदा कर सकते हैं।

ये फाइबर के तंतु फेफड़ों के आस-पास सुरक्षात्मक अस्तर पर कब्जा कर लेते हैं और समय के साथ धीरे-धीरे फेफड़ों को नुकसान, सूजनदार और कमजोर बनाते हैं। सालों तक फेफड़ों में रहने के बाद, यह एक घातक ट्यूमर का रूप ले लेते है और इस तरह Mesothelioma Cancer हो सकता है।

Asbestos के कारण निम्न अन्य बीमारी भी हो सकती है।

  • Asbestosis
  • Pleuritis
  • Diffuse Pleural Thickening
  • COPD

एस्बेस्टस एक्सपोजर: मेसोथेलियोमा से पीड़ित 70% से 80% लोगों के शरीर में एस्बेस्टस का पता चला है। एक शोध के अनुसार, Asbestos संपर्क के लगभग 20 से 60 साल तक संपर्क में रहने से Mesothelioma Cancer का विकास होता है।

धूम्रपान: अकेले धूम्रपान से मेसोथेलियोमा का खतरा नहीं बढ़ता है, लेकिन धूम्रपान और एस्बेस्टस के मिलन से फेफड़ों में इस प्रकार के कैंसर का खतरा बढ़ सकता है।

Radiation Exposure (विकिरण अनावरण): विकिरण के आवरण से घिरे रहने वाले लोगों में भी मेसोथेलियोमा का खतरा पैदा हो सकता है।

आनुवंशिक (जेनेटिक्स): लगभग 1% लोगों को मेसोथेलियोमा कैंसर पूर्वजों द्वारा मिलता है। आमतौर पर, यह एक उत्परिवर्तन या BAP1 नामक जीन में परिवर्तन के कारण होने के कारण होता है।

नीचे सूचीबद्ध किए गए वे लोग है, जो मेसोथेलियोमा के शिकार सबसे ज्यादा होते है,

  • वस्त्र उद्योगों में काम करने वाले
  • निर्माण का कार्य करने वाले
  • पुराने मकानों की तोड़फोड़ करने वाले
  • सीमेंट का कार्य करने वाले
  • रासायनिक उद्योग का कार्य करने वाले आदि

प्रकार – Mesothelioma Cancer Types

मेसोथेलियोमा कैंसर को कोशिका प्रकार के आधार पर तीन प्रकारों में बांटा जाता हैं,

  • Epithelioid (एपिथेलिओइड)
  • Sarcomatoid (सार्कोमाटोइड)
  • Biphasic (बाइफैसिक)

मेसोथेलियोमा कैंसर अंग अनुसार मुख्य चार प्रकार के होते हैं,

  1. Pleural Mesothelioma (फेफड़े की परत पर)
  2. Peritoneal Mesothelioma (पेट की परत पर)
  3. Pericardial Mesothelioma (हृदय पर)
  4. Testicular Mesothelioma (वृषण अस्तर में)

Pleural Mesothelioma

ये मेसोथेलियोमा का सबसे आम प्रकार है, जिसके 70 से 75% मामलें होते हैं। इसका असर छाती पर होता है।

लक्षण: श्वसन दर में कमी, छाती में दर्द, वजन में कमी, बुखार आदि।

Peritoneal Mesothelioma

इस मेसोथेलियोमा के 10 से 20% मामलें होते है, इसका प्रभाव पेट पर होता है।

लक्षण: पेट दर्द और सूजन, भूख न लगना और आंत्र परिवर्तन आदि।

Pericardial Mesothelioma

ये मेसोथेलियोमा का एक दुर्लभ प्रकार हैं, जिसके चिकित्सा साहित्य में केवल 200 मामलें सामने आये है। इसका असर हृदय पर होता है।

लक्षण: अनियमित धड़कन, सीने में दर्द, सांस लेने में तकलीफ, खांसी आदि।

Testicular Mesothelioma

ये मेसोथेलियोमा वृषण के अस्तर में विकसित होता है। मेसोथेलियोमा का यह रूप सबसे दुर्लभ है और चिकित्सा साहित्य में इसके 100 से भी कम मामले सामने आते हैं।

लक्षण: अंडकोश की सूजन, दर्द रहित वृषण गांठ आदि।

पढ़िये:

लक्षण – Mesothelioma Symptoms

मेसोथेलियोमा के शुरुआती लक्षण बहुत कमजोर और हल्के होते है, इसलिए इसकी पहचान करना बेहद मुश्किल होता है।

प्रारंभिक चरणों में, थकान और हल्का शारीरिक दर्द महसूस किया जाता है। लेकिन चरम चरणों में, इसके लक्षण ज्यादा आक्रामक और खतरनाक हो सकते है।

मेसोथेलियोमा से होने वाले कुछ संभावित लक्षण निम्नलिखित है,

  • सांस लेने में तकलीफ
  • गांठों में दर्द
  • वजन में भारी गिरावट
  • शरीर की क्रियान्वन क्षमता में कमी
  • आंतों की गतिशीलता में रुकावट
  • छाती में दर्द
  • दर्दनाक खांसी
  • पेट में दर्द एवं सूजन
  • जी मिचलाना
  • निगलने में कठिनाई
  • नसों व रीढ़ की हड्डियों में असामान्य दर्द
  • अंडकोष में सूजन और दर्द
  • बुखार
  • मांसपेशियों में दर्द

ये सभी सूचीबद्ध लक्षण मेसोथेलियोमा कैंसर के प्रकार के आधार पर होते है। पर यदि किसी को Pleural Mesothelioma है, तो सांसों से जुड़े लक्षण ज्यादा हावी होंगे। लक्षण व्यक्ति की अवस्था अनुसार बदल सकते है और सबको एक समान लक्षण नहीं होते है।

इलाज – Mesothelioma Treatment

वर्तमान में मेसोथेलियोमा का पूर्ण उपचार उपलब्ध नहीं है, लेकिन मेसोथेलियोमा के बढ़ते स्टेज को स्थिर किया जा सकता है। मौजूदा इलाज प्रक्रिया से पीड़ित के जीवनकाल को कुछ हद तक बढ़ाया जा सकता है।

मेसोथेलियोमा का इलाज करने के लिए डॉक्टर सबसे पहले मरीज में मौजूद मेसोथेलियोमा कैंसर के प्रकार की पुष्टि करते है, जिससे इसका इलाज सटीकता और कुशलता से पूर्ण होता है।

एक बार एक्सपोजर की पुष्टि हो जाने के बाद, चिकित्सक द्वारा निम्नलिखित नैदानिक ​​परीक्षण किए जा सकते हैं:

इमेजिंग अध्ययन (Imaging Studies): यदि किसी मरीज को छाती की तकलीफ है, तो इस स्थिति में सबसे पहले छाती का एक्स-रे निकाला जाता है। एक बार रोग की पुष्टि हो जाने के बाद PET Scan, CT या MRI Scan की मदद से अधिक विस्तृत इमेजिंग की जाती है।

बायोप्सी (Biopsies): यदि चिकित्सक को मरीज में ट्यूमर का संदेह है, तो इस आशंका के निदान की पुष्टि करने के लिए बायोप्सी की सहायता ली जाती है।

आज के समय में तकनीकी सुविधा से परिपूर्ण होने की वजह से मेसोथेलियोमा कैंसर के उपचार के विकल्प भी बढ़ गए है। इस कैंसर के इलाज हेतु मुख्य रूप से सर्जरी, कीमोथेरेपी और विकिरण चिकित्सा का उपयोग होता है। इन्हें साथ में एक मल्टीमॉडल थेरेपी (Multimodel Therapy) के रूप में जाना जाता है।

मेसोथेलियोमा कैंसर से झूझ रहें मरीजों में लक्षणों को शांत करने और उनकी जीवन दर को बढ़ाने के लिए इन उपचारों का सहारा लिया जाता है।

सर्जरी: यदि मरीज की प्रारंभिक अवस्था में बीमारी का पता चल जाता है, तो उपचार के लिए सर्जरी का विकल्प सबसे अच्छा रहता है। अंतिम चरण के रोगियों के मामले में, लक्षणों को कम करने के लिए एक उपशामक सर्जरी की जा सकती है, लेकिन ये पूर्णतया सफल हो इसकी कोई गारंटी नहीं होती है।

कीमोथेरेपी: ये कैंसर के सभी रूपों के लिए एक मानक उपचार है। इस चिकित्सा उपचार का अच्छा परिणाम मरीज को मिलता है। इसके द्वारा घातक लक्षणों से राहत, ट्यूमर को मिटाने या संकुचित करने और कैंसर कोशिकाओं को मारने का कार्य किया जाता है। बाल झड़ना इसका परिचित दुष्प्रभाव है।

विकिरण चिकित्सा: इस चिकित्सा का इस्तेमाल आमतौर पर कीमोथेरेपी के साथ किया जाता है। इन दोनों के संयोजन से मेसोथेलियोमा कैंसर से लड़ने में बड़ी जीत हासिल हो सकती है।

Photodynamic Therapy: मेसोथेलियोमा कैंसर के लिए एक प्रभावी उपचार के रूप में उजागर एक आधुनिक चिकित्सा फोटोडायनेमिक थेरेपी (Photodynamic Therapy) है। इस उपचार में प्रकाश स्रोत द्वारा सक्रिय ऑक्सीजन के माध्यम से कैंसर कोशिकाओं को मारना शामिल है। शोधकर्ताओं द्वारा हाल ही में किए गए एक अध्ययन से पता चलता है, कि इस उपचार के जरिये एक मरीज की जीवनकाल 31 महीने से 41 महीने तक बढ़ाई गयी है।

पढ़िये:

खर्च व नुकसान प्रतिनिधि – Mesothelioma Cost & Compensation Attorney

Mesothelioma कोई साधारण बीमारी नहीं है, इसका इलाज खर्च लाखों में ही रहता है।

जैसा कि Mesothelioma, Asbestos से ही होता है, इसलिए जो लोग इस बीमारी से पीड़ित है, उनको और उनके परिजन को मुहावजा (Compensation) मिलना चाहिए। यह Mesothelioma Compensation उस कंपनी को देना पड़ता है, जो Asbestos का बिना सावधानी के उपयोग करती है और Asbestos Exposure को बढ़ाती है।

USA समेत अधिकतर देशों में Mesothelioma Lawyer (वकील) होते है, जो Mesothelioma पीड़ित को Compensation दिलाते है, इन्हें Mesothelioma Attorney (प्रतिनिधि) भी कहते है।

निम्न खर्च पर Compensation Mesothelioma Attorney दिलाते है,

  • इलाज का खर्च
  • देखभाल करने की लागत
  • यात्रा खर्च
  • कमाई का नुकसान
  • थेरेपी और दु: ख के लिए समर्थन
  • अंतिम संस्कार का ख़र्च

भारत में भी Asbestos Mesothelioma Attorney (Lawyer) है, इनकी कुछ फीस होती है, पर ये इस बीमारी पर पूरा हरजाना दिलाते है।

References

Asbestos https://www.asbestos.com/asbestos/ Accessed On 21/12/2020

Asbestos Exposure and Cancer Risk https://www.cancer.gov/about-cancer/causes-prevention/risk/substances/asbestos/asbestos-fact-sheet Accessed On 21/12/2020

Treatment Options https://www.mesotheleoma.com/mesothelioma_treatment.htm Accessed On 21/12/2020

Mesothelioma https://www.webmd.com/lung/mesothelioma-causes-and-symptoms Accessed On 21/12/2020

Mesothelioma Lawyer https://mesothelioma.net/mesothelioma-attorneys/ Accessed On 21/12/2020