नाम (Name) | Neurobion Forte Tablet |
संरचना (Composition) | Vitamin-B1 (Thiamine), 10 mg + Vitamin-B2 (Riboflavin), 10 mg + Vitamin-B3 (Pantothenate), 45 mg + Vitamin-B5 (Nicotinamide), 50 mg + Vitamin-B6 (Pyridoxine), 3 mg + Vitamin-B12 (Cyanocobalamin), 15 mcg |
निर्माता (Manufacturer) | Merck Ltd |
दवा-प्रकार (Type of Drug) | Multi-Vitamin |
उपयोग (Uses) | शारीरिक कमजोरी, बालों की समस्याओं, कमजोर पाचन, वजन घटना आदि |
दुष्प्रभाव (Side Effects) | डायरिया, बार-बार पेशाब आना, आंखों में धुंधलापन, छाती में दर्द आदि |
ख़ुराक (Dosage) | अवस्था अनुसार |
किसी अवस्था पर प्रभाव | पेप्टिक अल्सर, डायबिटीज़, अतिसंवेदनशीलता, लिवर दुर्बलता आदि |
खाद्य पदार्थ से प्रतिक्रिया | अज्ञात |
अन्य दवाई से प्रतिक्रिया | Abacavir, Ciprofloxacin, Colchicine, Digoxin आदि |
कीमत (Price) | 10.53 Rs (10 Tablet) |
वेरिएंट (Variant) | Neurobion Forte RF Injection |
What is Neurobion Forte in Hindi – न्यूरोबियन फोर्ट टैबलेट क्या है?
Neurobion Forte OTC दवा के रूप में इस्तेमाल की जाने वाली एक मल्टी-विटामिन टैबलेट हैं, जिसमें बी-कॉम्प्लेक्स सप्लीमेंट मौजूद होते हैं। इसका मतलब यह शरीर में विटामिन B की कमी को दूर करने का कार्य करती हैं।
यह अन्य बाकी विटामिन दवाइयों की तरह ही हैं, लेकिन इसके अलावा यह विटामिन-बी की आपूर्ति के साथ ही अन्य फायदों के लिए भी चर्चित हैं। इसका उपयोग एनीमिया, हृदय रोग, मनोभ्रंश, तनाव, मानसिक कमजोरी, अत्यधिक उत्सुकता, बालों की कम उम्र, खून खराबी, त्वचा रोगों आदि सभी में किया जाता हैं।
इस दवा से प्राप्त सभी विटामिन शरीर के लिए आवश्यक सभी चयापचय मांगों को पूरा करने में मदद करते हैं। पेप्टिक अल्सर और लीवर की समस्याओं के मामलों में इस दवा के सेवन से बचा चाहिए।
Neurobion Forte composition in Hindi – न्यूरोबियन फोर्ट टैबलेट की संरचना
Neurobion Forte मे निम्न घटक बताई मात्रा मे होते है, जो इसे प्रभावशाली बनाते है।
Vitamin-B1 (Thiamine), 10 mg + Vitamin-B2 (Riboflavin), 10 mg + Vitamin-B3 (Pantothenate), 45 mg + Vitamin-B5 (Nicotinamide), 50 mg + Vitamin-B6 (Pyridoxine), 3 mg + Vitamin-B12 (Cyanocobalamin), 15mcg
Neurobion Forte कैसे काम करती है?
- विटामिन-B एक जल विलयन विटामिन हैं, जो आसानी से जल में विलेय होता हैं और इसे जरुरत से ज्यादा लेने पर यह मूत्र के साथ यह शरीर के बाहर निकल जाता हैं।
- इस दवा में उपस्थित सारे घटक पूर्णतया शरीर के लिए बेहद आवश्यक हैं। इसके घटकों के कारण ही इस दवा के कार्यों का आकलन किया जा सकता हैं।
- विटामिन-B1 का कार्य कार्बोहाइड्रेट, अमीनो एसिड और फैटी एसिड को ऊर्जा में बदलने का हैं। जो मूड में सुधार कर दिल और नसों को स्वस्थ रखता हैं।
- विटामिन-B2 एक एंटीऑक्सीडेंट का कार्य करता हैं और रोग प्रतिरोधक क्षमता में सुधार कर बीमारियों से लड़ने में मदद करता हैं।
- विटामिन-B3 का कार्य स्वस्थ त्वचा और बालों की ग्रोथ को बढ़ावा देना हैं।
- विटामिन-B5 संग्रहित ऊर्जा को रिलीज करने में मदद करता हैं और कोलेस्ट्रॉल स्तर को बेहतर बनायें रखता हैं। इसके अलावा यह अनिद्रा, अवसाद और हृदय संबंधी उपचार में मददगार हैं।
- विटामिन-B12 कोशिकाओं की प्रतिकृति और आनुवंशिक गुणों के स्थानान्तरण में मदद करता हैं। यह तांत्रिका दर्द, झुनझुनी और सुन्नता का भी अंत करने में सहायक हैं।
पढ़िये: प्रोटीनेक्स पाउडर | Combiflam Tablet in Hindi
Neurobion Forte Uses & Benefits in Hindi – न्यूरोबियन फोर्ट टैबलेट के उपयोग व फायदे
Neurobion Forte Tablet के फायदों की बात करें तो यह विटामिन B की कमी की भरपाई करती हैं। मतलब साफ हैं कि यह विटामिन B की कमी से होने वाले रोगों से सुरक्षा प्रदान करती हैं और उनसे निजात दिलाती हैं।
Neurobion Forte का उपयोग निम्न अवस्थाओ, बीमारी या लक्षण के रोकथाम, नियंत्रण, सुधार व इलाज के लिए किया जाता है। लेकिन ध्यान रहे, Neurobion Forte का उपयोग विशेषज्ञ या डॉक्टर से निजी सलाह लेने के बाद ही करें।
- शारीरिक कमजोरी
- बालों की समस्याओं
- कमजोर पाचन
- वजन में घटोतरी
- नसों में दबाव
- मांसपेशियों में दर्द
- तंत्रिका तंत्र में बिगड़ाव
- मानसिक विकार
- त्वचा रोग
- जोड़ों में दर्द
- तनाव
- मल में अशुद्धि
- नींद में बदलाव
Neurobion Forte Side Effects in hindi – न्यूरोबियन फोर्ट टैबलेट के दुष्प्रभाव
निम्न Neurobion Forte से हो सकने वाले Side effects/दुष्प्रभाव है, जो कि शरीर की अलग प्रतिक्रिया, एलर्जी या गलत खुराक लेने से हो सकते है। Neurobion Forte से सबको एक जैसे दुष्प्रभाव नही होते है।
Neurobion Forte Tablet को अगर सलाह अनुसार उचित समय और मात्रा में लिया जाये, तो यह इतनी हानिकारक नहीं होती हैं। मगर कई बार निर्देशित किये गए मापन की सीमा से ज्यादा उपयोग करने पर निम्नलिखित दुष्प्रभाव देखे जा सकते हैं।
- डायरिया
- बार-बार पेशाब आना
- आंखों में धुंधलापन
- छाती में दर्द
- तंत्रिका तंत्र (नर्वस सिस्टम) की समस्याये
- शरीर में सूजन
- सांस लेने में तकलीफ
- त्वचा में जलन
- स्वाद रहित मुँह
- उदासीन पेट
- उल्टी
Neurobion Forte से अत्यंत भारी दुष्प्रभाव होने पर तुरंत खुराक बंद करे और डॉक्टर की सहायता ले।
Neurobion Forte Dosage in Hindi – न्यूरोबियन फोर्ट टैबलेट की खुराक
- Neurobion Forte के सेवन के दौरान मरीज की उम्र, दवाओं का इतिहास, अनुकूलता, वजन, स्वास्थ्य स्थिति आदि सभी को ध्यान में रखना चाहिए।
- एक सामान्य वयस्क के लिए इस दवा की खुराक दिन में अधिकतर तीन बार पानी के साथ लेने की सलाह दी जाती हैं।
- बच्चों में इसकी खुराक को आधा किया जा सकता हैं, मतलब इसकी खुराक को कम किया जा सकता हैं। लेकिन इसमें बाल रोग चिकित्सक का हस्तक्षेप आवश्यक हैं।
- इस दवा की खुराक का अधिक सेवन करने से बचें।
- टैबलेट को तोड़ने, चबानें, घोलने या कुचलनें से परहेज करें। उपयुक्त साधनों के साथ इसका नियमित सेवन करें।
छूटी खुराक:
Neurobion Forte की खुराक का समय छूट जाये, तो जल्द से जल्द निर्धारित खुराक ले। अगर Neurobion Forte की अगली खुराक का समय निकट हो, तो छूटी खुराक ना ले।
ओवरडोज़:
Neurobion Forte के ओवरडोज़ व ज्यादा सेवन कर लेने से दुष्प्रभाव की संभावना बढ़ती है। ऐसे मे जल्द से जल्द डॉक्टर से संपर्क करे।
पढ़िये: Cyclopam Tablet in Hindi | Meftal Spas in Hindi
Neurobion Forte Precautions in Hindi – सावधानिया
Neurobion Forte का सेवन करने से पहले निम्न सावधानियों के बारे मे जानना बेहद जरूरी है।
Neurobion Forte कब ना ले:
अगर कोई निम्न विकारो व अवस्था मे हो, तो Neurobion Forte के उपयोग से बचना चाहिए। क्योकि ऐसे मे दुष्प्रभाव का खतरा बढ़ता है। जरूरत होने पर डॉक्टर को अपनी अवस्था बताकर ही Neurobion Forte की खुराक ले।
- शिशु और बच्चों (18 से कम) में
- गर्भवती व स्तनपान कराने वाली महिलाये
- पेप्टिक अल्सर
- डायबिटीज़
- अतिसंवेदनशीलता
- लिवर व किडनी दुर्बलता
- त्वचा रोग
भोजन के साथ प्रतिक्रिया
भोजन के साथ Neurobion Forte की प्रतिक्रिया की जानकारी अज्ञात है। पर हमेशा डॉक्टर द्वारा बताई खाद्य सामग्री से परहेज रखना चाहिए।
अन्य दवाई के साथ प्रतिक्रिया
Neurobion Forte के साथ निम्न दवाओ और तत्वो का उपयोग नहीं करना चाहिए। इससे साइड एफ़ेक्ट्स होने का खतरा बढ़ता है या दवा अपना प्रभाव नहीं दिखा पाती।
- Abacavir
- Ciprofloxacin
- Colchicine
- Digoxin
- Furosemide
- Glucose
- Penicillamine
- Methotrexate
- Oral contraceptives
- Tetracycline
- Neomycin
- Penicillamine
- Primidone
किसे Neurobion Forte लेनी चाहिए?
Neurobion forte tablet का प्रयोग Vitamin B की कमी को दूर करने और उससे होनेवाले समस्याओं से निजात पाने के लिए की जाती है।
आमतौर पर हम जो भोजन लेते है, उससे हमारे विटामिन B की पूर्ति हो जाती है। लेकिन कुछ वर्ग ऐसे है जिनको विटामिन B की ज्यादा ज़रूरत होती है। जैसे
- 50 की उम्र से ज्यादा का व्यक्ति
- गर्ववती महिलाएं
- जिनको अत्यधिक कमजोरी रहती है
- शाकाहारी भोजन करने वाले
विटामिन B की कमी से हो सकने वाले रोग निम्नलिखित है, जिनमे Neurobion Forte मददगार है।
- शरीर में कमजोरी रहना
- वजन कम होना
- तंत्रिका (नर्वस सिस्टम) की समस्यायें
- तनाव
- स्मरण शक्ति में कमी आना
- त्वचा रोग
- बालो का झडना
- प्रतिरोधक क्षमता कमजोर पडना
- जोड़ो में दर्द रहना।
अगर आपको भोजन से उपयुक्त विटामिन B मिल जाता है, तो Neurobion forte tablet की ज़रूरत नही है।
Neurobion Forte Price & Variant – कीमत व वेरिएंट
Neurobion Forte मार्केट मे अन्य में भी मौजूद है। Neurobion Forte के वेरिएंट व उनकी कीमत निम्नलिखित है।
वेरिएंट | मात्रा | कीमत |
Neurobion Forte Tablet | 10 Tablet | 10.53 Rs |
Neurobion Forte Tablet | 30 Tablet | 31.62 Rs |
Neurobion Forte RF Injection | 2ml | 14.92 Rs |
पढ़िये: सिनारेस्ट टैबलेट | Dolo 650 Tablet in Hindi
Neurobion Forte FAQ in Hindi
उत्तर: अगर चिकित्सक की देखरेख में इसका इस्तेमाल किया जायें, तो इसके कुछ खास विपरीत प्रभाव नहीं हैं। लेकिन प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए यह दवा थोड़ी अनुचित हो सकती हैं। इसलिए इस विषय में हमेशा डॉक्टर की सलाह के पालन करना चाहिए।
उत्तर: नहीं, यह दवा शाकाहारी नहीं हैं, क्योंकि इसमें इस्तेमाल की जाने वाले कुछ तत्व जीव-जंतुओं से प्राप्त होते हैं।
उत्तर: नर्सिंग महिलाओं में ज्यादातर इस दवा के सेवन की अनुमति नहीं दी जाती हैं। इसके बहुत सारे कारण हो सकते हैं, इसीलिए इस संबंध में हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह का पालन करें।
उत्तर: एक बार इस दवा की शुरुआत की शुरुआत करने के बाद प्रारंभिक 4-5 दिनों के भीतर इस दवा का असर महसूस होने लग जाता हैं। यह एक पोषक पूरक दवाईं हैं।
उत्तर: आमतौर पर देखा गया हैं, कि इस दवा की खुराक बनायें रखने तक इसका असर शरीर में मौजूद रहता हैं। लेकिन जैसे ही कुछ समय बाद इसकी खुराक को बंद कर दिया जाता हैं तब कुछ दिनों बाद शरीर वापस पहले जैसा हो सकता हैं।
उत्तर: इस दवा की खुराक को खाली पेट या भोजन के उपरांत कभी भी लिया जा सकता हैं। लेकिन कुछ गैस्टिक समस्याओं से बचने हेतु इस दवा को हमेशा भोजन के बाद ही लेना चाहिए।
उत्तर: इस दवा की खुराक के बाद या साथ एल्कोहोल युक्त किसी भी पेय पदार्थ का सेवन करना हानिकारक हो सकता हैं। एल्कोहोल के साथ विटामिन का खंडन हो सकता हैं और कुछ विषम परिस्थितियां पैदा हो सकती हैं।
उत्तर: पीरियड्स के समय पर दवा का उपयोग किया जा सकता हैं। क्योंकि यह दवा पीरियड के दौरान के दौरान होने वाली कुछ शारीरिक गतिविधियों (मूड स्विंग, रक्तस्त्राव, दर्द आदि) को बिल्कुल प्रभावित नहीं करती हैं। इस विषय में ज्यादा जानकारी के लिए अपने निजी मासिक धर्म चक्र से जुड़े डॉक्टर का परामर्श करें।
उत्तर: नहीं, इस दवा के सेवन से इसकी आदत नहीं लगती हैं क्योंकि इसमें उपस्थित सारे विटामिन युक्त घटक शरीर के लिए आवश्यक हैं।
उत्तर: इस दवा की खुराक लेने के बाद गाड़ी चलाना या भारी उपकरणों का संचालन करना सुरक्षित हैं, लेकिन यदि ज्यादा शारीरिक थकावट हैं, तो पूरी तरह आराम किया जाना उचित हैं।
उत्तर: इस दवा के साथ हर तरह का भोजन करने की अनुमति दी जाती हैं। यदि किसी मरीज को कोलेस्ट्रॉल की समस्या है, तो उसे ज्यादा घी या तेल युक्त भोजन से परहेज किया जाना चाहिए।
उत्तर: हां, यह दवा भारत में पूर्णतया लीगल हैं और आसानी से हर मेडिकल स्टोर पर उपलब्ध हैं।
पढ़िये: युनिएंजाइम टैबलेट | Mucaine Gel in Hindi