Dulcoflex Tablet क्या है?
Dulcoflex Tablet एक Laxative (रेचक) वर्ग की दवा है, जो गैस, कब्ज, पेट दर्द, मल का जमाना आदि सभी लक्षणों से निजात दिलाने में सहायक है। आंत की समस्याओं के इलाज के लिए भी इसका उपयोग किया जाता है।
इसे डॉक्टर की पर्ची के बिना आसानी से किसी भी मेडिकल स्टोर से खरीदा जा सकता है, परंतु इसके सेवन से पहले डॉक्टरी सलाह आवश्यक है। निर्जलीकरण के मामलें में इसके सेवन से पूरी तरह बचा जाना चाहिए।
Dulcoflex Tablet मे प्रमुख घटक Bisacodyl है, जो इसे प्रभावशाली बनाता है।
नाम | Dulcoflex Tablet |
संरचना (Composition) | Bisacodyl |
निर्माता (Manufacturer) | Sanofi Ltd. |
दवा-प्रकार (Type of Drug) | Laxative |
वेरिएंट (Variant) | Adult & Child Suppository |
विकल्प (Substitute) | Bisafort Tablet, loolax tablet, Cremaffin fresh tablet, Lupiplax tablet आदि |
पढ़िये: ट्रिप्टोमर टैबलेट की जानकारी | Calpol 500mg Tablet in Hindi
डल्कोफ्लेक्स टैबलेट के उपयोग व फायदे – Dulcoflex Tablet Uses & Benefits in Hindi
Dulcoflex Tablet का इस्तेमाल कब्ज व पेट या आंत खाली करने के लिए किया जाता है। लेकिन ध्यान रहे, इसका उपयोग कभी भी डॉक्टर से खुराक लिए बिना ना करे।
डल्कोफ्लेक्स टैबलेट की खुराक – Dulcoflex Tablet Dosage in Hindi
- Dulcoflex Tablet की खुराक की अवस्था पर निर्भर होती है और हमेशा डॉक्टर द्वारा दी खुराक का पालन करे।
- 12 वर्ष या इससे अधिक आयु के व्यक्ति के लिए इसका सेवन एक दिन में 5-15mg सुरक्षित हैं। 5mg की टैबलेट का सेवन दिन में जरूरत के हिसाब से अधिकतम 3 बार करना उचित हैं।
- 6 से 12 वर्ष के आयु के बच्चों द्वारा इसका सेवन एक दिन में एक टैबलेट सुरक्षित हैं।
- छोटे बच्चों में इसका सेवन पूरी तरह बाल रोग विशेषज्ञ की निगरानी में होना चाहिए।
- इसे एक साथ पूरी तरह पानी के साथ निगलना चाहिए। टैबलेट को तोड़कर, चबाकर या घोल कर नहीं लेना चाहिए।
- खुराक में परिवर्तन स्वेच्छा से कभी नहीं करना चाहिए। इस विषय में चिकित्सक की सलाह अवश्य लेनी चाहिए।
- खुराक का समय छूट जाने पर जल्द से जल्द निर्धारित खुराक ले। अगली खुराक का समय हो गया हो, तो छूटी खुराक ना ले।
- Dulcoflex Tablet के खुराक से ज्यादा सेवन कर लेने से दुष्प्रभाव की संभावना बढ़ती है। ऐसे मे मेडिकल सहायता ले।
पढ़िये: एज़िथ्राल 500 MG टैबलेट की जानकारी | Meftal P Suspension in Hindi
डल्कोफ्लेक्स टैबलेट के दुष्प्रभाव – Dulcoflex Tablet Side Effects in Hindi
Dulcoflex Tablet से निम्न साइड इफ़ेक्ट्स होने की संभावना रहती है, लेकिन ऐसा बहुत कम मामलो मे होता है। अत्यंत साइड इफ़ेक्ट्स दिखने पर डॉक्टर की सहायता ले।
- पेट दर्द
- बेहोशी
- गुदा मे तकलीफ
- पेट में मरोड़
- बेहोशी
- मलाशय से रक्तस्राव (Bleeding)
- दस्त
- मतली और उल्टी
सावधानियां- Dulcoflex Tablet Precautions in Hindi
Dulcoflex Tablet कब ना ले:
जो निम्न अवस्था या विकार से पीड़ित हो, उन्हे Dulcoflex Tablet के सेवन से दूर रहना चाहिए। क्योकि इन अवस्था मे इसकी खुराक शरीर के लिए सही नहीं है। पर जरूरत होने पर डॉक्टर से परामर्श ले और फिर कदम उठाए।
- 6 साल से कम उम्र मे
- गर्भवती व स्तनपान कराने वाली महिलाए
- किडनी व लिवर विकार मे
- Intestinal blockage
- Appendicitis
- आंत मे सूजन (Inflammatory bowel disease)
- Rectal fissures appendicitis
खाने के साथ प्रतिक्रिया
Dulcoflex Tablet के सेवन के 1 घंटे बाद तक डेयरी प्रॉडक्ट जैसे दूध, दही का सेवन करे। वही इसकी खुराक शुरू होने पर फाइबर, हरी सब्जियां व फलो का सेवन करना चाहिए। इसके अलावा डॉक्टर द्वारा बताई सामग्री से दूर रहे।
अन्य दवाई के साथ प्रतिक्रिया
Dulcoflex Tablet व निम्न दवाई/घटको का एक साथ प्रयोग ना करे। क्योकि ये साथ मे जल्दी प्रतिक्रिया करते है।
- Itraconazole
- Ketoconazole
- Ritonavir
- Digoxin
- Diuretics
- H2-antagonists
- Prednisolone
- Antacids
- Proton pump inhibitors
- Corticosteroids
- Cyclosporine
- Sildenafi
- Calcium carbonate
- Magnesium carbonate
- Milk
पढ़िये: हिफेनैक पी टैबलेट की जानकारी | Lycovir Capsule in Hindi
Dulcoflex Tablet कैसे काम करती है?
Dulcoflex Tablet का मुख्य सक्रिय घटक Bisacodyl होता हैं। जो आंत की मांसपेशियों में पानी का स्तर बढ़ा कर आंत की मांसपेशियों को आराम प्रदान करता हैं।
पानी की अधिकता के कारण यह मल को नरम बनाता है और जमा हुए अपशिष्ट पदार्थ को शरीर से त्याग करता है। इस वजह से यह शरीर में मौजूद कब्ज का बिना ज्यादा दर्द के जल्दी से निवारण करता है।
कीमत व वेरिएंट – Dulcoflex Tablet Price & Variant
Dulcoflex Tablet निम्न वेरिएंट मे भी उपलब्ध है, जिनकी कीमत की जानकारी निम्नलिखित है।
वेरिएंट | मात्रा | कीमत |
Dulcoflex 5mg Tablet | 10 Tablets | 10.98 Rs |
Dulcoflex Adult 10mg Suppository | 5 Suppository | 139.05 Rs |
Dulcoflex Child 5mg Suppository | 5 Suppository | 44.94 Rs |
पढ़िये: डार्ट टैबलेट की जानकारी | Monocef Injection in Hindi
विकल्प – Dulcoflex Tablet Substitute
निम्न Dulcoflex Tablet के विकल्प है , जो संरचना मे Dulcoflex Tablet के समान ही है।
- loolax tablet
- Cremaffin fresh tablet
- Lupiplax tablet
- Bisafort tablet
- Gerbisa tablet
- Stoolax tablet
- Julax tablet
- Swilax tablet
- Lax tablet
- Laxidyl tablet
- Lupilax tablet
- Gudlax tablet
Dulcoflex Tablet FAQ in Hindi
1) क्या Dulcoflex Tablet का सेवन करने से मल में खून आने की संभावना होती है?
उत्तर: यह दवा रेचक के रूप में काम करती है, जो जमे हुए मल को चिकनाहट प्रदान कर शरीर से निष्कासित करती है। चरम सीमा पर पहुँचे कब्ज से नसों के फटने की संभावना रहती है जिससे मल में खून तक आ सकता है परंतु इस दवा के सेवन के बाद मल में खून नहीं आता है।
2) Dulcoflex Tablet किन रासायनिक घटकों के साथ जल्दी पारस्परिक क्रिया करती है?
उत्तर: यह दवा निम्नलिखित घटकों के साथ जल्दी से क्रिया कर लेती हैं और नुक्सानदेही होती है-
Milk, Antacid, Omeprazole, Calcium carbonate, Magnesium carbonate, Ketoconazole आदि।
3) क्या Dulcoflex Tablet गर्भवती महिलाओं के लिए सुरक्षित है?
उत्तर: गर्भावस्था में पेट में शिशु की उपस्थिति के दौरान इस दवा के सेवन से बचना चाहिए, क्योंकि इसका दुष्प्रभाव शिशु के ऊपर पड़ सकता है। इसलिए जब तक संभव हो, इससे दूर रहना चाहिए। अत्यंत आवश्यकता पर डॉक्टरी सलाह को परम प्राथमिकता देनी चाहिए।
4) Dulcoflex Tablet का सेवन करने के बाद इसका परिणाम कितने समय बाद दिखता है?
उत्तर: इसका प्रभावी परिणाम दिखने में लगभग आधे से एक घण्टे तक का समय लग सकता है।
5) Dulcoflex Tablet का सेवन दिन के किस समय सबसे ज्यादा उचित माना जाता है?
उत्तर: इस दवा का सेवन रात में खाना खाने के एक घण्टे बाद सबसे ज्यादा उचित माना जाता है। क्योंकि उसके बाद नींद लेने का समय होता है और यह दवा पूरी रात अपना असर दिखाती है। पर डॉक्टर द्वारा बताया तरीका सबसे उचित है।
6) Dulcoflex Tablet को दूध के साथ लेना ज्यादा उचित है या पानी के साथ?
उत्तर: इस दवा का सेवन हमेशा पानी के साथ करना चाहिए। क्योंकि पानी की शुद्धता के कारण यह पानी के साथ ज्यादा असरदार है। दूध के साथ इसका सेवन हानिकारक है।
7) क्या Dulcoflex Tablet के साथ किसी खास प्रकार के खाद्य पदार्थ के सेवन से बचना जरूरी है?
उत्तर: इस दवा के सेवन के एक घण्टे बाद तक दूध के सेवन से अवश्य बचना चाहिए, क्योंकि दूध इस दवा के घटक से जल्दी पारस्परिक क्रिया कर पेट में दर्द, पीड़ा उत्पन्न कर सकता है।
8) क्या Dulcoflex Tablet के साथ एल्कोहोल का सेवन सुरक्षित है?
उत्तर: Dulcoflex Tablet के साथ एल्कोहोल का सेवन दर्दनाक और जान के लिए हानिकारक हो सकता है। इसलिए ऐसी स्थिति में हमेशा एल्कोहोल के सेवन से बचना चाहिए।
9) Dulcoflex Tablet की लगातार दो खुराकों के बीच कितना समय अंतराल होना चाहिए?
उत्तर: इस दवा की पहली खुराक के बाद कम से कम 4-6 घण्टों के बाद दूसरी खुराक लेनी सुरक्षित है। इससे ओवरडोज़ का खतरा नहीं रहता।
10) क्या Dulcoflex Tablet मासिक धर्म चक्र को प्रभावित करती है?
उत्तर: सेहत और स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर इस विषय में हमेशा अपने निजी मासिक धर्म चक्र से जुड़े डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए।
11) क्या Dulcoflex Tablet पाचन तंत्र को मजबूत करती है?
उत्तर: शरीर में कब्ज से पाचन क्रियाएं सुस्त पड़ जाती है, जिसकी वजह से भोजन का आसानी से पाचन नहीं हो पाता है और पाचन तंत्र कमजोर पड़ जाता है। यह दवा शरीर से कब्ज का खात्मा कर वापस पाचन तंत्र को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाती है।
12) क्या Dulcoflex Tablet भारत में लीगल है?
उत्तर: यह दवा भारत में पूरी तरह लीगल है।
13) क्या Dulcoflex Tablet के सेवन के बाद इसकी लत लग जाती है?
उत्तर: चूँकि यह दवा बहुत कम समय के लिए इस्तेमाल की जाती है, इसलिए इसकी थोड़े दिन सेवन से कोई लत नहीं लगती है।
14) क्या Dulcoflex Tablet पेट की मांसपेशियों पर किसी भी तरह का दवाब डालती है?
उत्तर: यह दवा पेट में जमा हुए अपशिष्ट पदार्थों की वजह से पैदा हुए दवाब को कम करती है ना कि बढ़ाती है। यह दवा मल को गतिशील अवस्था प्रदान कर पेट को साफ करने के लिए जिम्मेदार है।
पढ़िये: सिप्लोक्स 500 टैबलेट की जानकारी | Grilinctus Syrup in Hindi
Mujhe bhi problem hain mal se khun ata hain mal ke hishe me thoda sa kat lag gaya hain koi dawa batao please dard hota hain main medikal shof se le sakti hu
Kya ise roz kha saktey hai koi side effect ho sakta hai kya ? Or ek baat me baby plan kar rhi hu so ise kha sakti hu plz tell me
किया में इसे रोजाना ले सकती हूं. कृपया उत्तर दें.