milk facts in hindi

24 दूध के रोचक तथ्य | Milk Facts in Hindi


Milk Facts in Hindi: इस लेख में हम दूध के रोचक तथ्य जानेंगे। दूध हमारे जीवन का अमूल्य अंग है, खासकर शाकाहारी लोगों के लिए। क्योंकि उनके लिए दूध और इसके उत्पाद सबसे ज्यादा पोषण देते है। दूध में प्रोटीन, कैल्सियम, पोटेशियम, सोडियम की अच्छी मात्रा होती है।

दूध का उपयोग व्हे प्रोटीन बनाने के लिए भी किया जाता है, जो सम्पूर्ण प्रोटीन स्रोत है। दूध से हम टेस्टी खाद्य-सामग्री बना सकते है और जन्म के बाद दूध ही हमारा पहला पोषक पदार्थ होता है।

इस लेख में आपको 24 दूध के रोचक तथ्य के माध्यम से दूध के इतिहास (History), फायदे (Benefits), नुकसान (Side Effects) और पोषक तत्व (Nutrition Facts) के बारे में नयी जानकारी मिलेंगी।

24 दूध के रोचक तथ्य – Milk Facts in Hindi

1. एक गाय प्रतिदिन औसतन 23.8481 लीटर दूध देती है और अपने पूरे जीवन काल में यह 300,000 गिलास दूध का उत्पादन करती है। गाय हर दिन औसतन 100 पाउंड (45.3592 kg) भोजन खाती हैं और 50 गैलन (189.271 लीटर) पानी पीती हैं।

2. भारत में 300 मिलियन गोजातीय (Bovine) हैं। एक तिहाई भैंस हैं, जो 55% दूध प्रदान करती हैं।

3. विश्व में सबसे ज्यादा दूध गाय का पिया जाता है। गाय के दूध में प्रोटीन होता है, किंतु बकरी के दूध में प्रोटीन नहीं पाया जाता है।

4. सबसे पहले दूध की डेरी सऊदी अरब में स्थापित हुई थी, जिसमें ऊंट का दूध बेचा जाता था।

दूध का इतिहास – Milk History Facts in Hindi

5. 9000 साल पहले दूध देने वाला पहला जानवर भेड़ था, कुछ हजारो साल बाद बकरिया और मवेशियों, फिर गधों, जल भैंसों और घोड़ों को भी इस में शामिल किया गया। कुछ सालों बाद ऊंट, लामा, बारहसिंगे और याक को भी इस सूची में जोड़ा गया।

6. आपको यह जानकर हैरानी होगी, कि गधे भी दूध देते हैं और गधे के दूध में और मानवो के दूध में बहुत समानता होती है। इसका उपयोग बीमार या अनाथ शिशुओं के लिए किया जाता है।

7. भारत में खुदाई के दौरान गायों और बकरियों के अवशेष पाए गए जो लगभग हड़प्पा सभ्यता (3300–1300 ई.पू.) के समय को दर्शाते हैं।

8. उपमहाद्वीप में दूध और डेयरी उत्पादों का पहला लिखित उल्लेख ऋग्वेद में मिलता है, जो लगभग 1700 ईसा पूर्व में लिखा गया होगा।

9. देश में दूध के उत्पादन केंद्र बनाने की दिशा में डॉ वर्गिस जी ने एक बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अमूल गर्ल के विज्ञापन अभियान को बनाने में उनका समर्थन महत्वपूर्ण था। उनको इसी दृढ़ संकल्प के कारण काफी सारे पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। जैसे रेमन मैग्सेसे पुरस्कार, विश्व खाद्य पुरस्कार, पद्म श्री, पद्म विभूषण, पद्म भूषण और वाल्टियर शांति पुरस्कार शामिल हैं।

10. भारत में राष्ट्रीय दूध दिवस 26 नवंबर को मनाया जाता है, जोकि हमारे क्रांतिकारी डॉक्टर वर्गिस कुरियन जी का जन्मदिन है।

दूध के फायदे – Milk Benefits in Hindi

11. दूध मे पोटेशियम, बी 12, कैल्शियम और विटामिन डी पाए जाते है, इन तत्वो की काफी कमी हमारे आहारों में होती है | दूध विटामिन ए, मैग्नीशियम, जस्ता और थायमिन (बी 1) का एक काफी अच्छा स्रोत है।

12. दूध को प्रोटीन का काफी अच्छा स्रोत माना जाता है, और इसमें अधिकतर फैटी एसिड पाए जाते है , जिसमें संयुग्मित लिनोलिक एसिड (CLA) और ओमेगा -3 एस शामिल होते हैं।

13. दूध के एक कप में लगभग 8 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। प्रोटीन की हमारे शरीर में काफी ज्यादा आवश्यकता होती है, यह हमारे शरीर के विकास वह कोशिकाओ के मरम्मत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। प्रोटीन हमारे पाचन क्रिया को काफी मजबूत रखता है।

14. दूध को एक “संपूर्ण प्रोटीन” माना जाता है, क्योंकि इसमें आपके शरीर को एक अच्छे स्तर पर कार्य करने के लिए सभी नो अमीनो एसिड मौजूद होते है।

15. दूध में 2 तरीके के प्रोटीन पाए जाते हैं, कैसिइन (Casein) और व्हे प्रोटीन (Whey Protein). दोनों को एक उच्च प्रोटीन माना जाता है। कैसीन प्रोटीन गाय के दूध में 70 से 80% पाया जाता है, वहीं व्हे प्रोटीन लगभग 20% होता है। दूध पीने से हमारे मांसपेशियां काफी मजबूत रहती है और यह हमारे शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है।

16. हमारे शरीर का 99% कैल्शियम हमारे हड्डियो वह दातों में मौजूद होता है। दूध पीना हमारे हड्डियों के लिए काफी अच्छा माना जाता है, क्योंकि इसमें मौजूदा कैल्शियम, फास्फोरस, पोटेशियम, और विटामिन K2 हमारे हड्डियों को मजबूत बनाता है।

17. दूध का सेवन करने से हड्डियों की बीमारी जैसे ऑस्टियोपोरोसिस को रोका जा सकता है, वही फैक्चर के जोखिम को कम करता है। एक अध्ययन में यह पाया गया है, कि प्रोटीन हड्डियों के नुकसान को कम करता है, खासकर उन महिलाओं में जो अपने आहार में कैल्शियम का सेवन नहीं करती हैं।

18. कई अध्ययनों ने दूध के सेवन को मोटापे के कम जोखिम से जोड़ा है। दूध में विभिन्न प्रकार के घटक होते हैं, जो वजन घटाने और वजन स्थिर रखने में मदद करते हैं। इसका एक कारण यह भी हो सकता है, इसमें मौजूद उच्च प्रोटीन सामग्री आपके पेट को भरा हुआ रखता है, जो आपको ज्यादा खाने से बचाता है | रिसर्च यह बताती है, कि आहार में कैल्शियम के अधिक सेवन करने वाले लोगो में अधिक वजन या मोटापा का खतरा कम रहता है।

19. दूध दुनिया का एकमात्र एसा पेय है, जिसमें प्राकृतिक रूप से पाए जाने वाले पोषक तत्वों की इतनी बड़ी मात्रा होती है।

दूध के नुक्सान – Milk Disadvantage in Hindi

20. कही डेयरी किसानों अपने गाय के आहार में हार्मोन का इस्तेमाल करते हैं, इन हारमोंस के कारण एक गाय अपनी क्षमता से अधिक दूध का उत्पादन करती है। लेकिन इस तरह के हारमोंस स्तन कैंसर के खतरे को बढ़ाता हैं।

21. कुछ लोगों को दूध से एलर्जी होती है। यदि आपको दूध से एलर्जी है, तो यह आपके इम्यून सिस्टम को प्रभाव करेगा। यह खुजली, सूजन और सांस लेने में परेशानी का कारण बन सकता है। इस समस्या से दूर रहने के लिए आपको अपने रोजाना आहार में से दूध वह दूध की वस्तुओं को निकालना होगा।

22. फैट दूध और दूध के उत्पाद में सैचुरेटेड फैट पाया जाता है, जो हमारे शरीर में बुरे केलोस्ट्रोल की मात्रा को बढ़ाता है। जो आपके हृदय के लिए काफी नुकसानदायक होता है।

23. भारत में 1 करोड़ लोगों को Lactose Intolerance (लैक्टोज असहिष्णुता) विकार है, जिसमें वे दूध और इससे बने उत्पाद में मौजूद शुगर (Lactose) को नही पचा पाते है।

दूध के पोषक तथ्य – Milk Nutrition Facts in Hindi

24. 100 ग्राम दूध में निम्न तत्व बताई मात्रा में पाये जाते है।

तत्व मात्रा
कैलोरी42
फैट1 ग्राम
कोलेस्ट्रॉल5 मिलीग्राम
सोडियम44 मिलीग्राम
पोटेशियम150 मिलीग्राम
कोलेस्ट्रोल5 मिलीग्राम
कार्बोहाइड्रेट5 ग्राम
शुगर5 ग्राम
प्रोटीन3.4 ग्राम