psycological facts in hindi

91 अनसुने मनोविज्ञान तथ्य | Psychological Facts in Hindi


Psychological Facts in Hindi: पिछले लेखों में हमने सपनों और नींद के रोचक तथ्य जाने थे। इस लेख में हम मनोविज्ञान से जुड़े रोचक तथ्य जानेंगे। मनोविज्ञान शुरू से ही सवालों के घेरे में है, लेकिन इससे ऐसी छोटी-बड़ी वास्तविकता सामने आती है, जिनके बारे में हम सभी सोच नहीं सकते और जो हमारा नज़रिया बदल दें।

तो चलिये जानते है, साइकोलॉजिकल तथ्य हिन्दी में

अनसुने मनोविज्ञान तथ्य – Psychological Facts in Hindi

1. सबसे मजबूत और सबसे लंबे समय तक चलने वाली दोस्ती लगभग 16 और 28 वर्ष की आयु के बीच में होती है।

2. महिलाएं आमतौर पर गहरी आवाज वाले पुरुषों की तरफ ज्यादा आकर्षित होती है। क्योंकि उनका मानना है, कि वे काफी अधिक आत्मविश्वास वाले होते है और आक्रामक नहीं होते हैं।

3. आपने कई बार अपने आसपास देखा होगा, कि कुछ लोग काफी अच्छी सलाह देते हैं। लेकिन वास्तव में, उन लोगों की जिंदगी में सबसे ज्यादा समस्या होती है।

4. जो व्यक्ति जितना बुद्धिमान होता है, वह उतना ही तेज सोचता है। लेकिन आश्चर्य की बात तो यह है, उसकी लिखावट उतनी ही धीमी होती है।

5. हमारी भावनाएं हमारे बातचीत करने के तरीके को प्रभावित नहीं करती है। वास्तव में हमारे बातचीत करने का तरीका हमारे मनोदशा (मूड) को प्रभाव करता है।

6. यदि किसी व्यक्ति का चरित्र पता करना हो, तो आप इससे अनुमान लगा सकते हैं, कि वह अपने से छोटे (जैसे वेटर, गेटमेन) के साथ कैसा व्यवहार करते है।

7. यह वास्तव में अजीब है, लेकिन यह तथ्य है, कि जिन लोगों में अपराध की भावना होती है। वह दूसरों के विचारों और भावनाओं को बेहतर तरीके से समझते हैं।

8. आमतौर पर लोग सोचते हैं, कि पुरुष महिलाओं की तुलना में काफी मजेदार होते हैं। लेकिन वास्तव में वे सिर्फ अधिक मजाक करते हैं, और वह इस बात पर ध्यान नहीं देते हैं, कि अन्य लोग उनके हास्य को पसंद कर भी रहे है या नहीं।

9. पुरुषों की तुलना में महिलाओं के शरीर पर दोगुणा दर्द होता है, लेकिन उनमें दर्द को सहन करने की क्षमता भी अधिक होती है।

10. उच्च आवृत्ति (High-Frequency) वाले संगीत को सुनने से आप शांत, तनावमुक्त और खुशी महसूस करते हैं।

11. यदि आपको रात में काफी विचार आते हैं और आप उन्हें रोक नहीं पाते हैं, तो आपको उन्हें उठकर लिखना चाहिए। इससे आपका दिमाग स्थिर हो जाएगा, ताकि आप आराम से सो सकें।

12. सुप्रभात और शुभ रात्रि के मैसेज आपके दिमाग के उस हिस्से को सक्रिय करते हैं, जो खुशी के लिए जिम्मेदार होता हैं।

13. वह काम जो आपको डराते हैं, उनसे आपको खुशी मिल सकती है।

14. एक महिला एक राज़ को औसतन 47 घंटे और 15 मिनट तक गुप्त रख सकती है।

15. वह लोग जो हर किसी को खुश रखने की कोशिश करते हैं, अक्सर वे अकेलापन महसूस करते हैं।

16. हम जितनी खुशी महसूस करेंगे, हमें उतनी ही कम नींद आएगी।

17. जब आप किसी अपने प्रिजन का हाथ पकड़ते हैं, तो आप चिंता वह दर्द कम महसूस करते हैं।

18. बुद्धिमान लोग औसतन व्यक्ति की तुलना में कम दोस्त बनाना पसंद करते हैं। क्योंकि बुद्धिमान व्यक्ति जितना बुद्धिमान होता है व उतना ही चयनात्मक (Selective) होता है।

19. यदि कोई लड़की या लड़का आपका सबसे अच्छा दोस्त है, तो आप तुरंत उसे शादी कर लो, क्योंकि एक शोध के अनुसार अपने सबसे अच्छे दोस्त से शादी करने से तलाक का जोखिम 70% तक खत्म हो जाता है और इस शादी की जीवन भर चलने की संभावना रहती है।

20. वह महिलाएं ज्यादा अच्छे मूड में रहती है, जिनके ज्यादातर पुरुष मित्र होते हैं।

21. जो लोग दो भाषाएं बोलते हैं, वे अनजाने में अपने व्यक्तित्व (Personalities) को शिफ्ट कर सकते हैं। जब वे एक भाषा से दूसरी भाषा में जाते हैं।

22. लंबे समय तक अकेला रहना यह आपके शरीर के लिए उतना ही खतरनाक है, जितना कि 1 दिन में 15 सिगरेट का सेवन करना।

23. यात्रा करने से मनुष्य का मस्तिष्क स्वास्थ्य बढ़ता है। वही दिल के दौरे और अवसाद खतरे भी कम हो जाते हैं।

24. वह व्यक्ति ज्यादा आकर्षित लगते हैं, जो उन चीजों के बारे में बात करें, जिनमे वे वास्तव मे रुचि रखते हो।

25. जब दो लोग बात कर रहे हो और उनमें से एक व्यक्ति बार-बार अपना पैर थोड़ी दूर कर रहा हो या बार-बार एक पैर को बाहर की दिशा में घुमा रहा हो, तो इसका मतलब यह हो सकता है, कि वह उसकी बात नहीं सुनना चाहता है और वहां से जाना चाहता है।

26. यदि आप अपना लक्ष्य दूसरे लोगों को बताते हैं, तो आपके सफल होने की संभावना कम हो जाती है और अध्ययन के मुताबिक आप अपना आत्मविश्वास खो देते है।

27. आपके सोने से पहले जो भी आखिरी व्यक्ति आपके दिमाग में होता है, वही आपके खुशी और दर्द का कारण होता है।

28. बुद्धिमान पुरुष और महिलाएं सामान्य लोगों की तुलना मे अधिक आसानी से नाराज हो जाते हैं।

29. रोना आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है, इससे आपके शरीर मे मौजूद अस्वास्थ्यकर (Unhealthy) बैक्टीरिया बह जाते हैं, जो आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करते हैं और तनाव से राहत देते हैं।

30. दिन में 5 से 10 गाने सुनने से आपकी याददाश्त, प्रतिरक्षा तंत्र (immune system) बेहतर होती है और 80% तक अवसाद (Depression) का खतरा कम हो जाता है।

31. आपकी नाक आपके मस्तिष्क की स्मृति के सेंटर से जुड़ी हुई होती है। यही कारण है, कि गंद आपके स्मृति को काफी शक्तिशाली उत्प्रेरक (Trigger) करती है।

32. देर रात या सुबह के समय लोग बेहद ईमानदार, अजीब और व्यक्तिगत हो जाते हैं।

33. किसी व्यक्ति के साथ आप जितना ज्यादा वक्त गुजरता है, तो आपकी आदतें भी उसके जैसी हो सकती है।

34. किसी काम के प्रति आपका जुनून या रुचि आपको अन्य लोगों की तुलना में एक आकर्षक व्यक्ति बनाता है।

35. शोध के अनुसार दो तिहाई मानवों को यह पता ही नहीं होता है, कि उनके लिए क्या चीज सही है और उनकी ताकत क्या है।

36. यदि आप वास्तव में सफल होना चाहते होंगे, तो मुसीबत आने पर आप बहाने नहीं सफल होने का रास्ता खोजोगे।

37. गर्म पानी से स्नान करने पर अकेलेपन की भावना से लड़ने में मदद मिलती है।

38. एक अध्ययन में पाया गया, कि वे करोड़पति जिन्होंने अपनी संपत्ति अपने बलबूते पर अर्जित की है, वह आमतौर पर उन करोड़ पतियों की तुलना में अधिक संतुष्ट और खुश रहते हैं, जिनको यह संपत्ति विरासत में मिलती है।

39. एक अध्ययन के अनुसार खुद पर पैसे खर्च करने की तुलना में दूसरों पर पैसे खर्च करने पर हमें अधिक खुशी मिलती है।

40. गर्भवती महिलाओं में गैर खाद (मिट्टी, चूना आदि) खाने की लालसा अधिक रहती है, जिसे पिका (Pica) कहा जाता है।

41. यह काफी कम है, लेकिन यह एक दुर्लभ मानसिक बीमारी है, जिसमें मनुष्य कल्पना करता है, कि वह मृत हो रहा है, या उसका अस्तित्व समाप्त हो रहा है।

42. ट्रूमैन सिंड्रोम (Truman Syndrome) एक मनोवैज्ञानिक बीमारी है। जिसमें मरीज को लगता है, कि वह किसी रियलिटी शो मे है।

43. “इरोटोमेनिया” एक मनोवैज्ञानिक विकार है, जिसमें प्रभावित लोगों को लगता है, कि एक प्रसिद्ध व्यक्ति उनके साथ प्यार में है।

44. 68% लोक फैंटम वाइब्रेशन सिंड्रोम से पीड़ित है। इसमें लोग यह महसूस करते हैं, कि उनका फोन वाइब्रेट हो रहा है, जबकि ऐसा नहीं होता है।

45. धार्मिक प्रथाओं जैसे, भगवान में आस्था रखना, प्रार्थना करना व उनकी सेवा करना, आपके मनोवैज्ञानिक संकट के स्तर को और आपके तनाव को कम करता है।

46. शोध में पाया गया है, की हास्य अभिनेता और मजाकिया लोग आमतौर पर औसतन लोगों से अधिक उदास होते हैं।

47. एंटीडिप्रेसेंट ड्रग्स, जो यौन दुष्प्रभावों का कारण बनने के लिए जानी जाती हैं, प्रेम और रोमांस की बुनियादी मानवीय भावनाओं को भी दबा सकती हैं।

48. परोपकार (Boanthropy) एक मनोवैज्ञानिक विकार है। जहां लोग सोचते हैं, कि वे एक गाय हैं।

49. योजना B रखने से यह अधिक संभावना है, कि आप योजना A को प्राप्त नहीं कर सकते।

50. फोबोफोबिया भय लगने का भय है।

51. जब आप बात करते हैं, तब आप वही बाते दोहराते हैं, जो आपको पहले से पता होती है। लेकिन यदि अगर आप कुछ सुनते हैं, तो आप कुछ नया सीख सकते हैं।

52. आपकी भौं (Eyebrow) हर 64 दिन में दोबारा आना शुरू हो जाती है।

53. कोई फर्क नहीं पड़ता, कि आप अपने जीवन में कितनी गलतियां करते हैं या आप कितनी धीमी रफ्तार से प्रगति करते हैं। आप अभी भी उन लोगों से काफी आगे हो, जो गलतियां नहीं कर रहे है या जो कोशिश ही नहीं कर रहे।

54. हमारे दिमाग में विशेष न्यूरॉन्स मौजूद होते हैं, जो हमें अंधेरे मे एक-दूसरे के होंठों का पता लगाने में मदद करते हैं।

55. हंसी हमें तनाव, अवसाद और कैंसर का जोखिम कम करने में मदद करती है, जिसके कारण हँसी को एक सर्वोत्तम औषधि माना जाता है।

56. 90% लोग सोने से पहले उस चीज की कल्पना करता है, जो वह वास्तव में करना चाहता है।

57. बेईमान लोगों में कम बुद्धि (IQ) देखी जाती है।

58. अपने सबसे कठिन कार्य के लिए एक आलसी इंसान को चुने, क्योंकि व उस काम को करने के लिए एक आसान रास्ता खोजेगा।

59. पीला, नारंगी और लाल रंग भूख लगने के संकेत होते हैं। जिसके कारण कई फास्ट फूड रेस्टोरेंट्स पीले, नारंगी और लाल रंग के होते हैं।

60. पुरुष का मस्तिष्क महिला के मस्तिष्क से 10% बड़ा होता है। लेकिन महिलाओं का मस्तिष्क कार्य करने के लिए अधिक कुशल होता है।

61. जब कोई व्यक्ति तलाक लेता है, तब कम से कम उनकी तैयारी 18 महीनों से चल रही होती है।

62. यदि खाना बनाते समय गैस का सिलेंडर फट जाए, तो आप जान माल की भरपाई के लिए गैस कंपनी से 40 लाख रुपए तक की सहायता के हकदार होते है।

63. बिल गेट्स यदि रोज 7 करोड़ रुपए खर्च करें, तो उन्हें अपनी पूरी संपत्ति खर्च करने में लगभग 218 साल लग जाएंगे।

64. जन्म लेने के 10 मिनट बाद बच्चे का दिमाग इतना विकसित हो जाता है, कि व यह समझ जाता है, कि आवाज कहाँ से आ रही है।

65. मच्छर लगभग 12 साल में आपका पूरा खून चूस सकते हैं। मच्छरों को “O” ब्लड ग्रुप वालों का खून सूचना काफी पसंद होता है।

66. पूरी रात जागने से आप लगभग 161 कैलोरी जला सकते हो।

67. अंतरिक्ष सूट बनाने में लगभग 85 करोड़ रुपए का खर्च आता है।

68. यदि हम पृथ्वी से 10 प्रकाश वर्ष की दूरी पर एक विशाल शीशा लगा दें और फिर टेलिस्कोप से उस शीशे में देखो तो सिद्धान्त के हिसाब से हम 20 साल पीछे का देख पाएंगे।

69. हमारे शरीर का सबसे गंदा हिस्सा नाभि होता है। जिसमें लगभग 1458 तरह के बैक्टीरिया पाए जाते हैं।

70. आज के समय मूवी से पहले ट्रेलर दिखाया जाता है। लेकिन पहले मूवी ट्रेलर दरअसल फिल्मों के बाद दिखाएं जाते थे। पर मूवी खत्म होने के बाद कोई उसे देखने के लिए रुकता नहीं था, इसलिए अब इसे पहले दिखाने लगे हैं। ट्रेलर शब्द ट्रेल से लिया गया है, जिसका मतलब होता है ‘पीछे’।

71. 2022 में मंगल ग्रह के लिए एक यात्रा होने वाली है। जिसके लिए एक लाख लोगों ने आवेदन भी कर दिया है। जबकि आश्चर्य की बात तो यह है, कि इसके वापस आने की कोई गारंटी भी नहीं है।

72. आप जैसे दिखने वाले इस दुनिया में लगभग 6 लोग होते हैं। लेकिन उनसे मिलने का मौक़ा 9% ही होता है।

73. दुनिया में आज भी मरे हुए 250 लोगों को बर्फ में जमा कर रखा गया है, ताकि भविष्य की तकनीक से उन्हें वापस जीवित कर पाएंगे।

74. मनुष्य के पूरे जीवन काल में 900 बार त्वचा बदलती है।

75. खाना खाते वक्त कभी भी पानी ना पिए। या तो 30 मिनट पहले पीले या बाद में ही पिए।

76. सुंदर लड़कियों को देखकर डर लगना काफी अजीब है, लेकिन इसे कैलिगनीफोबिया (Caligynephobia) कहते हैं।

77. दुनिया में ऐसा कोई पुरुष नहीं है, जो एक ही महिला से आकर्षित होता हो।

78. आपकी सबसे अच्छी मित्र आपकी प्रेमिका बन सकती है, लेकिन वही प्रेमिका वापस आपकी मित्र नहीं बन सकती।

79. मृत्यु के बाद भी मनुष्य का दिमाग 7 मिनट तक सक्रिय होता है, जिससे वे अपनी यादों को एक कर्म की तरह सपने में देख पाते हैं।

80. गाली देने से जो मन को संतुष्टि प्राप्त होती है, उसे लालोचेज़िया (Lalochezia) कहते हैं।

81. अगर लड़कियाँ आपको पसंद करती हैं, तो आप का उन्हें घूरते हुए देखना भी पसंद आता हैं।

82. आपका मस्तिष्क एक उबाऊ (Boring) काम को पल भर में मजेदार काम में बदल सकता है, अगर सच में आप उस काम को करना चाहते हो।

83. सिर्फ एक घंटे तक भी अगर हेडफोन का इस्तेमाल कर लिया जाए, तो आपके कानों में बैक्टीरिया 700 गुना ज्यादा बढ जाते हैं।

84. आपके शरीर की लंबाई साधारण तौर पर आपके पिता पर जाती है, जबकि दिमागी क्षमता, भावनात्मक मजबूती और शरीर की बनावट मम्मी पर।

85. मच्छर काटने पर होने वाली खुजली की इच्छा से बचने के लिए काटी गई जगह पर एक गर्म चम्मच रख लीजिए, इससे प्रोटीन जिससे खुजली होती है, का असर खत्म हो जाएगा।

86. सोने जाने के पहले बिस्तर पर 93 प्रतिशत लोग अपने सोने के लिए मिलने वाले घंटे गिनते हैं।

87. बिस्तर में लेटे हुए मैसेज करते हुए 95 प्रतिशत लोगों का मोबाइल उनके चेहरे पर गिरा है।

88. जिन लड़कियों का बुद्धि स्तर (IQ Level) ज्यादा होता है, उनको जीवनसाथी तलासने में ज्यादा समस्या आती है।

89. आप किसी के जितने करीब होंगे, उनके लिए झूठ बोलना उतना ही कठिन होगा।

90. आपकी नाक 50,000 अलग-अलग सुगंधों को याद रख सकती है।

91. जो व्यक्ति झूठ बोलने में माहिर होता है, वह दूसरों के झूठ का भी पता लगाने में माहिर होता है।