apple facts in hindi

19 सेब के बारे में गज़ब तथ्य | Apple Facts in Hindi


Apple Fruit Facts in Hindi: इस लेख में हम सेब के रोचक तथ्य जानेंगे। इन रोचक तथ्य के माध्यम से आपको सेब के इतिहास, फायदे, नुकसान और पोषक तत्वों के बारे में जानने को मिलेंगा।

19 सेब के बारे में गज़ब तथ्य

1. सेब के आकार और रंग

सेब लाल, हरे, पीले और भी रंग और आकार में उपलब्ध है। सेब का रंग समग्र फाइबर सामग्री, एंटीऑक्सिडेंट और विटामिन सी के स्तर सहित पोषण संबंधी लाभों को निर्धारित कर सकता है।

2. सेब गुलाब परिवार का एक हिसा है

चेरी, नाशपाती, और खुबानी की तरह सेब को गुलाब परिवार का एक सदस्य माना जाता है, जिसे Rosaceae कहा जाता है। रोजेसी गुलाब परिवार, फूलो के पौधो का एक मध्यम आकार का परिवार होता है। जिसमे 91 जेनरा (पीढ़ी) में 4,828 ज्ञात प्रजातियां शामिल हैं।

3. 7,500 से भी जादा सेब की प्रजाति मौजूद है

दुनिया में 7,500 से भी अधिक सेब की प्रजाति पाई जाती हैं। अमेरिका में लगभग 2,500 से ज्यादा अलग-अलग नस्ल उगाई जाती हैं। उनमें से लगभग 100 को ही व्यावसायिक के रूप में बेचा जाता है। सेब अमेरिका में उगाए जाने वाला दूसरा सबसे ज्यादा बिकने वाला फल हैं, पहले नंबर पर संतरा है।

4. सेब में 25% हवा पाई जाती है

सेब को पानी पर रखने पर वह पानी पर ही तैरता है। इसका कारण यह है, कि इसमें 25% हवा होती है।

5. निम्न देश क्रमश पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा सेब का उत्पादन करते है।

  • चीन
  • USA
  • भारत
  • तुर्की
  • पोलैंड

6. सेब का वैज्ञानिक नाम मालुस पुमिला है

सेब का वैज्ञानिक नाम मालुस पुमिला (Malus Pumila) है, लेकिन इसे मालुस डोमेस्टिका (Malus Domestica), मालुस सिलवेस्ट्रिस (Malus Sylvestris), मालुस कोम्मुनिस (Malus Communis) और प्य्रुस मालुस (Pyrus Malus) के रूप में भी जाना जाता है। सेब के पेड़ों की दुनिया भर में खेती की जाती है और यह जीनस मालूस (Malus) में सबसे अधिक पाई जाने वाली प्रजाति है.

7. सेब के बिज जहरीले होते है

सेब के बीजो में एक जहरीला घटक पाया जाता है, जिसे साइनाइड (Cyanide) कहा जाता है। यदि आप इन बीजो को चबाके खाते है, तो यह जहर की तरह काम करता है। लेकिन इसका असर होने के लिए आप को लगभग 200 से ज्यादा सेब के बीज खाने होंगे।

8. सेब का पेड़ उगने में 10 साल लेता है

वेसे तो एक सेब को उगने में लगभग 4-5 साल तक का समय लगता है, लेकिन एक सेब के बिज को अच्छे सेब के पेड़ में परिवर्तन होने में करीबन 10 साल का समय लग जाता है, जो की करीबन किसी बिल्ली या कुत्ते का पूरा जीवन काल हो सकता है। एक सेब के पड़े कीउम्र 100 साल तक होती है।

9. सेब से डरने की बीमारी होती है

यह सुनने में अजीब लगें, लेकिन कुछ लोगों को सेब से डर लगता है और इस बीमारी को Malusdomesticaphobia कहते है।

सेब में पोषक तथ्य – Apple Nutrition Facts in Hindi

10. एक 100 ग्राम मध्यम आकार सेब में निम्न पोषक तत्व बताई मात्रा में होते है।

तत्व मात्रा
कैलोरी52
फैट 0.2 g
सोडियम1 mg
पोटैशियम107 mg
कार्बोहाइड्रेट14 g
प्रोटीन0.3 g
विटामिन A1% *
विटामिन C7% *
मैग्नीशियम1% *

* 2000 कैलोरी दैनिक जरूरत अनुसार

सेब के फायदे – Apple Benefits in Hindi

11. सेब हमें मुक्त कणों से बचाती है

सेब में उच्च मात्रा में फाइबर, विटामिन और मिनरल पाए जाते है। सेब में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते है, जो हमें मुक्त कणों (फ्री रेडिकल) के बुरे प्रभाव से बचाते है | मुक्त कण आम तोर पर प्राकृतिक प्रक्रियाओं और पर्यावरणीय दबावों के कारण उत्पन होते है। यदि शरीर में बहुत अधिक मुक्त कण जमा हो जाते हैं, तो वे ऑक्सीडेटिव तनाव पैदा कर सकते हैं और कोशिकाओ पर गलत प्रभाव पड़ता है।

12. सेब आपके दांत को चमकीलापन देता है

सेब में एक मैलिक (Mallic) एसिड पाया जाता है, जो हमारे दातों को चमकीलापन देने में मदद करता है। मैलिक एसिड, जो एक डाइकारबॉक्सिलिक (Dicarboxylic) एसिड है। जो की वाइन, रुबर्ब और अंगूर में भी पाया जाता है।

13. सेब वजन कम करने में मदद करता है

सेब में फेट ,सोडियम और कोलेस्ट्रॉल के तत्व ना बराबर पाए जाते है, किन्तु इस में आप को भरपूर मात्र में फाइबर मिल जाता है। फाइबर हमारे पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में और वजन कम करने में काफी मदद करता है। इससे लंबे समय तक हमें भूख नहीं लगती है।

14. सेब का सेवन हृदय के लिए अच्छा होता है

सेब हृदय रोग के जोखिम को कम करता है। इसका एक कारण यह है, कि सेब में फाइबर होता है, जो बुरे कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है।

15. सेब डायबिटीज से लड़ने में मदद करता है

सेब खाने से टाइप 2 डायबिटीज का जोखिम कम होता है। इसमें मौजूद फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण डायबिटीज़ के खतरे को कम करता है।

16. सेब केंसर से लड़ने में मदद करता है

टेस्ट-ट्यूब अध्ययन से यह पाया गया की सेब का सेवन करने से केंसर जैसी बीमारियों से कम जोखिम रहता है।

सेब खाने के नुकसान – Apple Side Effects in Hindi

17. सेब से डायबिटीज का खतरा

सेब हमें डायबिटीज से बचाता है, किन्तु इसका जादा सेवन डायबिटीज का खतरा उत्पन कर सकता है। सेब के अन्दर ज़्यादातर कैलोरी शुगर से आती है। सेब में कार्बोहाइड्रेट भी ज्यादा होता है, लेकिन इसका ब्लड शुगर लेवल पर प्रभाव नहीं होता है।

डायबिटीज़ के रोगीयों को पूरा सेब खाना चाहिए, क्योंकि चिलकें में पोषक तत्व होते है और सेब के जूस का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए।

18. ज्यादा सेब खाने से पेट दर्द होना

सेब में उच्च मात्रा में फाइबर पाया जाता है। बहुत ज्यादा सेब खाने पर गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल तंत्र में गैस का निर्माण हो सकता है, जिससे हल्का पेट दर्द होता है।

19. सेब से एलर्जी होना

कुछ लोग सेब के प्रति संवेदनशील होते है, जिससे उनमें एलर्जी के लक्षण दिखते है। जैसे जीब पर हल्की सूजन, त्वचा पर खुजली और चकत्ते आदि। अच्छे से पकें सेब खाने पर यह लक्षण कम दिखते है।