science facts in hindi

51 विज्ञान के रोचक तथ्य | Science Facts in Hindi


Amazing Science Facts in Hindi: अभी तक हमने दवा, दूध, कॉफी, संतरे और सेब के रोचक तथ्य जाने है। इस लेख में हम विज्ञान के रोचक तथ्य जानेंगे। विज्ञान ने ही मानवों को इतना आधुनिक बनाया है और इतिहास से लेकर हमारे बेहतर भविष्य के लिए विज्ञान बेहद महत्वपूर्ण है।

विज्ञान रोचक तथ्य (Science Facts in Hindi) से आपको कुछ नया जानने को मिलेगा और कुछ विज्ञान के गज़ब तथ्य आपको हैरत में डाल देंगे।

51 विज्ञान के रोचक तथ्य | Science Facts in Hindi

1. एक नवजात शिशु में लगभग 300 हड्डियां मौजूद होती है और वे हड्डियाँ हर दिन आकार बदलती रहती हैं। बढ़ती उम्र के साथ हड्डियां कम होकर 206 हो जाती है।

2. अगर आप दूसरे ग्रहो पर जाएंगे, तो गुरुत्वाकर्षण बल के कारण आपका वजन बदलेगा। जैसे यदि आपका वजन पृथ्वी पर 50 किलो है, तो ग्रह अनुसार आपका वजन निम्न होगा।

ग्रहवजन (किलोग्राम में)
बुध (MERCURY)37.8
चांद (MOON)16.6
बृहस्पति (JUPITER)252.8
शुक्र (VENUS)90.7
मार्स (MARS)37.7
शनि ग्रह (SATURN)106.4
अरुण ग्रह (URANUS)88.9
नेपच्यून (NEPTUNE)112.5

3. पृथ्वी का 20% ऑक्सीजन अमेज़ॅन वर्षावन द्वारा उत्पादित किया जाता है, अमेज़ॅन एक ही समय में बड़ी मात्रा में कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित करता है, और हमें ऑक्सीजन प्रदान करता है।

4. प्रकाश को सूर्य से पृथ्वी तक आने में 8 मिनट 19 सेकंड लगते है।

5. शुक्र एक मात्र ऐसा ग्रह है, जो दक्षिणावर्त (Clockwise) घूमता है।

6. परिशिष्ट (Appendix) एक बेकार अंग नहीं है। यह हमारे प्रतिरक्षा प्रणाली को स्वस्थ रखने के लिए काफी सहायक करता है। वही यह आंत में अच्छे बैक्टीरिया के लिए “सुरक्षित घर” के रूप में कार्य करता है।

7. आप बिना लार के भोजन का स्वाद नहीं ले सकते। इसका कारण यह है, कि पहले आप का भोजन लार में गुलना चाहिए।

8. एक औसत व्यक्ति अपने पूरे जीवन काल में इतना चल जाता है, कि वह दुनिया के पांच चक्कर लगा सकता है।

science facts

9. ऑक्टोपस (Octopus) मे तीन दिल, नौ दिमाग और नीले रंग का रक्त पाया जाता है।

10. ब्रह्मांड 50,000,000,000 आकाशगंगाओं (Galaxy) से मिलके बना है।

11. पानी एक ही समय में उबल और जम सकता है और इसे तीन बिंदु (Triple Point) कहते हैं।

12. दुनिया में सबसे तेज़ स्थलिय जानवर चीता है, जिसकी अधिकतम गति लगभग 113 किमी प्रति घंटा (70 मील प्रति घंटे) है।

13. मानव पेट रेजर-ब्लेड को नष्ट करने की क्षमता रखता है। एक अध्ययन में वैज्ञानिकों ने पाया, कि एक ब्लेड पेट के एसिड में दो घंटे रहने के बाद नष्ट हो गई।

14. गाय और घोड़े खड़े रहकर सोते हैं।

unique-science-facts-in-hindi-1

15. दो चूहे मिलकर 18 महीनों में 10 लाख से अधिक बच्चे पैदा कर सकते हैं।

16. दुनिया में सबसे बड़ा अंडा शार्क देती है।

17. सांप अपनी आंखें बंद करके भी अपनी पलकों से देख सकता है।

18. भेड़ मे चार पेट (Stomach) पाए जाते हैं, हर एक उन्हें उनके द्वारा खाए गए भोजन को पचाने में मदद करता है।

19. हमें केवल मादा (Female) मच्छर ही काटते हैं।

20. बिल्लियां अपने मूछों का इस्तेमाल यह जानने के लिए करती है, कि उनके द्वारा जाने के लिए वह स्थान छोटा तो नहीं है।

21. शनि (Saturn) और बृहस्पति (Jupiter) पर डायमंड की बरसात होती है।

22. सूर्य हमारे पृथ्वी से लगभग 3,00,000 गुना बड़ा है।

23. पहला इलेक्ट्रॉनिक कंप्यूटर 1940 में आया, जिसका आकार लगभग एक कमरे जितना बड़ा था।

24. ऑक्सीजन का रंग होता है। यह आपको हल्के नीले रंग में ठोस (Solid) या तरल (Liquid) स्थिति में ही दिखेगा।

25. आवर्त सारणी (Periodic Table) मे J और Q अक्षर को छोड़कर बाकी आपको सारे अक्षरो से शुरू होने वाले घटक दिख जाएंगे।

26. ऑक्टोपस एक बार में 56,000 अंडे देते हैं।

27. गायों के ऊपरी दांत नहीं होते हैं।

28. जिराफ की जीभ 20 इंच लंबी हो सकती है।

29. मधुमक्खियां माउंट एवरेस्ट से भी ऊंची उड़ सकती है।

30. सोते समय आपका दिमाग सिकुड़ जाता है।

31. मधुमक्खियां रंगीन शहद बना सकती हैं।

32. चिट्टियां अपने वजन से 50 गुना अधिक वजन उठा सकती है, अलग-अलग प्रजातियों की चींटियों के लिए यह अलग-अलग होता है। जैसे एशियाई बुनकर चींटी, अपने वजन का 100 गुना उठा सकती है।

33. चींटियों के फेफड़े और कान नहीं होते है।

34. पृथ्वी की 70% सतह पानी से ढकी हुई है।

35. ऊंट एक बार में 150 लीटर पानी पी सकता है।

36. चंद्रमा पर पानी भारत द्वारा खोजा गया था।

37. हिप्पो (दरियाई घोड़े) का दूध चमकदार वह गुलाबी होता है।

38. शहद कभी खराब नहीं होता है।

39. आकाशगंगा में तारों की संख्या से ज्यादा हमारे पृथ्वी पर पेड़ है।

40. चीता दहाड़ नहीं सकता, बल्कि बिल्ली के समान आवाज निकालते हैं।

41. हिलियम गैस हवा से भी हल्की पाई जाती है और यह तरल अवस्था में गुरुत्वाकर्षण के विपरीत होती है।

42. आप किसी कागज के टुकड़े को केवल 8 बार ही मोड़ सकते हैं। चाहे कागज का टुकड़ा कितना भी बड़ा हो।

43. नासा विशेषज्ञ का दावा है, कि अगले 20 साल में हम यह पता लगा लेंगे, कि हम ब्रह्मांड में हम अकेले नहीं हैं।

44. मानव दिमाग में 78% पानी होता है।

45. ध्वनि (Sound) हवा की तुलना में पानी में लगभग 4 गुना तेज यात्रा करती है।

46. शरीर में सबसे लंबे समय तक जीवित रहने वाली कोशिकाएं दिमाग की होती हैं, जो पूरे जीवनकाल तक रह सकती हैं।

47. यदि आप पृथ्वी में आर-पार सुरंग बनाते हैं और अंदर कूदते हैं, तो आपको दूसरी तरफ से निकलने में 42 मिनट और 12 सेकंड का समय लगेगा।

48. आपके शरीर की सबसे छोटी हड्डी आपके कानों में होती है।

49. बुध (Mercury) और शुक्र (Venus) हमारे सौर मंडल के केवल 2 ग्रह हैं, जिनका कोई चंद्रमा (उपग्रह) नहीं है।

50. हमारे शरीर में इंसानी कोशिकाओं की तुलना में 10 गुणा ज्यादा बैक्टीरियल कोशिका है।

51. हिमालय सबसे नयी पर्वत-श्रृंखला में से एक है और यह सालाना 1 सेंटीमिटर बढ़ती है।

आखरी शब्द

हमें उम्मीद है, कि यह लेख “51 विज्ञान के रोचक तथ्य | Science Facts in Hindi” आपके लिए ज्ञानपूर्वक रहा होगा और आपको विज्ञान के बारे में कुछ नया जानने को मिला होगा। अगर आपका कोई सवाल या सुझाव है, तो हमें कमेंट में जरूर बताएं।