alcohol facts in hindi

41 शराब से जुड़े रोचक तथ्य | Alcohol Facts in Hindi


Alcohol Facts in Hindi: इस लेख में हम शराब के बारे में रोचक तथ्य जानेंगे, जिसे दारू, मदिरा, Alcohol, और Ethanol नाम से भी जाना जाता है।

दरअसल पीने वाली शराब का वैज्ञानिक नाम Ethanol (C2H5OH) है, जो Alcohol श्रेणी में आती है। इसे Ethyl Alcohol और Grain Alcohol भी कहते है।

यह सिर्फ मनोरंजन के लिए ही नहीं, बल्कि बहुत से अन्य कामों में भी उपयोग की जाती है, जैसे दवाई में। रसायन विज्ञान में इसका महत्व बहुत ज्यादा है। तो आइये जानते है, शराब (Alcohol) से जुड़े रोचक तथ्य

41 शराब से जुड़े रोचक तथ्य | Alcohol Facts in Hindi

1. शराब एक अवसाद है। इसका मतलब है, कि हमारे दिमाग में मौजूदा गतिविधियों की रफ्तार को यह धीमा कर देता है।

2. तनाव से राहत देना यह शराब का एक प्रमुख प्रभाव होता है। यह गाबा (GABA) नामक एक न्यूरोट्रांसमीटर के गति में वृद्धि के कारण होता है।

3. शराब का प्रभाव तब होता है, जब इथेनॉल (Ethanol) हमारे रक्त प्रभाव में प्रवेश करता है, और दिमाग, दिल और अन्य अंगों के कोशिकाओं की झिल्लियों से होकर गुजरता है।

4. पुरुषों में महिला की तुलना में शराब का सेवन करने की अधिक दिलचस्पी होती है।

5. जो महिलायें शराब पर निर्भर रहती है, उनकी मृत्यु शराब से संबंधित कारणों से पुरुषों की तुलना में 50% से 100% अधिक रहती है।

6. 15 साल से पहले शराब का सेवन करने वाले बच्चों मे जीवन भर इसकी आदत लगने की गहरी संभावना होती है।

7. शराब का सेवन पागलपन के जोखिम को बढ़ाता है।

8. रेड वाइन पीना हमारे दिल के लिए अच्छा माना जाता है। इसमें मौजूद रेस्वेराट्रोल एक पदार्थ है, जो कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने व रक्त वाहिका के नुक़सान को रोकने और रक्त के थक्कों को रोकने में मदद करता है।

9. मांसपेशियां वसा (फैट) की तुलना में शराब को तेजी से अवशोषित करती है। इसका मतलब जिन व्यक्ति में मांसपेशियां ज्यादा और वसा कम होती है, उनमें शराब सहनशीलता अधिक होती है।

10. अल्कोहल (Alcohol) शब्द का उपयोग पहली बार 1849 में स्वीडिश चिकित्सक मैग्नस हुस द्वारा किया गया था।

11. गर्भवती महिला को शराब का सेवन नहीं करना चाहिए, इससे हर साल शारीरिक या मानसिक विकलांगता के साथ 40,000 बच्चे पैदा होते हैं।

12. दुनिया भर में हर साल शराब की वजह से 30 लाख मौतें होती है। यह सभी मौतों का 5.3% है।

13. साउथ अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज हर्शल गिब्स ने अपने जीवन के एक दिवसीय खेल में सबसे अधिक रन 175 शराब के नशे में बनाए थे।

14. 1920 और 1930 दशक के बीच में अमेरिकी सरकार ने शराब पर प्रतिबंध लगाया था। उस प्रतिबंध को सुनिश्चित करने के लिए वहां की सरकार ने शराब में जहर मिला दिया था। जिसके कारण 10000 से ज्यादा लोग मारे गए थे।

15. यदि एक महीने के लिए शराब को छोड़ा जाए, तो लीवर बेहतरीन रूप से काम करने लगता है। रक्तचाप (Blood Pressure) में कमी आती है, और लिवर से जुड़ी बीमारियां और डायबिटीज का खतरा कम होता है।

16. वोडका (Vodka) दुनिया की सबसे लोकप्रिय शराब मानी जाती है। इसमें 40% शराब के स्तर मौजूद होते हैं।

17. ब्रयूमैिस्टर (Brewmeister) दुनिया की सबसे तेज/कडक बीयर होती है। इसमें 67.7% शराब की मात्रा पाई जाती है।

18. दुनिया में कैंसर से होने वाली मौतों का 3.5% कारण शराब है।

19. 2013 से पहले रूस में बीयर को शराब की श्रेणी में नहीं गिना जाता था।

20. ऐसा माना जाता है, कि शराब से हुए लीवर पर नुकसान को कॉफी ठीक करने में मदद करती है।

21. बिलेनियर वोडका (Billionaire Vodka) दुनिया की सबसे महंगी शराब है। जिसकी कीमत करीबन 24 करोड़ 5 लाख रुपए है।

22. ज्यादातर लोग यह सोचते हैं, कि शराब पीने से शरीर का तापमान बढ़ता है। लेकिन वास्तव में यह शरीर के तापमान को कम करता है।

23. पानी और चाय के बाद दुनिया में बीयर को सबसे लोकप्रिय पेय माना जाता है।

24. शराब को (C2H6O), जिसे एथिल अल्कोहल या इथेनॉल के रूप में भी जाना जाता है।

25. शराब को पचाना असंभव है। शराब कभी-कभी आपके पेट को परेशान कर सकती है।

26. एक अध्ययन में यह पाया गया है, कि 2001 से 2013 तक शराब का दुरुपयोग बहुत ज्यादा किया गया है।

27. भारत के कुछ राज्यों में जैसे बिहार, गुजरात, मिजोरम और नागालैंड राज्यों के साथ-साथ लक्ष्यदीप (केंद्र शासित प्रदेश) में शराब निषेध है।

28. वोडका का सही में इस्तेमाल औषधि (Medicinal) प्रयोजनों के लिए किया जाता था। हालांकि आज यह मनोरंजन के तौर पर लिया जा रहा है।

29. शराब से डर लगने को ओनोफोबिया (Oenophobia) कहा जाता है।

30. वोडका को पैर की गंद दूर करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।

31. जो महिला शराब का सेवन करती है, उनमें शराब न पीने वाली महिला की तुलना में स्तन कैंसर के खतरे की संभावना 10% ज्यादा रहती है।

32. शराब के साथ कैफीन का सेवन करने से आप कम नशे में रहते हैं।

33. खाली पेट शराब का सेवन करने पर तीन गुना ज्यादा नशा होता है। क्योंकि खाली पेट होने के कारण शराब सीधे आपके रक्तधारा (Blood Stream) में चली जाती है।

34. 2009 की जर्नल ऑफ सेक्सुयल मैडिसिन अनुसार, एक सीमा में शराब का सेवन करने से पुरुषों में कामलिप्सा (संभोग इच्छा) बढ़ती है

35. एक बोतल शराब की बनाने के लिए लगभग 600 अंगूर का इस्तेमाल किया जाता है।

36. एम्स्टर्डम, नीदरलैंड की राजधानी है, जहां गलियां साफ करने के लिए लोगों को हर दिन सैलरी के तौर पर 50 बीयर, 10 यूरो और थोड़ा तंबाकू दिया जाता है।

37. शराब का कम मात्रा में सेवन करने से डायबिटीज़ का खतरा कम होता है।

38. 31% रॉकस्टार (स्टेज पर गाने वाले) की मौत की वजह शराब या ड्रग्स होती है।

39. मनुष्य को जिने के लिए जिने 13 महत्वपूर्ण खनिज की जरूरत होती है, व शराब में मौजूद होते हैं।

40. एंटीसेप्टिक, एंटिडॉट, कीटाणुनाशक और अन्य प्रकार की दवाइयों में अल्कोहल का उपयोग होता है।

41. कैरेबियन में वर्वेट बंदर 300 सालों से इंसानो से कॉक्टेल चुराते है, क्योंकि पानी से ज्यादा उनको शराब पीना पसंद है।

आखरी शब्द

हमें उम्मीद है, कि यह लेख “41 शराब (Alcohol) से जुड़े रोचक तथ्य | Alcohol Facts in Hindi” आपको पसंद आया होगा और दारू के बारे में कुछ दिलचप्स आपकों जानने को मिला होगा।

अंत में यही कहना चाहूँगा, कि शराब का कम से कम सेवन करें। क्योंकि इसने हजारों परिवार तबाह किये है, खासकर भारत जैसे देश में। शराब कुछ लम्हों के लिए आनंद जरूर देती है, लेकिन ज्यादा और अधिक सेवन से यह जानलेवा साबित होती है। इसलिए इससे दूर रहने में ही भलाई समझें।