Protein, Fat, Carbohydrate, Vitamins और Minerals की आवयश्कता हमे अपने दैनिक जीवन में पड़ती है. अगर इनकी ख़ुराक जरूरत अनुसार ना ले, तो Malnutrition होता है, जिससे बहुत सी छोटी बड़ी बीमारी होती है.
इस लेख में Vitamins (विटामिन) पर जानकारी मिलेंगी. जिसमे विटामिन के प्रकार (Types), दैनिक जरूरत, स्रोत (Source) पर बात करने वाले है. वही विटामिन की कमी पर क्या करे? इसका जवाब देंगे.
Vitamin क्या है?
Vitamin एक जैविक पदार्थ है. जो हमारे शरीर को बहुत कम लेकिन संतुलित मात्रा में चहिये। विटामिन शरीर के सामान्य मेटाबोलिज्म के लिए ज़रूरी होता है।अगर विटामिन उपयुक्त मात्रा में ना मिले तो गंभीर शारिरिक व मानसिक समस्याये हो सकते है।
सामान्यतः हम इंसान विटामिन भोजन से प्राप्त करते है। ऐसा इसलिए क्योकि इंसानी शरीर या तो कुछ विटामिन बहुत ही कम बनाता है या बनाता ही नही है।
Vitamin में कार्बन होने के कारण इसे जैविक (Organic) तत्व बताया जाता है।
हर जीव की विटामिन की जरूरत अलग-अलग होती है। जैसे कुत्ते का शरीर ‘विटामिन C’ बना सकता है, लेकिन इंसान नही। ‘विटामिन D‘ धूप से शरीर ग्रहण करता है।13 विटामिन अभी तक पाये गए है। हर विटामिन की अपनी अलग भूमिका है।
आज के समय में अस्वस्थ-आहार से विटामिन की आवयश्कता की पूर्ति नहीं हो पाती है. इसलिए Multivitamin Tablet जैसे Becosules Capsules का चलन बढ़ गया है,
वसा घुलनशील और पानी में घुलनशील विटामिन
Vitamins को घुलनशीलता के तर्क पर दो भागो में बांटा गया है.
- वसा में घुलनशील (Fat Solubles Vitamins)
- पानी में घुलनशील (Water Soluble Vitamins)
वसा में घुलनशील विटामिन शरीर में आसानी से संग्रह हो जाते है और दुसरे पानी में घुलनशील विटामिन शरीर में संग्रह नही हो पाते। इसलिए हमे नियमित तौर पर भोजन या सप्लीमेंट से इसे लेना होता है।
वसा में घुलनशील विटामिन
Vitamin A,D,E और K वसा घुलनशील होते है। वसा घुलनशील विटामिन फैटी टिश्यू और लिवर में कई दिनों, कभी-कभी महीनों तक के लिए भी जमा रहते है।
वसा घुलनशील Vitamins आंतों के माध्यम से फैट्स, लिपिड्स द्वारा शरीर की ज़रूरत के अनुसार उपयोग किये जाते है।
पानी में घुलनसील विटामिन
उपर बताये गए Vitamins को छोडकर अन्य सभी पानी में घुलनसील होते है। पानी में घुलनसील विटामिन शरीर में जमा नही रह पाते। ये पेशाब के साथ शरीर से बाहर आ जाते है। इसलिए ये Vitamins नियमित तौर पर भोजन द्वारा शरीर को चहिये होते है।
विटामिन के प्रकार (Types of Vitamins)
Vitamins 13 प्रकार के पाये गए हैI हम प्रत्येक के स्रोत और उनकी कमी से होने वाली बीमारियों के बारे में चर्चा करेंगे।
Vitamin A
| रसायनिक नाम | Retinol, Retinal |
| घुलनशीलता | वसा घुलनशील विटामिन |
| कमी से बीमारी | रतौन्धी, keratomalacia व आंखों से जुड़ी समस्यायें |
| स्रोत | कॉड लिवर आयल, गाजर, शकरकंद, ब्रोकली, पालक, बटर इत्यादि |
| जरुरत | पुरुष: 900 mcg/day | महिला: 700 mcg/day |
Vitamin B
| रसायनिक नाम | Thiamine |
| घुलनशीलता | पानी में घुलनशील विटामिन |
| कमी से बीमारी | बेरीबेरी, Wernicke-Korsakoff syndrome |
| स्रोत | यीस्ट, धान, सूर्यमुखी के बीज, पत्ता गोबी, आलू, संतरा इत्यादि |
Vitamin B2
| रसायनिक नाम | Riboflavin |
| घुलनशीलता | पानी में घुलनशील |
| कमी से बीमारी | Ariboflavinosis |
| स्रोत | सतावर, केला, पनीर, दूध, योगर्ट, मीट, मछ्ली इत्यादि |
Vitamin B3
| रसायनिक नाम | Niacin, Niacinamide |
| घुलनशीलता | पानी में घुलनशील |
| कमी से बीमारी | Pellagra, Dermatitis और मानसिक समस्याये |
| स्रोत | दूध, अंडे, अवोकेडो, खजूर, टमाटर, पत्तेवाली सब्जीया, ब्रोकली, गाजर, नट्स, दाल इत्यादी |
| जरुरत | पुरुष: 16 mg/day | महिला: 14 mg/day |
Vitamin B5
| रसायनिक नाम | Pantothenic acid |
| घुलनशीलता | पानी में घुलनशील |
| कमी से बीमारी | Paresthesia |
| स्रोत | ब्रोकोली, अवोकेडो, रॉयल जैली, मिट, धान इत्यादी |
Vitamin B6
| रसायनिक नाम | Pyridoxine, Pyridoxamine, Pyridoxal |
| घुलनशीलता | पानी में घुलनशील |
| कमी से बीमारी | एनीमिया, तांत्रिका और स्पाइनल कॉड से जुड़ी समस्याये |
| स्रोत | मीट, केला,नट्स ,दूध इत्यादी |
| जरुरत | पुरुष: उम्र 19-50: 1.3 mg/day, उम्र 51 से ज्यादा: 1.7 mg/day | महिलाये: उम्र 19-50: 1.3 mg/day, उम्र 51 से ज्यादा: 1.5 mg/day |
Vitamin B7
| रसायनिक नाम | Biotin |
| घुलनशीलता | पानी में घुलनशील |
| कमी से बीमारी | आंतों में जलन, Dermititis |
| स्रोत | अंडा, लिवर इत्यादी |
Vitamin B9
| रसायनिक नाम | Folic acid, Folinic acid |
| घुलनशीलता | पानी में घुलनशील |
| कमी से बीमारी | एनीमिया |
| स्रोत | हरी सब्जियां, दाल, लिवर ,सूर्यमुखी के बीज इत्यादी |
Vitamin B12
| रसायनिक नाम | Cyanocobalamin, Hydroxocobalamin, Methylcobalamin |
| घुलनशीलता | पानी में घुलनशील |
| कमी से बीमारी | Megaloblastic Anemia |
| स्रोत | मीट ,मछली, अंडे, दूध, डेरी प्रोडक्ट इत्यादी |
Vitamin C
| रसायनिक नाम | Ascorbic acid |
| घुलनशीलता | पानी में घुलनशील |
| कमी से बीमारी | Scurvy |
| स्रोत | सभी खट्टे फल |
| जरुरत | पुरुष: 90 mg/day | महिला: 75 mg/day |
Vitamin D
| रसायनिक नाम | Ergocalciferol |
| घुलनशीलता | वसा में घुलनशील |
| कमी से बीमारी | रिकेट्स, हड्डियों का कमजोर होना |
| स्रोत | सूरज की किरणें, मशरुम, फैटी एसिड इत्यादि |
| जरुरत | उम्र : 1-70 15mcg/day | उम्र: 70 से ज्यादा 20 mcg/day |
Vitamin E
| रसायनिक नाम | Tocopherols |
| घुलनशीलता | वसा में घुलनशील |
| कमी से बीमारी | नवजात शिशु में Hemolytic Anemia, जिसमे RBC नष्ट हो जाती है |
| स्रोत | अलमोंडस, अवोकेडो, अण्डे, दूध, नट्स, हरी सब्जियां, कच्ची तेल,गेहू। |
| जरुरत | 15mg/day |
Vitamin k
| रसायनिक नाम | Phylloquinone, Menaquinones |
| घुलनशीलता | वसा में घुलनशील |
| कमी से बीमारी | असामान्य तौर पर खून का बहना |
| स्रोत | कीवी फ्रूट्स, अवोकेडो, हरी सब्जियां इत्यादि |
Viamins की कमी पर क्या करे?
Vitamin की कमी स्वस्थ-आहार ना लेने वाले लोगो में अक्सर होता है. किसी विटामिन की कमी के लक्ष्ण सामने आने पर उसके स्रोत का सेवन बढ़ाना चाहिए.
अगर अवस्था गंभीर हो और कमी के लक्षण भारी हो, तो डॉक्टर के पास जल्द से जल्द जाना चाहिए. डॉक्टर विटामिन टैबलेट सलाह करते है. जैसे Vitamin B की कमी पर Neurobion Forte सलाह की जाती है.
ध्यान रखे, विटामिन की ओवरडोज़ भी नुक्सान दायक शाबित हो सकती है.
निष्कर्ष
हमे उम्मीद है, यह लेख “विटामिन के प्रकार, कमी, जरूरत, स्रोत | Vitamins in Hindi” आपके लिए उपयोगी होगा. अंत तक आपको विटामिन के प्रकार के बारे में पता चल गया होगा और विटामिन की कमी पर क्या करे? इसका भी जवाब मिल गया होगा.
अगर आपका कोई भी सवाल या सुझाव है, तो हमे कमेंट में जरुर बताए.
