Omnacortil Tablet क्या है? – What is Omnacortil Tablet in Hindi
Omnacortil Tablet एक Cortico-steroid दवा वर्ग की दवाई है। जिसका उपयोग सांस संबंधित विकारों, सूजन, त्वचा पर लाल धब्बे, पित्त रोग, एलर्जी आदि जैसे लक्षणों का इलाज करने के लिए किया जाता है। यह एलोपैथिक दवा शेडुयल-एच के अंतर्गत आती है।
Omnacortil Tablet कुछ गंभीर स्वास्थ्य बीमारी जैसे अस्थमा, चर्म रोग, सूखी खांसी, Leukemia, Lymphoma आदि से राहत प्रदान करने में भी सहायक है। इसे Macleods Pharmaceuticals Pvt Ltd नाम की कंपनी द्वारा निर्मित किया जाता है।
चूँकि Omnacortil Tablet में Prednisolone Sodium Phosphate उपलब्ध होता है, जो कि NSAID और Anti-inflammatory Action (यह एक उपचार की प्रक्रिया है। जो सूजन और एलर्जी को खत्म करती है) प्रदर्शित करता है।
ओमनाकॉरटिल टैबलेट की संरचना – Omnacortil Tablet Composition in Hindi
Omnacortil Tablet में निम्नलिखित घटक शामिल होते है-
Prednisolone Sodium Phosphate
पढ़िये: विकोरिल टैबलेट की जानकारी | Zerodol P Tablet in Hindi
ओमनाकॉरटिल टैबलेट के उपयोग व फायदे – Omnacortil Tablet Uses & Benefits in Hindi
Omnacortil Tablet के ज्यादातर फायदे पेट से जुड़े होते है। कुछ सूचीबद्ध मौजूद बीमारियों और अवस्थायों के बारें में ज्ञात होने पर इस दवा को डॉक्टर की मंजूरी के बाद उपयोग में ले सकते हैं। ये सूचीबद्ध लक्षण निम्नलिखित हैं,
- सोरायसिस
- अस्थमा
- सारकॉइडोसिस
- त्वचा रोग
- गठिया (Arthritis)
- लिंफोमा
- टॉक्सिक एपिडर्मल नेक्रोलिसिस
- पुराना लिम्फोसाईटिक ल्यूकेमिया
- घमौरियां
- एलर्जी
- अल्सरेटिव कोलाइटिस
- इर्रिटेबल बोवेल सिंड्रोम
- Bursitis
- पुराना ऑस्टियोआर्थराइटिस
- डर्मेटाइटिस हेरपेटिफॉर्मिस
- Polymyositis
- मल्टीपल स्क्लेरोसिस
- यूवाइटिस
- जुवेनाइल रूमेटॉइड आर्थराइटिस
- हीमोलिटिक अनेमिया
- वातरोगग्रस्त ह्रदय रोग
- चेहरे पर परालयसीस
- जीभ पर सूजन
- सर पर खुजली
- घरघराहट
- गंभीर एलर्जी प्रतिक्रियाएं
- नेत्र रोग
- गुर्दे का रोग
ओमनाकॉरटिल टैबलेट की खुराक – Omnacortil Tablet Dosage in Hindi
- Omnacortil tablet की खुराक व्यक्ति की शारीरिक व मानसिक अवस्था, उम्र, लिंग, जारी दवाई व मेडिकल टेस्ट आदि पर निर्भर करती है।
- आमतौर पर औसत आयु वाले रोगी को इसका सेवन दिन में दो बार सुबह, शाम खाना खाने के बाद एक-एक टैबलेट सलाह किया जाता है।
- इस टैबलेट को तोड़कर, पीसकर या चबाकर सेवन नहीं करना चाहिए, बल्कि पूरा निगलना चाहिए।
- 5 से 10 साल तक के बच्चो के लिए इस टेबलेट को तोड़ के या घोल के खुराक दी जानी चाहिए। 5 साल से कम उम्र के बच्चो के लिए सिरप का इस्तेमाल करना चाहिए।
पढ़िये: बीफिलैक कैप्सूल की जानकारी | Montair LC Tablet in Hindi
ओमनाकॉरटिल टैबलेट के दुष्प्रभाव – Omnacortil Tablet Side Effects in Hindi
शरीर की अलग प्रतिक्रिया, एलर्जी व ओवरडोज के कारण Omnacortil Tablet से साइड-इफ़ेक्ट्स हो सकते है। जिसे नज़रअंदाज़ नहीं करना चाहिये।
Omnacortil से खासकर होने वाले साइड इफ़ेक्ट्स निम्न है, लेकिन इनके अलावा भी अन्य साइड इफ़ेक्ट्स हो सकते है। और भारी साइड इफ़ेक्ट्स की अवस्था मे जल्द से जल्द डॉक्टर की सहायता ले।
- सिरदर्द
- पीरियड साइकल मे बदलाव
- इलेक्ट्रोलाइटअसंतुलन
- लिबिडो में कमी
- बालों का बढ़ना
- संक्रमण का खतरा
- बहुत ज़्यादा पसीना आना
- थकान
- मूड मे बदलाव
- त्वचा पर दाग
- रक्त में ग्लूकोज की वृद्धि
- हड्डी विकास मे परिवर्तन
- गुस्सा आना
- नींद न आना
- धुंधली दृष्टि
- चक्कर आना
- तेजी से दिल धड़कना
- पेट खराब
- मूत्र में कमी
- चक्कर आना
- भूख में वृद्धि
सावधानियां – Omnacortil Tablet Precautions in Hindi
Omnacortil Tablet का उपयोग करने से पहले इसकी सावधानियों के बारे मे जान लेना बहुत आवश्यक है। अगर कोई निम्न अवस्था मे है, तो डॉक्टर को अपनी अवस्था के बारे मे बताना बेहद जरूरी है क्योंकि निम्न अवस्था मे Omnacortil Tablet से साइड-इफ़ेक्ट्स होने की संभावना ज्यादा है।
1) लीवर/किडनी इंफेक्शन: यदि आप लीवर या किडनी या हार्ट इंफेक्शन से ग्रसित है, तो पूरी तरह से इसके सेवन से बचना चाहिए। क्योंकि Seroid इस स्थिति में हार्ट या किडनी फैल आसानी से कर सकता है।
2) गर्भावस्था: चिकित्सक की सलाह के बिना गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओ को इसके सेवन से बचना चाहिए। क्योंकि इसमें उपस्थित Steroid शिशु की सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है।
3) लकवा: यदि रोगी लकवाग्रसित है, तो उसे बिना डॉक्टरी सलाह के इस टैबलेट से दूर रखना चाहिए। क्योंकि Steroid से मासपेशियों में खिंचाव की संभावना बढ़ जाती है और रोगी को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
पढ़िये: डोम्स्टाल 10 Mg टैबलेट की जानकारी | Norflox TZ Tablet in Hindi
कीमत व वेरिएंट – Omnacortil Tablet Price & Variant
निम्न वेरिएंट में Omnacortil Tablet मार्केट में उपलब्ध है, जिनकी कीमत निम्नलिखित है। अगर डॉक्टर Omnacortil Tablet सलाह करते है, तो इसी वेरिएंट का इस्तेमाल करें, अन्य वेरिएंट पर ना जाए।
वेरिएंट | मात्रा | कीमत |
Omnacortil 5 Mg | 10 ps | 06.16 Rs |
Omnacortil 10 Mg | 10 ps | 10.64 Rs |
Omnacortil 2.5 Mg | 10 ps | 06.90 Rs |
Omnacortil 20 Mg | 10 ps | 21.89 Rs |
Omnacortil 40 Mg | 10 ps | 30.80 Rs |
विकल्प – Omnacortil Tablet Substitute
निम्न Omnacortil Tablet के विकल्प (Alternative) है। जिसका इस्तेमाल Omnacortil Tablet की जगह किया जा सकता है।
लेकिन ध्यान रहे, इन टैबलेट के उपयोग से पहले डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
- Nucort Tablet by Mankind Pharmaceuticals Ltd.
- Prednisolone Tablet by Pfizer Ltd.
- Predone Tablet by Cipla Ltd.
- Wysolone Tablet by Pfizer Ltd
Omnacortil Tablet FAQ in Hindi
1 ) क्या Omnacortil Tablet को खाली पेट लेना चाहिए?
उत्तर: किसी भी संभावित सांस एवं एलर्जी की समस्या को रोकने के लिए Omnacortil Tablet को खाली पेट नहीं लिया जाना चाहिए।
2) क्या Omnacortil Tablet का उपयोग गर्भवती महिला के लिए ठीक है?
उत्तर: इस संवेदनशील अवस्था मे Steroid की भारी खुराक सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकती है। इसलिए डॉक्टर की सलाह और परामर्श से ही Omnacortil Tablet का सेवन करना चाहिए।
3) क्या Omnacortil Tablet को कुछ खाद्य पदार्थों के साथ लेने से बुरा प्रभाव पड़ता है?
उत्तर: हाँ, Omnacortil Tablet का सेवन करते समय एल्कोहोल व तेलीय सेवन से बचना चाहिए।
4) मुझे Omnacortil tablet को कैसे संग्रहित करना चाहिए?
उत्तर: इन टैबलेट को उचित तापमान, आर्द्रता और वायु रोधी पात्र में स्वच्छ और साफ जगह पर संग्रहित करना चाहिए और बच्चों की पहुँच से दूर रखा जाना चाहिए।
5) क्या Omnacortil tablet का उपयोग हृदय रोगी के लिए ठीक है?
उत्तर: नहीं, चूँकि यह एक Corticosteroid है। इसलिए इसमें उपस्थित Steroid के सेवन से Heart fail होने तक कि स्थिति उत्पन्न हो जाती है। अपने घरेलू चिकित्सक की सलाह से ही इसका सेवन करना चहिए।
6) क्या Omnacortil Tablet का उपयोग लकवाग्रस्त रोगी के लिए ठीक है?
उत्तर: यदि रोगी लकवाग्रसित है, तो उसे बिना डॉक्टरी सलाह के इस टेबलेट से दूर रखना चाहिए। क्योंकि Steroid से मासपेशियों में खिंचाव की संभावना बढ़ जाती है और रोगी को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
7) क्या होगा अगर हम इस दवाई का उपयोग करना एकदम बन्द कर दे?
उत्तर: इसका उपयोग एकदम बन्द कर देने से मानसिक स्थिरता गड़बड़ा जाती है और मरीज को दौरे पड़ने शुरू हो जाते है। इसलिए एकदम से ना छोड़कर धीरे-धीरे कम सेवन करते हुए डॉक्टरी सलाह लेते हुए छोड़े।
8) क्या दवा के प्रभाव में गाड़ी चलाना या भारी उपकरण चलाना सुरक्षित है?
उत्तर: नहीं, इसके सेवन के बाद रोगी को पूरा आराम करना चाहिए। इस दवा का असर खत्म होने के बाद और सुधार के बाद काम करना सुरक्षित है।
9) क्या होगा अगर मुझे Omnacortil Tablet से एलर्जी है?
उत्तर: यदि आपको इस दवा से एलर्जी है, तो आपको अपने डॉक्टर को इसके बारे में बताना चाहिए।
10) क्या Omnacortil Tablet के निरंतर सेवन से हमारा प्रतिरक्षा तंत्र (Immune System) कमजोर होता है?
उत्तर: चूँकि यह एक Carticosteroid है, जो कि कम खपत करने पर लाभदायक है। परंतु इसके निरन्तर सेवन से शरीर के विभिन्न अंगों पर इसका बहुत बुरा असर पड़ता है। और प्रतिरक्षा तंत्र को कमजोर करता है। इसलिए अपने घरेलू चिकित्सक से परामर्श लेके इसका सेवन करें।
पढ़िये: यूनिएंजाइम टैबलेट की जानकारी | Mucaine Gel Mint in Hindi
Agar omnacortile 20 ke use se chehre pr daane aa rhe hai to kya kru???