Meftal P Suspension क्या है? – What is Meftal P Suspension in Hindi
Meftal P Suspension एक Nonsteroidal Anti-Inflammatory Drugs (NSAIDs) वर्ग की दवा हैं, जिसका उपयोग दांत दर्द, सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द, चोट दर्द, जोड़ो के दर्द, Rheumatoid Arthritis आदि सभी लक्षणों से राहत देने में किया जाता हैं।
मासिक धर्म में होने वाले दर्द, बुखार, रक्त के थक्के का जमना, Cramps (ऐंठन) आदि सभी लक्षणों से भी छुटकारा दिलाने में मददगार हैं। इस एलोपैथिक वर्ग की दवा का उच्च स्तर पर उपयोग शरीर में सूजन को कम करने के लिए किया जाता हैं।
गैस्ट्रिक अल्सर, लीवर और किडनी के रोगों तथा अस्थमा से पीड़ित रोगियों के मामले में इसके सेवन से पूरी तरह बचा जाना चाहिए।
नाम | Meftal P Suspension |
संरचना (Composition) | Mefenamic Acid |
निर्माता (Manufacturer) | Blue Cross Laboratories Ltd. |
दवा-प्रकार (Type of Drug) | NSAIDs |
कीमत (Price) | 33 Rs (60ml) |
वेरिएंट (Variant) | Meftal P Tablet, Meftal Forte Tablet |
विकल्प (Substitute) | Mefkind P Suspension, Sumo Mf Suspension, Trumef Suspension आदि। |
पढ़िये: हिफेनैक पी टैबलेट की जानकारी | Lycovir Capsule in Hindi
मेफ्टाल पी सस्पेंशन के उपयोग व फायदे – Meftal P Suspension Uses & Benefits in Hindi
Meftal P Suspension के उपयोग निम्न अवस्था व विकार मे फायदेमंद है। लेकिन इसका उपयोग हमेशा डॉक्टर से सलाह लेकर ही करे।
- दांत मे दर्द
- सिरदर्द
- मांसपेशियों में दर्द
- चोट से दर्द
- पीरियड्स मे दर्द
- कष्टार्तव (Dysmenorrhea)
मेफ्टाल पी सस्पेंशन की खुराक – Meftal P Suspension Dosage in Hindi
- Meftal P Suspension की खुराक व्यक्ति की अवस्था पर निर्भर करती है। इसलिए Meftal P Suspension का सेवन शुरू करने से पहले डॉक्टर की सलाह ले।
- एक सामान्य आयु के व्यक्ति को इसकी खुराक 20-25ml लेनी सुरक्षित हैं। इसका सेवन हमेशा भोजन के बाद करना चाहिए।
- 9 से 12 वर्ष के उम्र के बच्चों के लिए इसकी खुराक 10ml लेना उचित हैं।
- 5 से 9 वर्ष के उम्र के छोटे बच्चों में इसकी सुरक्षित खुराक 7.5ml हैं। इससे ज्यादा खुराक के लिए डॉक्टरी सलाह आवश्यक हैं।
- 2 से 5 वर्ष के उम्र के बच्चों में 5ml खुराक सुरक्षित हैं।
- 6 से 2 वर्ष के शिशुओं में 2.5ml तक मात्रा सुरक्षित हैं। लेकिन इस विषय में बाल रोग विशेषज्ञ की सलाह को प्राथमिकता देनी चाहिए।
- ओवरडोज़ के मामलों में दुष्प्रभाव का अंदेशा होने पर खुराक को रोक कर जल्द से जल्द चिकित्सा सहायता लेनी चाहिए।
- Meftal P Suspension की खुराक का समय छूट जाने पर, जितना जल्दी हो निर्धारित खुराक ले। पर अगली खुराक का समय निकट हो, तो छूटी खुराक का सेवन ना करे।
पढ़िये: डार्ट टैबलेट की जानकारी | Monocef Injection in Hindi
मेफ्टाल पी सस्पेंशन के दुष्प्रभाव – Meftal P Suspension Side Effects in Hindi
Meftal P Suspension की ओवरडोज़ या शरीर की अलग प्रतिक्रिया से साइड इफ़ेक्ट्स हो सकते है। अत्यंत साइड इफ़ेक्ट्स दिखने की अवस्था मे डॉक्टर की सहायता ले।
- चेहरे, होंठ, पलकें, जीभ, हाथ और पैर में सूजन
- तेजी से दिल धड़कना
- असामान्य रक्तस्राव
- डायरिया
- कब्ज
- सूजन
- सिरदर्द
- सिर चकराना
- आंखो व त्वचा पर पीलापन
- कठिन या दर्दनाक पेशाब
- खूनी और धुंधला पेशाब
- कानों में बजना या गूंजना
- धुंधली दृष्टि
- भार बढ़ना
- साँसों की कमी
- छीलने और त्वचा का फटना
- अत्यधिक थकान
Meftal P Suspension कैसे काम करती है?
Meftal P Suspension का NSAIDs वर्ग होने के कारण यह Cyclo-oxygenase (COX) की क्रिया को रोकता है, जो Prostaglandins के उत्पादन के लिए जिम्मेदार हैं।
Prostaglandins बीमारियों और चोटों में दर्द संकेतों के लिए जिम्मेदार हैं। इसका उत्पादन रोक कर दर्द और सूजन को कम किया जाता हैं।
पढ़िये: सिप्लोक्स 500 टैबलेट की जानकारी | Grilinctus Syrup in Hindi
सावधानियां – Meftal P Suspension Precautions in Hindi
Meftal P Suspension कब ना ले:
नीचे बताई अवस्था या विकार से पीड़ित लोगो को इसके सेवन से बचना चाहिए, क्योकि साइड इफ़ेक्ट्स की संभावना ज्यादा रहती है। जरूरत होने पर डॉक्टर की सलाह ले और फिर खुराक ले।
- गर्भवती व स्तनपान कराने वाली महिलाए
- NSAID ड्रग से एलर्जी
- ह्रदय विकार से पीड़ित
- एलर्जी से त्वचा रोग होने पर
- एनेमिया
- लिवर या किडनी विकार से पीड़ित
- पेट मे अल्सर
- ब्लड प्रेशर के रोगी
खाने के साथ प्रतिक्रिया Meftal P Suspension की
Meftal P Suspension के साथ किसी खाद्य-पदार्थ के साथ प्रतिक्रिया की जानकारी उपलब्ध नही है, लेकिन इसके साथ शराब (Alcohol) से सेवन से बचना चाहिए। और डॉक्टर द्वारा बताई सामाग्री से परहेज रखे।
अन्य दवाई के साथ प्रतिक्रिया Meftal P Suspension की
Meftal P Suspension नीचे बताए घटको व दवाइयो के साथ प्रतिक्रिया कर सकता है। इसलिए Meftal P Suspension व इनका सेवन कभी साथ ना करे।
- Aspirin
- Glimepiride
- Immune globulin
- Methotrexate
- Propranolol
- Ramipril
- Furosemide
- Tacrolimus
- Warfarin
- Ketorolac
- Spironolactone
कीमत व वेरिएंट – Meftal P Suspension Price & Variant
Meftal P Suspension मार्केट मे अन्य वेरिएंट मे भी मौजूद है, जो निम्नलिखित है। लेकिन हमेशा डॉक्टर द्वारा बताए वेरिएंट का ही इस्तेमाल करे।
वेरिएंट | मात्रा | कीमत |
Meftal P 100 Mg Suspension | 60ml | 33.00 Rs |
Meftal P 100 Mg Tablet | 10 Tablets | 27.00 Rs |
Meftal Forte | 10 Tablets | 38.00 Rs |
पढ़िये: एस्कोरिल सिरप की जानकारी | Cremaffin Syrup in Hindi
विकल्प – Meftal P Suspension Substitute
निम्न Meftal P Suspension के विकल्प है, जिनका उपयोग Meftal P Suspension की जगह किया जा सकता है। लेकिन ध्यान रखे, इनके उपयोग से पहले डॉक्टर को सूचित कर ले।
- Mefkind P 100 MG Suspension by Mankind Pharmaceuticals Ltd.
- Sumo Mf 100 MG Suspension by Alkem Laboratories Ltd.
- Trumef 100mg/5ml Suspension by Olcare Laboratories
- Rxmef 100mg/5ml Suspension by Veritaz Healthcare Ltd
Meftal P Suspension FAQ in Hindi
1) क्या Meftal P Suspension को बच्चों के अलावा बुजुर्गों में भी इस्तेमाल किया जा सकता है?
उत्तर: यह दवा मुख्य रूप से बच्चों के लिए निर्मित की गई है। हालांकि इसका उपयोग बुजुर्गों में किया भी जा सकता है, क्योंकि इसके घटक जोड़ो के दर्द जैसी समस्या से छुटकारा दिलाने में भी सहायक है।
2) क्या Meftal P Suspension मासिक धर्म में होने वाले दर्द से राहत प्रदान कर सकता है?
उत्तर: Meftal P Suspension महिलाओं में होने वाले मासिक धर्म चक्र को प्रभावित नहीं करता है। लेकिन उस स्थिति में होने वाले दर्द से राहत जरूर प्रदान कर सकता है।
3) क्या Meftal P Suspension का लगातार सेवन करने से इसकी आदत लग जाती है?
उत्तर: इस दवा का उपयोग करते रहने से इसकी लत नहीं लगती हैं, लेकिन ओवरडोज़ होने का खतरा रहता है। जिससे शरीर में विषाक्ता उत्पन्न हो सकती है। इसलिए अनावश्यक इसका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
4) क्या Meftal P Suspension को उपयोग में लेने से पूर्व डॉक्टरी सलाह आवश्यक है?
उत्तर: बच्चों की सेहत और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए इसको उपयोग में लाने से पहले चिकित्सक सलाह आवश्यक है। क्योंकि यह शेड्यूल-H के तहत उपलब्ध है।
5) क्या Meftal P Suspension गर्भवती महिलाओं के लिए सुरक्षित है?
उत्तर: गर्भवती महिलाओं में इन दिनों होने वाले हल्के दर्द और सूजन से राहत लेने के लिए इस दवा का उपयोग कभी भी नहीं करना चाहिए। क्योंकि यह हर तरह के दर्द में कारगर नहीं है। दुर्घटना से बचने के लिए ऐसी स्थिति में हमेशा डॉक्टर के सम्पर्क में रहना चाहिए और उनकी सलाह अनुसार ही दवाओं का सेवन करना चाहिए।
6) क्या Meftal P Suspension स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए सुरक्षित है?
उत्तर: यह दवा ऐसी महिलाओं के लिए कभी भी सुरक्षित नहीं है, क्योंकि इसके दुष्प्रभाव से दूध में विषाक्त हो सकता है और महिला को कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। निजी डॉक्टर की सलाह के बाद ही इसका सेवन करना चाहिए।
7) Meftal P Suspension का स्वाद कैसा होता है?
उत्तर: बच्चों में इसके सेवन को ध्यान में रखते हुए इसका स्वाद हल्का मीठा और कड़वा दोनों का मिश्रण होता है।
भोजन से पहले किया जा सकता है?">8) क्या Meftal P Suspension का सेवन भोजन से पहले किया जा सकता है?
उत्तर: इस दवा का सेवन जरूरत के हिसाब से भोजन के पहले या बाद दोनों समय कर सकते है। दवा का ज्यादा प्रभावी असर देखने के लिए भोजन के बाद इसका सेवन उत्तम माना गया है।
9) क्या Meftal P Suspension के साथ एल्कोहोल का सेवन सुरक्षित है?
उत्तर: चूँकि एल्कोहोल में रासायनिक तत्व होते हैं जो इस दवा के घटकों के साथ क्रिया कर के विपरीत प्रभाव दिखा सकते हैं जिसकी वजह से शारीरिक पीड़ा सहन करनी पड़ सकती है। इसलिए ऐसे वक्त में हमेशा दोनों में से किसी एक को चुनने में ही समझदारी है।
10) क्या Meftal P Suspension भारत में लीगल है?
उत्तर: हाँहां, यह भारत में शत-प्रतिशत लीगल है।
11) क्या इस दवा का सेवन करते समय किसी विशेष खाद्य पदार्थ के सेवन से बचना चाहिए?
उत्तर: इस दवा के साथ विपरीत प्रभाव दिखाने वाला अभी तक कोई विशेष खाद्य पदार्थ सामने नहीं आया है। इसलिए किसी भी खाद्य पदार्थ से परहेज करने की जरूरत नहीं है।
12) Meftal P Suspension अपना असर कितने समय में दिखाती है?
उत्तर: यह दवा औपचारिक तौर पर 30 मिनट तक के अंतराल में अपना असर दिखाना शुरू कर देती है।
13) Meftal P Suspension का असर कितने समय के लिए रहता है?
उत्तर: इस दवा का असर लगभग 4 से 6 घण्टों तक प्रभावी रहता हैं, बाद में धीरे-धीरे कम होने लगता है।
14) क्या Meftal P Suspension पाचन तंत्र पर किसी भी तरह का प्रभाव डालती है?
उत्तर: यह पाचन तंत्र पर किसी भी तरह का कोई प्रभाव नहीं डालती है। लेकिन ओवरडोज़ के मामलें में दस्त लगने जैसी समस्या पैदा हो सकती है जो पाचन को खराब कर सकती है।
पढ़िये: विज़िलेक कैप्सूल की जानकारी | Enterogermina in Hindi