Livogen Tablet क्या है? – What is Livogen Tablet in Hindi
Livogen Tablet एक Vitamin और Mineral Supplement है, जो शरीर में आयरन और फोलिक एसिड (Vitamin B9) की कमी के कारण होने वाले लक्षणों से छुटकारा दिलाती है।
Livogen Tablet का उपयोग एनीमिया (मुख्य रूप से आयरन और फोलिक एसिड की कमी से एनीमिया) के लक्षणों के इलाज में सहजता से किया जाता है। अल्सर और एलर्जी के मामलों में इसके सेवन से पूरी तरह बचा जाना चाहिए।
नाम | Livogen Tablet |
संरचना (Composition) | Ferrous Fumarate (152mg) + Folic Acid (1.5mg) |
निर्माता (Manufacturer) | Merck Ltd |
दवा-प्रकार (Type of Drug) | Vitamin and Mineral supplement |
कीमत (Price) | 62.91 Rs (15 Tablets) |
वेरिएंट (Variant) | Livogen Syrup,Livogen XT Tablet, Livogen Z Tablet, Livogen 20mg Injection |
विकल्प (Substitute) | Richar XT Tablet, Ferikind Tablet, Zebita XT Tablet, Hemfer XT Tablet |
पढ़िये: एलेग्रा 120 MG टैबलेट की जानकारी | Febrex Plus Oral Drops in Hindi
लिवोजेन टैबलेट के उपयोग व फायदे – Livogen Tablet Uses & Benefits in Hindi
Livogen Tablet को निम्न अवस्था व विकार मे डॉक्टर द्वारा को सलाह किया जाता है। Livogen Tablet का सेवन डॉक्टर से व्यक्तिगत सलाह बिना ना करे।
- कुपोषण
- गर्भावस्था
- मेगालोब्लास्टिक व बच्चो मे एनीमिया
- भोजन अवशोषण मे समस्या
लिवोजेन टैबलेट की खुराक – Livogen Tablet Dosage in Hindi
- Livogen Tablet की खुराक सभी आयु वर्ग के मरीजों के लिए डॉक्टर द्वारा तय की जानी चाहिए।
- इस दवा की टैबलेट को चबाएं बिना एक बार में पानी के साथ पूरा निगल लेना चाहिए।
- इस दवा की खुराक खाली पेट भोजन से एक घन्टे पहले लेने की सलाह दी जाती हैं।
- खुराक में परिवर्तन के लिए डॉक्टर की सलाह को प्राथमिकता देनी चाहिए।
- ओवरडोज़ के मामलों में दुष्प्रभाव दिखने पर खुराक को जल्दी से रोककर तुरंत चिकित्सा सहायता लेनी चाहिए।
- एक खुराक छूट जाये, तो निर्धारित Livogen Tablet का सेवन जल्द करे। अगली खुराक Livogen Tablet की निकट हो, तो छूटी खुराक ना ले।
पढ़िये: अस्थालिन सिरप की जानकारी | Enzoflam Tablet in Hindi
लिवोजेन टैबलेट के दुष्प्रभाव – Livogen Tablet Side Effects in Hindi
निम्न साइड इफ़ेक्ट्स Livogen Tablet के कारण हो सकते है। आमतौर पर साइड इफ़ेक्ट्स Livogen Tablet से शरीर की अलग प्रतिक्रिया व गलत खुराक से होते है। अत्यंत Livogen Tablet से दुष्प्रभाव मे डॉक्टर की सहायता ले।
- उलझन
- डिप्रेशन
- उदर की सूजन
- गहरे या हरे रंग का मल
- कब्ज
- जी मिचलाना
- चिड़चिड़ापन
- उल्टी
- एलर्जी
- पेटदर्द
- सूजन
- गैस
- खुजली
- भूख में कमी
- अधिक उत्साह
- चकत्ते
- निद्रा विकार
- पेट में ऐंठन या फूलना
- गैस्ट्रिक जलन
- गले में खराश
- पैर दर्द
सावधानियां – Livogen Tablet Precautions in Hindi
निम्न सावधानियों के बारे मे Livogen Tablet के सेवन से पहले जानना जरूरी है।
Livogen Tablet कब ना ले:
निम्न अवस्था व विकार से पीड़ित Livogen Tablet का सेवन ना करे। जरूरत पर, डॉक्टर को अवस्था बताकर Livogen Tablet की खुराक ले।
- 4 महीने से कम उम्र के शिशु
- किडनी में संक्रमण
- पोर्फिरीया
- आंत्र समस्या
- लिवर मे शराब के कारण सिरोसिस
- क्रोहन रोग (Crohn Disease)
- कोलाइटिस
- Livogen Tablet के घटको से एलर्जी पर
भोजन के साथ प्रतिक्रिया
दूध, Antacid व कैल्शियम के साथ Livogen Tablet लेने से बचना चाहिए व डॉक्टर द्वारा बताई खाद्य सामग्री से परहेज रखे।
अन्य दवाई के साथ प्रतिक्रिया
निम्न दवाओ व घटको का सेवन Livogen Tablet के साथ ना करे। क्योकि ये और Livogen Tablet साथ मे प्रतिक्रिया जल्दी करते है।
- Alcohol
- Acetaminophen
- Methotrexate
- Albuterol
- Barbiturates
- Montelukast
- Cholecalciferol
- Diphenylhydantoin
- Ascorbic Acid
- Levothyroxine
Livogen Tablet कैसे काम करती है?
Livogen Tablet मुख्य दो प्रभावी यौगिकों से निर्मित है, जिनका संयोजन स्वास्थ्य को ध्यान में रख कर उचित ढंग से किया जाता है।
- Iron (Ferrous Fumarate)
- Folic Acid (Folate or Vitamin B9)
Livogen Tablet एक Normoblastic Marrow का उत्पादन करने के लिए Megaloblastic Bone Marrow पर प्रभाव डालती है। यह दवा शरीर में रक्त कोशिकाओं और प्लेटलेट्स के उत्पादन को बढ़ावा देती है।
Livogen मे Vitamin B9 और आइरन की पूर्ति करती है, जिससे इनकी कमी से होने वाली बीमारी से छुटकारा मिलता है।
पढ़िये: वाइसोलोन टैबलेट की जानकारी | Nexito Plus Tablet in Hindi
कीमत व वेरिएंट – Livogen Tablet Price & Variant
निम्न वेरिएंट मे Livogen Tablet मार्केट मे उपलब्ध है, जिनकी कीमत निम्नलिखित है। अगर डॉक्टर Livogen Tablet सलाह करते है, तो इसी वेरिएंट का इस्तेमाल करे, अन्य वेरिएंट पर ना जाए।
वेरिएंट | कीमत | मात्रा |
Livogen Tablet | 15 Tablets | 62.91 Rs |
Livogen Syrup | 100ml | 120.00 Rs |
Livogen Z Tablet | 15 Tablets | 65.67 Rs |
Livogen XT Tablet | 10 Tablets | 144.37 Rs |
Livogen 20mg Injection | 5ml | 65.67 Rs |
विकल्प – Livogen Tablet Substitute
निम्न Livogen Tablet के विकल्प है, जिनकी संरचना Livogen Tablet के समान ही है।
- Richar XT Tablet
- Ferikind Tablet
- Zebita XT Tablet
- Hemfer XT Tablet
Livogen Tablet FAQ in Hindi
1) क्या Livogen Tablet की खुराक एनीमिया के लक्षण समाप्त होने के बाद भी जारी रखी जा सकती है?
उत्तर: एनीमिया के लक्षणों से पूरी तरह छुटकारा पाने के बाद इस दवा का सेवन स्वयं की मर्जी से बंद न करें। डॉक्टर की उचित सलाह के बाद ही इसके सेवन पर पूरी तरह रोक लगानी चाहिए।
2) क्या Livogen Tablet के साथ कैल्शियम की खुराक सुरक्षित है?
उत्तर: इस दवा में मुख्य घटक के रूप में आयरन उपस्थित होता है, जिसका सेवन कैल्शियम के साथ करने पर विपरित प्रभावों का सामना करना पड़ सकता है। आयरन की खुराक खाली पेट और कैल्शियम की खुराक भोजन के बाद ली जाने की सलाह दी जाती हैं। इस विषय में डॉक्टर से संपर्क करना आवश्यक है। आयरन और कैल्शियम दोनों की खुराक के बीच कम से कम 5 घंटों का अंतराल होना चाहिए।
3) क्या Livogen Tablet गर्भवती महिलाओं के लिए सुरक्षित है?
उत्तर: इस दवा की खुराक गर्भवती महिलाओं में अत्यंत आवश्कता पर डॉक्टर की निगरानी में ली जानी चाहिए। क्योंकि इस दवा में Ferrous Fumarate होता है, जो गर्भ पर प्रभाव कर सकता हैं। इस अवस्था में दवा का दूसरा घटक Folic Acid पूरी तरह सुरक्षित होता है।
4) Livogen Tablet को कैसे संग्रहित करनी चाहिए?
उत्तर: इस दवा के स्टोर के लिए आदर्श तापमान 25℃ से नीचे होना चाहिए। इस दवा को सीधी धूप और गर्मी से दूर कमरे के तापमान पर संग्रहीत किया जाना चाहिए। टैबलेट को बच्चों और पालतू जानवरों से दूर रखना चाहिए।
5) Livogen Tablet बालों के स्वस्थ विकास में कैसे योगदान देती है?
उत्तर: स्वस्थ बालों के विकास के लिए पोषक आहार का सेवन करना चाहिए, जिसमें प्रोटीन और आयरन ज्यादा मात्रा में उपस्थित हो। इस दवा में आयरन खनिज का स्तर प्रभावी (उच्च) होता हैं, जो बाल विकास को बढ़ावा देता हैं। यह दवा बालों को चमकदार, मजबूत, घना और आकर्षक बनाती हैं।
मासिक धर्म चक्र को प्रभावित करती है?">6) क्या Livogen Tablet मासिक धर्म चक्र को प्रभावित करती है?
उत्तर: यह दवा मासिक धर्म चक्र को प्रभावित नहीं करती है, लेकिन ऐसी अवस्था में इसका सेवन करने से खून की हानि के कारण आई कमजोरी से छुटकारा पाया जा सकता हैं। इस विषय में अपने मासिक धर्म चक्र से जुड़े चिकित्सक की सलाह अवश्य लेनी चाहिए।
7) Livogen Tablet किन रासायनिक घटकों के साथ पारस्परिक क्रियाएं जल्दी करती है?
उत्तर: यह दवा निम्नलिखित घटकों के साथ जल्दी से आपसी क्रियाएं कर के हानिकारक प्रभाव पहुँचा सकती है।
Alcohol,
Acetaminophen,
Methotrexate,
Albuterol,
Barbiturates,
Montelukast,
Cholecalciferol,
Diphenylhydantoin,
Ascorbic Acid,
Levothyroxine
इन घटकों के साथ इस इस दवा का सेवन डॉक्टरी सलाह के बिना नहीं करना चाहिए।
8) क्या Livogen Tablet भारत में लीगल है?
उत्तर: हाँ, यह दवा भारत में पूरी तरह लीगल है।
9) क्या होगा जब इस दवा के ओवरडोज़ की स्थिति पैदा जाएं?
उत्तर: ओवरडोज़ की स्थिति में दुष्प्रभाव दिखने पर खुराक को तुरंत रोक कर जल्दी से डॉक्टरी परामर्श लेना आवश्यक है। इस दवा का ओवरडोज़ बच्चों के लिए घातक साबित हो सकता है। इस स्थिति में निम्नलिखित लक्षणों का सामना करना पड़ सकता है-
जी मिचलाना,
पेट में अनियंत्रित दर्द,
खूनी दस्त,
खाँसी,
कमजोरी,
पीली त्वचा,
नीले होंठ
10) Livogen Tablet का सेवन पानी के साथ ज्यादा उचित हैं या दूध के साथ?
उत्तर: इस दवा का सेवन पानी के साथ ज्यादा उचित और सुरक्षित है। दूध, कैल्शियम और एंटासिड के साथ इस दवा के सेवन की अनुमति डॉक्टर द्वारा नहीं दी जाती हैं, क्योंकि इससे विपरीत प्रभाव होने का खतरा रहता है।
11) Livogen Tablet का सेवन भोजन के अनुसार कब करना ज्यादा उचित है?
उत्तर: इस दवा का सेवन भोजन से पहले करना ज्यादा लाभकारी और उचित हैं, क्योंकि यह आयरन युक्त दवा है। इस दवा का सेवन भोजन से एक घन्टे पहले या दो घन्टे बाद करना ज्यादा सुरक्षित है।
12) क्या Livogen Tablet का सेवन एल्कोहोल के साथ सुरक्षित है?
उत्तर: इस दवा का सेवन एल्कोहोल के साथ कभी नहीं करना चाहिए। क्योंकि इन दोनों के बीच पारस्परिक क्रिया से स्वास्थ्य पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ सकता है, जिससे कष्टदायक स्थिति का सामना करना पड़ सकता है।
पढ़िये: इविओन LC टैबलेट की जानकारी | Eldoper Tablet in Hindi