Levosulpiride क्या है? – What is Levosulpiride in Hindi
Levosulpiride एक Antipsychotic वर्ग से जुड़ी दवा है, जिसका उपयोग मुख्य रूप से Depression (तनाव), अपच, GERD, मानसिक विकार, चिंता विकार, चक्कर आदि सभी लक्षणों में प्रभावी रूप से किया जाता है।
Levosulpiride मस्तिष्क में मौजूद लक्षणों के लिए जिम्मेदार रासायनिक संकेतों के स्तर को घटा कर इलाज करने में सहायक है। यह दवा कुछ Dopamine Receptors को बाधित करती है। जिससे सीधा प्रभाव पेट और आंत व उनकी मांसपेशियों पर पड़ता है और विकार से निजात मिलता है।
Levosulpiride का इस्तेमाल शीघ्रपतन के उपचार में भी किया जाता है। हृदय दुर्बलता और अस्थमा के मामलों में इसके सेवन से पूरी तरह बचा जाना चाहिए।
Levosulpiride को खरीदने और सेवन करने से पहले डॉक्टर की पर्ची जरूर है, क्योकि यह शैड्यूल-एच दवाओं की सूची में आती है।
नाम | Levosulpiride Tablet |
दवा-प्रकार (Type of Drug) | Antipsychotic |
वेरिएंट (Variant) | Neopride Table, Volapride 25 MG Table, Lesuride Tablet, Levazeo 25 Tablet, Nexipride 50 Tablet आदि |
पढ़िये: सिट्राल्का सिरप की जानकारी | Zinetac Tablet in Hindi
लेवोसलप्राइड के उपयोग व फायदे – Levosulpiride Uses & Benefits in Hindi
Levosulpiride को निम्न अवस्था व विकार में डॉक्टर द्वारा रोगी को सलाह किया जाता है। Levosulpiride का सेवन डॉक्टर से व्यक्तिगत सलाह बिना लिए ना करें।
- गैस्ट्रो-ओसोफेगल रिफ्लक्स रोग (GERD)
- संवेदनशील आंत की बीमारी
- डिप्रेशन
- अपच
- मानसिक विकार
लेवोसलप्राइड की खुराक – Levosulpiride Dosage in Hindi
- इस दवा की खुराक का चयन डॉक्टर द्वारा मरीज की स्वास्थ्य स्थिति को ध्यान में रखकर किया जाता हैं। इसलिए बिना किसी व्यक्तिगत खुराक के इसका बिल्कुल सेवन ना करें।
- अगर Levosulpiride की टैबलेट का उपयोग कर रहे हो, तो टैबलेट को बिना तोड़े, चबाएं या कुचले एक बार में पानी के साथ पूरी लेनी चाहिए।
- खुराक में फेरबदल या बंद करने की स्थिति में डॉक्टरी सलाह को प्राथमिकता देनी आवश्यक है।
- यदि इस दवा की एक खुराक बीच में छूट जाती है, तो समय रहते लेना सुरक्षित है। अन्यथा अगली खुराक का समय निकट होने पर छूटी खुराक को छोड़ देना ही उचित है।
- ओवरडोज़ की आशंका होने पर खुराक को जल्दी से रोककर तुरंत चिकित्सा सहायता लेनी चाहिए।
पढ़िये: डैरोलैक कैप्सूल की जानकारी | Flagyl 400 Tablet in Hindi
लेवोसलप्राइड के दुष्प्रभाव – Levosulpiride Side Effects in Hindi
निम्न साइड इफ़ेक्ट्स Levosulpiride के कारण हो सकते है। आमतौर पर साइड इफ़ेक्ट्स Levosulpiride से शरीर की अलग प्रतिक्रिया व गलत खुराक से होते है। अत्यंत Levosulpiride से दुष्प्रभाव में डॉक्टर की सहायता लें।
- बुखार
- बहुत ज़्यादा पसीना आना
- हृदय गति में परिवर्तन
- पुरुषों में असामान्य रूप से स्तन बढ़ना (Gynacomastia)
- मासिक धर्म की अनुपस्थिति
- असामान्य हृदय गति
- कब्ज़
- पेट दर्द और ऐंठन
- तंद्रा
- अनियमित मासिक धर्म
- यौन इच्छा में बदलाव
- असामान्य थकान और कमजोरी
- लार में वृद्धि
- वजन बढ़ना
- नींद में बदलाव
- असामान्य दूध का स्राव
सावधानियां – Levosulpiride Precautions in Hindi
निम्न सावधानियों के बारे में Levosulpiride के सेवन से पहले जानना जरूरी है।
किसी अवस्था से प्रतिक्रिया
निम्न अवस्था व विकार में Levosulpiride से दुष्प्रभाव की संभावना ज्यादा होती है। इसलिए जरूरत पर, डॉक्टर को अवस्था बताकर ही Levosulpiride की खुराक लें।
- गर्भवती व स्तनपान कराने वाली महिलाए
- दिल की बीमारी
- दमा
- जठरांत्र रक्तस्राव
- स्तन कैंसर
- प्रोलैक्टिन असंतुलन
- मिर्गी
भोजन के साथ प्रतिक्रिया
Levosulpiride की भोजन के साथ प्रतिक्रिया अज्ञात है।
अन्य दवाई के साथ प्रतिक्रिया
निम्न दवाओं व घटको का सेवन Levosulpiride के साथ ना करें । क्योंकि ये और Levosulpiride साथ में प्रतिक्रिया जल्दी करते है।
- Ipratropium
- Aluminium Hydroxide/Magnesium Hydroxide
- Diltiazem
- Pregabalin
- Tramadol
- Sucralfate
पढ़िये: पेरिनोर्म टैबलेट की जानकारी | Regestrone 5 MG Tablet in Hindi
कीमत व वेरिएंट – Levosulpiride Price & Variant
Levosulpiride निम्न ब्रांड नाम और वेरिएंट में उपलब्ध है, जिसे आप ऑनलाइन या लोकल मीडिया स्टोर से खरीद सकते है।
दवा नाम | निर्माता | मात्रा | कीमत |
Neopride Tablet | Intas Pharmaceuticals Ltd | 10 Tablets | 69.00 Rs |
Volapride 25 MG Tablet | Mankind Pharma Ltd | 10 Tablets | 59.84 Rs |
Lesuride Tablet | Sun Pharmaceutical Industries Ltd | 10 Tablets | 90.00 Rs |
Levazeo 25 Tablet | Torrent Pharmaceuticals Ltd | 10 Tablets | 88.20 Rs |
Nexipride 50 Tablet | Sun Pharmaceutical Industries Ltd | 10 Tablets | 130.50 Rs |
Ulpride 25 Table | Eris Lifesciences Ltd | 10 Tablets | 73.20 Rs |
Levosulpiride FAQ in Hindi
1) क्या Levosulpiride की कुछ खुराक के बाद बेहतर महसूस करने पर इसकी खुराक बंद कर देनी सुरक्षित है?
उत्तर: शुरू में इस दवा की खुराक से मरीज को लक्षणों से जल्दी आराम मिलता है, लेकिन स्वेच्छा से बीच में इस दवा का सेवन बंद करने से शारीरिक हालात सबसे खराब होने की स्थिति पैदा हो सकती है। इसलिए जब तक डॉक्टर द्वारा इसका सेवन बंद करने को नहीं कहा जाता तब तक इसकी खुराक जारी रखनी चाहिए।
2) Levosulpiride का सेवन भोजन के आधार पर कब करना चाहिए?
उत्तर: इस दवा की खुराक एक निश्चित समय पर लेने से ज्यादा असरदार साबित होती है। इस दवा को भोजन से कम से कम आधे घन्टे पहले पानी या अन्य तरल पदार्थों के साथ लेना उचित है।
3) क्या Levosulpiride गर्भवती महिलाओं के लिए सुरक्षित है?
उत्तर: गर्भवती महिलाओं में इस दवा का सेवन डॉक्टर की देखरेख में किया जाना चाहिए। गर्भावस्था के अंतिम कुछ सप्ताहों में इसका सेवन बिल्कुल नहीं करने की सलाह दी जाती है। क्योंकि यह महिलाओं को डिलीवरी से पहले मानसिक रूप से कमजोर कर सकती हैं।
4) क्या Levosulpiride के सेवन से इसकी आदत लग जाती है?
उत्तर: इस दवा के सेवन से इसकी आदत नहीं लगती है क्योंकि यह Antipsychotic वर्ग से जुड़ी दवा है, जो पूरी तरह नशामुक्त होती है।
5) क्या Levosulpiride का सेवन बच्चों में सुरक्षित है?
उत्तर: कम उम्र के बच्चों के लिए इसका सेवन कभी भी सुरक्षित नहीं है ,क्योंकि इस समय अवधि में इसके सेवन से बच्चों का मानसिक विकास रुक सकता है। बच्चों में इस दवा का सेवन बाल रोग विशेषज्ञ की निगरानी में किया जाना चाहिए।
6) क्या Levosulpiride बांझपन के इलाज में सहायकहैं?
उत्तर: यह दवा शीघ्रपतन जैसी गुप्त रोग समस्या के इलाज में सहायक है, लेकिन बांझपन जैसी गंभीर समस्या को दूर करने में नाकाम है। शीघ्रपतन की अवस्था में भी डॉक्टर से निजी खुराक लेकर ही इस दवा का सेवन करें।
7) Levosulpiride की खुराक में फेरबदल करने के लिए डॉक्टरी सलाह की क्या भूमिका होती है?
उत्तर: यह दवा शेड्यूल-H के अंतर्गत उपलब्ध होती है, जो बिना डॉक्टरी पर्चे के खरीदी नहीं हो सकती हैं। इस दवा की खुराक में परिवर्तन करने के लिए डॉक्टरी सलाह की भूमिका अहम होती है, क्योंकि इसकी कम या ज्यादा खुराक से स्वास्थ्य पर इसका विपरीत असर पड़ सकता है।
8) Levosulpiride का असर कितने समय के बाद दिखना शुरू हो जाता है?
उत्तर: इस दवा की मौखिक खुराक लेने के बाद 1-2 घंटो के भीतर प्रभावी असर दिखना शुरू हो जाता है।
9) Levosulpiride की खुराक दिन में कितनी बार लेनी चाहिए?
उत्तर: इस दवा की खुराक दिन में एक या दो बार लेनी सुरक्षित है। यह पूरी तरह मरीज की शारीरिक और मानसिक हालात पर निर्भर करती है।
10) क्या Levosulpiride शरीर के तापमान में परिवर्तन करती है?
उत्तर: Levosulpiride से कभी-कभी दुष्प्रभाव के कारण बुखार हो सकता है।
11) क्या Levosulpiride रक्त के प्रवाह पर असर डालती है?
उत्तर: यह दवा मानसिक विकारों से उत्पन्न असामान्य ब्लड प्रैशर का इलाज कर रक्त के प्रवाह को सामान्य करने में सहायक है।
12) क्या Levosulpiride भारत में लीगल हैं?
उत्तर: यह दवा भारत में पूर्णतया लीगल हैं और बहुत से ब्रांड नाम में उपलब्ध है।
13) क्या Levosulpiride के सेवन के बाद गाड़ी चलाना सुरक्षित है?
उत्तर: गाड़ी चलाते समय इस दवा के दुष्प्रभावों से दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए इस दवा के सेवन के बाद पूरी तरह आराम करना चाहिए जिससे इस दवा को अपना कार्य करने का अवसर मिल सकें।
एल्कोहोल (शराब) के साथ सुरक्षित है?">14) क्या Levosulpiride का सेवन एल्कोहोल (शराब) के साथ सुरक्षित है?
उत्तर: इस दवा का सेवन एल्कोहोल के साथ करने से पूरी तरह बचना चाहिए। क्योंकि इन दोनों की आपसी क्रिया से अन्य तरह के गंभीर लक्षणों की उत्पत्ति होने की संभावना रहती है, जो स्वास्थ्य के लिए कष्टदायक है।
मासिक धर्म चक्र को प्रभावित करती है?">15) क्या Levosulpiride मासिक धर्म चक्र को प्रभावित करती है?
उत्तर: चूँकि यह दवा मासिक धर्म से जुड़ी हर तरह की क्रियाओं में कोई बाधा नहीं डालती है, इसलिए यह दवा मासिक धर्म चक्र को बिल्कुल प्रभावित नहीं करती है।
पढ़िये: लेवोलिन सिरप की जानकारी | Dytor Tablet in Hindi