नाम (Name) | Uprise D3 60k Capsule |
संरचना (Composition) | Vitamin D3 (Cholecalciferol) |
निर्माता (Manufacturer) | Alkem Laboratories Ltd |
दवा-प्रकार (Type of Drug) | Vitamin |
उपयोग (Uses) | विटामिन डी3 की कमी, रिकेट्स, भ्रंगता, गठिया, कमजोर दांत, नरम हड्डियां, पीठ दर्द आदि |
दुष्प्रभाव (Side Effects) | मतली, उल्टी, भ्रम, मूड स्विंग, निर्जलीकरण, भूख में कमी आदि |
ख़ुराक (Dosage) | डॉक्टरी सलाह अनुसार |
किसी अवस्था पर प्रभाव | अतालताम, अतिकैल्शियमरक्तता, किडनी विकार आदि |
खाद्य पदार्थ से प्रतिक्रिया | अज्ञात |
अन्य दवाई से प्रतिक्रिया | Aspirin, Hydrochlorothiazide, Acetaminophen, Amikacin, Corticosteroid आदि |
कीमत (Price) | 263.76 Rs (8 कैप्सुल) |
वेरिएंट (Variant) | Uprise D3 1000 Iu Capsule, Uprise D3 60000 Iu Powder, Uprise D3 60000 Iu Syrup आदि |
Uprise D3 Capsule क्या है? – What is Uprise D3 in Hindi
Uprise D3 एक पोषण पूरक दवा है, जो विटामिन-डी की कमी को दूर करने में सहायक है।
शरीर में विटामिन-डी, सूर्य की रोशनी के संपर्क में आने से बनता है। अगर किसी कारणवश सूर्य से विटामिन-डी प्राप्त होने में रुकावट आती है, तब यह दवा एक जरूरी विकल्प के रूप में उभर सकती है।
Uprise D3 द्वारा हड्डियों के विकारों को दूर कर, भविष्य के लिए हड्डियों के बेहतर विकास को सुनिश्चित किया जा सकता है। यह कैप्सुल विटामिन डी3 की आपूर्ति कर आंत्र से कैल्शियम और फॉस्फोरस के अवशोषण को बढ़ाने में मददगार है, जिससे कैल्शियम और फॉस्फोरस की कमी से होने वाली समस्याओं से बचाव मिलता है।
Uprise D3 का उपयोग ऑस्टियोपोरोसिस, एलर्जी, संक्रमण, अवसाद, हृदय रोग, कैंसर, फ्रैक्चर, सूजन, प्रतिरक्षा रोग, रिकेट्स, भ्रंगता, हड्डियों में नरमता और अन्य कई विशेष स्थितियों के निदान हेतु सरलता से किया जा सकता है।
Uprise D3 को Alkem Laboratories Ltd द्वारा विटामिन डी3 की दैनिक आवश्यकता को पूरा करने हेतु निर्मित किया जाता है। यह एक OTC दवा है, जिसे डॉक्टर की पर्ची के बिना भी खरीदा जा सकता है।
अपराइज डी3 की संरचना – Uprise D3 Capsule Composition in Hindi
निम्न घटक Uprise D3 Capsule में होते है।
Vitamin D3 (Cholecalciferol)
Uprise D3 Capsule कैसे काम करती है?
- Uprise D3 में Cholecalciferol मुख्य सामग्री के रूप में मौजूद होता है। यह कैल्शियम के स्तर में सुधार कर शरीर में इसका उचित संतुलन बनायें रखने का कार्य करता है।
- Cholecalciferol पैराथाइरॉइड हार्मोन को नियंत्रित कर गुर्दे द्वारा कैल्शियम के अवशोषण को प्रेरित करके भी कार्य कर सकता है।
- यह दवा हड्डियों में कैल्शियम और फॉस्फोरस का सही से परिवहन कर हड्डियों की क्षति को दूर करने का भी कार्य करती है। यह दवा हड्डियों की समस्त विकृति को दूर कर उनका ख्याल रखती है।
- विटामिन डी प्रतिरोधक, एक रिकेट्स (Rickets) जैसी गंभीर स्थिति है। जिसमें शरीर विटामिन डी के लिए प्रतिरोध पैदा कर विटामिन डी में लगातार कमी लाता है। इस स्थिति के निपटारे हेतु भी इस दवा की उच्च खुराक कारगर साबित हो सकती है।
- Uprise D3 कैल्शियम और फॉस्फोरस के असंतुलन से पैदा हुई हाइपोपैरथायरायडिज्म (Hypoparathyroidism) नामक चिकित्सा स्थिति का इलाज करने के लिए शरीर में कैल्शियम और फॉस्फोरस के स्तर को बनायें रखता है।
पढ़िये: Revital H Capsule in Hindi | Dabur Stimulex Oil in Hindi
अपराइज डी3 के उपयोग व फायदे – Uprise D3 Capsule Uses & Benefits in Hindi
Uprise D3 को निम्न अवस्था व विकार में डॉक्टर द्वारा रोगी को सलाह किया जाता है। Uprise D3 का सेवन डॉक्टर से व्यक्तिगत सलाह लेकर करना उचित है।
- रिकेट्स
- भ्रंगता
- गठिया
- कमजोर दांत
- नरम हड्डियां
- पीठ दर्द
- कमजोर रीढ़ की हड्डी
- असामान्य शारीरिक ढांचा
- मधुमेह की जटिलता
- हृदय रोगों
- मांसपेशियों के दर्द
- अवसाद
- थकान
- फ्रैक्चर
- सूजन
- कैंसर
- ऑस्टियोपोरोसिस
- प्रतिरक्षा कमी
अपराइज डी3 के दुष्प्रभाव – Uprise D3 Capsule Side Effects in Hindi
निम्न साइड एफ़ेक्ट्स Uprise D3 के कारण हो सकते है। आमतौर पर साइड एफ़ेक्ट्स Uprise D3 से शरीर की अलग प्रतिक्रिया व गलत खुराक से होते है और सबको एक जैसे साइड एफ़ेक्ट्स नहीं होते है। अत्यंत Uprise D3 से दुष्प्रभाव में डॉक्टर की सहायता लें। इनके अलावा भी अन्य साइड एफ़ेक्ट्स Uprise D3 से हो सकते है।
- मतली
- उल्टी
- भ्रम
- मूड स्विंग
- निर्जलीकरण
- भूख में कमी
- ज्यादा पेशाब आना
- सांस लेने में परेशानी
- त्वचा पर चकत्ते
पढ़िये: Speman Tablet in Hindi | Confido Tablet in Hindi
अपराइज डी3 की खुराक – Uprise D3 Capsule Dosage in Hindi
- डॉक्टर की पर्ची के अनुसार Uprise D3 की खुराक ली जानी चाहिए, क्योंकि इलाज की जाने वाली बीमारी की गंभीरता के साथ खुराक भिन्न हो सकती है। इस दवा की खुराक मरीज की उम्र, लिंग, एलर्जी, अनुकूलता और अन्य चिकित्सा स्थितियों पर निर्भर करती है।
- Uprise D3 की खुराक दिन के सबसे बड़े भोजन के साथ लेने की सलाह दी जाती है। इससे रक्त में विटामिन डी का स्तर 50% बढ़ जाता है।
- Uprise D3 की कैप्सूल को तोड़ने, चबाने, कुचलने या चूसने से बचें। इसे पानी के साथ पूरी निगल लें।
- Uprise D3 की दो खुराकों के बीच एक सख्त समय अंतराल का पालन करते रहें। इस दवा की खुराक डॉक्टर के अनुसार ही कम या ज्यादा करें।
- छोटे बच्चों में, Uprise D3 की खुराक के लिए बाल रोग विशेषज्ञ की सहायता अवश्य लें।
- एक खुराक छूट जाये, तो निर्धारित Uprise D3 का सेवन जल्द करें। अगली खुराक Uprise D3 की निकट हो, तो छूटी खुराक ना लें।
- ओवरडोज़ से Uprise D3 से दुष्प्रभाव ज्यादा हो सकते है। भारी साइड एफ़ेक्ट Uprise D3 से हो, तो डॉक्टर से मदद लें।
सावधानियां – Uprise D3 Capsule Precautions in Hindi
निम्न सावधानियों के बारे में Uprise D3 के सेवन से पहले जानना जरूरी है।
किसी अवस्था से प्रतिक्रिया
निम्न अवस्था व विकार में Uprise D3 से दुष्प्रभाव की संभावना ज्यादा होती है। इसलिए जरूरत पर, डॉक्टर को अवस्था बताकर ही Uprise D3 की खुराक लें।
- अतालता (Arrhythmia)
- अतिकैल्शियमरक्तता (Hypercalcemia)
- किडनी विकार (Kidney Disease)
- मालएब्जॉर्प्शन सिंड्रोम (Malabsorption Syndrome)
भोजन के साथ प्रतिक्रिया
Uprise D3 की भोजन के साथ प्रतिक्रिया की जानकारी अज्ञात है।
अन्य दवाई के साथ प्रतिक्रिया
निम्न दवाओं व घटको का सेवन Uprise D3 के साथ ना करें । क्योंकि ये और Uprise D3 साथ में प्रतिक्रिया जल्दी करते है।
- Aspirin
- Hydrochlorothiazide
- Acetaminophen
- Amikacin
- Corticosteroid
- Digoxin
- Alendronate
- Carvedilol
- Clopidogrel
- Phenytoin
- Amiloride
- Calcitriol
अपराइज डी3 की कीमत व वेरिएंट – Uprise D3 Price & Variant
निम्न वेरिएंट में Uprise D3 मार्केट में उपलब्ध है, जिनकी कीमत निम्नलिखित है। डॉक्टर Uprise D3 Capsule के जिस वेरिएंट की सलाह करते है, उसी वेरिएंट का इस्तेमाल करें, अन्य वेरिएंट पर ना जाए।
वेरिएंट | मात्रा | कीमत |
Uprise D3 60K Capsule | 8 Capsules | 263.76 Rs |
Uprise D3 60000 Iu Capsule | 4 Capsules | 131.86 Rs |
Uprise D3 1000 Iu Capsule | 10 Capsules | 53.20 Rs |
Uprise D3 400 Iu Syrup | 30ml | 78.62 Rs |
Uprise D3 2000 Iu Capsule | 10 Capsule | 131.00 Rs |
Uprise D3 60000 Iu Powder | 1 Gm | 1.00 Rs |
Uprise D3 60000 Iu Syrup | 5ml | 68.00 Rs |
पढ़िये: Ramipril in Hindi | Antiseptic in Hindi
Uprise D3 FAQ in Hindi
उत्तर: हाँ, यह दवा वसा की आपूर्ति करने में सहायक है। यह वसा की दुर्बलता वाले मरीजों में विटामिन डी3 के स्तर में सुधार करता है, जिससे आंतों द्वारा वसा के अवशोषण में बढ़ोतरी होती है।
उत्तर: नहीं, आमतौर पर यह दवा गर्भावस्था में अनुशंसित नहीं है। गर्भावस्था की जटिलताओं से बचने के लिए इस दवा के साथ डॉक्टर की व्यक्तिगत सलाह आवश्यक है।
उत्तर: Uprise D3 की एक मौखिक खुराक लेने के बाद कम से कम 8-10 घंटों के एक सख्त समय अंतराल के बाद ही दूसरी खुराक ली जानी चाहिए।
उत्तर: नहीं, यह दवा स्तनपान कराने वाली महिलाओं में सुरक्षित नहीं है, क्योंकि कैल्शियम और फॉस्फोरस में बदलाव के कारण नर्सिंग महिलाओं में हार्मोन असंतुलन पैदा हो सकता है। इस विषय में हर जानकारी के लिए डॉक्टर से चर्चा करें।
उत्तर: Uprise D3 को दिन की बड़ी भोजन खुराक के बाद लेना सबसे उचित माना जाता है। भूखे पेट इस दवा की खुराक लेने से उदासीन पेट का खतरा पैदा हो सकता है।
उत्तर: हाँ, यह दवा गुर्दे की पथरी के इलाज में सहायक है। गुर्दे की पथरी को हटाने के लिए, इस दवा के साथ अधिक मात्रा में पानी या कोई भी पेय पदार्थ पीने की सलाह दी जाती है।
उत्तर: यह दवा हड्डियों की कमजोरी या इनसे जुड़े अन्य किसी भी प्रकार के लक्षणों को ठीक करने में सहायक है। टूटी हई हड्डियों को जोड़ने के लिए इस दवा के साथ-साथ सर्जरी या प्लास्टर की भी आवश्यकता हो सकती है। फ्रेक्चर को ठीक करने में यह दवा सहायक है, लेकिन किसी बड़ी समस्या के लिए आप इस विषय में डॉक्टर से परामर्श करें।
उत्तर: नहीं, Uprise D3 के सेवन से इसकी आदत नहीं लगती है। यह दवा बिल्कुल नशामुक्त है, लेकिन लंबे समय के इस्तेमाल हेतु एक बार अपने डॉक्टर को जरूर सूचित कर दें।
उत्तर: हाँ, Uprise D3 की खुराक के बाद गाड़ी या भारी उपकरणों का संचालन करना सुरक्षित है। लेकिन इस दवा की अति खुराक होने पर दुष्प्रभावों की संभावना बढ़ने के साथ दुर्घटना के आसार भी बढ़ जाते है, तो ऐसे समय में इस दवा की खुराक के बाद पूरी तरह आराम करें। हालांकि यह दवा ड्राइविंग क्षमता को प्रभावित नहीं करती है।
उत्तर: इस विषय में सटीक जानकारी के लिए आप अपने निजी मासिक धर्म चक्र से जुड़े चिकित्सक से व्यक्तिगत परामर्श करें।
उत्तर: यह दवा शारीरिक गतिशीलता का बनायें रखने में और दैनिक कार्यों को पूरा करने में मददगार साबित होती है। यह दवा पोषक आपूर्ति कर ऊर्जादायक के रूप में कार्य कर सकती है।
उत्तर: हाँ, यह दवा भारत में पूर्णतया लीगल है।
पढ़िये: Contraceptive Pills in Hindi | Ibuprofen in Hindi
References
Vitamin D3 https://go.drugbank.com/drugs/DB00169 Accessed On 21/02/2021
Vitamin D 800/1000/10000 IU Capsules https://www.hpra.ie/img/uploaded/swedocuments/b71172f6-aec4-4095-87b9-f243b79f00e1.pdf Accessed On 21/02/2021
Vitamin D: Production, Metabolism, and Mechanisms of Action https://www.ncbi.nlm.nih.gov/books/NBK278935/ Accessed On 21/02/2021
Cholecalciferol https://pubchem.ncbi.nlm.nih.gov/compound/5280795 Accessed On 21/02/2021