उत्पाद प्रकार

Ayurvedic

संयोजन

एलोवेरा + चंदन + निम्बू + हल्दी + तुलसी + नीम + खीरा + बादाम + मुलेठी

डॉक्टर की पर्ची

जरुरी नहीं

निर्माता

Divisa Herbal Care Pvt Ltd

roop mantra cream

रूप मंत्रा क्रीम के फायदे, नुकसान, प्रयोग विधि, सावधानी | Roop Mantra Cream in Hindi


परिचय

रूप मंत्रा क्रीम क्या है? – What is Roop Mantra Cream in Hindi

रूप मंत्रा क्रीम त्वचा की समस्याओं के लिए एक आयुर्वेदिक उत्पाद है।

आज के प्रदूषित वातावरण के कारण त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं पैदा होती है, जो हमारे बाहरी आकर्षण को कम कर सकती है। ऐसे समय में, यह आयुर्वेदिक क्रीम एक बेहद अच्छा विकल्प बन सकती है।

रूप मंत्रा क्रीम खाद्य या पेय पदार्थ नहीं है, यह त्वचा द्वारा अवशोषित होती है।

रूप मंत्रा क्रीम त्वचा के दाग धब्बे, किल मुँहासे, जलने के निशान, कटने के निशान, डार्क सर्कल, छाले, संक्रमण, ढीली त्वचा आदि सभी संकेतों की रोकथाम में सहायक है।

पढ़िये: अर्जुनारिष्ट | Kuberaksha Vati in Hindi

संयोजन

रूप मंत्रा क्रीम की संरचना – Roop Mantra Cream Composition in Hindi

एलोवेरा + चंदन + निम्बू + हल्दी + तुलसी + नीम + खीरा + बादाम + मुलेठी

रूप मंत्रा क्रीम कैसे काम करती है?

  • रूप मंत्रा क्रीम में उच्च गुणवत्ता वाले एलोवेरा का इस्तेमाल किया जाता है। एलोवेरा एक Anti Inflammation और Antiseptic का कार्य करता है, जो त्वचा को संक्रमण व खुजली से बचाता है। यह त्वचा को कोमल और गोरा करने में सहायक होता है।
  • चंदन एक शीतल पदार्थ है, जो त्वचा की जलन को ठंडा करने का कार्य करता है। चंदन का इस्तेमाल हर रोज करने से त्वचा में निखार आता है और पुराने दाग भी दूर हो सकते है।
  • नींबू एंटीऑक्सीडेंट प्रकृति का यौगिक है, जो त्वचा के वर्णक को कम कर त्वचा को चमकीला बनाने का कार्य करता है। यह त्वचा की गंदगी को साफ कर भीतर से निखार पैदा करता है, जो दिखने में प्राकृतिक लगता है।
  • हल्दी का इस्तेमाल सदियों से त्वचा की देखभाल हेतु किया जा रहा है। भारतीय संस्कृति में हल्दी को पवित्र माना जाता है, इसलिए शादी वगैरहा में जोड़ो को हल्दी का लेप लगाया जाता है। यह मुँह के फोड़े-फुंसियों, मुहाँसे और दाग-धब्बों को जल्दी से ठीक करने में सहायक है।
  • तुलसी त्वचा के बालों को सफेद होने से रोकने में मददगार है। यह सूर्य से आने वाली हानिकारक किरणों से त्वचा की रक्षा करने में भी सहायक हो सकती है। त्वचा को जवां बनायें रखने में तुलसी बेहद फायदेमंद साबित होती है।
  • नीम में एंटीसेप्टिक, एंटी माइक्रोबियल और एंटी फंगल गुण होते है, जो त्वचा क्षति की भरपाई कर त्वचा को बाहरी आक्रमणों के खिलाफ तैयार करता है।
  • खीरा और बादाम त्वचा को जरूरी होने वाले पोषक तत्वों की आपूर्ति कर त्वचा की जवां करते है।
  • मुलेठी त्वचा में कोलेजन के निर्माण की प्रक्रिया को तेज करने का कार्य करती है, इसके परिणामस्वरूप त्वचा में लचीलापन, कोमलता और सुंदरता लाती है।

पढ़िये: हिमालया लुकोल टैबलेट | Lavangadi Vati in Hindi

फायदे

रूप मंत्रा क्रीम के उपयोग व फायदे – Roop Mantra Cream Uses & Benefits in Hindi

रूप मंत्रा क्रीम को निम्न अवस्था में सलाह किया जाता है।

  • कील मुँहासे
  • दाग-धब्बे
  • कालापन
  • मृत त्वचा
  • फोड़े-फुंसियां
  • त्वचा संक्रमण
  • आँखों के नीचे डार्क सर्कल
  • झुर्रियां
  • जलने के निशान
  • रूखी त्वचा
  • तनावग्रस्त त्वचा

दुष्प्रभाव

रूप मंत्रा क्रीम के दुष्प्रभाव – Roop Mantra Cream Side Effects in Hindi

रूप मंत्रा क्रीम के इस्तेमाल से दुष्प्रभाव होने की संभावना बेहद कम होती है।

ज्यादातर इस उत्पाद के बारें में यही दावा किया जाता है कि इससे कोई भी दुष्प्रभाव नहीं होता है।

यह बात कही हद तक सही भी है, लेकिन जिन लोगों की त्वचा संवेदनशील और एलर्जिक है, वे इस उत्पाद के उपयोग से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें, ताकी अनचाहे साइड इफेक्ट्स न हो।

पढ़िये: पुनर्नवारिष्ट Manmath Ras Tablet in Hindi

प्रयोग विधि

रूप मंत्रा क्रीम की प्रयोग विधि – How to Use Roop Mantra Cream in Hindi

उत्पाद प्रयोग विधि
use in hindi
Roop Mantra Cream
  • कितना लें: आवश्यकतानुसार
  • कब लें: सुबह और शाम
  • माध्यम: त्वचा पर आवेदन

रूप मंत्रा क्रीम की थोड़ी सी मात्रा हथेली पर लेकर हल्के हाथों से इसे मुँह पर लगाना है। ध्यान रहें, इस क्रीम का इस्तेमाल करने से पहले गुनगुने पानी से मुँह अवश्य धो लें।

रूप मंत्र क्रीम की मात्रा अगर नाक, कान या मुँह में चली जाएं, तो प्रभावित अंग को पानी से धो लें। रूप मंत्र क्रीम को निगलने की भूल कभी न करें।

रूप मंत्र क्रीम के एक्सपायरी पैक को उपयोग करने से हमेशा परहेज करें। इस क्रीम को शुरू करने से पहले पैक की जांच अवश्य कर लें।

रूप मंत्र क्रीम की दो खुराकों के बीच के समय अंतराल को कम करते हुए बार-बार इसे चहेरे पर लगाने से बचें। इससे उत्पाद की अति का सामना करना पड़ सकता है।

सावधानी

भोजन

हर प्रकार के खाद्य सामग्री के साथ रूप मंत्र क्रीम सुरक्षित है।

लत लगना

नहीं, रूप मंत्र क्रीम की लत नहीं लगती है।

ऐल्कोहॉल

शराब और रूप मंत्र क्रीम की साथ में प्रतिक्रिया की जानकारी अज्ञात है।

अन्य बीमारी

त्वचा संबंधी कोई बड़ी बीमारी होने पर रूप मंत्र क्रीम का उपयोग डॉक्टर की सलाह अनुसार करें।

पढ़िये: बलारिष्ट Swarna Bhasma in Hindi 

कीमत

रूप मंत्र क्रीम को आप अमेजन से कुछ प्रतिशत छूट पर ऑनलाइन खरीद सकते है-

सवाल-जवाब

क्या रूप मंत्रा क्रीम सूर्य की सीधी किरणों से त्वचा की रक्षा करने में सक्षम हैं?

हाँ, यह उत्पाद सीधी धूप और UV किरणों से त्वचा की रक्षा करने में भी सहायक हो सकती है।

क्या रूप मंत्रा क्रीम पुरुष इस्तेमाल कर सकते है?

हाँ, रूप मंत्रा क्रीम महिलाओं के साथ ही पुरूष भी इस्तेमाल कर सकते है। यह उत्पाद पुरुषों की सख्त त्वचा पर भी कार्यशील है।

क्या रूप मंत्रा क्रीम मासिक धर्म चक्र को प्रभावित करती है?

नहीं, यह उत्पाद मासिक धर्म चक्र को प्रभावित नहीं करती है।

क्या रूप मंत्रा क्रीम छोटे बच्चों में सुरक्षित है?

छोटे बच्चों की त्वचा बेहद नाजुक और संवेदनशील होती है, इसलिए इस क्रीम का इस्तेमाल करने से पहले बाल रोग विशेषज्ञ की अनुमति जरूर लें।

क्या रूप मंत्रा क्रीम गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं में सुरक्षित है?

हाँ, यह आयुर्वेदिक क्रीम गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए सुरक्षित है।

क्या रूप मंत्रा क्रीम होठों को गुलाबी करने में सहायक है?

नहीं, यह उत्पाद होठों को गुलाबी करने में सहायक नहीं है। लेकिन यह क्रीम होठों की फटी त्वचा को ठीक करने में जरूर सहायक है। ध्यान रहें, इस क्रीम को मुँह में प्रवेश न होने दें।

पढ़िये: नीम घनवटी | Himalaya Koflet Syrup in Hindi

3 thoughts on “रूप मंत्रा क्रीम के फायदे, नुकसान, प्रयोग विधि, सावधानी | Roop Mantra Cream in Hindi”

Comments are closed.