Horlicks

हॉर्लिक्स पीने के फायदे, नुकसान, खुराक, सावधानी, उपयोग | Horlicks Review in Hindi


नाम (Name)Horlicks Health and Nutrition Drink Chocolate Delight
संरचना (Composition)विटामिन ए + विटामिन सी + विटामिन डी + विटामिन बी1 + विटामिन बी2 + विटामिन बी5 + विटामिन बी6 + विटामिन बी12 + विटामिन ई + फोलिक एसिड + कार्बोहाइड्रेट + फैट + प्रोटीन + पोटेशियम + कैल्शियम + मैग्नीशियम + फॉस्फोरस + नियासिन + बायोटिन + जिंक + आयरन
निर्माता (Manufacturer)Hindustan Unilever Ltd
उपयोग (Uses)जरूरी विटामिन और मिनरल की पूर्ति के लिए
दुष्प्रभाव (Side Effects)अज्ञात
ख़ुराक (Dosage)जरूरत अनुसार
किसी अवस्था पर प्रभावअज्ञात
खाद्य पदार्थ से प्रतिक्रियाकोई नहीं
कीमत (Price)405 रुपये (1 KG)
वेरिएंट (Variant)Junior Horlicks, Women’s Plus, Mother’s Plus आदि

हॉर्लिक्स क्या है? – What is Horlicks in Hindi

Horlicks को सुबह दूध के साथ एक अच्छा विकल्प माना जाता है। यह बच्चों से लेकर बड़े-बूढों तथा पुरुष-महिलाओं से लेकर हर किसी के लिए फूड सप्लीमेंट का कार्य कर सकता है।

Horlicks विटामिन, मिनरल और अन्य सभी आवश्यक पोषक तत्वों का एक समृद्ध स्रोत है।

यह इम्यून सिस्टम को ताकतवर कर बच्चों को बार-बार बीमार होने से बचा सकता है।

यदि हमारा शरीर भोजन से मिलने वाले उचित मात्रा में पोषक तत्वों से वंचित रहता है, तो शारीरिक और मानसिक विकास को ठेस पहुँच सकती है। ऐसे में, यह सप्लीमेंट आपके बच्चों के दिमाग को तेज कर एक सुशील विद्यार्थी बनने में मदद कर सकता है और साथ ही, उन्हें खेल-कूद के लिए स्फूर्तिवान बना सकता है।

Horlicks एक ऐसा हेल्थ सप्लीमेंट है, जिसे मेडिकल के अलावा, रिटेल स्टोर, सुपरमार्केट या ऑनलाइन कहीं से भी खरीदा जा सकता है।

Horlicks को बढ़ती उम्र के साथ कैल्शियम की आवश्यकता को पूरा करने के लिए बनाया गया है, जो हड्डियों को मजबूत कर कद-काठी बढ़ाने में मददगार साबित हो सकता है।

हॉर्लिक्स मदर, हॉर्लिक्स जूनियर, हॉर्लिक्स वुमन, हॉर्लिक्स कार्डिया प्लस, प्रोटीन प्लस आदि सभी उत्पादों में से आप अपनी उम्र और लिंग के अनुसार किसी का भी चयन कर सकते हैं।

हॉर्लिक्स की संरचना – Horlicks Composition in Hindi

निम्न घटक Horlicks में होते है।

विटामिन ए + विटामिन सी + विटामिन डी + विटामिन बी1 + विटामिन बी2 + विटामिन बी5 + विटामिन बी6 + विटामिन बी12 + विटामिन ई + फोलिक एसिड + कार्बोहाइड्रेट + फैट + प्रोटीन + पोटेशियम + कैल्शियम + मैग्नीशियम + फॉस्फोरस + नियासिन + बायोटिन + जिंक + आयरन

पढ़िये: इंश्योर पाउडर के फायदे | Unani Medicine in Hindi 

Horlicks कैसे काम करती है?

  • हॉर्लिक्स में मौजूद लौह तत्व हीमोग्लोबीन की मात्रा को सुनिश्चित करने में मदद कर सकता है और साथ ही, रक्तसंचरण प्रक्रिया को भी सुचारू रखने में सहायक हो सकता है।
  • यह शारीरिक कमजोरी को दूर करने में मदद कर सकता है। इसमें उपस्थित पैंटोथेनिक अम्ल शारीरिक ऊर्जा को बढ़ाकर शरीर को स्फूर्तिवान बनाने का कार्य कर सकता है।
  • हॉर्लिक्स को हड्डियों की शिकायतों के लिए अतिउत्तम माना जाता है। यह कैल्शियम का एक अच्छा पात्र है, जो उम्र के हिसाब से कैल्शियम की भरपाई करने में सक्षम है। यह हड्डियों और दांतों का विकास कर उन्हें मजबूती देने का कार्य करता है।
  • इसमें मौजूद प्रोटीन मसल ग्रोथ के लिए अच्छा होता है। यह शरीर को हष्ट-पुष्ट कर ऊर्जा के संरक्षण को बढ़ावा दे सकता है।
  • हॉर्लिक्स त्वचा से जुड़ी कमियों को ठीक कर त्वचा में नमी और पोषण बनाएं रखने में मददगार हो सकता है।
  • हॉर्लिक्स प्रतिरक्षा प्रणाली को सुदृढ़ कर बीमारियों को पास आने से रोक सकता है। यह उम्र के साथ घटने वाली आँखों की रोशनी को बढ़ा सकता है।
  • हॉर्लिक्स मस्तिष्क को शांत कर नींद की जरूरत को पूरा कर सकता है। एक अच्छी नींद से तनावपूर्ण स्थितियों को दूर किया जा सकता है। यह सोचने की क्षमता को बढ़ाकर मानसिक विस्तार के लिए फायदेमंद हो सकता है।
  • इसमें पाया जाने वाला विटामिन बी12 लाल रक्त कोशिकाओं की वृद्धि और विकास में सहायता कर सकता है, जिससे आवश्यक रक्त स्तर को सुनिश्चित करने में मदद मिलती है।
  • हॉर्लिक्स स्वास्थ्य के समग्र विकास हेतु उपयोगी साबित हो सकता है। यह मानव हृदय को भी स्वस्थ रख सकता है।

हॉर्लिक्स के उपयोग व फायदे – Horlicks Uses & Benefits in Hindi

Horlicks को निम्न अवस्था में उपयोग किया जाता है।

  • दिमाग को तेज करने में फायदेमंद
  • लंबाई बढ़ाने में सहायक
  • शारीरिक ताकत को बढ़ाने में उपयोगी
  • रोग प्रतिरोधक क्षमता में सुधार
  • भूख बढ़ाने में सहायक
  • मांसपेशियों को मजबूत करना
  • एकाग्रता बढ़ाने में मददगार
  • हड्डियों के घनत्व को बढ़ाने में कारगर
  • पोषण की कमी को दूर करना
  • कील-मुंहासों का उपचार
  • हृदय को स्वस्थ रखने में सहायक
  • वजन बढ़ाने में मददगार
  • पाचन शक्ति को सुधारने में सहायक
  • आँखों की रोशनी को बढ़ाना
  • ऊर्जा की कमी को दूर करना

पढ़िये: हिमालया आमलकी टैबलेट | Baidyanath Shankhpushpi Syrup in Hindi

हॉर्लिक्स के दुष्प्रभाव – Horlicks Side Effects in Hindi

Horlicks पीने से कोई दुष्प्रभाव नहीं होता है। लेकिन गलत या ज्यादा इस्तेमाल करने से हमेशा बचना चाहिए और खासकर बच्चो को इसका सेवन एक सीमा में करवाना चाहिए।

हॉर्लिक्स की खुराक – Horlicks Dosage in Hindi

  • Horlicks के अनेक उत्पादों में से मौजूदा स्थिति के अनुसार सही उत्पाद के चयन हेतु अपने चिकित्सक या विशेषज्ञ से निजी सलाह ले सकते है।
  • Horlicks Powder को दूध या पानी के साथ लिया जा सकता है। 200 मिलीलीटर दूध में 3 बड़ी चम्मच हॉर्लिक्स पाउडर को लिया जा सकता है।
  • Horlicks को दिन में एक या दो बार तक इस्तेमाल किया जा सकता है। इसे छोटे शिशुओं में बाल रोग विशेषज्ञ की मंजूरी के बाद ही लागू करें।
  • एक खुराक छूट जाये, तो निर्धारित Horlicks का सेवन जल्द करें। अगली खुराक Horlicks की निकट हो, तो छूटी खुराक ना लें।

पढ़िये: डाबर च्यवनप्राश के फायदे | Mahabhringraj Oil in Hindi

Horlicks FAQ in Hindi

1) क्या Horlicks को चीनी युक्त दूध के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है?

उत्तर: हाँ, Horlicks को चीनी युक्त दूध में मिलाकर इस्तेमाल किया जा सकता है। दूध के साथ घुलने पर इस पाउडर की मिठास कम हो सकती है, जिसे दूर करने के लिए चीनी का सहारा लिया जा सकता है। लेकिन मधुमेह से जुड़े मामलों में चीनी के उपयोग से बचें।

2) क्या Horlicks गर्भवती महिलाओं के लिए सुरक्षित है?

उत्तर: Horlicks को गर्भवती महिलाएं डॉक्टर की सलाह के अनुसार इस्तेमाल कर सकती है। हॉर्लिक्स मदर और हॉर्लिक्स वुमन महिलाओं की कमजोरी को दूर करने में मददगार हो सकते है।

3) क्या Horlicks स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए सुरक्षित है?

उत्तर: हाँ, स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए यह सुरक्षित है। Horlicks से किसी तरह का कोई साइड इफ़ेक्ट नही होता है। उचित उत्पाद और सटीक खुराक के लिए स्तनपान कराने वाली महिलाएं अपने चिकित्सक की सलाह ले सकती है।

4) क्या Horlicks को भूखे पेट लिया जा सकता है?

उत्तर: हाँ, इस आहार पोषण पूरक को भूखे पेट लिया जा सकता है। इसे सुबह दूध के साथ लेना सबसे उपयुक्त माना जाता है।

5) क्या Horlicks के सेवन से इसकी आदत लग सकती है?

उत्तर: नहीं, इससे जुड़े सभी उत्पादों के इस्तेमाल से इनकी आदत नहीं लगती है। Horlicks को अपनी इच्छानुसार कभी भी शुरू या बंद किया जा सकता है। यह एक प्रचलित उत्पाद है, जो दैनिक जीवन की जरूरत बन सकता है।

6) क्या Horlicks को एल्कोहोल के साथ लिया जा सकता है?

उत्तर: इन विषय में कोई रिसर्च न होने के कारण आप अपने डॉक्टर से परामर्श लें सकते है। एल्कोहोल एक रासायनिक पदार्थ है, जो पोषक तत्वों के प्रभाव को कम कर सकता है। इसलिए इसे एल्कोहोल के साथ पूरी तरह नजरअंदाज किया जाना उचित है।

7) Horlicks को कितने समय तक लेने की आवश्यकता हो सकती है?

उत्तर: Horlicks को लेने की कोई निश्चित समयावधि नहीं है। इससे अच्छे परिणाम हासिल होने के बाद इसे बंद किया जा सकता है। इसे लंबे समय तक भी इस्तेमाल में ले सकते है।

8) क्या Horlicks मासिक धर्म चक्र को प्रभावित कर सकता है?

उत्तर: नहीं, यह मासिक धर्म चक्र को प्रभावित नहीं करता है। इस विषय में ज्यादा जानकारी के लिए निजी मासिक धर्म चक्र से जुड़े चिकित्सक की मदद ले सकते है।

9) क्या Horlicks की खुराक के बाद ड्राइविंग करना सुरक्षित है?

उत्तर: हाँ, Horlicks का सेवन करने के बाद ड्राइविंग करना सुरक्षित है। यह शरीर को ताकतवर बनाने और मानसिक एकाग्रता को स्थिर रखने में मदद कर सकता है।

10) क्या Horlicks भारत में लीगल है?

उत्तर: हाँ, Horlicks के सभी उत्पाद भारत में पूर्णतया लीगल है।

पढ़िये: पतंजलि दिव्य मधुकल्प वटी | Safi Syrup in Hindi

References

Consumer Research on Horlicks: “The Great Family Nourisher”-A Case Study https://www.researchgate.net/publication/261708549_Consumer_Research_on_Horlicks_The_Great_Family_Nourisher-A_Case_Study Accessed On 12/06/2021

A STUDY ON CUSTOMER SATISFACTION TOWARDS HORLICKS WITH SPECIAL REFERENCE TO UDUMALPET TALUK http://www.dynamicpublisher.org/gallery/46-s31.f.pdf Accessed On 12/06/2021